Hardoi: सात करोड़ की लागत से बना कोतवाली भवन अब तक अधूरा, पुलिस अस्थायी चौकी में काम करने को मजबूर
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई के सवायजपुर तहसील मुख्यालय पर सात करोड़ रुपये की लागत से बना कोतवाली भवन अभी तक उपयोग में नहीं आ पाया है। भवन का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है लेकिन प्रशासनिक अनदेखी के कारण इसे हैंडओवर नहीं किया गया। इस वजह से पुलिस विभाग को अस्थायी चौकी के कार्यालय में काम करना पड़ रहा है। सीओ हरपालपुर शिल्पा कुमारी ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही भवन का हैंडओवर कराकर इसका उपयोग शुरू किया जाएगा।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
