icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241001
ADAshish DwivediFollow11 Jan 2025, 03:42 pm

Hardoi- उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने कन्नौज हादसे को लेकर कहा लापरवाह दोषियों पर होगी कार्रवाई

Hardoi, Uttar Pradesh:

कन्नौज में रेलवे की बिल्डिंग हादसे को लेकर यूपी की उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि कन्नौज रेलवे स्टेशन पर रेलवे की एक इमारत का निर्माण किया जा रहा था और लिंटेल लगाया जा रहा था, तभी इमारत ढह गई और खबर है कि 24 लोग घायल हो गए उनमें से 4 मेडिकल कॉलेज में और 20 जिला अस्पताल में हैं ।टीमें यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या कोई और व्यक्ति फंसा हुआ है और घायलों का इलाज किया जा रहा है लापरवाही को लेकर उन्होंने कहा कि जांच की जाएगी और लापरवाही के दोषियों को दंडित किया जाएगा।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मुख्य सचिव ने उच्च न्यायालय भवन जीर्णोद्धार की समय पर पूर्णता के निर्देश दिए

Jodhpur, Rajasthan:म्यूजियम, डोम क्षेत्र एवं जीर्णोद्धार कार्यों का लिया जायजा, निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश जोधपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने शनिवार को राजस्थान उच्च न्यायालय भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उच्च न्यायालय भवन परिसर में स्थित म्यूजियम, डोम क्षेत्र तथा भवन के विभिन्न भागों में प्रगतिरत जीर्णोद्धार कार्यों का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों से कार्यों की प्रगति एवं वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। मुख्य सचिव ने इन कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति एवं कार्यान्वयन से संबंधित विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने इन कार्यों में निर्धारित मापदंडों एवं गुणवत्ता मानकों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने तथा इनकी नियमित मॉनिटरिंग एवं प्रभावी पर्यवेक्षण के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव, पीडब्ल्यूडी राजस्थान प्रवीण गुप्ता, संभागीय आयुक्त कन्हैया लाल स्वामी, जिला कलक्टर आलोक रंजन, राजस्थान उच्च न्यायालय की रजिस्ट्रार (प्रशासन) शिवानी सिंह सहित प्रशासनिक एवं न्यायालय के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
0
0
Report

देहरादून विकासनगर में अवैध अतिक्रमण पर 13 मकानों को बुलडोजर से जमींदोज

Dehradun, Uttarakhand:रिपोर्ट - मो मुजम्मिल (विकासनगर) स्लग - बुलडोजर कार्यवाही के दौरान प्रशासन को झेलना पड़ा भारी विरोध...! एंकर - अवैध अतिक्रमण पर एक बार फिर प्रशासन का बुलडोजर गरजना शुरू हो गया है... जिलाधिकारी देहरादून के निर्देश पर विकासनगर तहसील के अंतर्गत खुशहालपुर गाँव में 7 अवैध मकान पर जेसीबी का पीलापंजा गरज रहा है... इन सभी मकानों को नोटिस प्रक्रिया के बाद आज बुलडोजर कार्यवाही के जरिए जमीदोज कर दिया गया... बरसात के मौसम में बेघर हुए इन परिवारों के लोग रोते बिलखते नजर आए... खुशहालपुर के बाद प्रशासन की टीम अपने लो लश्कर के साथ बंगला बस्ती जस्सोवाल में पहुँची... यहाँ प्रशासन ने 6 मकान चयनित किया हुआ था... भारी पुलिस फोर्स और बुलडोजर के पहुँचते ही महिलाएं और बच्चे बिलखते नजर आए... प्रशासन की टीम को इस दौरान भारी विरोध भी झेलना पड़ा... बावजूद भारी विरोध के बुलडोजर कार्यवाही के जरिए इन सभी चयनित घरों को जमीनदोज कर दिया गया... दो इलाकों में हुई इस कार्यवाही में कुल 13 घरों को जमीदोज कर दिया गया... जानकारी के मुताबिक ये सभी घर उन अपराधियों के हैं जो पूर्व में गोकशी और नशे के कारोबार में लिप्त रहे हैं... कार्यवाही के दौरान तहसील प्रशासन के साथ भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद रही ... बाईट - अनुज कुमार ( CO सहसपुर )
0
0
Report

उधम सिंह नगर में भाजपा ने राहुल गांधी का पुतला फूंका, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Bahara Boj, Uttarakhand:स्लग– भाजपा का प्रदर्शन स्थान– उधम सिंह नगर ऐंकर– दलितों के नाम पर झूठी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने आज कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राहुल गांधी का पुतला फूंका। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस दौरान धरना भी दिया।कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी भी की। कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में घुसने का प्रयास भी किया लेकिन प्रशासन ने भाजपाइयों को कलेक्ट्रेट में नहीं जाने दिया。 भाजपा मेयर विकास शर्मा ने कहा कि कांग्रेस शुद्धिकरण मुद्दे को राजनीतिक रंग देकर समाज को भ्रमित करके उत्तराखंड का माहौल खराब करने का प्रयास कर रही है。
0
0
Report
Advertisement

सम्पूर्ण समाधान दिवस: डीएम-एसपी ने 48 शिकायतों का त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए

Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर-: सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम एसपी ने सुनी फरियादियों की शिकायतें, समाधान दिवस में पहुँची करीब 48 शिकायतें, बिजली,पानी सड़क और राजस्व से संबंधित थी ज्यादातर शिकायतें, डीएम अभिषेक गोयल और एसपी मृगांक शेखर पाठक ने फरियादियों की समस्याओ को सुनकर संबंधित अधिकारियो को त्वरित निस्तारण के दिये निर्देश, जमीनी विवादों में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर शीघ्र निस्तारण करने के दिये निर्देश, डीएम ने पिछले समाधान दिवस में आये शिकायतकर्ताओं से फोन पर बात कर समस्या निस्तारण के संबंध में लिया फीडबैक, समाधान दिवस में सीएमओ एसडीएम और सीओ सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी कर्मचारी रहे मौजूद, सरीला तहसील परिसर मे किया गया सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन।
0
0
Report

RLD ने चौधरी के बयान पर हमला बोला, गठबंधन धर्म के उल्लंघन का आरोप

Mathura, Uttar Pradesh:लक्ष्मीनारायण चौधरी के बयान पर RLD का करारा हमला: कहा- 'गठबंधन धर्म के खिलाफ टिप्पणी बर्दाश्त नहीं' मथुरा: उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और बीजेपी नेता लक्ष्मीनारायण चौधरी द्वारा राष्ट्रीय लोक दल (RLD), जाट समाज और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर दिए गए हालिया बयान पर सियासत गरमा गई है। RLD के मथुरा जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह प्रमुख ने प्रेस बयान जारी कर मंत्री के इस बयान को बेहद आपत्तिजनक, निंदनीय और गठबंधन धर्म की मर्यादा के खिलाफ करार दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की बयानबाज़ी से कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटता है और सहयोगी दलों के बीच गलतफहमियां पैदा होती हैं। 'चुनावी आंकड़े और स्ट्राइक रेट का रखें ध्यान' RLD जिलाध्यक्ष ने आंकड़े पेश करते हुए कहा कि वर्ष 2019 के चुनाव में बीजेपी ने 62 सीटें जीती थीं, जबकि 2024 में बीजेपी का स्ट्राइक रेट घटकर 44 प्रतिशत (75 में से 33 सीटें) रह गया। इसके विपरीत RLD ने चुनाव में 100 प्रतिशत स्ट्राइक रेट दर्ज करते हुए अपनी दोनों सीटों पर जीत दर्ज की। उन्होंने कहा कि राजनीति में हर चुनाव नए मुद्दों और नए समीकरणों के आधार पर लड़ा जाता है। 'चौधरी परिवार के प्रति रहें कृतज्ञ' प्रीतम सिंह ने याद दिलाया कि मंत्रीजी ने खुद अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत लोक दल से की थी। चौधरी साहब की तीनों पीढ़ियों ने उन्हें अलग-अलग समय पर चुनाव लड़ाया, जिसके लिए उन्हें RLD और चौधरी परिवार के प्रति कृतज्ञ होना चाहिए। स्थानीय मुद्दों पर ध्यान देने की दी सलाह RLD को सिर्फ एक वर्ग की पार्टी बताए जाने पर उन्होंने कहा कि RLD किसानों, गरीबों, मजदूरों और सभी समाजों का प्रतिनिधित्व करती है। उन्होंने मंत्री को बेकार की छींटाकशी छोड़कर क्षेत्र की बंद पड़ी छाता शुगर मिल चालू कराने जैसे किसान हित के वास्तविक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी। सपा-कांग्रेस से सांठगांठ की जताई आशंका RLD नेता ने कटाक्ष करते हुए कहा कि मंत्री जिस तरह अखिलेश यादव की वकालत कर रहे हैं, उससे लगता है कि वह अपनी टिकट को लेकर आशंकित हैं और सपा-कांग्रेस गठबंधन के साथ सांठगांठ की फिराक में हैं। उन्होंने साफ किया कि जयंत चौधरी के नेतृत्व में RLD एनडीए की मजबूत साझेदार है और आगामी विधानसभा चुनाव दोनों दल मिलकर लड़ेंगे। प्रीतम सिंह-जिलाध्यक्ष आरएलडी
0
0
Report
Advertisement

बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़: मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला संदिग्ध

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर मे जीडीसी कॉलेज के सामने स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हड़कंप मच गया। 4 सितंबर की सुबह सूचना मिलने पर मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपराध दर्ज कर पहचान के लिए जांच शुरू की गई। जांच के दौरान सामने आया कि शहर में घूमने वाली एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला द्वारा अलग-अलग स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के साथ इस तरह की छेड़छाड़ किए जाने की जानकारी मिली है। इसके बाद संबंधित महिला की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार महिला के मिलने के बाद उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उसे उपचार के लिए सेंदरी स्थित मानसिक स्वास्थ्य अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। मामले में जांच जारी है और महिला की तलाश के लिए टीम जुटी हुई है।
0
0
Report
Advertisement

पटना के वित्तरहित शिक्षकों के वेतनमान के लिए उग्र प्रदर्शन, कफन पदयात्रा शुरू

Patna, Bihar:पटना में वित्तरहित शिक्षकों का वेतनमान और वर्षों से लंबित अनुदान की मांग को लेकर आंदोलन तेज हो गया है, शिक्षकों ने गांधी मैदान स्थित जेपी गोलंबर की चारों तरफ से घेराबंदी कर कफन पदयात्रा निकाली और या तो वेतन दे दो, या कफन दे दो के नारे लगाए, शिक्षकों ने मांगें पूरी नहीं होने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी है। इस बीच आंदोलन को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने हैं बाइट - मिथिलेश तिवारी, शिक्षा मंत्री शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने शिक्षकों के लिए कभी कुछ नहीं किया और अब प्रदर्शन के नाम पर ड्रामा कर रही है। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के मुताबिक रुके हुए शिक्षकों के वेतन का भुगतान इसी महीने किए जाने की तैयारी है। बाइट -- पूजा पैट्रिक, जेडीयू प्रवक्ता जेडीयू प्रवक्ता पूजा पैट्रिक ने कहा कि NDA सरकार शिक्षकों के हक और उनकी मांगों को लेकर प्रतिबद्ध है, उन्होंने शिक्षकों से धैर्य रखने की अपील करते हुए उनकी समस्याओं के जल्द समाधान का भरोसा दिया बाइट -- अरुण यादव, राजद प्रवक्ता राजद प्रवक्ता अरुण यादव प्रवक्ता अरुण यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि शिक्षकों को अपनी जायज मांगों के लिए सड़क पर उतरना शिक्षा व्यवस्था के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है, उन्होंने सरकार से शिक्षकों के साथ तत्काल संवाद कर उनकी मांगें पूरी करने की मांग की। बाइट -- राजेश राठौड़, कांग्रेस प्रवक्ता कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने शिक्षक आंदोलन का समर्थन करते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए, उन्होंने दावा किया कि प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों शिक्षकों को जबरन उठाकर गिरफ्तार किया गया और कांग्रेस कानूनी विशेषज्ञों के माध्यम से गिरफ्तार साथियों को छुड़ाने का प्रयास कर रही है। राजेश राठौड़ ने कहा कि वेतनमान, मेडिकल सुविधा और अन्य जरूरी सुविधाओं की मांग को लेकर संघर्ष जारी रहेगा जब तक शिक्षकों की समस्याओं का समाधान नहीं होता
0
0
Report

सहारनपुर के मस्जिदें सरकारी भूमि पर, संवैधानिक धारणाओं और राजनीति पर बहस

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ सहारनपुर के दम साहब इस बात का खुलासा करें कि सहारनपुर में सिर्फ मस्जिदें ही सरकारी भूमि पर बनी हैं, बाकी कोई धर्मस्थल सरकारी जमीन पर नहीं बना है. DM साहब आपने जिस संविधान की शपथ ली है वही संविधान ये कहता है कि आजादी से पहले बने हर धर्मस्थल का वजूद बरकरार रखा जाएगा, फिर कैसे आपने मस्जिद शहीद कर दी? योगी जी आपने पिछले 10 साल में कोई ऐसा काम नहीं किया है जिसके बाल पर चुनाव में जा सके इसलिए हिन्दू मुस्लिम की राजनीति के बाल पर चुनाव जीतना चाहते हैं लेकिन ऐसा होगा नहीं। इस बार जनता Rahul जी के साथ है. बाइट Congress नेता Asim waqar
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement

छाता शुगर मिल: यूपी का पहला यूनिक इथेनॉल-शुगर-बिजली प्लांट बनेगा

Mathura, Uttar Pradesh:छाता शुगर मिल: इथेनॉल, चीनी और बिजली उत्पादन का बनेगा यूपी का पहला यूनिक प्लांट, मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने की धरना खत्म करने की अपील मथुरा: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने छाता शुगर मिल परियोजना को लेकर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह प्रदेश का पहला ऐसा अनोखा (यूनिक) प्रोजेक्ट होगा, जिसमें इथेनॉल प्लांट, शुगर फैक्ट्री और बिजली संयंत्र एक साथ स्थापित किए जाएंगे। कैबिनेट मंत्री ने परियोजना की प्रमुख विशेषताएं बताते हुए कहा: डबल इथेनॉल प्लांट: यह उत्तर प्रदेश का पहला ऐसा डबल प्लांट होगा जहाँ जब तक गन्ना उपलब्ध रहेगा तब तक गन्ने से, और उसके बाद मक्का व धान से इथेनॉल तैयार किया जाएगा। मल्टी-यूटिलिटी कॉम्प्लेक्स: इसी परिसर में चीनी मिल और बिजली उत्पादन का प्लांट भी संचालित होगा। मुख्यमंत्री द्वारा शिलान्यास: जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस महात्वाकांक्षी परियोजना का शिलान्यास करने आ रहे हैं। आंदोलनकारियों से धरना समाप्त करने का अनुरोध क्षेत्र में चल रहे धरना-प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं। कोई भी बड़ा प्रोजेक्ट एक दिन में तैयार नहीं होता, इसमें महीनों और सालों का समय लगता है। उन्होंने आंदोलनकारियों से अपील की कि वे अपना धरना समाप्त कर परियोजना के निर्माण कार्य में सहयोग प्रदान करें। पूर्व टेंडरों में विफलता पर स्पष्टीकरण विपक्ष और प्रदर्शनकारियों द्वारा पुराने आश्वासनों को लेकर उठाए जा रहे सवालों का जवाब देते हुए चौधरी लक्ष्मी नारायण ने बताया कि 2022 के चुनावों के बाद सबसे पहले छाता शुगर मिल के लिए बजट स्वीकृत किया गया था। इसके लिए छह बार टेंडर निकाले गए और समाचार पत्रों तथा टीवी में विज्ञापन दिए गए, लेकिन कोई उपयुक्त टेंडर नहीं मिल सका। अब एक नई और मजबूत कार्ययोजना (प्रोजेक्ट) तैयार की गई है, जिससे आगामी फसल सीजन तक कार्य शुरू होने की पूरी संभावना है। राजनीतिक बयानबाजी पर चुटकी लेते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि चुनाव के समय इस प्रकार के प्रदर्शन और राजनीति होना स्वाभाविक है। केबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण
0
0
Report

फिरोजाबाद में शिक्षक दिवस पर 33 शिक्षकों को सम्मान, एक को राज्य पुरस्कार

Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद में शिक्षक दिवस के मौके पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। बेहतर शिक्षा, स्कूलों में साफ-सफाई और हाईटेक तरीके से पढ़ाई को बढ़ावा देने वाले 33 शिक्षकों को जिला प्रशासन ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में डीएम संतोष कुमार शर्मा, एडीएम कल्पना जायसवाल, जिला विद्यालय निरीक्षक मुदिता पाण्डेय और बीएसए अनिल कुमार ने 33 शिक्षकों को पुरस्कार देकर उनके कार्यों की सराहना की। सम्मानित शिक्षकों ने न सिर्फ बच्चों को बेहतर शिक्षा देने में योगदान दिया, बल्कि स्कूलों में स्वच्छता और आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल के जरिए शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने का काम किया। कार्यक्रम में डीएम संतोष कुमार शर्मा ने शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के जरिए ही बच्चों का भविष्य मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि फिरोजाबाद के एक शिक्षक को राज्य शिक्षक सम्मान से नवाजा गया है। यह सम्मान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदान किया गया। शेष बाइट्स के तौर पर शिक्षक/शिक्षिकाएं के साथ कार्यक्रम की जानकारी दी गई।
0
0
Report

लक्ष्मीनारायण चौधरी ने RLD के आरोपों को खारिज किया, जयंत चौधरी का सम्मान बरकरार

Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा में BJP-RLD की रार पर कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी की सफाई: कहा- 'जयंत चौधरी का सम्मान करता हूँ, विवाद की कोई बात नहीं' मथुरा: राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के स्थानीय नेताओं द्वारा की गई प्रेस वार्ता और आरोपों के बाद उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। RLD जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह के आरोपों पर जवाब देते हुए मंत्री ने साफ किया कि लोक दल उनका सहयोगी दल है और वह RLD प्रमुख जयंत चौधरी का पूरा सम्मान करते हैं。 बातचीत के प्रमुख बिंदु: * RLD से कोई विरोध नहीं: पत्रकारों के सवाल पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि लोक दल गठबंधन का सहयोगी दल है। उन्होंने कहा, "जयंत चौधरी केंद्र में मंत्री हैं और मैं उनका सहृदय सम्मान करता हूँ। मैंने उनके या उनकी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं की है।" * अखिलेश यादव की तारीफ के आरोपों का खंडन: आरएलडी जिलाध्यक्ष द्वारा अखिलेश यादव की तारीफ करने के लगाए गए आरोपों को मंत्री ने सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख खुद मानते हैं कि बीजेपी में सबसे ज्यादा आलोचना और व्यंग्य लक्ष्मीनारायण ही करते हैं। * छाता विधानसभा और विरोध पर बोले: छाता क्षेत्र में विरोध के दावों पर मंत्री ने कहा कि अगर जनता को भरोसा न होता तो लाखों लोग सड़कों पर होते, जबकि विरोध में 500 लोग भी जमा नहीं हो पा रहे हैं। * 2027 चुनाव और सीट बंटवारे पर रुख: आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में सीटों के दावेदारी से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि सीट बंटवारे का निर्णय शीर्ष संगठन का काम है। मथुरा जिले की पांचों सीटें बीजेपी ने भारी बहुमत से जीती हैं और कार्यकर्ता होने के नाते पार्टी का हर फैसला मान्य होगा। केबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top