icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का नया रोस्टर: अब जमानत याचिका सीजे बेंच देखेगी

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट प्रशासन ने न्यायिक कामकाज में पारदर्शिता और गति लाने के उद्देश्य से नया रोस्टर जारी कर दिया है। यह नई व्यवस्था 3 जुलाई 2026 से प्रभावी होगी, जिसके तहत अब हाईकोर्ट में मामलों की सुनवाई नई गठित बेंचों द्वारा की जाएगी। जारी अधिसूचना के अनुसार, पूरे न्यायिक कार्य को 4 डिवीजन बेंच और 11 सिंगल बेंचों में विभाजित किया गया है। इस नए रोस्टर की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि अब सभी प्रकार की जमानत याचिकाओं की सुनवाई सीधे मुख्य न्यायाधीश (सीजे) की विशेष बेंच द्वारा की जाएगी। प्रशासन का यह कदम लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे और न्यायिक प्रक्रियाओं को और अधिक सुव्यवस्थित करने की दिशा में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है। 3 जुलाई से वकील और वादकारी इसी नई व्यवस्था के अनुरूप अपने मामलों की पैरवी करेंगे।
0
0
Report

नेशनल डॉक्टर्स डे पर जयपुर के डॉ हेमंत भारतीया का तीन दशक का सफर

Jaipur, Rajasthan:नेशनल डॉक्टर्स डे | जब उम्मीद जवाब देने लगती है, तब डॉक्टर बनते हैं जीवन की आखिरी आस हर साल 1 जुलाई को मनाया जाने वाला नेशनल डॉक्टर्स डे उन चिकित्सकों को समर्पित है, जो दिन-रात मरीजों की जिंदगी बचाने के लिए समर्पित रहते हैं। ऐसे ही डॉक्टरों में एक नाम है जयपुर के सीनियर न्यूरो एवं स्पाइन सर्जरी, डॉ. हेमंत भारतीया का, जिन्होंने तीन दशक से अधिक समय से हजारों मरीजों को नई जिंदगी देने का कार्य किया है। जब किसी परिवार के सामने ब्रेन हेमरेज, ब्रेन ट्यूमर, गंभीर सिर की चोट या स्पाइन इंजरी जैसी स्थिति आती है, तब हर पल कीमती होता है। ऐसे कठिन समय में डॉ. हेमंत भारतीया और उनकी टीम ने वर्षों से न सिर्फ जटिल सर्जरी कर मरीजों की जान बचाई है, बल्कि असंख्य परिवारों की उम्मीदों को भी टूटने से बचाया है। 30 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ डॉ. भारतीया अब तक 15,000 से अधिक जटिल ब्रेन एवं स्पाइन न्यूरोसर्जरी कर चुके हैं। राजस्थान में आधुनिक न्यूरोसर्जरी को नई दिशा देने वाले विशेषज्ञों में उनका नाम प्रमुखता से लिया जाता है।उन्होंने राज्य में एंडोस्कोपिक ब्रेन एवं स्पाइन सर्जरी, स्टीरियोटैक्टिक ब्रेन सर्जरी, ट्रांस-नेजल पिट्यूटरी ट्यूमर सर्जरी, आर्टिफिशियल सर्वाइकल डिस्क इम्प्लांट और कई अत्याधुनिक न्यूरोसर्जिकल तकनीकों की शुरुआत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉ. भारतीया ने SMS मेडिकल कॉलेज, जयपुर से एमबीबीएस और एमएस (जनरल सर्जरी) तथा ग्रांट मेडिकल कॉलेज एवं जे.जे. ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स, मुंबई से एम.सीएच. (न्यूरोसर्जरी) की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी, जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी, एटकिंसन मॉरल हॉस्पिटल (लंदन), क्वीन्स मेडिकल सेंटर (नॉटिंघम), पेरिस और जापान के प्रतिष्ठित संस्थानों से उन्नत प्रशिक्षण हासिल किया। चिकित्सा सेवा के साथ-साथ डॉ. भारतीया समाज में ब्रेन स्ट्रोक, हेड इंजरी, स्पाइन रोग और अन्य न्यूरोलॉजिकल बीमारियों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए भी लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मानना है कि समय पर बीमारी की पहचान और सही उपचार से हजारों लोगों की जान बचाई जा सकती है। यही वजह है कि वे नियमित रूप से जन-जागरूकता कार्यक्रमों, स्वास्थ्य व्याख्यानों और मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरूक करते रहते हैं।उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें राजा पज्जावन देव अवॉर्ड, आउटस्टैंडिंग यंग पर्सन अवॉर्ड सहित कई प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है। नेशनल डॉक्टर्स डे पर डॉ. हेमंत भारतीया जैसे चिकित्सकों का सफर यह संदेश देता है कि डॉक्टर केवल ऑपरेशन करने वाले विशेषज्ञ नहीं होते, बल्कि वे उन परिवारों के लिए उम्मीद की किरण होते हैं, जिनकी दुनिया अपने किसी प्रियजन की जिंदगी से जुड़ी होती है। जब हर सेकंड की लड़ाई जीवन और मृत्यु के बीच चल रही होती है, तब डॉक्टरों का ज्ञान, अनुभव और संवेदनशीलता ही किसी मरीज को नई जिंदगी देने का सबसे बड़ा आधार बन जाती है।
0
0
Report
Advertisement

बिजली कंपनियों में तीन महीने का एक्सटेंशन, नियुक्तियों पर बहस तेज

Jaipur, Rajasthan:बिजली कंपनियों में ''तीन महीने'' का फॉर्मूला! CMD, MD और डायरेक्टर की कुर्सियों पर फैसला फिर टला...राजस्थान की बिजली कंपनियों में बड़े फेरबदल की चर्चाओं पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। पिछले 15 दिनों से जिस सूची का हजारों बिजलीकर्मी इंतजार कर रहे थे, वह आखिरकार सिर्फ तीन महीने के एक्सटेंशन तक सिमट गई। सवाल उठ रहा है कि आखिर नियुक्तियां क्यों टलीं और अंदरखाने ऐसा क्या हुआ कि सरकार को बीच का रास्ता अपनाना पड़ा? देखिए हमारी खास रिपोर्ट। CMD, MD और डायरेक्टर स्तर पर बड़े बदलाव की पूरी तैयारी थी। सूची तैयार हुई, कई दौर की चर्चा हुई, लेकिन आखिरी समय में मामला अटक गया। नतीजा... नई नियुक्तियों की जगह कुछ अधिकारियों को सिर्फ तीन महीने का एक्सटेंशन दे दिया गया। सूत्र बताते हैं कि पिछले एक महीने से सूची विद्युत भवन, ऊर्जा मंत्री कार्यालय और सचिवालय के बीच घूमती रही। कभी नाम जुड़े, कभी कटे, लेकिन किसी एक फॉर्मूले पर सहमति नहीं बन सकी। आखिरकार विवाद टालने के लिए तीन महीने का एक्सटेंशन ही सबसे आसान रास्ता माना गया। चर्चा है कि अजमेर डिस्कॉम में MD की कुर्सी पर आईएएस बैठे या बिजली कंपनी का अधिकारी, इसी पर लंबे समय तक मंथन चलता रहा। वहीं डायरेक्टर (टेक्निकल) के पद के लिए एक बड़े नेता की लॉबिंग थी, जिसे प्रशासन नही चाहता था। जोधपुर डिस्कॉम में भी एक मुख्य अभियंता की MD पद के लिए जोरदार लॉबिंग की चर्चा रही। लेकिन ऐसा करने पर वहां तैनात आईएएस अधिकारी को हटाना पड़ता। जयपुर डिस्कॉम में भी डायरेक्टर (टेक्निकल) की कुर्सी को लेकर कई दावेदार सक्रिय बताए जा रहे थे। इन खींचतान के बीच कोई अंतिम फैसला नहीं हो सका। सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि जिन अधिकारियों को तीन महीने का एक्सटेंशन मिला है, उनमें एक पहले ही रिटायर हो चुके हैं, जबकि कई जल्द सेवानिवृत्त होने वाले हैं। ऐसे में सरकार की उस नीति पर भी सवाल उठ रहे हैं, जिसमें रिटायर अधिकारियों को अहम पद नहीं देने की बात कही गई थी। फिलहाल तीन महीने का एक्सटेंशन देकर मामला टाल दिया गया है, लेकिन असली परीक्षा अब शुरू होगी। क्या तीन महीने बाद CMD, MD और डायरेक्टर की कुर्सियों पर स्थायी चेहरे बैठेंगे, या फिर एक बार फिर एक्सटेंशन का फॉर्मूला अपनाया जाएगा? बिजली कंपनियों के गलियारों में फिलहाल इसी चर्चा ने सबसे ज्यादा गर्मी पैदा कर रखी है.
0
0
Report

दन्तोर–खाजूवाला मार्ग पर ट्रेलर-कार भिड़ंत, युवक की मौत

Bikaner, Rajasthan:खाजूवाला से खबर दन्तोर में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-कार की टक्कर में युवक की मौत, ट्रेलर और कार की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत, हादसे में कार चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत, कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस व ग्रामीणों ने कार से शव निकाला, टक्कर इतनी भीषण कि कार के परखच्चे उड़ गए, मृतक की पहचान 9 KJD माधोडिग्गी खाजूवाला निवासी योगेश कुम्हार के रूप में हुई, दन्तोर पुलिस ने शव को खाजूवाला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को पुलिस ने कब्जे में लिया, दन्तोर–पूगल सड़क मार्ग पर पिरणवाला के पास हुआ हादसा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

झालावाड़ पुलिस ने दिव्य प्रहार-2.0 से करोड़ों की संपत्तियाँ जब्त, नशा तस्करों पर शिकंजा

Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ झालावाड़ पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ “ऑपरेशन दिव्य प्रहार” के तहत आर्थिक सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए इनके द्वारा काली कमाई से अर्जित की गई करोड़ों की संपत्तियाँ फ्रिज की है। पुलिस ने यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट की धारा 68 एफ के तहत की है। मामले में जानकारी देते हुए झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया ने बताया कि मादक पदार्थ तस्कर‌ों के खिलाफ ''जीरो टॉलरेंस'' की नीति अपनाते हुए झालावाड़ पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के अपराधों से अर्जित सम्पत्तियों के विरुद्ध पुनः ऐतिहासिक कार्यवाही की है। मादक पदार्थ तस्करी के समूल नाश की परिकल्पना के साथ झालावाड़ पुलिस द्वारा नशा तस्करों को जड़ से समाप्त करने के उद्देश्य को लक्ष्यित करने हेतु ऑपरेशन दिव्य प्रहार-2.0 प्रारंभ किया गया। इस अभियान में पूर्व की भांति ही मादक पदार्थ तस्कर‌ों की गिरफ्तारियां के साथ-साथ ऐसे अपराधों से अर्जित की गई उस ''काली कमाई'' को भी नष्ट किये जाने का अभूतपूर्व कार्य किया गया है, जिसके दम पर नशा तस्कर समाज में आमजन पर अपना रसूख जमाते थे। जिले में निवासरत मादक पदार्थ तस्कर नरेन्द्र सिंह, दिनेश सिंह व गोपाल सिंह तथा इनके सहयोगियों द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित की गई चल अचल संपत्तियों का पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा डेटाबेस तैयार किया गया तथा यह जानकारी सम्बन्धित थानाधिकारी थाना सुनेल व मिश्रोली से साझा की गई। जांच प्रक्रिया के दौरान थानाधिकारी थाना सुनेल व मिश्रोली द्वारा सर्वप्रथम अपने थाना क्षेत्र में निवासरत मादक पदार्थ तस्कर नरेन्द्र सिंह, दिनेश सिंह व गोपाल सिंह तथा इनके सहयोगियों के नाम पर मादक पदार्थ तस्करी से प्राप्त आय से क्रय की गई संपत्तियों का चिन्हीकरण किया गया। इस दौरान जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ के निर्देशन में राजस्व विभाग और सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों द्वारा पुलिस विभाग का समुचित सहयोग किया गया तथा पुलिस विभाग द्वारा चिन्हित की गई संपत्तियों का राजस्व रिकॉर्ड से मिलान करवाकर वर्तमान बाजार मूल्य का आंकलन किया गया। थानाधिकारी थाना सुनेल ने एनडीपीएस एक्ट की धारा-68 (एफ) के प्रावधानों के तहत इन संपत्तियों को फ्रीज़ (Freeze) करवाने की कार्यवाही की, जिसे सक्षम प्राधिकारी द्वारा विधिक रूप से अनुमोदित किया जा चुका है। अब मादक पदार्थ तस्कर नरेन्द्र सिंह, दिनेश सिंह, गोपाल सिंह व इनके सहयोगियों अवैध आय से अर्जित अपनी ही संपत्तियों का उपभोग या विक्रय नहीं कर सकेंगे। झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया ने “ऑपरेशन दिव्य प्रहार” के माध्यम से कड़ा संदेश दिया है कि ना केवल मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करेंगे, बल्कि उनकी और उनके सहयोगियों की अवैध आय से अर्जित सम्पत्तियों के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार प्रभावी कुर्की कार्यवाही की जाएगी।
0
0
Report

उन्नाव मंडी में 1 कैरेट आम बिका 5005 रुपए, क्वालिटी देखकर खरीदार हैरान

Unnao, Uttar Pradesh:आम फल मंडी से Zee media की ग्राउंड रिपोर्ट, 5000 में बिका आम का एक कैरट, किसान ख़ुश एंकर : उन्नाव में आम बड़ी तादात में होता है, यहां पांच प्रमुख आम फल पट्टीयां हैं, 35000 हेक्टेयर से अधिक में आम की बागवानी होती है, 6 लाख मिथ्रिक टन से ज्यादा आम का उत्पादन होता है, ऐसे में Zee media की टीम आम फल मंडी पहुंची, यहां पर मौजूद खरीददारों और बागवानों ने बताया की आम का उत्पादन पिछली बार की तुलना में कम हुआ है लेकिन आम की क्वालिटी बड़ी अच्छी है, यहां मौजूद एक बागवान ने बताया कि आज 5005 रुपए का एक कैरेट आम बिका है, बागवान और खरीददार ने बाकायदा आम की क्वालिटी दिखाते हुए बताया कि यह सबसे महंगा आम बिका है, 1 कैरेट में लगभग 26 किलो आम आता है, बागवानों ने बताया कि कनेक्टिविटी अच्छी होने से आम की बिक्री अच्छी हो रही है।
0
0
Report

गोरखपुर में Nayara पेट्रोल पंप ने पेट्रोल-डिजल कीमतें घटाकर जनता को राहत दी

Noida, Uttar Pradesh:Gorakhpur (Uttar Pradesh): Nayara petrol pump reduces petrol and diesel prices; consumers express relief / visuals / Dhananjay Singh (Consumer), Rahul Nishad (Consumer), Shailendra Rajbhar (Manager, Nayara Petrol Pump). Nayara Energy ने पेट्रोल पांच रुपये, डीजल तीन रुपये प्रति लीटर सस्ता किया. पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में हाल ही में हुई कटौती और ग्राहकों व व्यवसायों पर इसके अच्छे असर के बारे में बताया गया है. पेट्रोल की कीमतें ₹102 प्रति लीटर हो गई हैं और डीज़ल की कीमतें भी कम हुई हैं. लोगों ने इस कटौती का स्वागत किया है, क्योंकि इससे बढ़ती महंगाई के बीच उन्हें राहत मिली है. पेट्रोल पंप मैनेजर और ग्राहक दोनों ही इससे खुश हैं; उनका कहना है कि ग्राहकों की संख्या बढ़ी है और आर्थिक बोझ कम हुआ है. सरकार के कदम से कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें कम करने की तारीफ हो रही है, हालांकि पेट्रोल की कीमतों में और कटौती की मांग की जा रही है, क्योंकि ये अभी भी ₹100 प्रति लीटर से ज़्यादा हैं. कुल मिलाकर, कीमतों में यह कटौती लोगों पर पड़ रहे आर्थिक दबाव को कुछ हद तक कम करने की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है.
0
0
Report
Advertisement

बलरामपुर के नीलकमल लॉज: सुरक्षा मानकों की कमी, नोटिस के बावजूद संचालन पर सवाल

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में सुरक्षा मानकों पर सवाल: नोटिस के बावजूद चल रहा नीलकमल लॉज, निजी भवन में भी संचालन का दावा बलरामपुर नीलकमल लाज के सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। लखनऊ में हाल ही में हुए अग्निकांड के बाद होटल, लॉज और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क है। इसी क्रम में बलरामपुर में भी कई होटल और लॉज संचालकों को सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। इसके बावजूद शहर के वीर विनय चौराहे के पास भगवतीगंज रोड स्थित नीलकमल लॉज के संचालन को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि तीन मंजिला भवन में संचालित नीलकमल लॉज में अब तक आपातकालीन निकास (इमरजेंसी एग्जिट), पर्याप्त पार्किंग और अग्निशमन सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम नहीं किए गए हैं। इसके अलावा लॉज संचालक द्वारा पास के एक निजी भवन में भी ठहरने की व्यवस्था संचालित किए जाने की बात सामने आई है, जबकि उसके लाइसेंस और सुरक्षा मानकों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। लॉज संचालक राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने बातचीत में स्वीकार किया कि निजी भवन में भी संचालन किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि भवन में बाहर की ओर सीढ़ी लगवाई जाएगी, ताकि सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके। वहीं, संबंधित अधिकारियों का कहना है कि जिन प्रतिष्ठानों में सुरक्षा मानकों की कमी पाई गई है, उन्हें नोटिस जारी कर दिया गया है। निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी नहीं करने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि जब प्रशासन पहले ही नोटिस जारी कर चुका है, तब भी यदि बिना आवश्यक सुरक्षा इंतजामों के संचालन जारी है, तो किसी अप्रिय घटना की स्थिति में इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी बड़े हादसे का इंतजार करने के बजाय प्रशासन को समय रहते प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके。
0
0
Report

सहारनपुर में योगी का दौरा: स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ व विकास योजनाओं की सौगात

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज का सहारनपुर दौरा जिले के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। करीब चार घंटे के इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री शिक्षा, विकास और प्रशासनिक समीक्षा से जुड़े कई अहम कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। हालांकि देर रात से हो रही लगातार बारिश ने तैयारियों की परीक्षा जरूर ले ली है, लेकिन प्रशासन ने सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे सरसावा एयरपोर्ट पर उतरेंगे। इसके बाद वह इस्माइलपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय पहुंचकर प्रदेशव्यापी 'स्कूल चलो अभियान' का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद महाराज सिंह डिग्री कॉलेज मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए जिले के लिए करोड़ों रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। दोपहर 1:30 बजे मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में निर्माणाधीन परियोजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 3:05 बजे मुख्यमंत्री राजकीय विमान से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। इधर, लगातार हो रही बारिश के कारण कार्यक्रम स्थल पर कई जगह कीचड़ हो गया है। मौसम सुहाना होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत जरूर मिली है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले कई दिनों से उमस और तेज गर्मी से लोग परेशान थे, लेकिन बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। बारिश के बावजूद प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जनसभा स्थल पर टेंट की व्यवस्था पूरी कर ली गई है और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिसकर्मी बारिश के बीच भी अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद नजर आ रहे हैं। हालांकि लगातार बारिश के चलते जनसभा में अपेक्षित भीड़ जुटने को लेकर आशंका जताई जा रही है। बावजूद इसके प्रशासन का दावा है कि मुख्यमंत्री के सभी कार्यक्रम निर्धारित समय के अनुसार संपन्न कराए जाएंगे
0
0
Report

अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, गांव-गाँव जाकर राजनीति समझने की सलाह

Noida, Uttar Pradesh:Om Prakash Rajbhar 2h समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं。 बहुत सोचा कि आपको उपहार में क्या दूं...आप ठहरे बड़े घर के बेटे, पिताजी पूर्व सीएम और रक्षामंत्री रहे, आप खुद पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं, आलिशान बंगलों में जीवन गुजरा है। हम भला क्या दे सकते हैं आपको। मगर उम्र और अनुभव में बड़ा होने के नाते एक बेशकीमती सलाह हम आपको दे सकते हैं। इस सलाह को ही जन्मदिन पर मेरी तरफ से उपहार मानिएगा... सलाह यही है कि आप अपनी आलसी और आरामतलबी वाली जिंदगी से जितना जल्दी हो सके बाहर निकललिए... एसी और पीसी वाली राजनीति का जितना जल्दी हो सके त्याग करेंगे उतना आपके लिए अच्छा रहेगा...। आलस से बाहर निकलकर गांव-देहात की पगडंडियां भी नापिए। गैर-यादव पिछड़ों, गरीबों, दलितों, वंचितों और समाज के हर वर्ग के बीच जाकर, उनके सुख-दुख में शामिल होइए...नये उत्तर प्रदेश को देखिए और समझने का प्रयास कीजिए। बस खाली एसी में बैठकर ट्विटर पर खेत-किसान, मेड़-पगडंडी वाला वीडियो मत देखते रहिए... खेत में जाकर खुद किसानी समझिए... हां... ये हो सकता है कि शुरु-शुरु में मेड़-पगडंडी पर चलते-चलते आपका पैर मुचुक जाए, कांटा धंस जाए। ऊपर से घाम भी लगेगा और पसीना से तर भी हो जाएंगे... लेकिन लगातार कोशिश करते रहेंगे तो एक न एक दिन गांव की राजनीति से प्रदेश की राजनीति का असली रास्ता भी समझ में आ ही जाएगा। अखिलेश बाबू, जमीन से जुड़ने का कोई शॉर्टकट नहीं होता, उसके लिए मेड़ पर गोड़ रगड़ना ही पड़ता है...। हम ही से सीख लीजिए, 48 डिग्री में भी गांव-गांव घूमता हूं। बस इतना ही कहना था, आपके लिए यही उचित उपहार है हमारी तरफ से... ईश्वर आपको सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा दें। एक बार फिर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top