241403
Hardoi - दो पक्षों में जमकर हुआ विवाद
Sandi, Mirzapur, Uttar Pradesh:दो पक्षों में जमकर हुआ विवाद ,मारपीट का विडियो हुआ वायरल . दबंगो ने महिला की लोहे के तार से की पिटाई इसके साथ ही जान से मारने की दी धमकी . अभद्र गाली का किया प्रयोग. नीरज उर्फ टुन्नू की पत्नी से गांव के पंकज उर्फ श्यामू,अमित उर्फ ववीन ने की पिटाई . थाना सांडी के गांव परसापुर का मामला।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नीमकाथाना में विजयदशमी पर रावण दहन और शोभायात्रा में भारी भीड़
Sikar, Rajasthan:नीमकाथाना में दो जगह हुआ रावण दहन, अग्निबाण से श्रीराम ने किया अंत। रावण दहन से पहले शहर में निकली भगवान श्रीराम की शोभायात्रा, जमकर हुई आतिशबाजी。 सीकर जिले के नीमकाथाना में विजयदशमी के पर्व पर नीमकाथाना में जोलड़ा जोहड़ा और गांवड़ी मोड़ पर रावण दहन किया गया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी हुई और बड़ी संख्या में शहरवासी कार्यक्रम देखने पहुंचे। भगवान श्रीराम ने अग्निबाण चलाकर रावण का अंत किया। इसके साथ ही कुंभकरण के पुतले का भी दहन किया गया।रावण दहन से पूर्व शहर में भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा रामलीला मैदान से रवाना होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए दशहरा मैदान, जोलड़ा जोहड़ा पहुंची। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम की सेना जयघोष लगाते हुए चल रही थी। इस दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता प्रमोद बाजोर ने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान का तिलक कर स्वागत किया। इसके बाद राम-रावण युद्ध का मंचन हुआ। मंचन के दौरान रावण ने अपनी मायावी शक्तियों का प्रयोग किया। अंत में विभीषण ने भगवान श्रीराम को रावण की मृत्यु का उपाय बताया। इसके बाद भगवान श्रीराम ने अग्निबाण चलाया, जिससे रावण का पुतला धूं-धूं कर जल उठा। आतिशबाजी के बीच लोगों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए।वहीं, आदर्श बाल रामलीला की ओर से भी रावण दहन किया गया। इसके अलावा गांवड़ी मोड़ पर छावनी की रामलीला के तत्वावधान में रावण दहन कार्यक्रम आयोजित हुआ। विजयदशमी के अवसर पर दोनों स्थानों पर लोगों की भीड़ जुटी और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया।0
0
Report
डूंगरपुर में विजयादशमी पर रावण-मेघनाथ- कुंभकरण के पुतलों का दहन
Dungarpur, Rajasthan:शारदीय नवरात्रि के पूर्ण होने के बाद दशहरे पर आज रावण परिवार का दहन किया गया। इसे लेकर शहर के रामबोला मठ से भगवान श्रीरामजी की सवारी निकाली गई। भगवान राम के साथ ही सीता, लक्ष्मण, हनुमान और रावण जीवंत झांकी आकर्षण रही। नगरपरिषद की ओर से निकाली गई शोभायात्रा में शहर के लोग शामिल हुए। शोभायात्रा शहर के अलग अलग रास्तों से होकर लक्ष्मण मैदान पहुंची। जहां प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने श्रीराम, लक्ष्मण, सीता, हनुमानजी की पूजा अर्चना की। तिलक लगाकर आरती उतारी और फिर इसके बाद आतिशबाजी शुरू हुई। कलरफुल आकर्षक आतिशी नजारों ने लोगो को रोमांचित कर दिया। इसके बाद 45 फीट ऊंचे 10 सिर वाले रावण के साथ ही मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का आतिशी दहन किया गया। पुतलों की आंखों से आतिशी तीर ओर धमाकों के साथ ही तीनों पुतले खाक हो गए।0
0
Report
पटना गांधी मैदान में 90 फीट रावण वध, एक लाख से अधिक दर्शक
Patna, Bihar:पटना गांधी मैदान में 90 फीट ऊंचे रावण पुतले का दहन किया गया; मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार के राज्यपाल और नागालैंड के राज्यपाल समेत कई मंत्री उपस्थित थे. एक लाख से अधिक लोग उपस्थित थे. लाइट एंड साउंड इफेक्ट्स, रामलीला कमेटी की झांकी और जय श्रीराम के नारों के बीच दहन सम्पन्न हुआ. सुरक्षा के लिए 120 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे. दहन के साथ 85 फीट ऊंचे मेघनाद और 80 फीट ऊंचे कुंभकर्ण के पुतलों का भी दहन किया गया; गांधी मैदान जय श्रीराम के उद्घोष और आतिशबाजी से जगमगा उठा.0
0
Report
Advertisement
NH-27 पर ट्रक-जीप भिड़ंत: पुलिस जवान की मौत, ट्रक चालक फरार
Madhubani, Bihar:मधुबनी में NH-27 सड़क पर भीषण हादसा! ट्रक और पुलिस जीप में जोरदार भिड़ंत, जीप के उड़े परखच्चे। पुलिस जीप चालक तेज नारायण साह की इलाज के दौरान DMCH में हुई मौत। घटना फुलपरास थाना क्षेत्र के खोपा चौक के पास की है। ट्रक और पुलिस जीप के बीच हुई जोरदार टक्कर में पुलिस वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं ट्रक भी NH सड़क पर पलट गई जिससे NH पर यातायात बाधित हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक फरार गया है। पुलिस लाइन से गश्ती में फुलपरास के तरफ जा रही थी सड़क पर वाहन के पलट जाने से वाहनों की आवाजाही कुछ देर के लिए अवरुद्ध हो गया जिससे राहगीरों को भारी परेशानीयों का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस राहत बचाव कार्यों में जुट गई है। जख्मी पुलिसकर्मी को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देख DMCH रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान सिपाही चालक ने दम तोड़ दिया। क्रेन से ट्रक को खड़ी करने का प्रयास किया जा रहा है। बहरहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। सिपाही चालक की मौत से पुलिस कर्मियों में मातम है। एसएसपी योगेंद्र कुमार ने शोक संवेदना व्यक्त किया है।0
0
Report
मुंगेर पोलो मैदान में कल रावण-वध: 40 फुट पुतला दहन के साथ उत्सव
Munger, Bihar:पोलो मैदान में कल होगा रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहन. मुंगेर. विजयादशमी के अवसर पर बुधवार को मुंगेर के ऐतिहासिक पोलो मैदान में भव्य रावण वध कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. श्री रामलीला मैदान दुर्गा स्थान ट्रस्ट और मारवाड़ी युवा मंच, मुंगेर शाखा के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले इस आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. शाम छह बजे रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के विशालकाय पुतलों का दहन किया जायेगा. कार्यक्रम को लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह है. हजारों लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये हैं.आयोजन समिति के अनुसार, इस बार रावण का पुतला करीब 40 फीट ऊंचा होगा. वहीं कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों की ऊंचाई लगभग 30-30 फीट रखी गयी है. रावण का पुतला स्थानीय कलाकार विनोद तैयार कर रहे हैं. रावण वध देखने के लिए हर साल बड़ी संख्या में लोग पोलो मैदान पहुंचते हैं. इसे देखते हुए जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पणीकर और पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गये हैं. किला के तीनों गेट पर पुलिस बल तैनात किया गया है. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गयी है. जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पोलो मैदान पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.0
0
Report
अमित शाह के यूपी दौरे से बीजेपी की चुनावी धार तेज होगी
Noida, Uttar Pradesh:मुद्दा- अमित शाह दो दिवसीय यूपी दौरे पर आ रहे हैं, इस दौरान बीजेपी चुनावी रणनीति को धार देगी...शाह चुनाव संबंधि बैठकें करेंगे, कमजोर सीट से लेकर प्रत्याशियों के चयन पर चर्चा होगी0
0
Report
Advertisement
नवसारी में महिला ने चौथी मंज़िल से कूदकर आत्महत्या कर ली, परिवार सदमे में
Navsari, Gujarat:નવસારીના તીઘરા વાડી નજીક આવેલ શાશ્વત એપાર્ટમેન્ટ માંથી મહિલાએ પડતું મૂક્યું કોમલ શાહ નામની યુવતીએ ચોથા માળેથી પડતું મૂકી કર્યો આપઘાત યુવતીએ અગમ્ય કારણોસર ચોથા માળેથી કૂદીને કર્યો આપઘાત યુવતીએ આપઘાત કરી લેતા પરિવારમાં પડ્યો સોંપો નવસારી શહેર પોલીસે અકસ્માત મોતનો ગુલો નોંધી વધુ તપાસ હાથ કરી0
0
Report
महराजगंज में रावण दहन के दौरान पटाखों के फटने से नाबालिग घायल: hospitalised
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज में रावण दहन के दौरान हादसा, पुतले में लगे पटाखों के अनियंत्रित होकर फटने से भीड़ में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान अपने मामा के साथ मेला देखने आया एक नाबालिग बच्चा घायल हो गया। परिजन आनन-फानन में बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है। नौतनवा कस्बे के मंडी में विजयादशमी के पावन पर्व पर रावण दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे थे लेकिन इसी दौरान पुतले में लगे पटाखों के अचानक अनियंत्रित होकर फटने से अफरा-तफरी मच गई। घायल बच्चे के मामा ने बताया कि रावण दहन के दौरान तेज धमाकों के साथ चिंगारियां और पटाखे भीड़ की तरफ आ गिरे। इसी दौरान जलते हुए पटाखे और बारूद के अंश की चपेट में आने से बच्चा घायल हो गया। बच्चे की आंखों और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। घटना के बाद परिजन उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है। नाबालिक बच्चे के मामा ने आयोजन समिति के ऊपर आरोप लगते हुए कहा कि उनकी गलती के कारण मेरा भांजा को काफी चोटे आई हैं0
0
Report
कुरुक्षेत्र पुलिस ने मोबाइल चैन गिरोह के सदस्य गिरफ्तार, 42 मोबाइल व चाकू बरामद
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र पुलिस ने अंतर जिला मोबाइल चेन स्नेचिंग गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को 42 मोबाइलों व चाकू सहित काबू किया है। हिरासत में लेने से पहले दो आरोपी भागने के प्रयास में चोटिल हो गए, पैर में फ्रेक्चर के चलते उन्हें एलएनजेपी में भर्ती करवाया गया है। अपराध शाखा प्रभारी मनदीप सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाया गया। ब्रह्मसरोवर मेला ग्राउंड के पास लूट को अंजाम देने वाले गिरोह के सदस्य किसी वारदात की फिराक में थे; विकास उर्फ विक्की, कमल, गोल्डी, दिनेश व सन्नी को काबू किया गया, 42 मोबाइल और चाकू बरामद। भागते हुए दो लोगों को चोट लगी जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।0
0
Report
Advertisement
गोंडा केखैरा मंदिर के पोखरे में मूर्तिविसर्जन जारी
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा के खैरा मंदिर के पोखरे में दुर्गा जी की प्रतिमा विसर्जन जारी,देर रात्रि तक चलता रहेगा विसर्जन,मूर्ति विसर्जन के लिय लगी लाइन0
0
Report
BLW में विजयादशमी: रावण-कुंभकर्ण-मेघनाद के पुतले खाक, जय श्रीराम से गूंजा बरेका
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में विजयादशमी पर्व सोमवार को पारंपरिक उल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। बरेका खेलकूद स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में भव्य रामलीला मंचन और रावण, कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतला दहन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बरेका महाप्रबंधक आशुतोष पंत व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भगवान राम, माता जानकी और लक्ष्मण की आरती के साथ किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने सभी को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए बुराई पर अच्छाई की विजय और सत्य व धर्म की स्थापना के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया। एस. डी. सिंह के निर्देशन में प्रस्तुत रूपक रामलीला में राम वनगमन, सीता हरण, वानरों द्वारा सीता की खोज, लंका दहन, हनुमान की वापसी और विभीषण की शरणागति जैसे प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया गया। अंगद-रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति, कुंभकर्ण व मेघनाद वध, सुलोचना विलाप और राम-रावण युद्ध के दृश्यों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। विभीषण द्वारा रावण की मृत्यु का रहस्योद्घाटन और रावण वध के साथ रामलीला का समापन हुआ। इसके बाद आकर्षक आतिशबाजी के बीच 70 फीट ऊंचे रावण, 65 फीट ऊंचे कुंभकर्ण और 60 फीट ऊंचे मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। दहन के साथ ही पूरा परिसर 'जय श्रीराम' के जयघोष से गूंज उठा। रंग-बिरंगी आतिशबाजी ने समारोह को और आकर्षक बना दिया। इस अवसर पर प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर मनीष कुमार, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विवेक शील, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक आलोक अग्रवाल, प्रमुख मुख्य इंजीनियर राम जन्म, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी लालजी चौधरी, प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी अंकुर चंद्रा, महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त देवराज कुमार मौर्य, विजयादशमी समिति के अध्यक्ष व मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (उत्पादन एवं विपणन) राम जन्म चौबे, जन संपर्क अधिकारी राजेश कुमार, विजयादशमी समिति के महामंत्री अनूप सिंह वत्स, कर्मचारी परिषद सदस्य नवीन कुमार सिन्हा व सुशील कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में बरेका कर्मी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।0
0
Report
बिजनौर में विजयदशमी पर रावण-मेघनाद के पुतलों का दहन, हजारों श्रद्धालु मौजूद
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर में रावण और मेघनाद के पुतलों का दहन रिपोर्ट --राजवीर चौधरी / बिजनौर एंकर--विजयदशमी के पावन अवसर पर बिजनौर के रामलीला ग्राउंड में रावण वध के बाद रावण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। सदर विधायक सूची चौधरी, भाजपा नेता ऐश्वर्या मौसम चौधरी और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने रॉकेट में आग लगाकर पुतला दहन कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक रावण दहन देखने के लिए रामलीला ग्राउंड में हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। विजयदशमी के अवसर पर यहां मेले का भी आयोजन किया गया, जिसमें लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। वीओ--- बिजनौर के रामलीला ग्राउंड में विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। रावण वध के बाद रावण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। सदर विधायक सूची चौधरी, भाजपा नेता ऐश्वर्या मौसम चौधरी और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने रॉकेट में आग लगाकर पुतला दहन किया। पुतलों में आग लगते ही पूरा मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम को देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। वहीं, विजयदशमी के अवसर पर आयोजित मेले में भी लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। सुरक्षा और उत्साह के बीच लोगों ने दशहरे के पर्व का आनंद लिया।0
0
Report
Advertisement
सोनभद्र में विजयदशमी मेले के दौरान कार-टेंपो भिड़ंत, दो मौतें, कई घायल
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में विजयदशनी मेले में जा रहे लोगों के लिए सफर दर्दनाक हादसे में बदल गया । रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर कार और टेंपो की जोरदार भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए । घायलों में कई मासूम बच्चे भी शामिल हैं । हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई । आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है । सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र में नधिरा मोड़ के पास रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ । कार और टेंपो के बीच हुई जोरदार टक्कर ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं । बताया जा रहा है कि टेंपो सवार लोग विजयदशमी का मेला देखने जा रहे थे, तभी रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया । टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायलों की Chiख- पकार से पूरा इलाका गूंज उठा । हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए । घायलों में कई मासूम बच्चे भी शामिल हैं । घटना की जानकारी मिलते ही घायलों को बभनी और म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है । फिलहाल, इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है । घटना बभनी थाना क्षेत्र के नधिरा मोड़ के पास रेणुकूट-बीजपुर मार्ग की है।0
0
Report
गोंडा में रावण दहन और राम-लक्ष्मण युद्ध के साथ दशहरा उत्सव सम्पन्न
Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। जहाँ गोंडा जिले में शारदीय नवरात्रि के समापन आज मंगलवार को विजयदशमी पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज मंगलवार देर शाम ऐतिहासिक खैरा रामलीला मैदान में रावण दहन किया गया। रामलीला मंचन के बाद भगवान राम और रावण के बीच एक घंटे तक चले युद्ध का प्रदर्शन किया गया। मंचन के दौरान पहले भगवान राम ने कुंभकरण का वध किया। इसके बाद भगवान लक्ष्मण और मेघनाद के बीच युद्ध हुआ, जिसमें लक्ष्मण ने मेघनाद का अंत किया है। अंत में भगवान श्रीराम और रावण के बीच एक घंटे का युद्ध हुआ। युद्ध के समापन पर भगवान राम ने बाण चलाकर रावण का वध किया है। बाण लगते ही 30 फुट का रावण और 18 फुट का मेघनाद का पुतला धू-धू कर जल उठा। इस प्रकार असत्य पर सत्य की विजय हुई। इस भव्य आयोजन को देखन के के लिए हजारों की संख्या में लोग रामलीला मैदान पहुंचे। जहां लोगों ने राम और रावण के युद्ध तथा रावण दहन का आनंद लिया तो वहीं रावण की जली लकड़ियां को लोग अस्थियां समझकर लोग लूटते हुए नजर आए। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान कई दर्शक भाव-विभोर भी हो गए है। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। वही गोंडा के खैरा भवानी में भी भगवान राम और रावण के बीच लगभग 2 घंटे तक युद्ध चला जहां पर 6:30 बजे भगवान श्री राम द्वारा अपने बाद से रावण का वध किया गया है। यहां पर 25 फीट ऊंचे रावण और 22 फीट ऊंचे मेघनाथ के पुतले का दहन किया गया है।रावण और मेघनाद के पुतलों के दहन के बाद यहां पर भी लोगों में रावण की अस्थियां लूटने की होड़ मच गई। जलती हुई अस्थियों को भी लोग अपने घरों में रखने के लिए ले गए, क्योंकि ऐसी मान्यता है कि यह शुभ होता है। जलती हुई अस्थियां लूटने के दौरान लोग एक दूसरे के ऊपर गिरते हुए भी नजर आए हैं।0
0
Report
रामलीला में नोट लीला,भाजपा से दावेदारी ठोंकने वाले नेता जी का वीडियो वायरल।
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के पहासू में रामलीला के दौरान भाजपा नेता ने बांटे नॉट,शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से टिकट दावेदारी कर रहे है पंडित देवेंद्र भारद्वाज ने रामलीला में चला चुनावी दांव, नोट बांटने का वीडियो वायरल होने पर प्रशासन में मचा हड़कंप, कस्बा पहासू के रामलीला की बताई जा रही है वायरल वीडियो।0
0
Report
Advertisement
