icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241001
Amir KhanAmir KhanFollow8 Jan 2025, 05:56 am

Hardoi - किसान संगठन का प्रदर्शन, सरकार से नाराज़गी

Hardoi, Uttar Pradesh:

हरदोई में किसान संगठन का शहर में नारेबाज़ी कर किया प्रदर्शन . केंद्र सरकार का वादा खिलाफ़ी के खिलाफ प्रदर्शन . किसान नेता का आरोप, सरकार अपने वादे से मुकर गई है ,पूर्व में किसान संगठनों द्वारा हुए आंदोलन पर सरकार ने मांगे पूरी करने का किया था वादा . केंद्र सरकार ने नहीं पूरी करी किसानों की मांगे , किसानों के वरिष्ठ नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल 44 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैँ . उनकी जान को खतरा है फिर भी सरकार किसानों की बातों को नहीं सुन रही है किसान नेता राकेश टिकैत के निर्देश पर किसान संगठन ने प्रदर्शन कर राष्टपति को भेजा ज्ञापन।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

उदयपुर: 50 लाख कीमत की MDMA के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर की हिरण नगरी थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान एक बिना नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी से 50 लाख रुपए मूल्य की 470 ग्राम एमडीएमए बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उमरड़ा से खेड़ा जी बावजी जाने वाले रास्ते पर नाकेबंदी की। जहां पुलिस की नाकेबंदी को देखकर स्कार्पियो सवार तस्करों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने नशीले पदार्थ की तस्करी के आरोप में मनीष मेघवाल, शंकर गायरी और नरेश बिश्नोई को गिरफ्तार किया है। पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशे की इस खेप को उदयपुर से बाड़मेर ले जाने की फिराक में थ। पुलिस मामले में अग्रिम अनुसंधान कर रही है।
0
0
Report

राजनांदगांव में पिस्टल दिखाकर जान से मारने की कोशिश: चार गिरफ्तार

Rajnandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव में पिस्टल दिखाकर जान से मारने की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल कार को भी जब्त किया है। दरअसल, कुछ दिन पहले प्रार्थी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह दुर्ग से राजनांदगांव लौट रहा था। इसी दौरान शहर के स्टेट हाई स्कूल के पास कुछ लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए पिस्टल दिखाई और जान से मारने की कोशिश की। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान चिखली क्षेत्र से चार युवकों—विपिन जानवेल्स, अमन जेम्स शेरोन जेम्स और अफरोज खान—को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्ता स्वीकार की। नगर पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से बरामद पिस्टल और कारतूस को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है। इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त कार भी पुलिस ने जब्त कर ली है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

इंद्रावती नदी में मिले शव की पहचान अब तक नहीं, पुलिस ने सूचना जारी की

Jagdalpur, Chhattisgarh:कोतवाली थाना क्षेत्र में बीते 8 मई को इंद्रावती नदी में एक शव बरामद किया गया था, सबसे पहले इन्द्रावती नदी मे मछुआरों ने शव तैरता हुआ देख था, पुलिस ने मौके पर पहुंच शव अपने कब्जे में लिया पंचनामा कार्यवाही कर पीएम कराया गया चूंकि मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी ऐसे में नगर निगम के माध्यम से कफन-दफन प्रक्रिया की गई, 5 महीने बाद भी मृतक की पहचान, नहीं हो पाई है, अब पुलिस ने मृतक के पहचान हेतु सूचना जारी की है पुलिस के अनुसार मृतक का हुलिया नीला सफेद रंग का शर्ट व नीला कलर का लोअर पहने हुए शरीर फुला हुआ था उम्र करीबन 50 साल एवं ऊंचाई लगभग 5.4 इंच है।
0
0
Report

कान्हा गौशाला निरीक्षण में खामियां; DM ने वेतन रोकने के निर्देश दिए

Fatehpur, Uttar Pradesh:कान्हा गौशाला के निरीक्षण में मिली खामियां, EO का वेतन रोकने के निर्देश जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने खखरेरू व धाता स्थित कान्हा गौशालाओं का किया औचक निरीक्षण खखरेरू गौशाला में इंटरलॉकिंग कार्य की गुणवत्ता खराब मिलने पर डीएम ने लगाई फटकार ईंटों की गुणवत्ता खराब और विद्युत कनेक्शन न होने पर अधिशाषी अधिकारी एच. पी.सिंह नगर पंचायत खखरेरू का वेतन रोका संबंधित पटल सहायक से स्पष्टीकरण तलब करने के भी निर्देश मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को 15 दिन के भीतर दोबारा निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश धाता गौशाला में पशुओं के चारा, पानी, शेड, चाहरदीवारी, CCTV, स्वास्थ्य जांच व ईयर टैगिंग की भी समीक्षा
0
0
Report
Advertisement

सोशल मीडिया के चक्कर में युवक ने AI से SSB कैंप ब्लास्ट दिखाकर गिरफ्तार

Maharajganj, Uttar Pradesh:एंकर- सोशल मीडिया पर रातों-रात मशहूर होने, लाइक, व्यूज और फॉलोअर्स बटोरने का खुमार एक युवक पर इस कदर हावी हुआ कि उसने देश की सुरक्षा से खिलवाड़ कर डाला। दरअसल महराजगंज जिले के परसामलिक थाना क्षेत्र के सेवतरी स्थित 22वीं वाहिनी एसएसबी के कैम्प को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से ब्लास्ट करते हुए दिखाया और इस सनसनीखेज वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर दिया। जैसे ही यह भड़काऊ और आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के हाथ-पांव फूल गए। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस टीम ने फौरन डिजिटल सर्विलांस का सहारा लिया और कार्रवाई करते हुए अभियुक्त फैयाज अहमद को दबोच लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त के अकाउंट से उस आपत्तिजनक वीडियो को तुरंत डिलीट करवाया और फैयाज को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के खिलाफ चालान कर उसे अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के चक्कर में शांति भंग करने या सुरक्षा बलों पर अभद्र या भ्रामक सामग्री बनाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पर किसानों का विरोध, मुआवजा नीति और रोजगार के प्रस्ताव

Noida, Uttar Pradesh:नोएडा\n\nनोएडा प्राधिकरण के खिलाफ एक बार फिर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है।\n\nसैकड़ों की संख्या में किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नोएडा प्राधिकरण के सेक्टर-96 स्थित दफ्तर पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया।\n\nभारतीय किसान यूनियन मंच के नेतृत्व में किसानों ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ प्राधिकरण कार्यालय का घेराव किया।\n\nकिसानों की प्रमुख मांगों में नई मुआवजा नीति लागू करना, 10 प्रतिशत मुआवजा प्लॉट देना, अधिग्रहण कानून के तहत अधिकार दिलाना और ग्रामीण युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना शामिल है।\n\nकिसानों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से उनकी मांगों को लेकर सिर्फ आश्वासन दिए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही।\n\nप्रदर्शन की सूचना मिलते ही नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया।\n\nहालांकि किसान अपनी मांगों को लेकर आर-पार के मूड में नजर आए। किसानों ने साफ चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर पर तालाबंदी की जाएगी।\n\nप्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।\n\nफिलहाल प्राधिकरण अधिकारियों और किसान नेताओं के बीच बातचीत का दौर जारी है।
0
0
Report

सोने का बिस्किट का झांसा देकर ठगी करनेवाला अंतरराज्यीय आरोपी गाजियाबाद से गिरफ्तार:एएसपी मणिशंकर चंद

Durg, Chhattisgarh:दुर्ग (छत्तीसगढ़): अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि रानीतराई थाना पुलिस ने सोने का बिस्किट सस्ते दामों में दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के आरोपी विश्वजीत मौर्य (29 वर्ष) को गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किया है। प्रार्थी समीर साहू की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की सुसंगत धाराओं में अपराध दर्ज किया था। तकनीकी साक्ष्यों एवं मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ा और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
0
0
Report
Advertisement

बेतिया के मझौलिया में 2 वर्ष की बच्ची लापता, महिला- बेटे हिरासत में

Bettiah, Bihar:बेतिया के मझौलिया थाना अंतर्गत वार्ड नम्बर पांच से 2 साल की नाबालिग बच्ची लापता हो गई है। दरवाजे पर खेल रही बच्ची के गायब होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस के कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। बच्ची को एक महिला लेकर जा रही है; सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। दो दिन से परिजन बच्ची की तलाश कर रहे हैं। आज आक्रोशित स्थानीय लोगों ने थाना का घेराव किया। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने एक महिला और उसके बेटे को हिरासत में लिया है; उनसे पूछताछ की जा रही है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए बच्ची को बरामद कर सकती है, लेकिन दो दिनों से बच्ची नहीं मिल पाई है। वही थानाध्यक्ष का कहना है कि पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है; बच्ची को बहुत जल्द बरामद कर लिया जाएगा। थाना पर आई भीड़ को पुलिस ने समझा बुझा कर वापस कर दिया है। हिरासत में लिए गए संदिग्ध आरोपियों से पूछताछ पुलिस कर रही है; इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
0
0
Report

मुज़फ्फरपुर के मंदिर में महंत की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच जारी

Muzaffarpur, Bihar:मुज़फ्फरपुर के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बालूघाट रोड स्थित एक मंदिर में 80 वर्षीय महंत महावीर दास का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. मंदिर का गेट अंदर से बंद था और महंत का शव मंदिर के फर्श पर पड़ा हुआ था और उनके मुंह से झाग निकलने की बात भी सामने आई है. सुबह पूजा-पाठ नहीं होने और काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर स्थानीय लोगों को संदेह हुआ तो लोगों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो महंत मृत अवस्था में मिले. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है. स्थानीय लोगों के अनुसार महंत लंबे समय से मंदिर में रहकर पूजा-पाठ और उसकी देखरेख करते थे. स्थानीय लोगों ने बताया कि वह पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे और नियमित रूप से दवा भी लेते थे. पंडित रंजीत नारायण तिवारी ने जानकारी दी है कि किसी भी तरह के विवाद की कोई बात सामने नहीं आई है. वहीं सिकंदरपुर थानाध्यक्ष राकेश मोहन ने बताया कि शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है और पुलिस सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है. घटना स्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा.
0
0
Report

बिहार में 11 सैटेलाइट सिटी के विरोध पर टिकैत ने सरकार पर हमला

Saharsa, Bihar:बिहार में बन रही 11 सैटेलाइट सिटी के लिए किसानों की जमीन लिए जाने के विरोध में किसान नेता राकेश टिकैत ने सरकार पर हमला बोला है. इधर सहरसा में किसानों ने सेटेलाइट सिटी के लिए जमीन को लेकर अलग - अलग प्रतिक्रिया दी है. किसानो का कहना है कि पहले सरकार इस योजना को लेकर किसानों के लिए एक रोड मैप बनाएं और जमीन का कितना मुआवजा मिलेगा यह तय किया जाय, साथ ही बड़े जमींदारों की ही जमीन ली जाय. छोटे किसान जिनके पास थोड़ी मात्रा जमीन है उसकी जमीन अगर सेटेलाइट सिटी बनाने में चली जाएगी तो वो कहाँ जाएंगे इसलिए वहीं कुछ किसानों का कहना है कि सेटेलाइट सिटी बनने से इलाके का विकास होगा लेकिन सरकार पहले किसानों के भविष्य के बारे में भी सोचे. नही तो हमलोग भी होने वाले आंदोलन में शामिल रहेंगे. बाइट..1 - मो. मंजूर आलम, किसान. बाइट..2 - शशि कुमार, किसान. बाइट..3 - प्रदीप पासवान, किसान.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top