241123
Hardoi - कोहरे के प्रकोप की वजह से वाहनों की रफ्तार पर लगा ब्रेक
Pali, Uttar Pradesh:कोहरे का प्रकोप लगातार जारी है। ऐसे में सड़कों पर घना कोहरा होने से पास का भी दिखना मुश्किल है। वाहन चालक अपने वाहनों की लाइट जलाकर गुजरने को मजबूर है। हवाओं के साथ पड़ रहे कोहरे से ठंड भी काफी बढ़ गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अमरौहा में ईद-उल-अजहा शांतिपूर्ण संपन्न, योगी सरकार की सुरक्षा व्यवस्था की सराहना
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की मुस्लिम समाज ने की सराहना, अमरोहा में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई ईद-उुल-अजहा की नमाज अमरोहा जनपद में ईद-उल-अजहा का पर्व अमन, भाईचारे और सौहार्द के माहौल में सकुशल संपन्न होने के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार और जिला प्रशासन की जमकर सराहना की। त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक इंतजामों को लेकर लोगों ने संतोष जताया। अमरोहा निवासी हाजी बब्बू मंसूरी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ जैसा मुख्यमंत्री बार-बार बने, यही उनकी कामना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और सभी त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो रहे हैं। वहीं समाजसेवी कामरान उद्दीन सिद्दीकी ने भी योगी सरकार और अमरोहा प्रशासन की तारीफ करते हुए कहा कि बेहतर व्यवस्थाओं और प्रशासनिक सतर्कता की वजह से ईद-उल-अजहा का त्योहार पूरी तरह सकुशल संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि देशहित में योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री बनना चाहिए। साथ ही उन्होंने गाय माता को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिए जाने की मांग भी उठाई। ईद के मौके पर जनपद भर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आया।0
0
Report
कानपुर-लखनऊ हाइवे पर ट्रक भिड़ंत: चालक रणधीर कुमार की दर्दनाक मौत
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ उन्नाव : रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने। कानपुर-लखनऊ हाइवे पर खड़े ट्रक मे घुसा पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक, ड्राइवर के शरीर के उड़े चीथड़े। गदनखेड़ा बाईपास फ्लाईओवर पर खड़े ट्रक में पीछे से ट्रक घुसा, ड्राइवर की मौत। हादसे में हमीरपुर के रहने वाले ट्रक ड्राइवर रणधीर कुमार क़ी हुई दर्दनाक मौत। घटना के बाद ट्रक के भी उड़े परखच्चे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाइड्रा मशीन की मदद से दोनों ट्रकों को अलग कराया और ड्राइवर के शव को बाहर निकलवाकर भेजा अस्पताल। डॉक्टर के मृत घोषित करने पर पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सदर कोतवाली के कानपुर लखनऊ हाइवे स्थित कशिश क्रॉउन होटल के सामने क़ी घटना।0
0
Report
उन्नाव: डीएम के निर्देश पर ओवरलोडिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 545 वाहनों की जांच
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़。 उन्नाव : डीएम घनश्याम मीणा के निर्देश पर गठित टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई。 डीएम के आदेश पर ओवरलोडिंग के खिलाफ जिले मे चलाया गया सघन अभियान。 अवैध खनन में लगे डम्फरो पर कार्रवाई करते हुए कुल 545 वाहनों की जांच की गई。 26 ओवरलोड वाहनों का चालान, 17 वाहन विभिन्न थानों में सीज किए गए。 बिना नंबर, नंबर मिटाकर या काला पेंट लगाकर चल रहे 22 वाहनों पर भी क़ी गईं कार्रवाई, 18 वाहन किए गए सीज。 एआरटीओ प्रवर्तन संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में चला अभियान, पुलिस बल भी रहा मौजूद।0
0
Report
Advertisement
तालाब में डूबे युवक की मौत, परिजनों में कोहराम मचा
Jaunpur, Uttar Pradesh:तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम जौनपुर। मछलीशहर कस्बे के मुंगराबादशाहपुर चौराहे के पास स्थित पार्क में बने तालाब में नहाने गए एक युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और परिवार में मातम छा गया। मृतक की पहचान प्रिंस पांडेय निवासी ग्राम सभा बटनहित के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रिंस अपने साथियों के साथ तालाब में नहाने गया था, इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से युवक को बाहर निकलवाया और hospital पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।0
0
Report
अमेठी: ऑपरेशन चक्रव्यूह में बकरा चोर गिरफ्तार, 20 लाख के बकरे बरामद
Chakala Sitapur, Madhya Pradesh:अगली खबर अमेठी से है...जहां पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत बकरा चोरों को गिरफ्तार किया है...इन चोरों के पास से करीब 20 लाख रुपये के बकरे बरामद हुए हैं....फिलहाल पुलिस ने इन चोरों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है...और पता लगाया जा रहा है कि इनका गिरोह कितना बड़ा है....0
0
Report
मनोहर लाल का गुरुग्राम दौरा: बंधवाड़ी लैंडफिल साइट का निरीक्षण, अधिकारी चौंक गए
Gurugram, Haryana:गुरूग्राम -केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल गुरुग्राम दौरे पर केंद्रीय मंत्री ने बंधवाड़ी लैंडफिल साइट का किया दौरा GMDA के सीईओ पीसी मीणा, डीसी उत्तम सिंह, नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया, नगर निगम फरीदाबाद के आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा व सहायक आयुक्त सलोनी शर्मा सहित वरिष्ठ अधिकारी रहे साथ0
0
Report
Advertisement
गोविंदगढ़ मंदिर चोरी: मंगलचंद-नारायण लाल गिरफ्तार, कई थानों में मुकदमे
Jaipur, Rajasthan:जयपुर ग्रामीण SP हनुमान प्रसाद मीणा के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई मन्दिरो में हुई चोरी की वारदात का गोविंदगढ़ पुलिस ने किया खुलासा बगड़ी नांगल के बालाजी और तेजाजी मन्दिर में हुई थी चोरी आरोपी मंगलचंद, नारायण लाल को किया गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चांदी के छत्र, माइक मशीन बरामद आरोपियों ने मन्दिरो में चोरी की कई वारदात करने की कबूलन उक्त आरोपीयों के खिलाफ खोराबीसल, गोविंदगढ़, सामोद, कालाडेरा थानों में भी मुकदमे है दर्ज गोविंदगढ़ SHO विनोद सांखला के नेतृत्व में हुई कार्रवाई0
0
Report
भारत-पाक सीमा पर अवैध निर्माण हटाने को बुलडोजर, 50 किमी दायरे में कड़ी कार्रवाई
Jaisalmer, Rajasthan:भारत-पाक सीमा पर अवैध निर्माणों पर चलेगा बुलडोजर, घुसपैठ और तस्करी रोकने के लिए सख्त कार्रवाई\n\nजैसलमेर\nभारत-पाक सीमा से लगे क्षेत्रों में अब अवैध निर्माणों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में बीकानेर बॉर्डर दौरे के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि भारत-पाक सीमा के 50 किलोमीटर के दायरे में यदि कोई भी अवैध निर्माण हो रहा है तो इसकी तुरंत सूचना जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को दी जाए।\nइसी कड़ी में जैसलमर सहित सीमावर्ती जिलों में सीमा से50 किलोमीटर के दायरे में बने अवैध निर्माणों को चिन्हित कर गिराने की कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है। अधिकारियों से की गई अपील के अनुसार इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सीमा पार से होने वाली अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाना है।\nसरकार द्वारा जिन गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी उनमें शामिल हैं—\nसीमा पार से घुसपैठ\nनशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी\nसीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध अतिक्रमण\nटेरर फाइनेंसिंग\nअन्य सीमा पार अपराध\n\nप्रशासन का मानना है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध निर्माण कई बार असामाजिक और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने और आमजन से भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत प्रशासन को देने की अपील की गई है।0
0
Report
प्रतापगढ़: महिला कॉन्स्टेबल सुसाइड, निष्पक्ष जांच और वित्तीय सहायता की मांग ज्ञापन सौंपा
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के छोटीसादड़ी थाना परिसर स्थित क्वार्टर में महिला कॉन्स्टेबल द्वारा आत्महत्या के मामले को लेकर सर्व समाज संगठन, करणी सेना एवं समस्त राजपूत संगठनों तथा सजग नागरिकों की ओर से पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मामले की निष्पक्ष जांच करवाने, मृतका के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करने एवं परिवार के सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति देने सहित कई मांगें रखी गईं। ज्ञापन में बताया गया कि वरमंडल निवासी महिला कॉन्स्टेबल द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना अत्यंत दुखद और संवेदनशील है। इस घटना ने न केवल महिला पुलिसकर्मियों के बीच बल्कि पूरे पुलिस परिवार और समाज में गहरा आघात पहुंचाया है। संगठनों ने कहा कि इस घटना से मृतका के परिजनों और आमजन में भारी आक्रोश एवं शोक की लहर है। ज्ञापन में कहा गया कि पीड़ित परिवार को त्वरित न्याय और संबल प्रदान करने के उद्देश्य से निम्न मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की जाए: मृतका के परिवार की स्थिति को देखते हुए उनके किसी एक आश्रित या परिजन को बिना किसी प्रशासनिक विलंब के जल्द से जल्द सरकारी सेवा में अनुकंपा नियुक्ति दी जाए। पुलिस विभाग और राज्य सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को तत्काल उचित आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाए, ताकि परिवार को इस कठिन समय में राहत और संबल मिल सके। पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए, ताकि आत्महत्या के पीछे यदि किसी प्रकार का मानसिक दबाव, प्रताड़ना, कार्यस्थल का तनाव अथवा अन्य कोई कारण रहा हो तो उसका खुलासा हो सके। ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि जांच किसी दबाव में नहीं होकर पारदर्शी तरीके से की जाए। यदि जांच के दौरान थाने या विभाग के किसी अधिकारी, कर्मचारी अथवा अन्य व्यक्ति द्वारा प्रताड़ना, लापरवाही या दबाव डालने जैसी बात सामने आती है तो संबंधित दोषियों के खिलाफ तुरंत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। मामले से जुड़े सभी साक्ष्यों एवं एफएसएल टीम की रिपोर्ट को पूरी पारदर्शिता के साथ जांच में शामिल किया जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और किसी प्रकार की शंका की स्थिति न बने। ज्ञापन में संगठनों ने पुलिस प्रशासन से संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को जल्द न्याय, आर्थिक सहायता और अनुकंपा नियुक्ति सुनिश्चित कराई जाए। ज्ञापन पर सर्व समाज संगठन प्रतापगढ़, करणी सेना प्रतापगढ़, समस्त राजपूत संगठन एवं सजग नागरिकों के हस्ताक्षर भी किए गए।0
0
Report
Advertisement
फकराबाद में हाईटेंशन तार से युवक की मौत, क्षेत्र में विभाग के खिलाफ आक्रोश
Khajuria Khurd, Bihar:फकराबाद गांव में एक हृदयविदारक घटना में गाय चराने गए एक युवक की बिजली के करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान फकराबाद निवासी काशी बिंद के पुत्र राजेश प्रसाद के रूप में हुई है। घटना उस वक्त की है, जब राजेश गांव के समीप पशु चरा रहा था। इस दौरान ट्रांसफार्मर के पास गिरे बिजली के हाईटेंशन तार पर उसकी नजर नहीं पड़ी और वह करंट की chपेट में आ गया। बिजली के तीव्र झटके से वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने पहले उसे स्थानीय स्तर पर बचाने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति नाजुक देख आनन-फानन में सदर अस्पताल ले गए। वहां से चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन दुर्भाग्यवश अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची चैनपुर थाना पुलिस ने शव का पंचनामा कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस घटना के बाद से क्षेत्र में बिजली विभाग की घोर लापरवाही के खिलाफ लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने मृत युवक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है。0
0
Report
फैक्ट्री हॉस्पिटल से एसी यूनिट चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। थाना बहेड़ी पुलिस ने फैक्ट्री हॉस्पिटल से एसी की बाहरी यूनिट चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई O-General स्प्लिट एसी की बाहरी यूनिट भी बरामद कर ली है। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार 27 मई 2026 को केसर इंटरप्राइजेज लिमिटेड बहेड़ी के वरिष्ठ संपदा प्रबंधक गुलजार सिंह ने थाना बहेड़ी में तहरीर देकर बताया था कि फैक्ट्री परिसर स्थित हॉस्पिटल में लगे 02 टन क्षमता के O-General स्प्लिट एसी की बाहरी यूनिट अज्ञात चोर चोरी कर ले गए हैं। तहरीर के आधार पर थाना बहेड़ी में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। जनपद में चोरी और नकबजनी की घटनाओं की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बहेड़ी पुलिस क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने वन विभाग तिराहे के पास दबिश देकर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से चोरी की गई एसी की बाहरी यूनिट बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान समीर पुत्र गालिब निवासी नूरीनगर लाइन पार तथा शाहरूख पुत्र नन्हे निवासी नूरीनगर लाइन पार कस्बा बहेड़ी के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने फैक्ट्री हॉस्पिटल परिसर से एसी यूनिट चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। उन्होंने अपने कृत्य पर पश्चाताप भी जताया। पुलिस के अनुसार अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इस सफलता में उपनिरीक्षक नीरज कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल विकास कुमार, कांस्टेबल संदीप कुमार, कांस्टेबल गगन, कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार और कांस्टेबल अंकित सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।0
0
Report
सुशासन तिहार की शिकायत पर कार्रवाई, धनसुली में दो अवैध क्रेशर सील Two Illegal Crushers Sealed
Raipur, Chhattisgarh:आरंग विकासखंड के ग्राम धनसुली में सुशासन तिहार के दौरान मिली शिकायत पर खनिज विभाग ने त्वरित कार्रवाई की। जांच में अनियमितताएं पाए जाने पर विभाग की टीम ने मौके पर ही दो क्रेशरों को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने क्रशर संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। विभाग ने स्पष्ट किया कि अवैध उत्खनन और भंडारण पर सख्ती जारी रहेगी। ग्रामीणों की शिकायत पर हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।0
0
Report
Advertisement
हांसी-चानौत पेयजल विवाद: महापंचायत के बाद आंदोलन का रुख तेज
Hansi, Haryana:हाँसी बाइट एवं संबोधन : इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला , हिसार सांसद जय प्रकाश जेपी, नारनौंद विधायक जस्सी पेटवाड़, किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी और हर्ष छिकारा हानसी के गांव चानौत में पेयजल संकट को लेकर चल रहे धरने ने अब बड़ा रूप ले लिया है। गांव चानौत का पानी जन आंदोलन अब पूरे प्रदेश का बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। पेयजल की मांग को लेकर आज गांव में हुई महापंचायत में प्रदेशभर से किसानों, ग्रामीणों और कई बड़े नेताओं ने पहुंचकर समर्थन दिया। ग्रामीण पिछले 13 दिनों से हांसी शहर के लिए जा रही भाखड़ा पेयजल परियोजना की पाइपलाइन का काम रुकवाकर धरना दे रहे हैं। आपको बता दे कि महापंचायत में इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला , हिसार सांसद जय प्रकाश जेपी, नारनौंद विधायक जस्सी पेटवाड़, किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी और हर्ष छिकारा समेत कई नेताओं ने पहुंचकर ग्रामीणों को समर्थन दिया। गांव की मांग है कि जिस पाइपलाइन से हांसी शहर को पानी दिया जा रहा है, उसी लाइन से चानौत गांव को भी स्थायी पेयजल कनेक्शन दिया जाए। महापंचायत में निर्णय लिया गया कि अगर 1 जून तक गांव को पानी नहीं मिला तो ग्रामीण पाइपलाइन को तोड़कर सड़क पर डाल देंगे। ग्रामीणों का कहना है कि किसी भी सूरत में बिना गांव को पानी दिए पाइपलाइन यहां से नहीं जाने दी जाएगी। पूर्व सरपंच सत्यवान दूहन ने कहा कि गांव वर्षों से गंभीर पेयजल संकट से जूझ रहा है और गर्मी के मौसम में हालात और खराब हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि जब तक गांव को पानी नहीं मिलेगा तब तक धरना जारी रहेगा। धरना कमेटी के सदस्यों और अधिकारियों के बीच दो दिन पहले चंडीगढ़ में बैठक भी हुई थी, लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी। ग्रामीणों ने साफ कहा कि जब तक पानी नहीं, तब तक समझौता नहीं। महापंचायत में पहुंचे अभय चौटाला ने सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार गांव को पानी नहीं देना चाहती। उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बातचीत हुई है उन्होंने कहा कि गांव को पानी सरकार ही नहीं देना चाहती है। अभय चौटाला ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक गांव को पीने का पानी नहीं मिलेगा, तब तक आंदोलन खत्म नहीं होगा। विनोद भयाना खुद यह पानी शहरवासियों के लिये नहीं बल्कि विधायक द्वारा काटी गई कालोनियां के लिए लेकर जा रहे है। वहीं हिसार सांसद जयप्रकाश ने मंच से कहा कि ग्रामीणों की मांग को जायज बताते हुए सरकार से जल्द समाधान निकालने की मांग की। वही विधायक जस्सी पेटवाड़ ने कहा कि जब तक गांव को स्थायी पेयजल व्यवस्था नहीं मिलती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। गांव के लोगों का पानी पर पूरा हक है और यह हक लेकर रहेंगे, पीछे नहीं हटेंगे। किसान नेता गुरनाम चढ़ूनी ने सरकार और प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि चैनत गांव को अकेला समझने की गलती न करें। पूरा हरियाणा इस गांव के साथ खड़ा है। वही हर्ष छिकारा ने कहा कि पीने के पानी जैसी मूलभूत जरूरत के लिए लोगों को संघर्ष کرنا पड़ रहा है, जो सरकार के लिए शर्म की बात है।0
0
Report
उत्तराखंड HC के जज आलोक कुमार वर्मा ने दिया इस्तीफा
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश आलोक कुमार वर्मा ने दिया इस्तीफा उत्तराखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश आलोक कुमार वर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस संबंध में भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय, न्याय विभाग द्वारा अधिसूचना जारी की गई है। 27 मई 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार आलोक कुमार वर्मा ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 217 की उपधारा (1) के प्रावधान (a) के तहत अपना त्यागपत्र सौंपा है। उनका इस्तीफा 30 अप्रैल 2026 से प्रभावी माना गया है। यह अधिसूचना भारत सरकार के संयुक्त सचिव जगन्नाथ श्रीनिवासन द्वारा जारी की गई। अधिसूचना में कहा गया है कि न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा ने उत्तराखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश पद से औपचारिक रूप से इस्तीफा दे दिया है।0
0
Report
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंचकुला नगर निगम के महापौर के शपथ समारोह में
Noida, Uttar Pradesh:Chief Minister Nayab Singh Saini at the Oath Ceremony of Mayor of MC Panchkula.0
0
Report
Advertisement
