icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241124
Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow28 Jan 2025, 09:11 am

Hardoi- भाला मारकर गाय को घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Shahabad, Uttar Pradesh:शाहाबाद कोतवाली पुलिस ने गाय की भाला मारकर घायल करने के मामले में नामजद आरोपी को पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।प्राप्त विवरण में 28 जनवरी को कमलकिशोर शुक्ला पुत्र शम्भूदयाल शुक्ला निवासी ग्राम सराय कमालुद्दीनपुर थाना शाहाबाद ने कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर देकर बताया कि गांव निवासी लियाकत पुत्र जन्नू शाह ने उसकी गाय को डंडे पर बंधे नुकीले सरिये से वार कर घायल कर दिया है।कोतवाली पुलिस ने लिखित तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।कोतवाली पुलिस के उपनिरीक्षक अनिल कुमार ने आरक्षी सत्यवीर के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश मिश्रा ने बताया गाय को घायल करने के मामले में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत जेल भेज दिया।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ग्वालियर के खिलाड़ियों ने विश्व आर्म रेसलिंग में मारी धमाकेदार जीत, रोहित को दो कांस्य

Morena, Madhya Pradesh:विश्व आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में ग्वालियर का परचम, रोहित ने जीते दो कांस्य, सिमरन और सलोनी को रजत पदक हेमंत की बहन सिमरन ने विपरीत परिस्थितियों में हासिल की विश्वस्तरीय सफलता, वीर गुर्जर ने भी कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया देश का मान ग्वालियर। नई दिल्ली में 26 अक्टूबर से 7 नवंबर तक आयोजित 47वीं वर्ल्ड आर्म रेसलिंग एवं 28वीं वर्ल्ड पैरा आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप 2026 में ग्वालियर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और शहर का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में ग्वालियर के रोहित सिंह ने सीपी (सेरेब्रल पाल्सी) श्रेणी के 50 किलोग्राम भार वर्ग में दो कांस्य पदक जीतकर विशेष उपलब्धि हासिल की। वहीं सिमरन राठौर ने ब्लाइंड कैटेगरी में रजत पदक, सलोनी ने रजत पदक और वीर गुर्जर ने सामान्य श्रेणी में कांसे medal जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इन उपलब्धियों में रोहित सिंह का प्रदर्शन विशेष रूप से प्रेरणादायी रहा। रोहित जन्म से ही 80 प्रतिशत दिव्यांग हैं, लेकिन शारीरिक चुनौतियों को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। कठिन अभ्यास, मजबूत इच्छाशक्ति और खेल के प्रति समर्पण के दम पर उन्होंने विश्व चैंपियनशिप में दो कांस्य पदक अपने नाम किए। उनकी यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के सामने शारीरिक बाधाएं भी रास्ता नहीं रोक सकतीं। वहीं सिमरन राठौर की उपलब्धि ने इस विश्व चैंपियनशिप को ग्वालियर के लिए और भी भावनात्मक एवं गौरवपूर्ण बना दिया। सिमरन, हेमंत की प्यारी बहन हैं। शीतला माता मंदिर हादसे में हेमंत ने अपनी जान गंवा दी थी। परिवार के लिए यह बेहद कठिन समय था, लेकिन विपरीत परिस्थितियों के बीच सिमरन ने हौसला बनाए रखा और विश्व चैंपियनशिप में ब्लाइंड कैटेगरी में रजत पदक जीतकर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे ग्वालियर और देश को गौरवान्वित किया। उनकी यह उपलब्धि संघर्ष, साहस और आत्मबल की प्रेरक कहानी बन गई है। इसी तरह सलोनी ने रजत पदक जीतकर अपनी खेल प्रतिभা का परिचय दिया, जबकि वीर गुर्जर ने सामान्य श्रेणी में कांस्य पदक हासिल कर ग्वालियर की पदक तालिका में एक और उपलब्धि जोड़ दी। उल्लेखनीय है कि विश्व आर्म रेसलिंग फेडरेशन के तत्वावधान में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी भारत ने पहली बार की। नई दिल्ली में आयोजित इस चैंपियनशिप में 60 से अधिक देशों के 1,700 से अधिक खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं खेल प्रतिनिधियों ने सहभागिता की。 ग्वालियर के खिलाड़ियों की इस शानदार सफलता पर ग्वालियर आर्म रेसलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. केशव पांडेय ने आइकॉन सेंटर, पड़ाव में सभी पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान किया। उन्होंने खिलाड़ियों का मुंह मीठा कराकर उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डॉ. केशव पांडेय ने कहा कि यह हम सभी के लिए अत्यंत गौरव और प्रसन्नता का क्षण है कि ग्वालियर के आर्म रेसलर्स विश्व चैंपियनशिप जैसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। विशेष रूप से दिव्यांग खिलाड़ियों ने अपनी शारीरिक चुनौतियों के बावजूद जिस आत्मविश्वास, परिश्रम और संकल्प के साथ देश का नाम रोशन किया है, वह पूरे समाज के लिए प्रेरणादायी है। रोहित और सिमरन जैसे खिलाड़ियों की सफलता बताती है कि प्रतिभा किसी शारीरिक सीमा की मोहताज नहीं होती। ऐसे खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। डॉ. पांडेय ने कहा कि ग्वालियर में आर्म रेसलिंग की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए एसोसिएशन निरंतर प्रयासरत रहेगी, ताकि यहां के खिलाड़ी भविष्य में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाते रहें。
0
0
Report

शराबी युवक पोझा के मोबाइल टावर पर चढ़कर मच गया हड़कंप

Jamui, Bihar:जमुई जिले के प्रखंड के चिहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पोझा गांव में शनिवार को घरेलू विवाद के बाद शराब के नशे में धुत एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। करीब दो घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के दौरान घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी रही। टावर पर चढ़े युवक की पहचान पोझा निवासी सुबोध मुर्मू के पुत्र इस्माइल मुर्मू के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब डेढ़ बजे इस्माइल मुर्मू का घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद वह अत्यधिक शराब के नशे में गांव स्थित एयरटेल के मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर की ऊंचाई पर देख परिजनों के होश उड़ गए और उन्होंने शोर मचाया। देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। घटना की जानकारी तुरंत चिहरा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही एसआई महेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। टावर पर चढ़ा युवक नीचे मौजूद भीड़ को लगातार हट जाने को कह रहा था और नीचे न हटने पर कूदकर जान देने की धमकी दे रहा था। इस दौरान परिजन और ग्रामीण अनहोनी की आशंका से सहमे रहे। मौके पर मौजूद एसआई महेश सिंह ने काफी देर तक युवक को समझा-बुझाकर शांत कराया और उसे सुरक्षित नीचे उतरने के लिए राजी किया। पुलिस की समझाइश के बाद युवक जैसे ही टावर से नीचे उतरा, उसने पुलिस और परिजनों को चकमा दे दिया और तेजी से पास के घने जंगल की ओर भाग निकला। पुलिस ने उसे पकड़ने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के युवक अक्सर शराब पीकर टावर पर चढ़ जाते हैं, जिससे हमेशा बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top