241401
हरदोईः सवायजपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर एसडीएम ने सुनी लोगों की शिकायतें, एक शिकायत का मौके पर निस्तारण
Sawaizpur, Uttar Pradesh:सवायजपुर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम संजय अग्रहरि ने जनता की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 16 शिकायतें आयीं जिसमें भूमि विवाद, पेंशन, विद्युत आपूर्ति की शिकायतें थीं। कुल शिकायतों में से एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों का शीघ्र ही समाधान का आश्वासन दिया गया। इस आयोजन में प्रशिक्षु एसडीएम माधव उपाध्याय, नायब तहसीलदार राजेश कुमार व अनेक सिंह मौजूद रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली के धरना-प्रदर्शनों से व्यापार पर भारी असर, CTI ने मोदी को खत लिखा
New Delhi, Delhi:नई दिल्ली - चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री CTI ने राजधानी दिल्ली में लगातार हो रहे बड़े धरना-प्रदर्शनों और सुरक्षा कारणों से मेट्रो सेवाएं बाधित होने के कारण व्यापार पर पड़े गंभीर असर को लेकर चिंता व्यक्त की है। CTI के चेयरमैन बृजेश गोयल ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर दिल्ली के प्रमुख क्षेत्रों में बड़े प्रदर्शनों पर नियंत्रण और वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की है। पिछले 3 दिनों में दिल्ली के बाजारों में 70% फुटफॉल घटा- CTI. धरने प्रदर्शन की खबरों और 16 मेट्रो स्टेशन बंद होने से दिल्ली के बाजारों में नहीं पहुंच रहे खरीददार. CTI चेयरमैन बृजेश गोयल का बयान: "हम लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार और सुरक्षा व्यवस्था का पूरा सम्मान करते हैं। लेकिन जब जंतर मंतर और दिल्ली के बीचों-बीच स्थित व्यावसायिक क्षेत्रों में हजारों की संख्या में धरना-प्रदर्शन होते हैं, साथ में मेट्रो सेवाएं भी बाधित हो जाती हैं, तो उसका सीधा असर 15 लाख व्यापारियों और 10 लाख MSME पर पड़ता है। पिछले 3 दिन में ही करोड़ों का नुकसान हो चुका है। बाहर से आने वाले ग्राहक दिल्ली आने से डर रहे हैं। मेट्रो बंद होने से लोकल ग्राहक भी नहीं पहुंच पा रहे। अगर यही स्थिति रही तो त्योहारी सीजन और शादी का व्यापार भी प्रभावित होगा। CTI की 2 मुख्य मांगें: CTI ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि व्यापार, यातायात और लोकतंत्र तीनों को बचाने के लिए तुरंत कदम उठाए जाएं: 1. संख्या सीमा तय हो: जंतर मंतर और दिल्ली के सभी प्रमुख सरकारी/व्यावसायिक क्षेत्रों में 1000 से अधिक लोगों के धरना-प्रदर्शन की अनुमति न दी जाए। 2. परमानेंट प्रोटेस्ट जोन बने: बाहरी दिल्ली में किसी उपयुक्त स्थान पर एक स्थायी धरना-प्रदर्शन स्थल आवंटित किया जाए, जहां बड़े आंदोलन शांतिपूर्वक हो सकें और दिल्ली का व्यापार-यातायात भी सामान्य रूप से चलता रहे। "दिल्ली देश की राजधानी है, यहां देश दुनिया से रोजाना लाखों लोग आते जाते हैं, यहां व्यापार, पर्यटन और रोजगार भी चलते हैं और लोकतांत्रिक आवाज भी उठती है। हमें तीनों के बीच संतुलन बनाना होगा।" CTI को उम्मीद है कि केंद्र सरकार इस विषय पर शीघ्र संज्ञान लेगी और दिल्ली के व्यापारियों को राहत देगी।0
0
Report
दरभंगा-एकमी 14 किमी एलिवेटेड कॉरिडोर: 1100 पेड़ कटेगा, शिफ्टिंग शुरू
Darbhanga, Bihar:स्लग... एकमी से दरभंगा स्टेशन तक 14 किलोमीटर एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य ने पकड़ी गति, निर्माण कार्य की सारी बाधाये समाप्त, तेजी से चल रहा कार्य, वन विभाग से पेड़ो को हटाने की मिली स्वीकृति, लगभग1100 हरेभरे पेड़ कटेंगे, कुछ पेड़ दूसरी जगह होंगे शिफ्टिं, शेष बन विभाग के डिपो में होगा जमा, बिजली के तार एवं पोल की भी हो रही शिफ्टिंग, कार्य, वन विभाग से पेड़ो को हटाने की मिली स्वीकृति, नए पेड़ लगाने के लिए राशि हुई जारी, दरभंगा डीएम कौशल कुमार ने दी जानकारी, पर्यावरण को ले होगा नुकसान, दरभंगा जिला अंतर्गत एकमी से दरभंगा स्टेशन तक 14 किलोमीटर एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य ने अब जोड़ पकड़ ली है। वन विभाग से इन क्षे त्रों में आने वाले पेड़ों की हटाने की स्वीकृति मिलने एवं बिजली के पोल एवं तारों के शिफ्टिंग के कार्य के बीच अब निर्माण कार्य जोड़ पकड़ ली है। बताते चलें कि एकमी से लहेरियासराय टावर, बेता , अललपट्टीдонार होते हुए दरभंगा स्टेशन तक 14 किलोमीटर एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य किया जाना है। जिस में मुख्य बड़ी बाधा क्षेत्र में पड़ने वाले करीब 1100 पेड़ एवं बिजली के तार एवं पोल की शिफ्टिंग थी ।इधर वन विभाग से इन पेड़ो की हटाने की स्वीकृति मिलने के साथ ही निर्माण कार्य ने जोड़ पकड़ ली है ।अब इन पेड़ो में से कई पेड़ो की पूरी तरह से कटाई की जाएगी, जबकि कई पेड़ो को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा। इतना ही नहीं कटाई हुई पेड़ो के बदले भी नई पेड़ लगाने के लिए राशि स्वीकृत कर दी गई है। इधर बिजली के पाल एवं तारों की भी शिफ्टिंग का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। वही पर्यावरण को ले नुकसान होगा क्योंकि 100 साल से अधिक पुराने पेड़ो की होगी कटाई,दरभंगा महाराज के समय का है सैकड़ो पेड़, इस बाबत दरभंगा डीएम कौशल कुमार ने बताया कि एकमी से दरभंगा स्टेशन तक 14 किलोमीटर में एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण हो रहा है। जहां-जहां सरकारी जमीन है वहां पर हमने काम शुरू किया है ।थोड़ा ट्रैफिक की समस्या आ रही है। ऊसे रेगुलेट कर रहे हैं। साथ ही इसमें जो दो मुख्य समस्या थी जिसमें बड़ी संख्या में पेड़ और बिजली के पो एवं तार थे ।इसमें हम लोगों को वन विभाग की ओर से पेड़ो को हटाने का स्वीकृति मिल गई है। वही जो बिजली के पोल एवं तार है, उन्हें भी अलग शिफ्ट किया जा रहा है। जिसके लिए लाइन को सुबह के समय में शटडाउन कर काम को पूरा किया जा रहा है। इसमें करीब 1100 पेड़ हटाए जाएंगे। जिसमें कई पेड़ो का पतन होगा जबकि कई पेड़ो को दूसरी जगह पर लगाए जाएंगे। साथ ही जितने पेड़ का पतन होगा उतने पेड़ लगाने के लिए राशि भी स्वीकृति दी गई है ताकि दूसरी जगह पेड़ लगाया जा सके।0
0
Report
पटना का जेपी गंगा पथ पर्यटन और हरियाली का नया केंद्र बन रहा है
Patna, Bihar:पटना के जेपी गंगा पथ अब सिर्फ एक सड़क नहीं, बल्कि पर्यटन और आकर्षण का नया केंद्र बन रहा है। यहाँ सौंदर्यीकरण और समग्र उद्यान का काम तेजी से चल रहा है। हजारों पौधे लगाए जा रहे हैं, वॉकिंग ट्रैक तैयार किए गए हैं और स्क्रैप से बनी अनोखी कलाकृतियां लोगों का ध्यान खींच रही हैं। सबसे खास है लगभग 5 हजार चम्मचों से बनाई गई हिरण की कलाकृति। जेपी गंगा पथ को हरियाली और कला का अनूठा संगम बनाने की दिशा में लगातार काम जारी है। पूरे क्षेत्र में हजारों पौधे लगाए गए हैं, जिससे यह इलाका और अधिक हरा-भरा और आकर्षक दिखाई देने लगा है। यहां स्क्रैप मटेरियल से कई कलाकृतियां तैयार की गई हैं। इनमें सबसे खास है लगभग 5 हजार चम्मचों से बनाई गई हिरण की कलाकृति, जो अपनी अनोखी डिजाइन और खूबसूरती से लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। लोग यहां रुककर तस्वीरें और सेल्फी भी ले रहे हैं। सुबह और शाम टहलने आने वाले लोगों की सुविधा के लिए वॉकिंग और जॉगिंग ट्रैक भी बनाए गए हैं। हरियाली, खुला वातावरण और गंगा किनारे का मनमोहक दृश्य लोगों को सुकून का एहसास करा रहा है। सरकार का उद्देश्य जेपी गंगा पथ को केवल आवागमन का मार्ग नहीं, बल्कि पर्यटन और मनोरंजन का प्रमुख केंद्र बनाना है। आने वाले दिनों में यहां और भी आकर्षक सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले पर्यटक भी इस स्थान का आनंद ले सकें। गंगा किनारे विकसित हो रहा यह क्षेत्र अब केवल सफर का रास्ता नहीं, बल्कि कला, हरियाली और पर्यटन का नया पता बनता जा रहा है। स्क्रैप से बनी अनोखी कलाकृतियां और हजारों पौधों की हरियाली जेपी गंगा पथ की खूबसूरती में चार चांद लगा रही हैं। आने वाले समय में यह पटना का एक प्रमुख पर्यटन स्थल बनकर उभरेगा।0
0
Report
Advertisement
राम जन्मभूमि ट्रस्ट बैठक: सभी को न्योता, स्थानीय संतों को प्राथमिकता
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर हुई बैठक में कई फैसले लिए गए। स्थानीय निवासियों, संतों, गृहस्थों और ISPCS की मांगों को पूरा किया गया है, जो एक अच्छी बात है। इस बात पर ज़ोर दिया गया कि मंदिर के निर्माण में सभी को शामिल होने का मौका मिलना चाहिए, क्योंकि भगवान राम सभी से जुड़े हैं। बैठक में काम ठीक से हो, इसके लिए स्थानीय और बाहरी दोनों तरह के लोगों को शामिल करने के महत्व पर ज़ोर दिया गया। CEO के बीस पद भरे जा चुके हैं, हालांकि अभी नामों की घोषणा नहीं की गई है। प्राथमिकता इन पदों के लिए काबिल और योग्य लोगों को नियुक्त करने की है, ताकि मंदिर की सुरक्षा और वित्तीय ईमानदारी बनी रहे। इसके अलावा, यह मांग भी है कि तीन खाली पदों पर बाहरी या राजनीतिक लोगों के बजाय स्थानीय संतों को नियुक्त किया जाए। कुल मिलाकर भावना यह है कि जिन्हें नियुक्त किया जाए, वे प्रतिष्ठित और अनुभवी हों, और उनमें गहरी आस्था और समझ हो, क्योंकि इस काम में भगवान राम का बहुत महत्व है।0
0
Report
बर्डोद में चोरों ने घर में घुसने का प्रयास, CCTV में पूरी करतूत कैद
Jaipur, Rajasthan:बर्डोद क़स्बे में चोरों के हौसलें बुलन्द, अज्ञात चोरों ने दोबारा से उसी मकान में चोरी करने का किया प्रयास, सभी चोर आये थे कार मे सवार होकर, मकान के पीछे से बाजरे के खेत से घर मे घुसने का कर रहे थे प्रयास, सीसी टीवी को तोड़कर चोरी की घटना को देना चाह रहे थे अंजाम, घर के लोगों की जाग होने पर मौके से फरार हुए चोर, पहले भी चोरों ने इसी घर मे लाखों रुपये की चोरी व ज्वेलरी की चुराकर कर चोरी की घटना को दे चुके हैं अंजाम, मकान मालिक ने सदर थाना पुलिस को दी सूचना, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस किया मौका मुआयना, घटना की जानकारी लेकर चोरों को पकड़ने का कर रही प्रयास, ग्रामीणों ने जल्द चोरों को पकड़ने की कर रहे मांग, सीसीटीवी में कैद हुई चोरों की पूरी करतूत, अलवर bahrod स्टेट हाइवे मन्नु होटल के पास की है घटना।0
0
Report
Ajmer Band: ऐतिहासिक आनासागर झील के विरोध में शहर बंद, ट्रैफिक ठप
Ajmer, Rajasthan:Ajmer की ऐतिहासिक आनासागर झील की बदहाली और झील के जलीय जीवों की मौत के विरोध में आज शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से Ajmer बंद किया गया. इस बंद के दौरान सुबह 6 बजे से ही कांग्रेस के कार्यकर्ता वाहनों पर सवार होकर बंद करवाने के लिए निकले. चाय और पान की थड़ी को भी बंद करवा दिया गया तो वहीं सार्वजनिक यातायात के साधनों को भी बंद में शामिल किया गया. आपातकालीन सेवाओं के अलावा लगभग शहर की रफ्तार थम गई. शहर की कानून व्यवस्था को लेकर जिला पुलिस ने भी माकूल व्यवस्थाएं की. शहर के चौराहों पर पुलिस तैनात रही तो वहीं मुख्य बाजारों में भी पुलिस मुस्तैद रहा. चाय और नाश्ते की दुकान भी पूरी तरह से बंद रही. स्टेशन के आसपास का इलाका प्रभावित रहा. शहर अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल और RTDC के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौर के नेतृत्व में बंद को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया. अजमेर के बंद को सफल बताते हुए कांग्रेस नेता धर्मेंद्र राठौर ने शहर की जनता का आभार जताया. बंद के दौरान शहर गश्त पर रहे एडिशनल एसपी सिटी हिमांशु जांगिड़ ने बताया कि कानून व्यवस्था को पूरी तरह से पुख्ता किया गया है; लगभग 700 पुलिस कर्मियों की अतिरिक्त ड्यूटी शहर में लगाई गई है.0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, भीड़ नियंत्रण के लिए कदम उठाए गए
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद हैं, ऐसा भीड़ को नियंत्रण में रखने के लिए किया गया हैं 1 लोक कल्याण मार्ग 2 राजीव चौक 3 पटेल चौक 4 रामकृष्ण आश्रम मार्ग 5 बराखंबा रोड 6 सुप्रीम कोर्ट 7 सेवा तीर्थ 8 जनपथ 9 मंडी हाउस 10 सेंट्रल सेक्रेटेरिएट 11 आईटीओ 12 दिल्ली गेट 13 इंद्रप्रस्थ 14 खान मार्केट 15 जोर बाग 16 शिवाजी स्टेडियम0
0
Report
झुंझुनूं में नॉन-वोवन बैग वितरण से प्लास्टिक मुक्त अभियान शुरू
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं प्लास्टिक मुक्त झुंझुनूं अभियान का हुआ शुभारंभ मंडावा मोड़ पर नॉन-वोवन बैग बांटकर शुरुआत कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने किया अभियान का शुभारंभ सिंगल-यूज प्लास्टिक छोड़ने की लोगों से अपील नॉन-वोवन बैग अपनाने का दिया पर्यावरण संरक्षण संदेश हर महीने एक हजार बैग निशुल्क वितरित किए जाएंगे पाटोदिया परिवार के सहयोग से शुरू हुई पर्यावरण मुहिम नॉन-वोवन बैग किफायती, मजबूत और बार-बार उपयोगी प्लास्टिक कचरा कम करने की दिशा में अनूठी पहल लायंस क्लब और सेवा संस्था ने शुरू किया अभियान झुंझुनूं शहर को प्लास्टिक मुक्त और स्वच्छ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। लॉयंस क्लब झुंझुनूं एवं श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के संयुक्त तत्वावधान में श्री चौथमल सुनिल कुमार पाटोदिया एवं सुनिल पाटोदिया वेलफेयर फाउंडेशन मुंबई के सौजन्य से नॉन-वोवन (Non-Woven) बैग वितरण अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ मंडावा मोड़ पर जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने आमजन और व्यापारियों को नॉन-वोवन बैग वितरित कर किया। जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। यदि प्रत्येक व्यक्ति सिंगल-यूज प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग छोड़कर पुन: उपयोग किए सकने वाले बैग अपनाए। तो प्लास्टिक प्रदूषण को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने आयोजक संस्थाओं और पाटोदिया परिवार की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए इसे स्वच्छ और हरित झुंझुनूं की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। अभियान के तहत वितरित किए जा रहे नॉन-वोवन बैग किफायती, मजबूत और आसानी से उपलब्ध हैं। इन्हें सिंगल-यूज प्लास्टिक बैग की तुलना में बेहतर विकल्प माना जाता है, क्योंकि इनका बार-बार उपयोग किया जा सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार यदि एक नॉन-वोवन बैग को लंबे समय तक कई बार इस्तेमाल किया जाए, तो यह प्लास्टिक कचरे को कम करने में प्रभावी भूमिका निभा सकता है। इसी उद्देश्य से लोगों को खरीदारी के दौरान प्लास्टिक की थैलियों के बजाय ऐसे बैग अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष डॉ. डीएन तुलस्यान ने बताया कि इस अभियान के तहत विभिन्न भामाशाहों के सहयोग से हर माह एक हजार नॉन-वोवन बैग निशुल्क वितरित किए जाएंगे। इस माह पाटोदिया परिवार के सहयोग से शहर के बाजारों, दुकानदारों और आम नागरिकों तक ये बैग पहुंचाए जा रहे हैं, ताकि प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग कम हो और पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का रूप मिल सके। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि प्लास्टिक कचरा न केवल नालियों और सफाई व्यवस्था को प्रभावित करता है, बल्कि पशुओं, विशेषकर गौवंश के लिए भी गंभीर खतरा बनता है। ऐसे में यदि प्रत्येक नागरिक खरीदारी के समय अपना बैग साथ रखने की आदत विकसित करे, तो शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने का लक्ष्य काफी हद तक हासिल किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि यह अभियान केवल बैग वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करने का प्रयास भी है। संस्था के सदस्यों ने इस पहल को अपने प्रेरणास्रोत स्वर्गीय एमजेएफ लायन डॉ. जे.सी. जैन की सेवा भावना को समर्पित बताया। कार्यक्रम में दानदाता परिवार से प्रदीप पाटोदिया एवं जुगल किशोर पाटोदिया, लॉयंस क्लब झुंझुनूं के अध्यक्ष डॉ. डी.एन. तुलस्यान, सचिव रघुनाथ प्रसाद पोद्दार, कोषाध्यक्ष भागीरथ प्रसाद जांगिड़, उपाध्यक्ष शिवकुमार जांगिड़, अध्यक्षीय सलाहकार नरेंद्र व्यास, ओमप्रकाश जांगिड़, डॉ. बबीता कुमावत, प्रहलाद अग्रवाल, श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी सुनील तुलस्यान सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
नीट धांधली के विरोध में चूरू में मशाल जुलूस, इस्तीफे की मांग
Churu, Rajasthan:चूरू। चूरू जिला मुख्यालय पर मशाल जुलूस निकालकर नीट में धांधली के विरोध में प्रदर्शन किया गया। पीसीसी सचिव मुश्ताक खान के नेतृत्व में निकले मशाल जुलूस में सैकड़ों लोग मौजूद थे। मशाल जुलूस पंखा सर्किल से शहीद स्मार्क तक पहुंचा, जुलूस में सैकड़ों युवा नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। मुश्ताक खान ने कहा कि नीट में हुई धांधली की जांच हो और मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा लेकर निष्पक्ष जांच करवाई जाए, मुश्ताक खान ने कहा कि अन्याय जब चरम पर होता है,तब संघर्ष ही इतिहास लिखता है। लाठी और हिरासत से न युवाओं की आवाज़ दबेगी, न पेपर लीक के खिलाफ़ संघर्ष रुकेगा।0
0
Report
Advertisement
कांग्रेस ने राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपकर केंद्र सरकार बर्खास्तगी की मांग तेज कर दी
Rishikesh, Uttarakhand:टॉप ऋषिकेश सलग : छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में उतरी कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन राष्ट्रपति से केंद्र सरकार को तत्काल बर्खास्त करने की गुहार एंकर ऋषिकेश में छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे जनप्रतिनिधियों और नेताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। आज महानगर कांग्रेस कमेटी ने एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपकर केंद्र सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। वी.ओ : महानगर अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र और वरिष्ठ नेता जयेंद्र रमोला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि जायज मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे जनप्रतिनिधियों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़ना लोकतंत्र पर करारा आघात है। पूर्व अध्यक्ष राकेश सिंह और जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि देश का युवा अपने भविष्य को लेकर बेहद चिंतित है, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय बल प्रयोग कर रही है। कांग्रेस ने राष्ट्रपति से इस पूरे मामले में तत्काल संवैधानिक कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
झुंझुनूं के ब्लड डोनेशन कैंप पर दबिश: 15 गाड़ियां जब्त, 10 गिरफ्तार
Jhunjhunu, Rajasthan:नवलगढ़, झुंझुनूं ब्लड डोनेशन कैंप में पुलिस की बड़ी दबिश, 10 गिरफ्तार सोटवारा से ब्लैक ग्रुप की 15 गाड़ियां पुलिस ने जब्त हिस्ट्रीशीटर नितेश उर्फ ब्लेकिया की तलाश में जुटी झुंझुनूं पुलिस क्यूआरटी, डीएसटी समेत तीन थानों ने संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया ब्लेकिया सहित कई आरोपी खेतों के रास्ते फरार हुए सोशल मीडिया इनपुट पर पुलिस ने की गोपनीय कार्रवाई कैम्पर, थार, स्कॉर्पियो और बोलेरो सहित 15 वाहन जब्त गिरफ्तार आरोपी पावटा, खेतड़ी और फतेहपुर क्षेत्र के निवासी बगड़ थाने के हिस्ट्रीशीटर हिस्ट्रीशीटर नितेश उर्फ ब्लेकिया पर 17 से अधिक मामले सोशल मीडिया पर खुद को बताता था 'RJ18 माफिया' झुंझुनूं जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुकुंदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सोटवारा में आयोजित एक ब्लड डोनेशन कैंप पर दबिश दी। डीएसटी, क्यूआरटी, मुकुंदगढ़, मंडावा और नवलगढ़ थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 15 लग्जरी वाहन जब्त किए गए तथा 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, कार्रवाई के दौरान बगड़ थाने का हिस्ट्रीशीटर एवं हार्डकोर अपराधी नितेश उर्फ ब्लेकिया सहित कुछ आरोपी खेतों के रास्ते फरार हो गए। जिनकी तलाश जारी है। नवलगढ़ डीएसपी सुगन सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया गतिविधियों की निगरानी के दौरान डीएसटी प्रभारी हेमराज मीणा को सूचना मिली थी कि बदमाश प्रवृत्ति के कुछ लोग वाहनों के काफिले के साथ बगड़ क्षेत्र से मंडावा होते हुए मुकुंदगढ़ पहुंचे हैं। सूचना में यह भी सामने आया कि उनके साथ बगड़ थाने का हिस्ट्रीशीटर नितेश उर्फ ब्लेकिया भी शामिल है। जो हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आया है। सूचना के बाद पूरे ऑपरेशन को गोपनीय रखते हुए मंडावा, मुकुंदगढ़ और नवलगढ़ थाना पुलिस, डीएसटी एवं क्यूआरटी की संयुक्त टीम गठित की गई। अलग-अलग रास्तों से पुलिस टीमों ने सोटवारा गांव पहुंचकर ब्लड डोनेशन कैंप स्थल की घेराबंदी की। पुलिस जांच में सामने आया कि सोटवारा निवासी सुखवीर के जन्मदिन पर आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप में बड़ी संख्या में युवक पहुंचे थे। सुखवीर मंडावा क्षेत्र में होटल संचालक है और उसके खिलाफ पूर्व में सीकर के उद्योग नगर थाने में राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज है। दबिश के दौरान पुलिस ने मौके से टीम ब्लैक ग्रुप लिखी कैंपर, स्कॉर्पियो, थार और बोलेरो सहित कुल 15 गाड़ियां जब्त कीं। वहीं कोटपूतली के भाबरू, पावटा, खेतड़ी और फतेहपुर थाना क्षेत्रों के रहने वाले 10 युवकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की कार्रवाई के दौरान कुछ आरोपी खेतों की ओर भाग निकले। इनमें नितेश उर्फ ब्लेकिया के भी शामिल होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। जबकि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क और उनके उद्देश्य की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस के अनुसार 26 वर्षीय नितेश उर्फ ब्लेकिया उर्फ कालू, माखर की ढाणी थाना बगड़ का रहने वाला है। उसके खिलाफ विविध धाराओं में 17 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। कुछ दिन पहले ही वह जमानत पर जेल से बाहर आया था। इस कार्रवाई में डीएसपी सुगन सिंह, डीएसटी प्रभारी हेमराज मीणा, मुकुंदगढ़ थानाधिकारी गोपाल सिंह थालोर, मंडावा थाना पुलिस, नवलगढ़ थाना पुलिस, डीएसटी एवं क्यूआरटी की संयुक्त टीम शामिल रही। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। सोशल मीडिया पर खुद को बताता है 'RJ18 माफिया' ब्लेकिया सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है। वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर खुद को "RJ18 Mafia" और "Black Group" का संचालक बताता है तथा हथियारों, लग्जरी गाड़ियों और रौबदार अंदाज वाली रीलें पोस्ट करता रहता है। पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि वे ऐसे अपराधियों की सोशल मीडिया छवि से प्रभावित न हों और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। बाइट : सुगन सिंह, डीएसपी, नवलगढ़0
0
Report
जयपुर में पुलिस बनकर ठगी: ईरानी गैंग ने महिला के गहने बदले नकली आभूषण
Jaipur, Rajasthan:राजधानी जयपुर में पुलिसकर्मी बनकर ठगी करने वाले शातिर गिरोह का एक और मामला सामने आया है। बजाज नगर थाना क्षेत्र में दो बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक महिला को सुरक्षा का झांसा दिया और उसके सोने के गहने बदलकर नकली आभूषण थमा दिए। वारदात की पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। प्रारम्भिक जांच में इस वारदात के पीछे सक्रिय ईरानी गैंग का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।जानकारी के अनुसार, बरकत नगर निवासी 53 वर्षीय महिला डॉक्टर को दिखाकर ई-रिक्शा से घर लौट रही थीं। घर से करीब 100 मीटर पहले बाइक पर सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। दोनों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए कहा कि इलाके में लगातार लूट और चाकूबाजी की घटनाएं हो रही हैं, इसलिए सुरक्षा के लिए वे अपने सोने के गहने उतारकर पर्स में रख लें। बदमाशों ने महिला को कथित पुलिस पहचान पत्र भी दिखाया और बड़ी सफाई से उनके गहनों की पुड़िया बनाने का नाटक किया। इसी दौरान उन्होंने महिला के असली सोने की चेन और चूड़ियां निकालकर उनकी जगह नकली चेन और आर्टिफिशियल चूड़ियां रख दीं। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।महिला जब घर पहुंची और पर्स खोलकर देखा तो असली गहनों की जगह नकली आभूषण रखे मिले। इसके बाद उन्होंने तुरंत परिजनों को सूचना दी और पुलिस कंट्रोल रूम पर शिकायत दर्ज कराई।बजाज नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।0
0
Report
Advertisement
रायपुर प्रदर्शन: पत्थरबाजी पर सियासत तेज, एफआईआर दर्ज
Begun, Rajasthan:रायपुर कल हुए प्रदर्शन में पत्थरबाजी मामले में सियासत तेज.. पुलिस ने पत्थरबाजी मामले में कांग्रेस के 12 नेताओ के खिलाफ एफआईआर की दर्ज.. कांग्रेस नेताओं पर हुए एफआईआर मामले पर कांग्रेस का बयान.. कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने सरकार पर बोला हमला कल सरकार के साथ बीजेपी के कांग्रेस भवन पर हमला किया.. कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पत्थर फेंके गए, सरकार के दबाव में पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आंसू गैस और लाठी भांजी घायल कांग्रेस कार्यकर्ता हुए और एफआईआर कांग्रेस पर पुलिस पक्षपातपूर्ण कार्रवाई कर रही.. पुलिस ये बात न भूले आज उनकी सरकार कल हमारी सरकार आएगी.. हम इस मामले को लेकर राज्यपाल के पास जाएंगे0
0
Report
जिला अस्पताल में मोबाइल चोर का CCTV फुटेज सामने, पुलिस कार्रवाई लंबित
Morena, Madhya Pradesh:जिला अस्पताल से मोबाइल चोरी का सीसीटीव्ही फुटेज आया सामने सो रहे मरीज के अटेंडेंट की जेब पर डाका, 10 दिन बाद भी कार्रवाई न होने से पुलिस पर उठे सवाल गुना। जिला अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों के सामान की सुरक्षा भगवान भरोसे है। अस्पताल की गैलरी से मोबाइल चोरी का एक लाइव सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें एक अज्ञात बदमाश बड़ी ही सफाई से सो रहे युवक का मोबाइल चोरी कर रफूचक्कर होता नजर आ रहा है। जानकारी के अनुसार, आरोन तहसील के ग्राम पड़ारिया निवासी अनिल अहिरवार के परिजन जिला अस्पताल में भर्ती थे। अनिल गैलरी में पट्टी पर अपना मोबाइल चार्जिंग पर लगाकर लेट गए। इसी दौरान नींद लगते ही एक बदमाश आया और मोबाइल पार कर गया। पीड़ित ने तुरंत सिटी कोतवाली पुलिस को शिकायती आवेदन दिया, लेकिन घटना के 10 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं और आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।0
0
Report
सिवनी में नेशनल हाईवे-44 पर अनार से भरा ट्रक आग में जलकर खाक; चालक-परिचारक ने बचाई जान
Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी (एमपी) — अनार से भरा ट्रक नेशनल हाईवे-44 पर देखते ही देखते आग के गोले में बदल गया। बताया जा रहा है कि ट्रक नासिक से अनार लेकर बनारस जा रहा था। इसी दौरान धूमा-बंजारी घाटी के पास अचानक शॉर्ट सर्किट की वजह से ट्रक में आग लग गई। आग ने इतनी तेजी से विकराल रूप लिया कि चालक और कंडक्टर को ट्रक से कूदकर अपनी जान बचानी पड़ी। कुछ ही देर में पूरा ट्रक धू-धूकर जलने लगा। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, ट्रक में भरे लाखों रुपये के अनार जलकर खाक हो गए। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। राहत की बात यह है कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।0
0
Report
Advertisement
