icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241001
Sunil KumarSunil KumarFollow9 May 2025, 12:57 pm

Hardoi - पूर्व सैनिकों ने शिव मंदिर में हवन कर मांगी सैनिकों की सुरक्षा

Hardoi, Uttar Pradesh:

हरदोई शहर के नुमाइश चौराहे पर स्थित शिव मंदिर पर वीरांगना सामाजिक संस्थान के माध्यम से पूर्व सैनिकों ने हवन-पूजन किया व भगवान से भारतीय सैनिकों की रक्षा व शक्ति की कामना की गयी। संस्थान की अध्यक्ष सुहाना जैन ने कहा कि बॉर्डर पर सैनिक हमारी सुरक्षा के लिए खड़े हैं हमारी रक्षा कर रहे है, हमारा जो आज का कार्यक्रम है, इसमें भगवान से यहीं प्रार्थना करते हैं कि हमारे सभी सैनिकों की रक्षा करें। पूर्व सैनिक कैप्टन अशोक अग्निहोत्री ने कहा कि जिस तरीके से भारत और पाकिस्तान की लड़ाई चल रही है, हमारे भारत के सैनिक शेर की तरीके से पाकिस्तान के ऊपर दहाड़ कर टूट पड़े हैं और उनको नष्ट और नामूद कर रहे है, मिसाइल से हमला कर रहे हैं।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

झारखंड ने 25 गरीब बच्चों के दिल इलाज के लिए कोच्चि भेजे; राज्य खर्च उठाएगा

Ranchi, Jharkhand:गरीब परिवारों के बच्चों के दिल में छेद और जन्मजात हृदय रोग अब उनके बेहतर भविष्य की राह में बाधा नहीं बनेगा। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की विशेष पहल और संवेदनशील प्रयास से राज्य के 25 गरीब बच्चों का दूसरा बैच आज अत्याधुनिक हृदय उपचार एवं जटिल सर्जरी के लिए केरल के कोच्चि स्थित अमृता अस्पताल रवाना हुआ।इन बच्चों के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। प्रत्येक बच्चे के उपचार पर लगभग 10 लाख रुपये तक का खर्च निःशुल्क कराया जा रहा है। इस पहल से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को अपने बच्चों के महंगे इलाज की चिंता से बड़ी राहत मिली है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि दिल में छेद जैसी जन्मजात बीमारी का इलाज और ऑपरेशन बेहद जटिल एवं महंगा होता है। गरीब परिवारों के लिए लाखों रुपये जुटाना लगभग असंभव होता है। आर्थिक मजबूरी के कारण कई बच्चे समय पर इलाज नहीं करा पाते और बीमारी धीरे-धीरे गंभीर होती जाती है।उन्होंने कहा कि गरीब बच्चों को पैसे के अभाव में इलाज से वंचित न होना पड़े, इसी उद्देश्य से यह पहल शुरू की गई है बाइट....इरफान अंसारी,स्वास्थ्य मंत्री
0
0
Report

एटा में अवैध अतिक्रमण पर नगरपालिका का बुलडोजर एक्शन

Etah, Uttar Pradesh:एटा में डीएम अरविंद सिंह के निर्देशन में नगर पालिका का अवैध अतिक्रमण पर दिखा बड़ा एक्शन, अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, RI और पुलिस की मौजूदगी में की गई कार्रवाई, फुटपाथ रखें कई अतिक्रमण को हटवाया, सड़कों के किनारे रखे कई अवैध अतिक्रमण किए ध्वस्त, घंटाघर से मेहता पार्क होते हुए नन्नूमल चौराहा तक चला अतिक्रमण अभियान, नगर पालिका परिषद की टीम ने लोगों को दुबारा अतिक्रमण न करने की दी सख्त चेतावनी, प्रशासन की कार्रवाई से अतिक्रमण कारियो में मचा हड़कंप, कार्रवाई के दौरान RI और पुलिस बल रहा मौजूद, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र का पूरा मामला।
0
0
Report
Advertisement

दानापुर-हावड़ा रेलखंड पर इंटरलॉकिंग शुरू, 21 सितम्बर से 4 अक्टूबर तक 383 ट्रेनें प्रभावित

Barh, Bihar:दानापुर हावड़ा रेल मंडल या राजेंद्र सेतु से होकर ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह खबर बेहद महत्वपूर्ण है। रेलवे ने प्रीएनआई यानी इंटरलॉकिंग कार्य शुरू कर दिया है। यह दानापुर हावड़ा रेलखंड के रामपुर डुमरा जंक्शन और टाल जंक्शन, औन्टा हाल्ट पर किया जा रहा है। 21 सितम्बर से शुरू होकर यह कार्य 4 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान कुल 383 ट्रेनें रद्द या फिर स्थगित रहेंगे अथवा उनका रूट डायवर्ट कर दिया गया है। रेलवे अधिकारियों ने अपील की है कि ट्रेन यात्रा से पहले सरकारी नंबर अथवा मोबाइल एप या फिर नजदीकी स्टेशन से संपर्क कर ट्रेनों के परिचालन की वास्तविक स्थिति का जानकारी लेकर ही यात्रा करें।
0
0
Report

मुजफ्फरपुर में 140 पुड़िया स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार, एक और आरोपी भी गिरफ्तार

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में सदपुरा मिल्की टोला की रहने बाली एक महिला को 140 पुड़िया स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है. इसके साथ ही इस धंधे में शामिल एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस गिरफ्तार कारोबारी से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की कुंडली खंगाल रही है. दरअसल हाल के दिनों में नारकोटिक्स एसटीएफ पटना की सूचना पर तुर्की थाना की पुलिस ने पटना काजल नामक युवती को उसके अन्य सहयोगियों के साथ लगभग 50 लाख रुपए मूल्य के मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया था, जो इस मादक पदार्थ की खेप को असम के शिलचर से लेकर किशनगंज के रास्ते मुजफ्फरपुर तक पहुंची थी और फिर इस मादक पदार्थ को लेकर वह वैशाली के लिए जाने वाली थी. उसके बाद सिकंदरपुर ओपी थाना की पुलिस ने स्मैक के साथ पूजा देवी नामक महिला को गिरफ्तार किया था. फिर उसके बाद काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के मिल्की टोला में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर प्रियंका कुमारी नामक एक महिला को तकरीबन 140 पुड़िया स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है. जिसके बग गिरफ्तार महिला तस्कर से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. पूरे मामले को लेकर सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि सूखे नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के सदपुरा मिल्की टोला से स्मैक के साथ एक महिला प्रियंका कुमारी की गिरफ्तारी करते हुए उसकी निशानदेही पर एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जिसका नाम बिक्रम कुमार है. वहीं सिटी एसपी ने आम जनता से सूचना देने की अपील की कि सूखे नशे से संबंधित कोई भी सूचना मिले तो पुलिस को दें, ताकि उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सके और सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा.
0
0
Report
Advertisement

बूंदी में तेजाजी महाराज के थानकों पर श्रद्धा का सैलाब, तेजा दशमी महोत्सव

Jaipur, Rajasthan:तेजा दशमी पर वीर तेजाजी महाराज के थांको पर श्रद्धा का सैलाब जिलेभर में उमड़ा। देवपुरा स्थित वीर तेजाजी धानक पर विशेष मेले का आयोजन किया गया, जहां सुबह से ही भक्तों की कतारें लगी रहीं। श्रद्धालु वीर तेजाजी महाराज के दर्शन के साथ ही सांप की डस्सी कटवाने के लिए भी बड़ी संख्या में पहुंचे। थानकों पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। तेजा दशमी के अवसर पर जिले में जगह-जगह गीत महोत्सव, तेजा गायन, भजन-कीर्तन और मेलों का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजनों से माहौल भक्तिमय बना रहा और दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी रही.
0
0
Report

हाथरस DM की तेज कार्यशैली पर बच्चों का वीडियो वायरल—स्ट्रीट लाइट मांग सुर्ख

Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस के डीएम की लोकप्रियता और तेज तर्रार कार्यशैली के चलते मासूम स्कूली बच्चों के वीडियो लगातार प्रार्थना करते हुए मदद के लिए वायरल हो रहे हैं... गांव नगला भूरा के मासूम स्कूली बच्चों ने गंदे पानी से निकल कर गली बनवाने की गुहार लगाई है... लेबर कॉलोनी पार्क में स्ट्रीट लाइट की मांग के लिए डीएम से बच्चे हाथ जोड़कर प्रार्थना करते नजर आये... जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है... बता दें कि जिला हाथरस में स्कूली बच्चों के वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं जिसके बाद हाथरस के जिलाधिकारी संज्ञान लेते हुए उसमें कार्रवाई लगातार कर रहे हैं इसी के चलते हाथरस गेट थाना क्षेत्र के गांव नगला भूरा वार्ड नंबर 9 एवं लेबर कॉलोनी पार्क के अंदर का स्कूली बच्चों का स्ट्रीट लाइट मांगते का डीएम अतुल वत्स से हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हुए का वीडियो काफी वायरल हो रहा है वायरल वीडियो में लगातार कारवाई होने से अब स्कूली बच्चों में परेशानी को लेकर क्रेज बढ़ता जा रहा है चाहे इसको आप डीएम की लोकप्रियता, तेज तरार कार्यशैली कहें अब देखना यह होगा कि लगातार वीडियो वायरल संज्ञान में लेने के बाद डीएम इस मामले में क्या एक्शन लेते हैं
0
0
Report
Advertisement

कालपी सीट पर बसपा प्रत्याशी के ऐलान के बाद सम्मेलन में भीड़ नहीं दिखी?

Jalaun, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो रही हैं। इसी क्रम में बहुजन समाज पार्टी ने जालौन की कालपी विधानसभा सीट से वीरपाल सिंह चौहान को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। बसपा के बुंदेलखंड मंडल जोन प्रभारी की मौजूदगी में आयोजित सम्मेलन में प्रत्याशी के नाम का ऐलान किया गया, लेकिन कार्यक्रम में अपेक्षित भीड़ नजर नहीं आई। सम्मेलन को भव्य बनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां किए जाने का दावा किया गया था। कार्यक्रम स्थल पर लोगों के बैठने के लिए बड़ी संख्या में कुर्सियां लगाई गई थीं। इसके लिए टेंट हाउस से कुर्सियां मंगवाकर मैदान में सजाई गईं, लेकिन कार्यक्रम शुरू होने के बाद बड़ी संख्या में कुर्सियां खाली नजर आईं। इस कार्यक्रम के दौरान खाली पड़ी कुर्सियां पूरे आयोजन की तस्वीर बयां करती नजर आईं। हालात यह रहे कि टेंट हाउस से लाकर लगाई गईं कई कुर्सियां भी खाली ही पड़ी रहीं और बाद में उन्हें वापस ले जाया गया। ऐसे में बड़ा सवाल यह रहा कि जिस सम्मेलन को शक्ति प्रदर्शन के तौर पर पेश किया जा रहा था, उसमें आखिर संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक क्यों नहीं पहुंच सके। सबसे ज्यादा चर्चा उस समय हुई जब मंच से कालपी विधानसभा सीट के लिए वीरपाल सिंह चौहान के नाम की घोषणा की गई। प्रत्याशी के नाम के ऐलान के दौरान भी कार्यक्रम स्थल पर कई कुर्सियां खाली दिखाई दीं। घोषणा के बाद मौजूद लोगों में से कुछ लोगों ने तालियां बजाकर प्रत्याशी का स्वागत किया, लेकिन आयोजन में बड़े जनसमर्थन की तस्वीर नजर नहीं आई। कालपी सीट पर प्रत्याशी की घोषणा के साथ ही जालौन जिले की दो विधानसभा सीटों पर बसपा अपने उम्मीदवारों के नाम सामने ला चुकी है। ऐसे में पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को सक्रिय करने की कोशिश में जुटी है। हालांकि कालपी में आयोजित सम्मेलन में नजर आई खाली कुर्सियों ने पार्टी के जमीनी जनाधार और संगठनात्मक तैयारियों को लेकर चर्चा जरूर छेड़ दी है।
0
0
Report

अतिक्रमण हटाने के दौरान दो लोगों ने जहरीला पदार्थ पीया, हालत खराब

Dhar, Madhya Pradesh:धामनोद थाना क्षेत्र के ग्राम बेगन्दा में शासकीय जमीन पर अतिक्रमण हटाने के दौरान प्रशासन की कार्रवाई के समय एक महिला और एक युवक कथित तौर पर जहरीला पदार्थ पी ले रहे थे। दोनों की हालत बिगड़ने पर धामनोद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें धार रेफर किया गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद प्रशासन और पुलिस अमले में अफरा-तफरी फैल गई। ग्राम पंचायत बेगन्दा में शासकीय जमीन पर बने दो मकानों को हटाने के लिए राजस्व विभाग, ग्राम पंचायत और पुलिस का अमला जेसीबी मशीन के साथ पहुंचा था; विरोध के बीच मकान हटाये जा रहे थे। सरपंच राधेश्याम और तहसीलदार कृष्णा पटेल के अनुसार अतिक्रमण काफी समय से चल रहा था और उन्हें अन्य स्थान पर पट्टा दिया गया था, साथ ही पहले भी नोटिस जारी किये गए थे। जमीन के पीछे आश्रम और गौशाला है, जहां जाने का रास्ता भी इसी तरफ है। गणेश तंवर का कहना है कि उनके पास इस स्थान का पट्टा है, नोटिस एक दिन पहले मिला था और अगले ही दिन प्रशासन मकान तोड़ने पहुँचा। उन्होंने कहा कि उन्हें अपना सामान और परिवार संभालने का पर्याप्त मौका नहीं दिया गया। इसी बीच रेखा नाम की महिला और गोपाल नाम के युवक ने जहरीला पदार्थ पी लिया; वे देवर-भाभी बताए जा रहे हैं। डॉक्टरों ने दोनों को धामनोद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से धार रेफर किये जाने की पुष्टि की है।
0
0
Report
Advertisement

धनबाद के हरिहरपुर में दर्दनाक हादसा: युवक की मौत, महिला घायल

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के हरिहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पावापुर में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। चारपहिया वाहन और बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि रॉन्ग साइड से आ रही चारपहिया वाहन ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बाद में उसमें आग लगने से जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलते ही हरिहरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चारपहिया वाहन के चालक को हिरासत में ले लिया है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report

निशिकांत दुबे ने कोयला रोककर दिखाने की चुनौती दी, सरकार पर तंज

Godda, Jharkhand:MMDR संशोधन विधेयक पर झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस द्वारा किए जा रहे विरोध पर गोड्डा में सांसद निशिकांत दुबे ने राज्य सरकार को किया चैलेंज, कहा हिम्मत है तो कोयला रोक कर दिखाए। संसद आज गोड्डा के पोड़ैयाहाट में एक पुल और सड़क आदि के शिलान्यास के मौके पर प्रेस से बातें कर रहे थे। उन्होंने स्वीटजर लैंड, सिंगापुर, लंदन और पेरिस का उदाहरण देते हुए तर्क दिया कि वहां एक भी माइंस नहीं है। फिर भी प्रति व्यक्ति आय बहुत ज्यादा है। झारखंड सरकार को चोरी की मानसिकता से निकलने की सलाह देते हुए गिट्टी, मिट्टी, बालू और दारू बेचने की सलाह दे डाली。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top