icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241001
Amir KhanAmir KhanFollow1 Feb 2025, 12:25 pm

हरदोईः विश्व कैंसर दिवस पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा निःशुल्क कैंसर परामर्श शिविर का आयोजन

Behti, Uttar Pradesh:

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) हरदोई द्वारा विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर जनपदवासियों के लिए निःशुल्क कैंसर परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 4 फरवरी 2025 को सेठ नवल किशोर उर्मिला देवी चिकित्सालय, बावन रोड, तत्योरा, हरदोई में सुबह 9 बजे से आयोजित होगा। इस विशेष शिविर में टाटा कैंसर हॉस्पिटल, मुंबई के पूर्व कैंसर विशेषज्ञ डॉ. कमलेश वर्मा (MBBS, MS, MCH, कैंसर सर्जन) और डॉ. अमित कुमार चौधरी (MBBS, DNB, DM Oncology, कैंसर विशेषज्ञ) की मौजूदगी में आईएमए हरदोई की चिकित्सा टीम निःशुल्क परामर्श देगी।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Muharram के मौके पर DC Ganderbal ने स्थानीय सुविधाओं का निरीक्षण किया

Aram Pora, Ganderbal, In view of the holy month of Muharram-ul-Haram, Deputy Commissioner (DC) Ganderbal, Jatin Kishore visited Markazi Imambara in Dab, Wakura to take spot inspection of facilities being extended to the locals and take review of issues for their timely redressal. The DC held an extensive interaction with the local residents to take feedback on civic amenities, assess requirements and address issues of public importance in the area. On the occasion, Imam Sahib and members of the local community appreciated the efforts of the District Administration in improving public facilities and highlighted a few issues requiring immediate attention. They highlighted issues pertaining to installation of street lights in the area to improve public convenience and safety, adequate availability of essential medicines, smooth drinking water and electricity supply, filling of potholes on link roads and PMGSY roads in the area, adequate supply of cooking gas among others. Giving patient hearing to the issues, the DC directed the concerned officers to identify suitable locations and ensure installation of street lights as per feasibility. He instructed the concerned Block Medical Officer to ensure sufficient stock of medicines are maintained and made available as per requirements. On issues pertaining to drinking water and electricity supply, the DC directed the concerned officers of PHE and PDD to examine the matter on priority and ensure provision of the required services. Similarly, Rural Development Department was directed to take necessary measures to improve cleanliness and undertake desilting of drains wherever required. Regarding the condition of link roads and PMGSY roads in the area, the DC directed the concerned officers to visit the sites and ensure immediate filling of potholes and execution of necessary repair works for smooth public movement. Food and Civil Supplies department was directed to ensure uninterrupted availability of essential commodities to the residents, while Forest department was directed to make arrangements for providing the adequate quantity of firewood as per requirement. To strengthen emergency response mechanisms, it was informed that fire service facilities shall be made available during the processions to cater to the area in case of any exigency. The DC assured the public that all genuine demands would be addressed in a phased manner and reiterated the commitment of the District Administration towards ensuring improved civic amenities and accelerating developmental activities. Officers of district administration and line departments, besides local representatives and prominent members of the area were present on the occasion.
0
0
Report
Advertisement

नोएडा के रायपुर लेबर कैंप में आग, 60 मजदूर सुरक्षित बचे; बड़ा हादसा टला

Noida, Uttar Pradesh:नोएडा: सेक्टर-126 के रायपुर गांव स्थित लेबर कैंप में भीषण आग, बड़ा हादसा टला नोएडा के सेक्टर-126 थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर गांव स्थित एक लेबर कैंप में सोमवार सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार आग गैस सिलेंडर में लीकेज होने के कारण लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने के समय कैंप में करीब 60 मजदूर मौजूद थे, लेकिन राहत की बात यह रही कि सभी लोग समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना की सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और तेजी से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और उसे पूरी तरह बुझा दिया। आग की लपटें और धुआं काफी दूर तक दिखाई दे रहा था, जिससे आसपास के इलाके में भी कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण गैस सिलेंडर से गैस का रिसाव प्रतीत हो रहा है। फायर विभाग की त्वरित कार्रवाई के चलते आग को अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। उन्होंने कहा कि घटना में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ है और सभी मजदूर सुरक्षित हैं। फिलहाल फायर विभाग और स्थानीय पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। प्रशासन ने लोगों से गैस सिलेंडरों के उपयोग में सावधानी बरतने और सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। बड़ा हादसा टलने से मजदूरों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली。 बाईट मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) प्रदीप कुमार
0
0
Report

लोकार्पण नहीं करवाने पर विधायक उमा देवी खटीक ने स्कूल प्रबंधन को निशाने पर

Damoh, Madhya Pradesh:स्कूल भवन का लोकार्पण किए बिना वापस लौटी सीनियर एमएलए, जनप्रतिनिधियों को न बुलाने से नाराज हुई विधायक.. एंकर/ दमोह जिले के हटा से भाजपा की सीनियर विधायक उमा देवी खटीक का एक अलग रूप सामने आया है जब एक स्कूल बिल्डिंग के लोकार्पण समारोह में पहुंची विधायक ने बिल्डिंग का लोकार्पण नहीं किया बल्कि स्कूल प्रबंधन और प्रशासनिक अधिकारियों को खरी खोटी सुनाने के बाद वापस लौट गई इस नाराजगी की वजह स्कूल प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रण न देना है। दरअसल विधायक उमा देवी के विधानसभा क्षेत्र हटा के मडियादो में एक स्कूल भवन बना है शानदार इमारत स्कूली बच्चों के लिए शुरू की जानी थी और इसके लिए बकायदा लोकार्पण समारोह रखा गया था और विधायक को ये लोकार्पण करना था। बैंड बाजों की धुन के साथ उनके स्वागत की तैयारी थी लेकिन यहां पहुंचने से पहले विधायक जी को इस बात की जानकारी मिली कि यहां क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों मसलन सरपंच जनपद सदस्य आदि को बुलावा नहीं भेजा गया और ये लोग इसमें नहीं आए है तो उनका गुस्सा बढ़ गया, चाहती तो समारोह स्थल तक जाती नहीं लेकिन उन्हें अधिकारियों को आईना दिखाना था और वो स्कूल तक पहुंची भी लेकिन स्वागत सत्कार के लिए गाड़ी में बैठे बैठे ही मना करने के बाद गाड़ी से नीचे उतरी और उतरते ही उन्होंने स्कूल प्रबंधन और प्रशासनिक अधिकारियों की क्लास लेना शुरू कर दिया, उन्होंने साफ कहा कि इस तरह से क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का अपमान सही नहीं है और वो सहन नहीं करेंगीं। विधायक नए स्कूल भवन के अंदर गई और यहां भी उन्होंने बाकी बचे लोगों की क्लास लीं। स्कूल बिल्डिंग के पास बने पंडाल में लोग और बच्चे मुख्य अतिथि के आने का इंतजार कर रहे थे लेकिन नाराज विधायक वापस लौट गई और लोकार्पण समारोह स्थगित कर दिया गया। सीनियर एमएलए का ये रूप और निर्णय अब चर्चा का विषय बना हुआ है , ये सारा घटनाक्रम कैमरे में कैद हुआ और विद्यायक जी कैमरे के सामने फटकार लगाती रही लेकिन जब मीडिया कर्मियों ने इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देने को कहा तो वो बिना कुछ बोले चली गई वहीं प्रशासन भी पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए है।
0
0
Report
Advertisement

🎤 **नोएडा ब्रेकिंग न्यूज़** नोएडा के सेक्टर-126 स्थित एक लेबर कैंप में आज सुबह भीषण आग लगने से हड़

PParveenFollow3m ago
Noida, Uttar Pradesh:🎤 **नोएडा ब्रेकिंग न्यूज़** नोएडा के सेक्टर-126 स्थित एक लेबर कैंप में आज सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना सुबह करीब 6:20 बजे दमकल विभाग को मिली, जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार के अनुसार, दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और फायर विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। आग की वजह से लेबर कैंप में कुछ सामान के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और प्रशासन द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है। बाइट// प्रदीप कुमार सीएफओ
0
0
Report

CTI ने दिल्ली के बाजारों में आग रोकने के लिए 10 उपाय पेश किए

Delhi, Delhi:CTI, दिल्ली ने 23 जून 2026 को दिल्ली और देश में आग लगने की घटनाओं पर गहरी चिंता जताई है. CTI ने कहा है कि 70% आग शॉर्ट सर्किट और फायर NOC सिस्टम की खामियों से लगती हैं, जिससे लोगों की जानें जा रही हैं और हर साल सैकड़ों करोड़ों का नुकसान हो रहा है. CTI के चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा: दिल्ली और देश में लाखों बिल्डिंग, कॉम्प्लेक्स, दुकानें, फैक्ट्रियाँ, होटल, रेस्टोरेंट ऐसे हैं जिनमें एन्ट्री और एक्सिट गेट एक ही है जिन्हें रातों रात बदला नहीं जा सकता और इनमें एन्ट्री और एक्सिट गेट अलग नहीं हो सकते. आग लगने पर सबसे ज्यादा परेशानी ऐसी इमारतों में होती है. CTI ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है और भविष्य में आग लगने की घटनाओं से बचने हेतु 10 महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं. दुकानों/बिल्डिंगों में आग से बचाव के लिए CTI की ओर से सरकार को 10 सुझाव: 1. सेल्फ-सर्टिफिकेशन + थर्ड पार्टी ऑडिट मॉडल – समस्या: हर साल फायर NOC के लिए नगर निगम/फायर विभाग के चक्कर, रिश्वत. CTI सुझाव: 500 वर्ग फुट से छोटी दुकानों, बिल्डिंगों को सेल्फ-सर्टिफिकेशन दो. बिल्डिंग मालिक खुद ऑनलाइन फॉर्म भरे कि एक्सटिंग्विशर, एग्जिट है. साल में 1 बार सरकार अप्रूव्ड प्राइवेट एजेंसी से ऑडिट कराए. फायदा: इंस्पेक्टर का दखल कम, कंप्लायंस बढ़ेगा. 2. एक बिल्डिंग, एक फायर NOC नियम खत्म करो – समस्या: दिल्ली में करोल बाग, गांधी नगर, सदर बाजार, चांदनी चौक आदि में 1 बिल्डिंग में पचासों दुकानें हैं. पूरी बिल्डिंग की फायर NOC नहीं मिलती तो सबकी दुकान सील. CTI सुझाव: फ्लोर-वाइज या शॉप-वाइज फायर NOC दो. जिसकी गलती, उसी को पेनल्टी. फायदा: 90% कॉम्प्लायंट व्यापारी, दुकानदार डिफॉल्टर बिल्डर की वजह से पिसते हैं, वो रुकेगा. 3. पुराने बाजारों के लिए कॉमन फायर सेफ्टी फंड – समस्या: दिल्ली और देश में अनेकों जगह सदर बाजार, चांदनी चौक की तरह गलियां 3-4 फुट की हैं. फायर ब्रिगेड घुस नहीं सकती. CTI सुझाव: सरकार + व्यापारी 50:50 कॉस्ट शेयरिंग से हर बाजार में मिनी फायर टेंडर, अंडरग्राउंड वाटर टैंक, कॉमन स्प्रिंकलर लगाए. मिसाल: सूरत टेक्सटाइल मार्केट में 2019 आग के बाद यही मॉडल लगा, अब 0 आग. 4. बिजली लोड ऑडिट फ्री करो – समस्या: 70% आग शॉर्ट सर्किट से, बिल्डिंग मालिक, दुकानदार 5 KW का कनेक्शन लेकर 15 KW चलाता है. CTI सुझाव: BSES/TPDDL हर साल फ्री लोड ऑडिट कैंप लगाए. ओवरलोड मिले तो 3 महीने में लोड बढ़ाने का नोटिस, सीधा कनेक्शन न काटे. फायदा: बिना डर के व्यापारी, बिल्डिंग में लोड ठीक कराएगा. 5. फायर इक्विपमेंट पर GST 18% से 5% करो – समस्या: 1 एक्सटिंग्विशर ₹2500 + 18% GST = ₹2950. छोटा दुकानदार खरीदता नहीं. CTI सुझाव: फायर एक्सटिंग्विशर, स्मोक डिटेक्टर, स्प्रिंकलर को GST 5% स्लैब में लाओ. GeM पोर्टल पर सब्सिडी वाला MSME फायर किट ₹1999 में दो. फायदा: कॉस्ट 40% घटेगी, 100% दुकानें लगा लेंगी. 6. रात 10 बजे के बाद वेल्डिंग/कटिंग बैन – समस्या: रात को कपड़ा कटिंग, वेल्डिंग से आग लगती है. कोई नहीं होता बुझाने वाला. CTI सुझाव: रेजिडेंशियल-कम-कॉमर्शियल इलाकों में रात 10 बजे से सुबह 6 तक हीट वर्क बैन. उल्लंघन पर ₹50 हजार जुर्माना. फायदा: 30% आग की घटनाएं रात में होती हैं, वो रुक जाएंगी. 7. फायर मित्र वॉलंटियर स्कीम – समस्या: फायर ब्रिगेड आने में 20 मिनट लगते हैं. CTI सुझाव: हर मार्केट एसोसिएशन के 10 लोगों को फायर विभाग 3 दिन की फ्री ट्रेनिंग दे. फायर मित्र बनाओ. एक्सटिंग्विशर चलाना, लोगों को निकालना सिखाओ. ID कार्ड दो. फायदा: पहला रिस्पॉन्स 2 मिनट में, जान-माल दोनों बचेंगे. 8. पुरानी वायरिंग बदलने पर इनकम टैक्स छूट – समस्या: 40 साल पुरानी बिल्डिंग, वायरिंग जर्जर. बदलने में ₹2 लाख लगते हैं. CTI सुझाव: फायर सेफ्टी अपग्रेडेशन खर्च को सेक्शन 80C में डिडक्शन दो, 1.5 लाख तक. फायदा: व्यापारी और बिल्डिंग मालिक खुद खर्च करेगा क्योंकि टैक्स बचेगा. 9. सिंगल विंडो फायर NOC पोर्टल + 15 दिन डेडलाइन – समस्या: फायर NOC में 6 महीने लगते हैं, फाइल नगर निगम-फायर विभाग-पुलिस घूमती है. CTI सुझाव: फायर सेवा पोर्टल बनाओ, ऑनलाइन अप्लाई, ऑनलाइन फीस, 15 दिन में NOC नहीं मिली तो डीम्ड अप्रूव्ड. फायदा: करप्शन 80% घटेगा, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस बढ़ेगा. 10. इंश्योरेंस अनिवार्य + प्रीमियम में छूट – समस्या: आग के बाद 90% व्यापारी बर्बाद, क्योंकि इंश्योरेंस नहीं. CTI सुझाव: 500 वर्ग फुट से बड़ी दुकान के लिए फायर इंश्योरेंस अनिवार्य करो. लेकिन जिसकी NOC + एक्सटिंग्विशर + वायरिंग OK है, उसे प्रीमियम में 50% छूट. फायदा: कंप्लायंस का लालच मिलेगा, व्यापारी भी सेफ.
0
0
Report
Advertisement

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून महाराष्ट्र-तेलंगाना-ओडिशा समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Delhi, Delhi:22 जून 2026 को दक्षिण-पश्चिम मॉनसून मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक के बाकी हिस्सों, छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों, ओडिशा, झारखंड और बंगाल के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है. आज से कल के दौरान दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के महाराष्ट्र (मुंबई के आसपास), तेलंगाना और ओडिशा के बाकी हिस्सों, और छत्तीसगढ़, झारखंड व बंगाल के कुछ और इलाकों में आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल हैं. उत्तर-पूर्व भारत और उप-ह Himalayan पश्चिम बंगाल व असम में भारी से भारी बारिश (7-20 सेमी) होने की संभावना है; साथ ही, आज 22 जून, 2026 को Meghalaya में कहीं-कहीं ज्यादा भारी बारिश (>20 सेमी) हो सकती है। अगले 4-5 घंटे तक पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में, तथा अगले 2 घंटों तक छत्तीसगढ़ में ऊष्ण लहर लगने की संभावना है।
0
0
Report

बागपत में घरेलू विवाद के चलते युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस जांच

Baghpat, Uttar Pradesh:नाम :: कुलदीप चौहान लोकेशन :: बागपत बागपत शहर कोतवाली क्षेत्र के कोर्ट रोड स्थित कॉलोनी में 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान दीपक के रूप में हुई है, जो दिल्ली में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता था. बताया जा रहा है कि पत्नी से चल रहे घरेलू विवाद के चलते वह काफी तनाव में था. एक दिन पहले ही दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था, जिसके बाद यह दुखद घटना सामने आई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. परिजनों के अनुसार दीपक की शादी इसी साल मार्च माह में हुई थी, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया था. करीब एक महीने पहले उसकी पत्नी मायके चली गई थी और दोनों के बीच अलगाव की स्थिति बन गई थी. परिजनों ने बताया कि बीते दिन एसपी कार्यालय में दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद करीब ढाई लाख रुपये में समझौता हुआ था. समझौते के बाद से दीपक मानसिक तनाव में था. आरोप है कि इसी तनाव के चलते उसने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं दीपक की मौत के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है.
0
0
Report

बिहार सरकार ने जमीन से जुड़े मामलों के त्वरित निपटारे के लिए फैसला किया

Noida, Uttar Pradesh:बिहार में नई सरकार बनने के बाद राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग लगातार बड़े फैसले ले रहा है। जमीन से जुड़े मामलों के त्वरित निपटारे के लिए राज्य के सभी सदर अंचलों में दो-दो डीसीएलआर की नियुक्ति का फैसला लिया गया है। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि इससे लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान हो सकेगा। वहीं, अतिपिछड़ों की जमीन को भू-माफियाओं के कब्जे से मुक्त कराने को लेकर भी सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। मंत्री ने कहा कि अब ऐसे मामलों की पहचान कर पीड़ितों को न्याय दिलाने का काम किया जाएगा। इसके अलावा दाखिल-खारिज प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए नए नियम लागू किए गए हैं। अब सरकारी रिकॉर्ड से मिलान के बाद ही दाखिल-खारिज होगा, जिससे गड़बड़ियों और माफियाओं की भूमिका पर रोक लग सकेगी。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top