Hardoi - विधायक ने वॉलीबॉल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
Sawaizpur, Uttar Pradesh:हरदोई के सवायजपुर कस्बा के रानी इंद्र कुवरि विद्यालय में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने किया. उन्होंने खिलाड़ियों को तीन भावना, अनुशासन, समर्पण और खेल भावना के साथ खेलने की प्रेरणा दी. प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों से आई टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. उद्घाटन मैच में रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, इस दौरान संरक्षक दीपांशु सिंह, सर्वेश दीक्षित ,गुलफान, इरफान, जावेद, मोआसिफ संजय पांडेय, रितेश त्रिपाठी, रामजी मिश्रा संदीप बाजपेई, बारिस नूर यदुवीर सिंह, अनिल पाल, उज्जवल आदि मौजूद रहे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मेरठ : 'ब्लू ड्रम हत्याकांड' पर आज हो रहा सजा का फैसला, वीडियो कांफ्रेसिंग से जुड़े साहिल और मुस्कान
Meerut, Uttar Pradesh:मेरठ: जिला जेल से साहिल और मुस्कान की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग शुरू हो गई है। आरोपी साहिल ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है।
जज ने पूछा क्या कभी पहले कोई अपराध किया है। साहिल ने किसी भी अपराध से इनकार किया।
कोर्ट ने साहिल और मुस्कान के जेल आचरण की रिपोर्ट मंगवाई है। जेल में मुस्कान ने कभी भी बेटी और परिवार से मिलने की इक्छा जाहिर नहीं की थी।
कोर्ट ने साहिल से पूछा था कि तुम कितने पढ़े-लिखे हो। साहिल ने बताया कि उसने बीकॉम किया है और सीए की पढ़ाई करना चाहता है। मुस्कान से जज ने पूछा कि तुम्हें कुछ कहना है। मुस्कान ने कोई जवाब नहीं दिया । जज ने कहा कि अब सजा सुनाते वक्त कनेक्ट क्या जाएगा।
बंद कोर्ट रूम में दोनों पक्षों की बहस शुरू हो चुकी है। सभी वकीलों को कोर्ट रूम से बाहर निकाला गया। साहिल और मुस्कान भी वीडियो कांफ्रेसिंग से जुड़े हैं। सजा पर दोनों पक्ष के वकील अपना अपना तर्क रख रहे है। कोर्ट रूम से सभी को बाहर निकाला गया। सजा कितनी हो इस पर बहस हो रही है।
वहीं, सौरभ राजपूत की मां ने इस बारे में बात करते हुए भावुक भी हो गई थी। आरोपी मुस्कान और साहिल के लिए लगातार फांसी की मांग कर रहे हैं। सौरभ की मां का कहना है कि नवरात्रि का व्रत है और लगातार माता रानी से आरोपियों के लिए फांसी की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही सौरभ की मां ने कहा कि वह छोटी बेटी को अपने साथ नहीं रखेगी लेकिन सौरभ की बेटी पीहू जो उनके नाना-नानी के साथ है उसको अपने साथ रखना चाहती हैं।
(जी न्यूज ब्यूरो)
