Hardoi - गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पिता ने हत्या का लगाया आरोप
Mallawan, Uttar Pradesh:कोतवाली क्षेत्र के गांव बांसा का मजरा सथरा में संदिग्ध परिस्थितियों में एक गर्भवती महिला की मौत हो गई. मौत का समाचार मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. रेखा देवी पत्नी आलोक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने के बाद मृतका के पिता ने गर्भपात कराकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुटी है. मृतका के पिता ने बताया कि पुत्री के तीन बेटियां हैं और चार माह के पल रहे गर्भ में बच्ची की पुष्टि होने पर उसका गर्भपात कराया गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
