Back
हरदोई में रिश्ते की दरार ने दे दी हत्या, पति थाने में सरेंडर
ADASHISH DWIVEDI
Jan 31, 2026 16:31:31
Hardoi, Uttar Pradesh
हरदोई में रिश्ते का अंत हत्या पर,पत्नी की गला दबाकर जान लेने के बाद पति ने किया सरेंडर
हरदोई के बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के सुरजीपुर गांव में एक रिश्ते का अंत तलाक या अलगाव पर नहीं, बल्कि हत्या पर जाकर रुका।शक,बेवफाई और रोज़मर्रा की कलह ने मिलकर ऐसा विस्फोट किया कि पति ने पत्नी का गला दबाकर उसकी जान ले ली और फिर खुद थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।
आरोपी नवीन उर्फ छंगा,मूल रूप से इसी थाना क्षेत्र के रायपुर गुलरिया गांव का निवासी है।सात वर्ष पूर्व उसका विवाह सुरजीपुर निवासी अंजू (25) से हुआ था।अंजू के पिता के कोई पुत्र नहीं थे और उनके पास करीब 35 बीघा जमीन थी।इसी कारण नवीन बीते पांच वर्षों से ससुराल में ‘घरजमाई’ बनकर रह रहा था।यह स्थिति जहां सहारे का कारण बनी,वहीं तानों, कुंण्ठा और असंतुलन की जमीन भी तैयार करती चली गई।
रिश्तों की कहानी पहले से ही उलझी हुई थी।नवीन के पिता ने पहले अंजू की बड़ी बहन से विवाह किया था और बाद में बेटे का विवाह अंजू से हुआ।यह पारिवारिक समीकरण तब सामान्य माना गया, लेकिन जैसे ही अंजू के प्रेम प्रसंग की बात सामने आई,रिश्ते में दरारें खुलकर सामने आने लगीं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, 13 जनवरी को अंजू गांव के ही एक युवक के साथ चली गई थी। 19 जनवरी को पुलिस ने उसे बरामद किया। उस समय उसने पति के साथ रहने की सहमति जताई, लेकिन घर लौटने के बाद हालात नहीं सुधरे।शक बढ़ता गया,ताने तीखे होते गए और भरोसा पूरी तरह टूट गया।
शुक्रवार शाम विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।गुस्से में नवीन ने अंजू का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।इसके बाद आरोपी सीधे थाने पहुंचा और अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी हिरासत में है।
इस घटना ने साफ कर दिया कि बेवफाई रिश्तों को खोखला कर सकती है, लेकिन हिंसा किसी भी हाल में समाधान नहीं। नतीजा यह हुआ कि दो मासूम बच्चों ने मां खो दी और पिता जेल पहुंच गया और एक परिवार हमेशा के लिए बिखर गया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ जालौन
➡पेट्रोल पम्प में जा घुसी तेज रफ्तार कार
➡मौके पर मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला
➡हादसे का वीडियो CCTV कैमरे में हुआ कैद
➡कोंच के नारायण फिलिंग स्टेशन का मामला
0
Report
0
Report
0
Report
MSManish Singh
FollowFeb 19, 2026 06:17:520
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 19, 2026 06:17:090
Report
0
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowFeb 19, 2026 06:16:520
Report
ASAJEET SINGH
FollowFeb 19, 2026 06:16:350
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowFeb 19, 2026 06:16:160
Report
VKVijay1 Kumar
FollowFeb 19, 2026 06:15:550
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 19, 2026 06:15:160
Report
0
Report
0
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowFeb 19, 2026 06:04:050
Report
VAVijay Ahuja
FollowFeb 19, 2026 06:03:490
Report