Back
हरदोई में तेज रफ्तार कार ने खड़ी बस में टक्कर मारी, आग लगने से हड़कम्प
ADASHISH DWIVEDI
Mar 22, 2026 01:01:09
Hardoi, Uttar Pradesh
हरदोई में तेज रफ्तार कार ने खड़ी बस में मारी टक्कर,कार और बस में लगी आग पर दमकल ने पाया काबू
हरदोई के थाना कोतवाली शहर क्षेत्र में आज देर रात रोडवेज बस स्टैंड के पास उस वक्त सनसनी फैल गई, जब तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी रोडवेज बस में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में तुरंत आग भड़क उठी और कुछ ही सेकंड में लपटें आसमान छूने लगीं।देखते ही देखते आग ने पास खड़ी बस को भी अपनी चपेट में ले लिया,जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक,गाड़ी संख्या UP30 BC0494 कार में तीन लोग सवार थे,जो टक्कर के बाद किसी तरह बाहर निकलकर मौके से फरार हो गए।उधर,आग इतनी विकराल हो चुकी थी कि कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई,जबकि रोडवेज बस भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी,जिसके बाद दमकल की दो गाड़ियों मौके पर पहुंचीं और करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
इस भीषण हादसे के चलते सड़क के दोनों ओर यातायात पूरी तरह ठप हो गया।आग बुझने के बाद ही हालात सामान्य हो सके और आवागमन दोबारा शुरू किया गया।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही की खतरनाक तस्वीर को उजागर करता है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JPJai Pal
FollowMar 22, 2026 02:01:080
Report
WJWalmik Joshi
FollowMar 22, 2026 02:00:560
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 22, 2026 02:00:48Noida, Uttar Pradesh:चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन पर भक्तों ने झंडेवालान मंदिर में पूजा की।
0
Report
RNRajesh Nilshad
FollowMar 22, 2026 02:00:330
Report
RNRajesh Nilshad
FollowMar 22, 2026 02:00:240
Report
KRKishore Roy
FollowMar 22, 2026 02:00:140
Report
642
Report
SBSharad Bhardwaj
FollowMar 22, 2026 01:46:01Noida, Uttar Pradesh:लोकेशन संतोषी माता मन्दिर हरि नगर
749
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 22, 2026 01:45:52Noida, Uttar Pradesh:छतरपुर के श्री आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ मंदिर में चैत्र मास चतुर्थी के अवसर पर की गई आरती
708
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 22, 2026 01:45:40Noida, Uttar Pradesh:श्रद्धालु - "यह नवरात्रि का चौथा दिन है... लोग यहाँ दूर-दूर से आते हैं... यहाँ आपकी हर मनोकामना पूरी होती है..."
781
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowMar 22, 2026 01:45:27780
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 22, 2026 01:30:57931
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 22, 2026 01:30:13956
Report
HGHarish Gupta
FollowMar 22, 2026 01:15:40928
Report
PSPramod Sinha
FollowMar 22, 2026 01:15:281051
Report