Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hardoi241303Hardoi - आपत्तिजनक पोस्ट करने पर युवक को किया गया गिरफ्तार
Apr 27, 2025 15:58:56
Mallawan, Uttar Pradesh
कस्बे के मोहल्ला मिर्जापुर कस्बा निवासी मोहम्मद जैद अकरम ने अपने फेसबुक आईडी पर पाकिस्तान का झंडा का स्टेटस लगाया,स्टेटस वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है, लोगों का कहना है कि इस तरह के लोगों के द्वारा फेसबुक आईडी या सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का झंडा फहराया गया है ऐसे लोग देशद्रोही होते हैं जो हिंदुस्तान के लिए खतरा बन सकते हैं। इस मामले में कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SSSUNIL SINGH
Mar 08, 2026 11:16:22
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । कुढ़ फतेह गढ़ थाना इलाके के गाँव में युवक का कुल्हाड़ी से काटकर कत्ल करने के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई टीम गठित की गईं; पुलिस टीम आरोपियों के ठिकानों पर लगातार दविस दे रही है; पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है। बताएं.. बीते शुक्रवार की देर रात आरोपियों ने पड़ोस में ही रहने वाले बॉबी नाम के युवक को अपने घर में खींचकर हाथ पैर बांधकर कुल्हाड़ी से काटकर नृशंस हत्या कर दी थी... युवक की हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। कुढ़ फतेहगढ़ थाना इलाके बलकरन पुर में युवक की हत्या का मामला। बाइट .. दीपक तिवारी सीओ चंदौसी
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Mar 08, 2026 11:15:26
Pratapgarh, Rajasthan:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला प्रशासन, महिला अधिकारिता विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं, कर्मचारियों और छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। महिला एवं बाल विकास विभाग की सहायक निदेशक नेहा माथुर ने अतिथियों का स्वागत किया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं को समान अधिकार और अवसर दिलाने के लिए समाज के सभी वर्गों की भागीदारी आवश्यक है, जिसमें पुरुषों की भूमिका भी अहम है। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत, जिला महामंत्री नरेंद्र गिरी गोस्वामी, रवि जोशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष उत्सव जैन, पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य, शिक्षा अधिकारी कमलेश तेतरवाल सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। हालांकि जिले की प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी जिला कलेक्टर डॉ. अंजली राजोरिया कार्यक्रम में उपस्थित नहीं रहीं, जिससे यह चर्चा का विषय बना रहा। कार्यक्रम को राज्य स्तरीय आयोजन से वर्चुअली जोड़ने की बात कही गई थी, लेकिन कार्यक्रम स्थल पर ऐसी कोई स्पष्ट व्यवस्था नजर नहीं आई। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की बालिकाओं ने नृत्य और नाटक के माध्यम से महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। उनकी प्रस्तुतियों को उपस्थित जनसमूह ने कर्तल ध्वनि से सराहा। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन नीलम कटलाना ने किया।
0
comment0
Report
Mar 08, 2026 11:15:04
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। अचलगंज थाना पुलिस ने पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार थाना अचलगंज क्षेत्र के हड़हा गांव में उस समय बवाल हो गया था जब जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर दबिश देने पहुंची थी। इस दौरान कुछ अराजक तत्वों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया था। घटना के संबंध में थाना अचलगंज में मुकदमा दर्ज किया गया था। रविवार को प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी श्रवण कुमार पुत्र मक्का सोनकर निवासी ग्राम हड़हा को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 08, 2026 11:08:22
Sikar, Rajasthan:जिला सीकर लोकेशन फतेहपुर सीकर फतेहपुर सीकर फतेहपुर कस्बे के मण्डावा रोड नन्दीशाला में गोचर भूमि बचाओ को लेकर रविवार को अमृत नाथ आश्रम के पीठाधीश्वर महन्त नरहरीनाथ महाराज, बुधगिरी मढ़ी के महन्त दिनेश गिरी सहित संतों के सानिध्य में संत हुंकार महासभा का आयोजन किया गया जिसमें संतों ने गोचर भूमि की गलत रजिस्ट्री होने पर विरोध व्यक्त किया और कहा कि गायों की जमीन गायों के लिए रहनी चाहिए यहाँ नंदि निवास हो। इस दौरान महन्त नरहरीनाथ महाराज, महन्त दिनेश गिरी महाराज सहित अनेक संतों ने अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि गोचर भूमि की एक इंच भूमि भी भूमाफियाओं को नहीं लेने देंगे। महन्त नरहरीनाथ महाराज ने कहा कि गायों की जमीन गायों की हो कर रहेगी पहले भी गायों की थी अब भी गायें रहेंगी। महन्त दिनेश गिरी महाराज ने कहा कि कसेरा परिवार ने सौ साल अधिक पहले गाय और नंदी के लिए दान स्वरूप छोड़ दी थी यह जमीन पहले भी गोचर भूमि रही है ओर आगे भी अंतिम सांस तक गायो के लिए रहेगी। इस दौरान हजारों की संख्या में गो भक्त साधु संत मौजूद रहे। सभा के दौरान विधायक हाकम अली, भाजपा नेता श्रवण चौधरी, पूर्व विधायक नन्दकिशोर महरिया, पूर्व पालिकाध्यक्ष मधुसुदन भिण्डा भी मौजूद रहे। सभा के पहले गो भक्तों ने साधु संतों के साथ बुधगिरी मंढी के पास से सभा स्थल तक बाइक रैली निकाल कर गोचर भूमि की गलत रजिस्ट्री होने पर विरोध व्यक्त किया।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 08, 2026 11:06:16
Sikar, Rajasthan:हिरवाला बांध की पहाड़ी में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग विकराल रूप धारण कर ली और पहाड़ी के बड़े हिस्से में फैल गई। आग की तेज लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। आग की चपेट में पहाड़ी पर खड़े कई बड़े पेड़ आ गए, जिससे वन क्षेत्र को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं आसपास चर रहे कुछ मवेशी भी आग की चपेट में आ गए, जिससे ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीण पहाड़ी की ओर दौड़ पड़े और आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीण पानी की बाल्टियां और पेड़ों की टहनियों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। सूचना मिलने पर वन विभाग नीमकाथाना की टीम भी मौके पर पहुंच गई। वन विभाग के कर्मचारी और ग्रामीण पिछले करीब दो घंटे से लगातार आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि पहाड़ी क्षेत्र और तेज हवा के कारण आग पर काबू पाने में काफी दिक्कत आ रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वन विभाग की टीम आग पर जल्द काबू पाने के प्रयास में जुटी हुई है
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Mar 08, 2026 11:05:44
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के राजपुरिया गांव में आज एक तरबूज से भरा टेम्पो अचानक खुले नाले में गिर गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों की मदद से टेम्पो को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जानकरी के अनुसार राजपुरिया निवासी शंभू सिंह और मुकेश जाट ने बताया कि गांव में नालियों का पानी निकालने के लिए लगभग तीन वर्ष पहले राजपुरिया हनुमानजी मंदिर से लेकर राजपुरिया स्कूल तक लगभग 300 फीट लंबा, 3 फीट चौड़ा और 5 फीट गहरा नाला खोदा गया था। उस समय इसे पक्का बनाने की बात भी कही गई थी, लेकिन आज तक इसे पक्का नहीं किया गया। गांव का गंदा पानी इसी नाले में जाता है और नाला खुला होने के कारण यहां आए दिन वाहन फंसने और गिरने की घटनाएं होती रहती हैं। रविवार दोपहर करीब 2 बजे मंदसौर से गांव में तरबूज बेचने आए एक टेम्पो चालक का वाहन भी अचानक नाले में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और लोगों की मदद से टेम्पो को सुरक्षित बाहर निकाला गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जल्द से जल्द इस नाले को पक्का करवाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
0
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Mar 08, 2026 11:05:28
Jaipur, Rajasthan:अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उद्योग विभाग द्वारा महिला सम्मान—परिचर्चा समारोह आयोजित किया गया। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि राजस्थान की नारी ‘Resilience, Result और Revolution’ की प्रतीक है। महिलाएं के नेतृत्व में विकास-नए भारत की दिशा है; महिला सशक्तिकरण ही मजबूत समाज की नींव है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना से देश में सामाजिक जागरुकता बढ़ी; महिलाएं देश की अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान दे रही हैं। सरकारी योजनाओं से महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आये; लाभार्थियों, उद्यमियों, खिलाड़ियों और अन्य उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया; लाभार्थी महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किये; योजनाओं के स्वीकृति पत्र, भूमि आवंटन पत्र और ऋण के चेक वितरित किये गये। दो अवधि के दौरान 11 महिलाओं को एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया; विभाग में कार्यरत महिला कर्मियों को भी विशेष कार्यों के लिए सम्मानित किया गया; शहीद आश्रित की पुत्री को उद्योग प्रसार अधिकारी पद के लिए नियुक्ति पत्र दिया गया; live event के दौरान एक ई-साइकिल और एक स्पोर्ट्स साइकिल भी दी गयी; ओडीओपी नीति के تحت आईसीईएस की ‘कौशल वाहिनी-स्किल ऑन व्हील्स’ दो दिवसीय प्रशिक्षण के लिए शिल्पकारों को भेजा गया। उद्योग विभाग की योजनाओं के लाभ प्राप्त करने वाले उद्यमी महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि योजनाओं के लाभ से उत्साह बढ़ा है; राजस्थान निर्यात प्रोत्साहन नीति से लाभ मिला, देशों में अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने पर अनुदान मिला और वहां से ऑर्डर मिल रहे हैं। विभिन्न स्तरों पर वरिष्ठ अधिकारी और महिला उद्यमी मौजूद रहीं; कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की प्रगति और सशक्तिकरण को मानना है।
0
comment0
Report
SPSatya Prakash
Mar 08, 2026 11:01:35
0
comment0
Report
AMAbhishek Mathur
Mar 08, 2026 11:01:21
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पूठ में होली के दिन विजय केवट नामक युवक की हुई हत्या की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. रोडवेज की घटना के चलते बाइक पर सवार तीन युवकों के द्वारा विजय की गोली मारकर हत्या की गई थी. पुलिस ने इस घटना में शामिल मुख्य आरोपी आशू को तमंचा और बाइक सहित गिरफ्तार किया है, जबकि इसके दो साथी अभी पुलिस की पकड़ से फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है. पुलिस क्षेत्राधिकारी गढ़मुक्तेश्वर स्तुति सिंह ने बताया कि 4 मार्च को होली के दिन बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पूठ क्षेत्र में रहने वाले विजय केवट की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस हत्या की घटना के बाद पुलिस ने जब विभिन्न सीसीटीवी कैमरों का विश्लेषण किया, तो हत्या के बाद एक बाइक पर सवार तीन युवक पुलिस को दिखाई दिए. जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आशू पुत्र प्रेमचंद निवासी आलमनगर थाना बहादुरगढ़ को गिरफ्तार किया. पुलिस ने अभियुक्त आशू के पास से तलाशी के दौरान घटना में प्रयुक्त की गई मोटरसाइकिल और एक अदद तमंचा, दो जिंदा कारतूस बरामद किए. का स्तुति सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान आशु ने विजय केवट की हत्या को रोडवेज की घटना के चलते अंजाम देना बताया. आशू ने बताया कि घटना के समय उसके साथ मोटरसाइकिल पर दो अन्य युवक भी सवार थे, जिनके नाम अमित मावी पुत्र राजकुमार निवासी बुलंदशहर और तेजिंदर उर्फ तेजी निवासी बुलंदशहर है. आशू ने बताया कि Three ने मिलकर रोडरेज के चलते विजय केवट की गोली मारकर हत्या की थी और मौके से फरार हो गए. सीओ ने बताया कि अभियुक्त आशु को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार अभी दो नामजद अभियुक्तों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है. जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी.
0
comment0
Report
SKSHIV KUMAR
Mar 08, 2026 11:01:06
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में एक परिवार ने बुजुर्ग पर हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सीएम योगी से मदद की गुहार लगाई है। आरोप है कि होली पर बुजुर्ग पर हमला के बाद बुजुर्ग वेंटिलेटर पर है और हमला करने वाले खुलेआम घूम रहे हैं। आरोपियो की गिरफ्तारी न होने से परिवार के लोगों ने अपनी जान का खतरा बताया है। होली के दिन हुए बुजुर्ग पर जानलेवा हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। पूरी घटना थाना मदनापुर क्षेत्र के नयापुरा गांव की है। बताया जा रहा है कि होली वाले दिन गांव के ही रहने वाले चंद्रपाल सिंह होली खेल रहे थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही उपेंद्र सिंह और उसके साथियों ने मिलकर बुजुर्ग पर लाठीडंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया था। हमले में बुजुर्ग की सर की हड्डियां कई जगह से टूट गई थी। इस वक्त बुजुर्ग लखनऊ के अस्पताल में वेंटिलेटर पर है और जिंदगी मौत से जूझ रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जान से करने के प्रयास का मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन 5 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है। परिजनों का कहना है कि आरोपी लगातार गांव में घूम रहे हैं और उन्हें भी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित परिवार ने अपनी जान का खतरा बताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगाई है। परिवार वालों का कहना है कि परिवार में बुजुर्ग का सिर्फ एक बेटा ही है जिसकी जान का खतरा बना हुआ है। फिलहाल दबंग लगातार समझौता करने का दावा बना रहे हैं और पुलिस अभी तक आधा दर्जन आरोपियों में से किसी की भी गिरफ्तारी नहीं कर पाई है.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top