Back
हरदोई में अवैध संबंध के शक पर परशुराम की हत्या, दो गिरफ्तार
ADASHISH DWIVEDI
Oct 22, 2025 14:40:05
Hardoi, Uttar Pradesh
हरदोई के थाना बेनीगंज क्षेत्र में दोस्त की पत्नी से अवैध संबंध के शक में हुई परशुराम की बेरहमी से हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपी लवकुश ने अपने साथी देशराज के साथ मिलकर परशुराम के सिर पर ईंट से वार कर उसकी हत्या कर दी थी।पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त ईंट, दो मोबाइल फोन व एक मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।
घटना थाना बेनीगंज क्षेत्रांतर्गत कोथावां से अतरौली मार्ग से बाजीराव पुरवा की ओर जाने वाली सड़क की है।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे।मृतक की shिनakh्त परशुराम निवासी ग्राम बड़सरा, थाना अतरौली, जनपद हरदोई के रूप में हुई। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया।मृतक के भाई जागेंद्र की तहरीर पर थाना बेनीगंज में देशराज पुत्र प्यारेलाल निवासी ग्राम पचकोहरा,थाना बेनीगंज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
एसपी हरदोई अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर गठित पुलिस टीमों ने इलैक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों देशराज और लवकुश पुत्र रामसेवक को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि परशुराम का लवकुश के घर आना-जाना था और लवकुश की पत्नी से उसके अवैध संबंध थे। इसी गुस्से में लवकुश ने देशराज की मदद से परशुराम के सिर पर ईंट से हमला कर हत्या की थी और फरार हो गया था।
पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।एसपी हरदोई ने टीम की सराहना की और कहा कि ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई से अपराधियों में दहशत पैदा होती है।
12
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MKMUKESH KUMAR
FollowOct 24, 2025 12:51:320
Report
RMRam Mehta
FollowOct 24, 2025 12:51:100
Report
MKManitosh Kumar
FollowOct 24, 2025 12:50:480
Report
RNRajesh Nilshad
FollowOct 24, 2025 12:50:350
Report
BDBabulal Dhayal
FollowOct 24, 2025 12:50:170
Report
DSdevendra sharma2
FollowOct 24, 2025 12:50:090
Report
AGAdarsh Gautam
FollowOct 24, 2025 12:49:513
Report
SSSUNIL SINGH
FollowOct 24, 2025 12:49:340
Report
KAKapil Agarwal
FollowOct 24, 2025 12:49:190
Report
PPPraveen Pandey
FollowOct 24, 2025 12:49:080
Report
AKAlok Kumar
FollowOct 24, 2025 12:48:420
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowOct 24, 2025 12:48:290
Report
JSJitendra Soni
FollowOct 24, 2025 12:48:080
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowOct 24, 2025 12:47:450
Report
AMAnkit Mittal
FollowOct 24, 2025 12:47:320
Report
