icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241001
Deepak DixitDeepak DixitFollow22 Dec 2024, 02:25 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रामपुर में मामूली विवाद ने दिया खौफनाक मोड़: पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या

Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में मामूली कहासुनी के बाद पति का खूनी रूप, सिल-बट्टे से पत्नी के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर बेरहमी से हत्या। वारदात के बाद पत्नी के लहूलुहान शव और दो मासूम बच्चों को कमरे में बंदकर बाहर से लगाया ताला, मौक़े से फरार हुआ आरोपी पति। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और आरोपी की तलाश में जुटी है। यह घटना रामपुर के स्वार थाना क्षेत्र के सीतारामपुर गाँव की है। शुरुआती जानकारी के अनुसार आरोपी धर्मेंद्र सैनी ने अपनी पत्नी रीना सैनी के साथ विवाद किया, जिसमें उसने सिल-बट्टे से कई वार किए। बाद में उसने बच्चों को कमरे में बंद कर घर से फरार हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, और मौके पर स्वार थाना प्रभारी तथा अन्य अधिकारी पहुँचे। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की कार्रवाई शुरू हो चुकी है और भीतर-बाहर से मामले की जांच जारी है।
0
0
Report

बस्तर बाढ़ पर सवाल: इंद्रावती जल बंटवारे में सरकार की भूमिका पर बहस तेज

Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर में बाढ़ के बाद इंद्रावती नदी का पानी अब धीरे धीरे जरूर उतर रहा है लेकिन सियासी बयानों की बाढ़ लगातार बढ़ती ही जा रही है, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने बाढ़ के चलते बस्तर में बने हालातों का जिम्मेदार सरकार को बताया साथ ही इंद्रवती नदी के जल बंटवारे में विफल होने का आरोप लगाया, दीपक बैज के अनुसार महानदी के मामले में छत्तीसगढ़ सरकार ने उड़ीसा से सहमति बनाई लेकिन इंद्रावती नदी के जल बंटवारे को लेकर डबल इंजन की सरकार विफल हो गई, गर्मी के दौरान उड़ीसा इंद्रावती नदी का पानी रोक लेता है जबकि बारिश के समय उड़ीसा पानी छोड़ देता है जिसकी वजह से बस्तर में बाढ़ के हालात बन गए, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के आरोपों पर बस्तर सांसद महेश कश्यप ने पलटवार किया उन्होंने कहा दीपक बैज आपदा में अवसर की राजनीति कर रहे है और रायपुर में बैठकर सियासी बयानबाजी को अंजाम दे रहे जबकि बस्तर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लेकर पूरा प्रशासन बाढ़ प्रभावितों की मदद करने में जुटा रहा यही वजह है कि बस्तर में जनहानि नहीं हुई महेश कश्यप ने कहा धनहानि वाले मामलों में भी सरकार पीड़ितों को मुआवजा राशि देने का काम करेगी, सांसद ने कहा बस्तर और ओडिसा में चक्रवाती तूफ़ान अर्नब के चलते भारी बारिश हुई जिसके वजह से बाढ़ के हालात बने。
0
0
Report

जंगल में गौवंश तस्करी का खुलासा: 21 गौवंश बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

Betul, Madhya Pradesh:जंगल में गौवंश तस्करी का खुलासा,21 गौवंश बरामद,2 तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े झल्लार थाना क्षेत्र में रात के अंधेरे में गौवंश तस्करी का मामला सामने आया है. जमन्या गांव के जंगल में ग्रामीणों ने 21 गौवंश को महाराष्ट्र ले जाते हुए तस्करों को पकड़ लिया. बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने जब तस्करों को रोककर पूछताछ की तो उन्होंने ग्रामीण के साथ मारपीट शुरू कर दी. इसके बाद ग्रामीणों ने अन्य लोगों को सूचना देकर मौके पर बुलाया. ग्रामीणों को आता देख तस्कर भागने लगे. इसी दौरान रात्रि गश्त कर रही पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस ने ग्रामीणों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं बरामद 21 गौवंश को सुरक्षित गौशाला भेज दिया गया है।
0
0
Report
Advertisement

कोरबा में शर्मनाक लापरवाही: मशहूर 'नई दिल्ली स्वीट्स' के टॉयलेट में धुले बर्तन, खाद्य सुरक्षा विभाग

Korba, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित प्रसिद्ध 'नई दिल्ली स्वीट्स' से स्वच्छता की धज्जियां उड़ाने वाला चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में दुकान के कर्मचारी शौचालय के फर्श पर बड़े खाना पकाने के बर्तन धोते नजर आ रहे हैं। जनस्वास्थ्य से जुड़े इस गंभीर खतरे पर विरोध बढ़ा तो प्रबंधन ने इसे केवल 'आपातकालीन बैकअप व्यवस्था' बताकर पल्ला झाड़ने की कोशिश की। इस घोर लापरवाही को संज्ञान में लेते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

मदन राठौड़ के गोविंद सिंह डोटासरा पर बड़े आरोप: कांग्रेस की डीजीपी से मुलाकात स्टंट बताया

Jaipur, Rajasthan:जयपुर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का बड़ा बयान। कांग्रेस नेताओं के डीजीपी को ज्ञापन पर बोले राठौड़। कहा - वो मिलने गए हैं, उनको सद्बुद्धि मिले。 बीजेपी ने सत्ता का दुरुपयोग नहीं किया。 कानून अपना काम करेगा。 डीजीपी से शिकायत को लेकर बोले。 उनका अधिकार है शिकायत करने का。 कांग्रेस ने गलत काम किए, हम गलत काम नहीं करते。 हम कानून हाथ में नहीं लेते, हमारा जन आधार है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा पर बड़ा हमला。 मदन राठौड़ ने कांग्रेस नेताओं की डीजीपी से मुलाकात को बताया राजनीतिक स्टंट。 मदन राठौड़ ने कहा - अपनी झेंप मिटाने के लिए ये सब कर रहे हैं。 PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा समझ नहीं रहे हैं。 लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका एक वोट से उन्होंने जीती。 अगर हम सत्ता का दुरुपयोग कर सकते तो जितने देते क्या? डोटासरा को हारना हमारे लिए अच्छी बात होती। बीजेपी सत्ता का दुरुपयोग नहीं کرتی है。 हमारे पास मौका था, अगर हम सत्ता का दुरुपयोग कर सकते तो कर लेते। झेंप मिटाने के लिए नाटक कर रहे हैं, जनता को चेहरा दिखाने के लिए कुछ तो करना पड़ेगा。 पंचायत चुनावों में उनकी ओर हालात खराब होंगे。 कांग्रेस नेता पहले से ही रोना रो रहे हैं。 राठौड़ ने कहा - हमारा जन आधार है, हम पंचायत चुनाव जीतेंगे।
0
0
Report
Advertisement

नहर में डूबने से अधेड़ की मौत,10कलोमी दूर नहर में मिला शव, पुलिस ने शव को लिया कब्जे में

Manoj KumarManoj KumarFollow13m ago
Bbrasi, Uttar Pradesh:टहलने गए नहर में डूबने से वृद्ध की मौत *शव दश किलोमीटर दूर इटवा गांव में मिला* बलुआ थाना क्षेत्र के मरकनिया गांव में सोमवार की भोर में टहलने और शौच के लिए निकले 70 वर्षीय श्यामू राम की नहर में डूबने से मौत हो गई । नहर किनारे उनका लाठी और बोतल मिला ।नहर में बहाव इतनी तेज थी कि शव बहते हुए दस किलोमीटर दूर मिला । ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची बलुआ पुलिस ने शव को नहर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया । मरकनिया गांव के रहने वाले श्यामू राम मेहनत मजदूरी करके परिजनों का जीविकोपार्जन करते थे । अवस्था ज्यादा होने के कारण काम छोड़कर घर पर ही रहते थे । प्रतिदिन की भांति भोर में टहलने,व्यायाम करने और शौच करने के लिए अपनी लाठी और बोतल लेकर जाते थे । सोमवार की भोर में भी नित्य क्रिया करने निकले थे । काफी देर होने पर परिजन खोजने निकले तो घर से 50 मीटर दूर उनका लाठी और बोतल मिला । शंका होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिया । नहर लबालब भरा और स्पीड में था । पुलिस और ग्रामीणों ने भूपौली नहर को बंद कराया । पुलिस शव को खोजते खोजते दस किलोंमीटर दूर इटवा गांव तक पहुंचे,जो बहाव कम होने के बाद वृद्ध का शव मिला । मौके पर मौजूद एस आई अनंत भार्गव ने शव को नहर से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा । शव मिलते ही मृतक के परिजनों पुत्र हरिनाम,पुत्री आशा,पतोह भगनी देवी,नाती राजेश,राकेश,गोपाल का रोकर बुरा हाल रहा ।
0
0
Report

ओम प्रकाश राजभर बोले, ओवैसी की टिप्पणी सही; मुस्लिम प्रतिनिधित्व पर राजनीति दांव पर

Noida, Uttar Pradesh:अंबेडकर नगर (उत्तर प्रदेश): कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर असदुद्दीन ओवैसी की टिप्पणी पर कहा,"सही कहा उन्होंने। कांग्रेस ने भी दरी बिछवाया जब मुख्यमंत्री बनाने की बात आई तब मुसलमानों को नकार दिया। मुसलमानों के दम समाजवादी पार्टी भी चार बार सरकार बनाई लेकिन उन्होंने भी दरी बिछवाने काम किया। एक बार भी उनको मुख्यमंत्री बनाने की बात नहीं की और जब सरकार बनी तो अखिलेश जी अपने बिरादर को आगे बढ़ाए। मुसलमान को छोड़ दिए, कांग्रेस सरकार बनी तो वो भी अपने चक्कर में पड़े। तो इस नाते ओवैसी जी जो कह रहे हैं सही कह रहे हैं।"
0
0
Report

हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर हाथी हमला, यात्रियों में हड़कंप

Haridwar, Uttarakhand:ब्रेकिंग न्यूज़ हरिद्वार हरिद्वार नजीबाबाद नेशनल हाईवे (श्यामपुर) पर अचानक आए जंगली हाथी ने थार गाड़ी पर किया हमला, यात्रियों में मचा हड़कंप। हाथी को गाड़ी पर हमला करते देख मौके पर मची अफरा-तफरी, राहगीरों और यात्रियों के हाथ-पांव फूले। स्थानीय लोगों और यात्रियों द्वारा एकजुट होकर शोर मचाने पर हाथी आखिरकार जंगल की ओर वापस लौटा। हाथी के हमले के दौरान हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात थम गया, बड़ा हादसा होने से टला। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल, गश्त बढ़ाकर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग।
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top