Hardoi - गांव मटियामऊ में गेहूं की फसल में लगी आग, 15 किसानों का हुआ भारी नुकसान
Mallawan, Uttar Pradesh:कोतवाली के गांव मटियामऊ के निकट खेतों में गेहूं की फसल में आग लग गई, आग इतनी विकराल थी कि 15 किसानों की दो हेक्टेयर गेहूं की फसल को आगोश में ले लिया. जब तक किसान कुछ समझ पाते तब तक गेहूं की फसल जलकर राख हो गई. प्रधान प्रतिनिधि रियाज अहमद ने कड़ी मशक्कत के बाद किसानों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया. देर से पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग बुझाई,जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त रहा. चकबंदी लेखपाल अजीत राजपूत ने बताया 15 किसानों की लगभग दो हेक्टेयर गेहूं की फसल के नुकसान का आंकलन किया गया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
