241406
Hardoi - पुलिस द्वारा मस्जिदों के लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई से लोगों में नाराजगी
Chandeli, Uttar Pradesh:हरदोई के पिहानी कस्बे में मस्जिदों के लाउडस्पीकर हटाने की पुलिस कार्रवाई से विवाद गहराता जा रहा है। पुलिस द्वारा मस्जिदों के इमामों को नोटिस जारी कर लाउडस्पीकर हटाने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे स्थानीय नागरिकों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि धार्मिक परंपराओं का सम्मान किया जाना चाहिए। वहीं, पुलिस का कहना है कि यह कदम उच्चाधिकारियों के आदेश पर उठाया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
डॉ. भारत भूषण शर्मा के कार्यशैली पर विवाद, धरना और इस्तीफे का संकेत
Sri Ganganagar, Rajasthan:एंकर सूरतगढ़ जे उपजिला चिकित्सालय में सोमवार को अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. भारत भूषण शर्मा की कार्यशैली पर विवाद खड़ा हो गया. कॉमरेड पृथ्वीराज बुडानिया और जनता मोर्चा के ओम राजपुरोहित के नेतृत्व में लोग चिकित्सा प्रभारी के कक्ष में धरने पर बैठ गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने डॉक्टर की कार्यशैली पर नाराजगी जताई. बुडानिया ने पूर्व में एक वीडियो जारी कर चेतावनी दी थी कि यदि सोमवार को डॉ. भारत भूषण ड्यूटी पर नहीं मिले तो धरना दिया जाएगा. सोमवार को डॉक्टर के साप्ताहिक अवकाश पर मिलने के बाद विरोध शुरू हुआ. सूचना पर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. सीआई दिनेश सारण ने एक सप्ताह में मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना समाप्त हो गया. इस बीच डॉ. भारत भूषण जांगिड़ ने राजनीतिक द्वेष और छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए इस्तीफा चिकित्सा प्रभारी डॉ नीरज सुखीजा को सौंप दिया.0
0
Report
हाई कोर्ट ने गिरिबाला सिंह की अग्रिम ज़मानत याचिका पर सुनवाई 27 मई
Noida, Uttar Pradesh:JABALPUR (MADHYA PRADESH): PRASHANT SINGH (ADVOCATE GENERAL MADHYA PRADESH HIGH COURT) ON MADHYA PRADESH HIGH COURT ADJOURNS PETITION SEEKING RETIRED JUDGE & DECEASED’S MOTHER IN LAW GIRIBALA SINGH’S ANTICIPATORY BAIL जबलपुर, मध्य प्रदेश: हाई कोर्ट ने ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में गिरिबाला सिंह की अग्रिम ज़मानत याचिका पर सुनवाई की। एडवोकेट जनरल ने ज़मानत का विरोध किया, जबकि बचाव पक्ष ने जवाब देने के लिए समय मांगा। कोर्ट ने समय दे दिया और अगली सुनवाई 27 मई के लिए तय की। मध्य प्रदेश के एडवोकेट जनरल प्रशांत सिंह कहते हैं, "आज, राज्य की ओर से, ज़मानत रद्द करने की एक अर्ज़ी लिस्ट की गई थी। इसके साथ ही, पीड़ित पक्ष ने भी गिरिबाला सिंह की ज़मानत रद्द करने की मांग करते हुए एक अर्ज़ी दायर की थी। दोनों मामले एक साथ लिस्ट किए गए थे। चूंकि, पीड़ित पक्ष द्वारा दायर अर्ज़ी में, विरोधी पक्ष को नोटिस विधिवत नहीं दिया गया था, इसलिए माननीय हाई कोर्ट ने दोनों मामलों की सुनवाई 27 तारीख को दोपहर 2:30 बजे के लिए लिस्ट की है..."0
0
Report
टोंक के कुणाल गुर्जर आत्महत्या केस: सचिन पायलट परिवार से मिलने पहुंचे
Kota, Rajasthan:टोंक कुणाल गुर्जर की आत्महत्या मामला पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट पहुंचे कुणाल गुर्जर के घर परिवार जन से कर रहे मुलाकात कुणाल गुर्जर की मां ने बताई आप बीती पूर्व विधायक कमल बैरवा प्रधान प्रतिनिधी हंसराज फागना साथ में मौजूद0
0
Report
Advertisement
झालरापाटन के ग्रामीण इलाक़े में गैस सिलेंडर की कमी से आक्रोश, प्रदर्शन
Jhalawar, Rajasthan:झालरापाटन (झालावाड़) झालावाड़ जिले के झालरापाटन के ग्रामीण अंचल में पिछले तीन दिनों से गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं होने से आक्रोशित उपभोक्ताओं ने सोमवार को हिंदुस्तान पैट्रोलियम कंपनी की दुर्गादेवी गैस एजेंसी के बाहर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कई गांवों से पहुंचे दो दर्जन से भी अधिक पुरुष एवं महिला उपभोक्ता सोमवार सुबह से ही गैस सिलेंडर लेने का इंतजार कर रहे थे। उपभोक्ताओं का सुबह 10 बजे गैस एजेंसी खुलते ही गैस आपूर्ति नहीं आने का जवाब मिला, तो उनका गुस्सा फूट पड़ा और उपभोक्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार सहित जिला प्रशासन के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि वह पिछले दिन 3 दिन से गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं। जहां उन्हें कंपनी से ही सिलेंडर नहीं आने की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि उनमें से अधिकांश उपभोक्ता ग्रामीण है, जो 25 से 30 किलोमीटर दूर से सिलेंडर लेने के लिए यहां आए हैं और रोजाना इंतजार कर उन्हें निराश लौटना पड़ रहा है। उनके घरों पर रसोई गैस खत्म हो जाने से चूल्हा जलाने में भी परेशानी आ रही है। गैस एजेंसी पर 14 हजार सिलेंडर प्रतिमाह की आवश्यकता है। इसकी एवज में उन्हें कंपनी 7500 सिलेंडर उपलब्ध करवा रही है। वर्तमान में भी एजेंसी ने कंपनी को दो गाड़ी सिलेंडर का इंडेनट भेज रखा है। लेकिन शुक्रवार से ही वहां से कोई आपूर्ति नहीं हुई है। इस कारण यह परेशानी बड़ी है। सरकार ने दुकानदारों को भी कोमर्शियल सिलेंडर जिल्ला रसद अधिकारी की पर्ची पर ही देने के लिए निर्देशित कर रखा है। इसलिए हर उपभोक्ता वहां तक नहीं पहुंच पा रहा है। इस कारण कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध होने के बावजूद इसका उठाव नहीं हो पा रहा है। गैस एजेंसी पर 95 प्रतिशत उपभोक्ता ग्रामीण है। पहले सप्लाई नियमित आने पर वह उपभोक्ताओं को सिलेंडर उनके गांव में ही उपलब्ध करा रहे थे, लेकिन आगे से ही कम मात्रा में सिलेंडर आने से यह परेशानी बढ़ गई है।0
0
Report
पुष्कर सरोवर बचाने के लिए जल संरक्षण अभियान शुरू, 5 जून तक जारी
Ajmer, Rajasthan:तीर्थराज पुष्कर में सोमवार को जल संरक्षण और पर्यावरण बचाने का संदेश गूंजा... ऐतिहासिक बूढ़ा पुष्कर सरोवर से जिला स्तरीय वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का आगाज हुआ.... वैदिक मंत्रोच्चार, सरोवर पूजन, आरती, श्रमदान और वृक्षारोपण के साथ लोगों ने जल सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली... अभियान के तहत जल स्रोतों के संरक्षण, श्रमदान और जनजागरूकता का संदेश दिया गया...यह अभियान 5 जून तक विभिन्न गतिविधियों के साथ जारी रहेगा... ग्रामीण विकास अधिकारी सुधीर पाठक ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार जल और पर्यावरण संरक्षण को लेकर अलग-अलग विभागों के समन्वय से जनजागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे... वहीं महेंद्र सिंह मंझेवला ने इस अभियान को जनभागीदारी से जोड़ते हुए इसे जल संकट से निपटने की महत्वपूर्ण पहल बताया..वहीं पुष्कर उपखंड के पवित्र सरोवर में गंदे पानी की निकासी को लेकर सवाल लगातार उठते रहे ... अब चर्चा इस बात की है कि क्या वंदे गंगा जैसे अभियान केवल जागरूकता तक सीमित रहेंगे, या तीर्थराज पुष्कर की पहचान माने जाने वाले पवित्र सरोवर को बचाने के लिए धरातल पर ठोस कार्रवाई भी देखने को मिलेगी。0
0
Report
झालावाड़ में वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान का जिलास्तरीय शुभारंभ
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 का जिला स्तरीय शुभारंभ आज झालावाड़ जिले के ग्राम पंचायत गाडरवाड़ा नूरजी स्थित पवित्र सेलीगढ़ी महादेव परिसर में श्रद्धा, जनभागीदारी एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया। जिले के प्रभारी सचिव व संभागीय आयुक्त कोटा अनिल अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। अभियान के शुभारंभ अवसर पर महिलाओं द्वारा पारंपरिक वेशभूषा में भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जो प्रमुख मार्गों से होती हुई मंदिर परिसर पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा जल संरक्षण के संदेशों के साथ जनजागरूकता का वातावरण निर्मित किया गया। मंदिर परिसर पहुंचने पर महादेव को जल अर्पित किया गया तथा अतिथियों द्वारा तालाब किनारे विधिवत गंगा पूजन एवं आरती की गई। कार्यक्रम के दौरान दीपदान भी किया गया। संभागीय आयुक्त अनिल अग्रवाल ने कहा कि जल को व्यर्थ बहाने के बजाय उसके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सामूहिक सहभागिता सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने आमजन, युवाओं, स्वयंसेवी संगठनों एवं विभिन्न विभागों के कार्मिकों से अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक गतिविधियाँ आयोजित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि “वंदे गंगा” अभियान केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा सामाजिक अभियान है, जिसके माध्यम से जल स्रोतों के संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण सुरक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आमजन को जल के दुरुपयोग को रोकने एवं जल बचाव के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता है, तभी इस अभियान के उद्देश्य सफल हो सकेंगे। कार्यक्रम के दौरान पीपल पूजन, तुलसी पौधा वितरण एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। साथ ही उपस्थित जनसमूह को जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में उपखण्ड अधिकारी खानपुर रजत विजयवर्गीय, पूर्व जिला प्रमुख प्रेम बाई दांगी, पूर्व प्रधान भावना झाला, लाली बाई, रंजिता पांडेय, सियाराम अग्रवाल सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी, सामाजिक संगठन एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
देहरादून में जमीन के फर्जीवाड़े का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तारियाँ
Dehradun, Uttarakhand:एंकर राजधानी देहरादून में जमीनों का फर्जी वाड़ा बड़े पैमाने पर होने लगा है। देहरादून पुलिस ने 2 दिन पहले ही जमीनों के फर्जी वाड़ा करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मामले में अब तक दो गिरफ्तारियाँ हो चुकी हैं। देहरादून के अलग-अलग थानों में जमीनों के मामले में धोखाधड़ी के दर्जनों मुकदमे दर्ज हुए हैं। पुलिस ने कार्रवाई शुरू की तो प्रदीप सकलानी नामक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी प्रदीप सकलानी पर 30 से ज्यादा मुकदमे अब तक दर्ज हैं। जमीनों के मामले में पीड़ित कई लोगों ने यह जानकारी दी है कि किस तरह से उनकी मेहनत और पसीने की कमाई को भूमाफियाओं ने डकार लिया। देहरादून के अलग-अलग थाना क्षेत्र के लोगों ने बताया। प्रदीप सकलानी और उसके कुछ अन्य लोगों ने किस तरह लोगों को झूठ और फर्जी वाले से गलत जमीन बेची और कई जमीनों पर कब्जा किया है। इस मामले पर देहरादून के एसपी सिटी प्रमोद कुमार का कहना है की कोर्ट से प्रदीप सकलानी की पुलिस कस्टडी डिमांड मांगी जा रही है ताकि मामले में और भी तथ्य सामने आ सके।0
0
Report
धार भोजशाला फैसले के बाद सीएम मोहन यादव का विकास रोडमैप व प्रतिमा योजना
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल सीएम डॉ मोहन यादव पहुंचे धार भोजशाला भोजशाला में सीएम डॉ मोहन यादव ने की पूजा अर्चना सीएम डॉ मोहन यादव ने जी मीडिया से बातचीत में कहा लंबी लड़ाई के बाद जब न्यायालय का फैसला आता है तब देश में उत्सव का माहौल रहता 750 साल का संघर्ष था भोजशाला को लेकर न्यायालय का जो फैसला था दूध का दूध पानी का पानी होकर फैसला आया है उसका परिणाम है कि मैं यहां आया हूं कई प्रकार के विकास का कार्य भी हम कर रहे है धार में विकास का एक नया रोड मेप बनेगा मां वाग्देवी की प्रतिमा को लंदन से जल्द से जल्द लाने का प्रयास रहेगा ट्विशा मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा न्यायालय का हम आभार मानते हैं हमने पहले भी कहा घटना पर तत्काल एक्शन लेते पीड़ित पक्ष की भावना के आधार पर चलती है न्यायालय ने हमारी कार्रवाई पर सकारात्मक टिप्पणी की उसके लिए आभार मानता हूं。0
0
Report
धार: भोजशाला में 721 साल बाद मां वाग्देवी को छप्पन भोग, CM मोहन यादव पूजा
Bhopal, Madhya Pradesh:धार भोजशाला में मंदिर आज ऐतिहासिक दिन 721 सालों बाद वाग्देवी को छप्पन भोग लगाया भोजशाला में मंदिर पूजा अर्चना करने पहुंचे मुख्यमंत्री एमपी के पहले सीएम जिन्होंने भोजशाला मंदिर में की पूजा अर्चना सकल हिंदु समाज ने 721 सालों बाद मां वाग्देवी को छप्पन भोग लगाया भोजशाला फैसले होने के बाद मुख्यमंत्री को भेंट किया मां वाग्देवी का प्रतीक चिन्ह भोजशाला में की सीएम मोहन यादव ने सरस्वती वंदना。0
0
Report
Advertisement
कन्नौज में अन्तर्राज्यीय अवैध शराव गैंग के दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Ritukala, Uttar Pradesh:*कन्नौज में अन्तर्राज्यीय अवैध शराव गैंग के दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 142 पेटी (लगभग 1704 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराव कीमत करीब 7 लाख रूपये एवं आईशर केंटर गाड़ी बरामद ।* कन्नौज पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में जनपद में अपराध व अपराधियों एवं मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज अजय कुमार के पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी नगर कुलवीर सिंह के नेत्रत्व में नि0 त्रदीप सिंह प्रभारी एस0ओ0जी0/सर्विलांस मय टीम, प्र0नि0 अजय कुमार अवस्थी थाना गुरसहायगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने आज सुबह समय 05.30 बजे समधन फ्लाइओवर के पास जीटी रोड़ पर मुखविर खास की सूचना पर अभियुक्त जगदीश कुमार पुत्र स्व0 इकबाल सिंह निवासी ग्राम भांवर थाना गन्नौर जिला सोनीपत हरियाणा व अभि0 विजय पुत्र सहदेव निवासी ग्राम व थाना फरमाना जिला सोनीपत हरियाणा को गिरफ्तार किया गया । जिनके कब्जे से आईशर केंटर गाड़ी नं0 यूपी17एटी3522 में 142 पेटी अवैध अंग्रेजी शराव (BLUE STROKE WISKY) बरामद किया गया । उपरोक्त अभि0गण के विरूद्ध मु0अ0सं0 233/26 धारा 60/63/72 आवकारी अधि0 थाना कोतवाली गुरसहायगंज पर पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । पुलिस पूछताछ मे अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग यह शराब हरियाणा से सस्ते दामों पर लेकर बिहार मुजफ्फरपुर में डिलीवरी देते है । विहार में शराव पर प्रतिबन्ध है तो यह शराव वहाँ पर ऊंचे दामों में विक्री कर देते है । इससे जो पैसा हमें प्राप्त होता है उसे बराबर -बराबर हिस्सा करके आपस में बाँट लेते हैं जिससे हम अपने परिवार का पालन पोषण व अपने शौक पूरे करते है ।0
0
Report
मैथिली को मातृभाषा मान्यता: बिहार में शिक्षकों की नियुक्ति और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे
Patna, Bihar:केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पाठ्यक्रम में कक्षा एक से माध्यमिक स्तर तक मैथिली भाषा को मातृभाषा विषय के तौर पर मान्यता मिलने पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री को बधाई दी,बीजेपी के पूर्व विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि यह बहुत भी बढ़िया कदम है,इससे मैथिली भाषा का विकास तो होगा ही,मैथिली शिक्षकों की भी नियुक्ति होगी,मिथलांचल के रोजगार सृजन के अवसर बढ़ेंगे,वही जेडीयू ने भी इसके लिए बधाई दी बाइट 1 हरिभूषण ठाकुर बचौल बीजेपी नेता बाइट 2 श्रवण कुमार मंत्री बिहार सरकार मैथिली भाषा को लेकर इस मुद्दे पर विपक्ष ने सवाल खड़ा किया,आरजेडी के कहा कि केंद्र सरकार और बीजेपी वही करती है जिससे उनका वोट बैंक बढ़े और उन्हीं बातों को कहती भी जबकि कांग्रेस ने मैथिली भाषा के इस अवसर मिलने को लेकर खुशी जताते हुए सरकार पर निशाना साधा कि पहले से मैथिली भाषा को लेकर पढ़ाई और शिक्षक नहीं है,सभी ब्लॉक के डिग्री कॉलेज खोलने की बात करने वाले मैथिली भाषा के शिक्षक और पढ़ाई की बदहाल स्थिति के लिए कौन सा कदम उठाए हैं बाइट 3 एजाज अहमद,आरजेडी प्रवक्ता बाइट अटैच है बाइट 4 ऋषि मिश्रा, कांग्रेस नेता0
0
Report
बैतूल के सेहरा गांव में पेयजल घोटाला: ट्यूबवेलों से पानी बेचने का आरोप
Betul, Madhya Pradesh:भीषण गर्मी में पेयजल संकट से जूझ रहे बैतूल जिले के सेहरा गांव के ग्रामीणों ने आज कलेक्ट्रेट में जमकर हंगामा किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सेहरा पंचायत के जिम्मेदार मिलकर गांव में पेयजल संकट दिखा कर ग्रामीणों को मोटी रकम लेकर टैंकरों से पानी बेच रहे हैं। गांव के जलस्रोतों में पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध होने के बावजूद कृत्रिम जल संकट दिखाया गया और तीन महीनों से पानी के लिए ग्रामीण परेशान हो रहे हैं। आज जब ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में हंगामा किया तो अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। ग्रामीण महिलाओं का आरोप है कि गांव में जल जीवन मिशन के तहत 2 करोड़ रुपए की लागत से हर घर नल से जल पहुंचाने के लिए काम हुआ था जिसे चार ट्यूबवेल, एक कुंआ और पानी की टंकी बनी थी। ग्राम पंचायत ने कुछ दिन पानी सप्लाई की फिर सरपंच, सचिव और जनपद सदस्य ने मिलकर गांव के चार ट्यूबवेल को सूखा बता दिया और तीन महीनों से पानी सप्लाई बंद कर दी। सरपंच द्वारा जल संकट दिखा कर पंचायत को सांसद निधि से मिले टैंकर से 400 रुपए लेकर आर्थिक रूप से सक्षम ग्रामीणों को पानी बेच रहा है। वहीं गांव के जरूरतमंद गरीब परिवारों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा। ग्रामीणों ने जब गांव के बोरवेल की जांच की तो बोरवेल में पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध है। अब ग्रामीण जिन पंचायत के जिम्मेदारों ने गांव में कृत्रिम जल संकट पैदा किया और पानी बेचने का काम किया है, उन पर कार्यवाही की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद जिला पंचायत की प्रभारी सीईओ ने गांव जाकर पूरे मामले की जांच कर इस मामले में कार्यवाही की बात कही है।0
0
Report
Advertisement
मनोर लाल बोले: तेल कम हो तो भी बिजली नहीं होगी कमी, 300 गीगाबाइट लक्ष्य
Bhiwani, Haryana:भिवानी केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने कहा : भले ही पैट्रोलियम पदार्थो की कमी हो जाए, परन्तु बिजली की कमी देश में नहीं होने दी जाएगी केंद्रीय ऊर्जा मंत्री बोले : 21 मई को देश में अधिकत्तम 271 गीगाबाईट बिजली हुई थी खर्च, जबकि उत्पादन है 274 गीगाबाईट अगले वर्ष गर्मियों के सीजन में बिजली की मांग को देखते हुए 300 गीगाबाईट बिजली उत्पादन करने का है लक्ष्य : मनोहर लाल पैट्रोलियम बचाने के लिए लोग सार्वजनिक वाहनों रेल, मैट्रो, बसों का करे प्रयोग, गाडिय़ों को फुल करके करे प्रयोग, ताकि विदेशी तेल पर निर्भरता हो कम पैट्रोलियम पदार्थो के आयात में कमी आएगी तो विदेशी मुद्रा की होगी बचत, देश को मिलेगी ताकत : मनोहर लाल भिवानी के गांव पुर में सर्व कल्याण मंच हरियाणा के कार्यक्रम में पहुंच मनोहरलाल ने 33 गांवों की 104 बेटियों को नि:शुल्क साईकिल करवाई उपलब्ध पुर गांव में 90 लाख से बनकर तैयार होने वाले मल्टीपर्पमप हॉल व लाईब्रेरी का किया शिलान्यास केंद्रीय मंत्री के साथ सांसद धर्मबीर सिंह, डिप्टी स्पीकर डा. कृष्णा मिढ्ढा, विधायक बवानीखेड़ा कपूर सिंह वाल्मीकि रहे मौजूद भिवानी, 25 मई : देश के ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भले ही पैट्रोलियम पदार्थो की कमी देश मेे हो जाए, परन्तु बिजली की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बीते 21 मई को पूरे देश में वर्ष का अधिकत्तम 271 गीगाबाइट बिजली खर्च हुआ था, जबकि उत्पादन 274 गीगाबाइट था, जो कि 3 गीगाबाइट अधिक है। इसी प्रकार किसी भी प्रकार की कोई कमी बिजली उत्पादन में कमी नहीं आएगी। अगले वर्ष बिजली उत्पादन की सीमा 274 गीगाबाइट से बढ़ाकर 300 गीगाबाइट करने की तैयारियों पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि यदि तेल की कमी हुई तो बिजली से चलने वाली गाडिय़ां तथा बिजली से चलने वाले रसोई से खाना बनाने के उपकरण का प्रयोग किया जा सकेगा। यह बात उन्होंने आज भिवानी जिला के गांव पुर में सर्व कल्याण मंच हरियाणा द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह व सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में कही। इस मौके पर उन्होंने 104 स्कूली छात्राओं को नि:शुल्क साईकिलें वितरित की तथा गांव पुर में 90 लाख की लागत से बनकर तैयार होने वाली मल्टीपर्परप हॉल व लाईब्रेरी की आधारशिला रखी। हरियाणवी संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सर्व कल्याण मंच हरियाणा द्वारा हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े पुराने रोजमर्रा के साधनों की एक प्रदर्शनी की स्टॉलें भी लगाई गई थी, जिनका अवलोकन केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने किया। इस मौके पर मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आह्वान किया है कि हमें तेल का प्रयोग सोच-समझकर करना है। इसके लिए हमें सार्वजनिक वाहनों जैसे मैट्रो, रेल या बस का प्रयोग करना है। निजी वाहन का प्रयोग करते हुए गाड़ी को फूल करते समय अन्य लोगों को भी लाने-ले जाने में मदद करनी है, ताकि कम वाहन प्रयोग हो तथा पैट्रोल पर खर्च होने वाली विदेशी मुद्रा की बचत हो। ऐसा करने से देश की ताकत बढ़ेगी तथा तेल पर निर्भरता में कमी आएगी। इस मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि आम लोगों को सामाजिक कार्यो में अधिक से अधिक भाग लेना चाहिए। वही राजनीतिक लोगों को भी सामाजिक संस्थाओं का सहयोग करना चाहिए। इस मौके पर उन्होंने सर्व कल्याण मंच हरियाणा को 31 लाख रूपये देने की घोषणा भी की। वही इस मौके पर हरियाणा विधानसभा डिप्टी स्पीकर डा. कृष्णा मिढ्ढा ने 21 लाख, भिवानी-महेंद्रगढ़ से सांसद धर्मबीर सिंह ने 11 लाख रूपये संस्थ को दिए जाने की घोषणा की। वही इस मौके पर साईकिल प्राप्त करने वाली स्कूली छात्राओं ने कहा कि साईकिल प्राप्त करके उन्हे अब स्कूल आने-जाने में कोई दिक्कत नहीं होगी तथा उनके शैक्षणिक कार्यो को आगे बढ़ाने में साईकिल मदद करेगी. बाईट : देश के ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल एवं छात्राएं।0
0
Report
हरियाणा में तापमान 47°C के पास, 16 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी
Bhiwani, Haryana:भिवानी तापमान का टॉर्चर जारी 16 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा एडवाइजरी जारी आमजन 11 से दोपहर 2 बजे तक घरों से बाहर न निकलें भिवानी। प्रदेश में तापमान का टॉर्चर लगातार जारी है।प्रचंड गर्मी के चलते लोगों को लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ रहा है।बात अगर तापमान की करें तो हरियाणा में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया है।मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के 16 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं जीटी बेल्ट वाले 7 जिलों में लू का येलो अलर्ट है।लू के चलते स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है।11 से दोपहर 2 बजे तक घरों से बाहर न निकलें , कोई जरूरी कार्य हो तो सिर को ढाँप कर निकलें ताकि लू से बचा जा सके। साथ ही साथ ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करने की सलाह भी दी गई है। जानकारी देते हुए भिवानी सिविल सर्जन डॉ रघुवीर शांडिल्य ने बताया कि प्रचंड गर्मी के मद्देनजर नागरिक अस्पताल में एक हाइपोथर्मिया रम स्थापित किया गया है,हालांकि फ़िलहाल ऐसा कोई मरीज आया नहीं है। उन्होंने कहा कि गर्मी से बचने के लिए बाहर के खाने का सेवन न करें , ठंडे पेय पदार्थ लें।उन्होंने कहा कि यदि फिर भी कोई ज्यादा ही समस्या है तो हाइपोथर्मिया में कूलर एसी लगाए गए है ताकि मरीज का सही इलाज हो।घर से बाहर निकलते समय सिर ढाँप कर निकलने की सलाह भी दी। बाइट:CMO भिवानी रघुवीर शांडिल्य0
0
Report
हांसी के गीता चौक पर हादसा: रोडवेज बस समेत तीन गाड़ियां भिड़ी, 30 यात्री सुरक्षित
Hansi, Haryana:हांसी राजस्थान रोडवेज के चालक गुरमीत सिंह, पुलिस अधिकारी राजेंद्र हिसार दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग हांसी के गीता चौक के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। राजस्थान रोडवेज की बस समेत दो गाड़ियां आपस में जोरदार टकरा गईं। हादसे के समय रोडवेज बस में करीब 30 सवारियां मौजूद थीं, जो बाल-बाल बच गईं। दोनों गाड़ियों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन एक-दूसरे में घुस गए। हादसे में गाड़ी में सवार दो लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। आपको बता दे कि प्रारम्भिक जांच में तेज रफ्तार और ब्रेकर के पास नियंत्रण बिगड़ना हादसे की वजह माना जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। बस में सवार करीब 30 यात्रियां बाल-बाल बच गईं। गनीमत रही कि रोडवेज बस में बैठी सभी सवारियां सुरक्षित बच गईं। इन तस्वीरों में दिख रही क्षतिग्रस्त गाड़ी सब कुछ बया कर रही है। जरा सी देर होती तो यह एक बड़ा सड़क हादसा होता। क्योंकि टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए。 राजस्थान रोडवेज के चालक गुरमीत सिंह ने बताया कि बस सामान्य गति से चल रही थी। चालक के अनुसार गीता चौक के पास बने ब्रेकर की वजह से दोनों गाड़ियां की तेज रफ्तार में नियंत्रण नहीं रख पाई और रोडवेज बस में आकर टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी राजेंद्र ने बताया कि हादसे में तीन वाहन आपस में भिड़ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो वाहन के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं राजस्थान रोडवेज बस में सवार करीब 30 यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया। पुलिस के अनुसार पूरे मामले की जांच की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
