Back
Hardoi241401blurImage

Hardoi - प्रदेश अध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख संघ ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताई

Deepak Dixit
Mar 25, 2025 16:50:58
सवायजपुर, Uttar Pradesh
हरदोई की सवायजपुर तहसील में प्रदेश की भाजपा सरकार के 08 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश ब्लॉक प्रमुख संघ के अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी ने पार्टी की उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रही है, जिससे छात्रों को बेहतर सुविधाएं और नीतियां मिली हैं। सरकार ने विद्यालयों का विकास, डिजिटल शिक्षा और छात्रवृत्ति योजनाओं को मजबूत किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने दो दर्जन भूमिहीन व्यक्तियों को कृषि भूमि के आवंटन के प्रमाण पत्र, एक दर्जन लोगों को राशन कार्ड तथा टीवी के मरीजों को पोषण पोटली वितरित की इस दौरान एसडीएम संजय अग्रहरि, सीएचसी अधीक्षक डॉ पराग कुमार, नायब तहसीलदार अनेक सिंह ,उदयराज सिंह, विनोद शर्मा आदि मौजूद रहे।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|