Hardoi - पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़,दो बदमाश हुए घायल
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई जिले की कोतवाली संडीला इलाके में आज पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए,जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडीला में भर्ती कराया गया। बीते सितंबर माह में बदमाशों ने एक घर में लाइसेंसी रिवाल्वर समेत 35 लाख की ज्वेलरी चोरी की थी, पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी,पुलिस ने सूचना पर बदमाशों की घेराबंदी की बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए ,जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
