icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241001
Sunil KumarSunil KumarFollow13 Apr 2025, 01:36 pm

Hardoi - लुटेरी दुल्हन ने 13 शादियों में की करोड़ों का ठगी

Hardoi, Uttar Pradesh:

हरदोई जिले में पुलिस ने एक लुटेरी दुल्हन समेत तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है, लुटेरी दुल्हन अब तक 13 शादियां कर लोगों को ठगी का शिकार बना चुकी है,दरअसल यह महिलाएं कई जनपदों में पहले ऐसे शख्सों को ढूंढती थी जिनकी शादी नहीं हो पाती थी और उनसे शादी करती थी. रात में परिजनों और दूल्हे को नशीला पदार्थ खिलाकर रुपए व जेवर लेकर फरार हो जाती थी,ऐसा ही एक मामला हरदोई में सामने आया था जब युवक कोर्ट मैरिज करने के लिए आया था और शादी के दस्तावेज तैयार कराकर दुल्हन को ज्वेलरी पहनाकर नगदी दी गई।थोड़ी ही देर में दुल्हन नगदी और जेवर लेकर अपने अन्य साथियों के साथ फरार हो गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए कई टीमों को लगाया गया था।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

टी-स्टॉल के पीछे नशे की फैक्ट्री: 10.588 किलोग्राम डोडा चुरा के साथ आरोपी गिरफ्तार

Kishanganj, Bihar:टी-स्टॉल की आड़ में नशे का कारोबार चलाने का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिला स्पेशल टीम और शहर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 10.588 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद किया गया। पुलिस ने नया गांव निवासी किशनलाल गुर्जर को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई सीओ सिटी धर्मराज चौधरी के सुपरविजन में थाना प्रभारी नरपत राम बाना के नेतृत्व में की गई। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि एक व्यक्ति उसे मादक पदार्थ आगे बेचने के लिए देकर गया था, जिसके बदले उसे मुनाफा मिलना था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। अब पुलिस नशे की सप्लाई के स्रोत, इससे जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुटी है। मामले का अनुसंधान मदनगंज थाना प्रभारी भवानी सिंह कर रहे हैं。
0
0
Report
Advertisement

बेमेतरा में आंगनबाड़ी कर्मियों की तीन दिवसीय हड़ताल, वेतन-भत्ते और पदोन्नति की मांग

Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा में अपनी लंबित मांगों और विभागीय समस्याओं को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने मोर्चा खोल दिया है... जिलेभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने मंगलवार से बेमेतरा के जय स्तंभ चौक पर तीन दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी है। जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ के बैनर तले आयोजित इस आंदोलन में भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुईं। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। आंदोलनकारियों की प्रमुख मांगों में पर्यवेक्षक पदों पर पदोन्नति, सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि, मानदेय की विसंगतियों को दूर करना, 500 रुपये मासिक इंटरनेट भत्ता और आंगनबाड़ी केंद्रों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना शामिल है। तीन दिवसीय इस हड़ताल के जरिए कार्यकर्ताओं ने सरकार से जल्द मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है।
0
0
Report

जमीन विवाद में स्कॉर्पियो हमला: दो की मौत, सात घायल, इलाके में तनाव

Jaunpur, Uttar Pradesh:जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: स्कॉर्पियो से नौ लोगों को कुचलने का आरोप, दो की मौत, सात घायल मुस्तफाबाद गांव में वारदात से मचा हड़कंप, डीएम और पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल व जिला अस्पताल पहुंचकर लिया जायजा जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में जमीन को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद बुधवार को खूनी घटना में बदल गया। आरोप है कि विवाद के दौरान एक युवक स्कॉर्पियो लेकर पहुंचा और वहां मौजूद लोगों को वाहन से रौंद दिया। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मृतकों की पहचान इंदु देवी पत्नी मनोज यादव और अमित यादव पुत्र श्रवण यादव के रूप में हुई है। हादसे में घायल सात लोगों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों में दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मामले की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी सम्यक चौधरी ने बताया कि दोनों पक्षों के लोग आपस में विवाद सुलझाने और समझौते की बातचीत कर रहे थे। इसी दौर में एक व्यक्ति वाहन लेकर वहां पहुंचा। स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर लोगों पर चढ़ी या जानबूझकर ऐसा किया गया, इसकी जांच की जा रही है। सभी पहलुओं और उपलब्ध तथ्यों की पड़ताल के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। मीडिया से बातचीत में उन्होंने दो लोगों की मौत और सात लोगों के घायल होने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर, एक घायल के पिता रामकेश ने आरोप लगाया कि परिवार में काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में युवक स्कॉर्पियो लेकर आया और जानबूझकर लोगों को वाहन से कुचल दिया। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है। इस दर्दनाक घटना के बाद मुस्तफाबाद गांव में तनाव और मातम का माहौल बना हुआ है।
0
0
Report

गोटेगांव में मटर खरीदी पर किसानों-व्यापारियों के बीच सहमति, पुरानी व्यवस्था जारी

Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में मटर खरीदी के स्थान को लेकर किसानों और व्यापारियों के बीच जोरदार विवाद हुआ। नगर में जगह-जगह टेबल लगाकर खरीदी के प्रयास के विरोध पर प्रशासन ने कृषि उपज मंडी परिसर में ही खरीदी करने का नोटिस जारी किया। इसके विरोध में व्यापारियों ने सुबह से मटर खरीदी बंद कर दी। नाराज किसान मंडी पहुंचे और अधिकारियों से शिकायत की। प्रशासन ने लगभग 14 व्यापारियों को बुलाकर किसानों के साथ बैठक कराई। घंटों चली चर्चा के बाद मंजूरी मिली कि जब तक मंडी या कोई स्थायी स्थान तय नहीं हो जाता, तब तक पुरानी व्यवस्था के तहत खरीदी जारी रहेगी। इसके बाद व्यापारियों ने सैंपल देखकर मटर खरीदी शुरू की。
0
0
Report
Advertisement

गंगा एक्सप्रेसवे पर रात 8 से 8 बजे तक स्पीड लिमिट घटाने के निर्देश

Unnao, Uttar Pradesh:स्लग - एक्सप्रेस वे पर गाड़ियों की स्पीड पर ब्रेक, कम स्पीड से चलने के निर्देश, Zee media की ग्राउंड रिपोर्ट यहां सर्दियों को देखते हुए एक्सप्रेस वे पर गाड़ियों की स्पीड कम करने के निर्देश जारी किए गए हैं। गंगा एक्सप्रेसवे पर स्पीड लिमिट कम करने के निर्देश यूपीड़ा ने दिए हैं। रात में 8:00 बजे से सुबह 8:00 बजे तक अब तक जो वाहन 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चल रहे थे, उनकी स्पीड लिमिट कम करके 80 कर दी गई है, जो वाहन 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहे थे, उनकी स्पीड लिमिट घटाकर 60 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी गई है और जो 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहे थे, उनकी स्पीड लिमिट कम करके 50 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी गई है।
0
0
Report

PPP मॉडल वाले अस्पताल में IAS जागृति अवस्थी का प्रसव, स्वास्थ्य सेवाओं पर भरोसा बढ़ा

Obra, Uttar Pradesh:VO-1: दरअसल, CDO IAS जागृति अवस्थी को प्रसव के लिए जिला अस्पताल के MCH विंग में लाया गया था। इस संबंध में जानकारी देते हुए MCH विंग के CMS डॉ. डीके सिंह ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके मिश्रा के नेतृत्व में पहले से ही चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम गठित कर दी गई थी। पूरी चिकित्सकीय प्रक्रिया और आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के बाद ऑपरेशन के माध्यम से सफल प्रसव कराया गया। फिलहाल जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और चिकित्सकों की निगरानी में हैं। VO-2: इस पूरे मामले में खास बात MCH विंग की कार्यप्रणाली और उसके प्रति CDO का भरोसा है। CMS डॉ. डीके सिंह के मुताबिक यह MCH विंग PPP मॉडल पर संचालित है और इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस हेरिटेज के अंतर्गत आता है। संस्थान के अध्यक्ष डॉ. सिद्धार्थ राय हैं। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में MCH विंग संचालित हैं, जिनमें पांच केंद्र PPP मॉडल पर चल रहे हैं। उनके मुताबिक यह पहला ऐसा मामला है, जब प्रदेश के इतने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने इस संस्थान की स्वास्थ्य सेवाओं पर भरोसा जताते हुए प्रसव का निर्णय लिया। VO-3: CMS डॉ. डीके सिंह ने बताया कि CDO जागृति अवस्थी पहले भी अस्पताल की व्यवस्थाओं का अवलोकन करती रही थीं। यहां की साफ-सफाई, चिकित्सकीय कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं से संतुष्ट होने के बाद उन्होंने अपने पति IPS गौरव पांडेय के साथ जिला अस्पताल में ही प्रसव कराने का निर्णय लिया। गौरव पांडेय मध्य प्रदेश पुलिस में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। डॉ. सिंह ने बताया कि सामान्य प्रक्रिया के तहत प्रसव के बाद आठ दिन में छुट्टी दी जाती है, लेकिन जरूरत और चिकित्सकीय स्थिति को देखते हुए एक-दो दिन पहले भी छुट्टी दी जा सकती है। फिलहाल CDO और उनका नवजात पूरी तरह स्वस्थ हैं। VO-4: आपको बता दें कि IAS जागृति अवस्थी UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2020 की सेकेंड टॉपर रही हैं। उनके घर बेटे के जन्म से परिवार में खुशियों का माहौल है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ भी अपनी पत्नी IFS आरुषि मिश्रा के साथ अस्पताल पहुंचकर नवजात को आशीर्वाद दे चुके हैं। एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी का सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर भरोसा जताना जिला अस्पताल के लिए भी एक सकारात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है。
0
0
Report

आजमगढ़ भाजपा कार्यालय प्रभारी के शव से हड़कंप, मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट

Azamgarh, Uttar Pradesh:भाजपा कार्यालय में कार्यालय प्रभारी का शव मिलने से सनसनी, रामचंद्र यादव की संदिग्ध मौत, पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा तथा जांच में जुटी। प्रथमदृष्टया हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा。 आजमगढ़ जिले के भाजपा जिला कार्यालय परिसर के अंदर स्थित कमरे में शव मिला। दरवाजा नहीं खुलने पर आशंका हुई, उसे खोलवाकर देखा गया तो 57 वर्षीय रामचंद्र यादव का शव पाया गया। घटना के बाद हड़कंप मच गया। मौत के कारण को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं; कुछ लोगों ने आत्महत्या की आशंका जताई, लेकिन भाजपा पदाधिकारियों ने हार्ट अटैक से मौत होने की बात कही। सूचना मिलते ही पुलिस व फील्ड यूनिट, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी। सीओ सिटी ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मामले में थाना कोतवाली द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

हनुमानगढ़ में 1.03 लाख विद्यार्थियों के लिए अर्द्धवार्षिक परीक्षा की बड़ी तैयारी

Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ में 1.03 लाख विद्यार्थी अर्द्धवार्षिक परीक्षा देंगे हनुमानगढ़ जिले में कक्षा 9वीं से 12वीं तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 25 नवंबर से 12 दिसंबर तक होंगी। इनमें 1 लाख 3 हजार 595 विद्यार्थी शामिल होंगे। राजस्थान अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2026 का संशोधित टाइम टेबल जारी किया गया है। कार्यक्रम में 28 नवंबर और 12 दिसंबर की परीक्षाओं के समय और आयोजन में बदलाव किया गया है। शिक्षा विभाग ने परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रश्न पत्र एक-दो दिन में जिला मुख्यालय पहुंचने की संभावना है। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक यशपाल असीजा ने बताया कि नकल रोकने और परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए उड़नदस्ते बनाए जाएंगे। ये जिले के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों का समय-समय पर निरीक्षण करेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के लिए जिला पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर जरूरी व्यवस्था करने का आग्रह किया गया है।
0
0
Report

बीकानेर की आरती गहलोत: आठ साल से चला रहा शेल्टर, इंसानियत की मिसाल

Bikaner, Rajasthan:बेजुबानों से अद्भुद प्रेम ! जहाँ लोग स्ट्रीट डॉग्स से दूरी बनाते हैं, वहां आरती बनीं बेजुबानों का सहारा 8 साल से लगातार कर रही हैं आवारा कुत्तों की सेवा घायल और बीमार डॉग्स के इलाज के लिए बनाया विशेष शेल्टर अब तक हजारों बेजुबानों को दे चुकी हैं नया जीवन न सरकारी मदद, न कोई बड़ा फंड, सदस्यों के सहयोग और अपनी जेब से चला रहीं सेवा Intro - आखिर इंसानियत की कहानी: बीकानेर की एक महिला ने बेजुबानों को अपना परिवार बना लिया है। नाम है आरती गहलोत। बचपन से ही कुत्तों से लगाव रखने वाली आरती ने आठ साल पहले इनकी सेवा का रास्ता चुना। आज स्ट्रीट डॉग्स के लिए उनका शेल्टर उम्मीद का स्रोत है। ये तस्वीरें भी उसी इंसानियत की कहानी बताती हैं जो बेजुबानों के दर्द को समझती है। आरती बताती हैं कि उन्हें कुत्तों से बहुत प्यार है और वे लगातार स्ट्रीट डॉग्स की सेवा में लगी हैं। पिछले eight वर्षों में उन्होंने हजारों कुत्तों का इलाज और देखभाल करवाई है, और एक शेल्टर भी बना रखा है जहां उनकी जरूरतों का ध्यान रखा जाता है। लेकिन इस सेवा की राह आसान नहीं है; सरकार से आर्थिक सहयोग नहीं मिलता, तो संस्था के सदस्य और आरती अपनी जेब से खर्च उठा लेते हैं।
0
0
Report

एक माह बाद भी जर्जर सुलभ शौचालय की नहीं ली सुध, अधिकारियों के निर्देश बेअसर

Tonk, Rajasthan:दूनी टोंक एक माह बाद भी जर्जर सुलभ शौचालय की नहीं ली सुध, अधिकारियों के निर्देश बेअसर निरीक्षण के दौरान जल्द दुरुस्त करवाने और खाली जगह पर पौधे लगाने के दिए थे निर्देश दुनजा माताजी मंदिर के पास झेला रोड स्थित पुराने एवं जर्जर सुलभ शौचालय की हालत सुधारने को लेकर नगर पालिका अधिकारियों के निर्देश एक माह बाद भी बेअसर साबित हो रहे हैं। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी अमरचंद गुर्जर एवं कनिष्ठ अभियंता भीम सिंह ने करीब एक माह पहले शौचालय का निरीक्षण कर इसे जल्द दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए थे, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं शौचालय के पास खाली पड़ी जगह की सफाई करवाकर पौधे लगाने की योजना भी कागजों तक ही सीमित है। अधिशासी अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान कहा था कि शौचालय की मरम्मत और आसपास सफाई करवाकर पौधारोपण किया जाएगा, जिससे माताजी के दर्शन के लिए आने वाले यात्रियों एवं राहगीरों को सुविधा मिलेगी और स्वच्छता व्यवस्था में सुधार होगा। लेकिन एक माह बीतने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है.
0
0
Report
Advertisement

पंचायती राज 2026: मतगणना के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण, निष्पक्षता पर जोर

Balotra, Rajasthan:बालोतरा। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना को लेकर बुधवार को नगर परिषद सभागार में मतगणना पर्यवेक्षकों एवं सहायकों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में मतगणना प्रक्रिया, डाक मतपत्रों की गणना, परिणाम दर्ज करने और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी भुवनेश्वर सिंह चौहान ने बताया कि 20 नवंबर को मतगणना होगी। उन्होंने कार्मिकों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित मतगणना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
0
0
Report

प्रतापगढ़ अस्पताल के धरने पर प्रशासन ने मुख्य द्वार से होर्डिंग हटाए

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिला चिकित्सालय में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर लंबे समय से अस्पताल के मुख्य द्वार के बाहर कमल मीणा धरने पर बैठे थे. इस दौरान उनके द्वारा अस्पताल की व्यवस्थाओं और समस्याओं को लेकर बड़े-बड़े होर्डिंग्स और बोर्ड भी लगाए गए थे. आज जिला चिकित्सालय प्रशासन की ओर से कार्रवाई करते हुए अस्पताल के मुख्य द्वार पर लगाए गए इन होर्डिंग्स और बोर्ड को हटवा दिया गया. कार्रवाई के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस जाप्ता तैनात रहा. पुलिस की मौजूदगी में प्रशासन ने मुख्य द्वार के बाहर लगे होर्डिंग्स और बोर्ड हटाए. लंबे समय से अस्पताल की समस्याओं को लेकर धरना दे रहे कमल मीणा के लगाए गए बोर्ड हटाने की यह कार्रवाई अब चर्चा का विषय बनी हुई है.
0
0
Report

छतरपुर कोचिंग परिसर के बाहर मनचलों के उत्पीड़न के खिलाफ छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में कोचिंग के दौरान मनचलों के कारण छात्र-छात्राएं परेशान हैं। आज 150 से ज्यादा बच्चे कोचिंग छोड़कर सीधे SP ऑफिस पहुंचे और प्रदर्शन किया। उनके हाथों में तख्तियां थीं जिनमें पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ लिखा था; उन्होंने 5 मनचलों के नाम के साथ लिखित शिकायत दी है। CCTV में भी कोचिंग से निकलती छात्राओं के पीछे बाइक का पीछा कैद हो गया है। छात्राओं का आरोप है कि रोज शाम साढ़े 5 से रात 8 बजे तक कोचिंग लगती है और बाहर मनचलों का जमावड़ा लगता है; वे बुलेट लेकर आते हैं, लहरा कर गाड़ी निकालते हैं, सामने से तेज आवाज करते हैं—यह आवाज क्लास के अंदर तक आती है और पढ़ाई बाधित होती है। परेशानी डेढ़ महीने से चल रही है; पहले भी शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। कल एक छात्रा के एक्सीडेंट होते-होते बचा; गाड़ी भिड़ गई थी। आज छात्र-छात्राएं सड़क पर उतरकर SP ऑफिस पहुंचकर कार्रवाई की गुहार लगाते हैं। छात्रों ने अपनी शिकायत में 5 लोगों के नाम लिए हैं—पियूष जैन, अंशुमन यादव, मयंक चतुर्वेदी, सारांश साहू, आयुष और उनके कुछ अन्य सहयोगी; उन्होंने कहा कि ये लोग रोज कोचिंग के बाहर आकर परेशान करते हैं। प्रशासन ने Civil Lines थाना पुलिस को निर्देशित किया है कि कोचिंग सेंटरों के आस-पास गश्त करे और ऐसे मनचलो पर कारवाई करे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top