Back
हरदोई GRP थाना ISO सर्टिफाइड बनने की तैयारी; छोटे स्टेशनों में पहली बार
ADASHISH DWIVEDI
Dec 12, 2025 11:22:38
Hardoi, Uttar Pradesh
हरदोई जीआरपी बनेगा प्रदेश के छोटे रेलवे स्टेशनों का पहला 'ISO सर्टिफाइड' थाना, डीआईजी रेलवे ने परखीं व्यवस्थाएं
उत्तर प्रदेश रेलवे पुलिस (GRP) में जल्द ही हरदोई का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज होने जा रहा है। हरदोई जीआरपी थाना प्रदेश के छोटे स्टेशनों में पहला ISO सर्टिफाइड थाना बनने की राह पर है।इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए विभाग ने कवायद तेज कर दी है।इसी सिलसिले में आज डीआईजी रेलवे सुधा सिंह ने एसपी जीआरपी रोहित मिश्रा के साथ थाने का औचक निरीक्षण किया।
डीआईजी सुधा सिंह ने थाने के ISO सर्टिफिकेशन के आवेदन के मद्द्देनजर वहां की मौजूदा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य उन कमियों को चिन्हित करना था,जिन्हें सर्टिफिकेशन मिलने से पहले सुधारा जाना जरूरी है।उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव, साफ-सफाई और पुलिसकर्मियों की कार्यशैली को परखा और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
डीआईजी सुधा सिंह ने बताया कि सर्टिफिकेशन के बाद थाने का पूरा माहौल बदल जाएगा, गुणवत्तायुक्त परिसर,थाने का इंफ्रास्ट्रक्चर और परिसर उच्च गुणवत्ता वाला होगा।फाइलों और केस डायरी का रखरखाव हाई-टेक और व्यवस्थित तरीके से होगा।महिलाओं की सुरक्षा और सुनवाई के लिए विशेष और प्रभावी डेस्क होगी।फरियादियों और आम पब्लिक के बैठने के लिए उचित व्यवस्था होगी,जिससे उन्हें अपनी बात कहने में झिझक न हो।
अधिकारियों का मानना है कि इस बदलाव से न केवल जीआरपी के जवानों का मनोबल बढ़ेगा,बल्कि आम जनमानस में पुलिस के प्रति विश्वास भी गहरा होगा।यात्रियों को बेहतर सुरक्षा और सुविधा का एहसास होगा।हरदोई जैसे छोटे स्टेशन के थाने का इस स्तर पर अपग्रेड होना पूरे प्रदेश के लिए एक नजीर बनेगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowDec 12, 2025 14:20:190
Report
JSJitendra Soni
FollowDec 12, 2025 14:20:020
Report
JSJitendra Soni
FollowDec 12, 2025 14:19:480
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowDec 12, 2025 14:19:350
Report
ASABDUL SATTAR
FollowDec 12, 2025 14:19:170
Report
JSJitendra Soni
FollowDec 12, 2025 14:18:540
Report
MGMohd Gufran
FollowDec 12, 2025 14:18:250
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowDec 12, 2025 14:18:150
Report
KSKamal Solanki
FollowDec 12, 2025 14:18:030
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowDec 12, 2025 14:17:420
Report
YSYatnesh Sen
FollowDec 12, 2025 14:17:140
Report
JGJugal Gandhi
FollowDec 12, 2025 14:16:330
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowDec 12, 2025 14:15:510
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowDec 12, 2025 14:15:360
Report
SVShweta Verma
FollowDec 12, 2025 14:05:3645
Report