icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241124
Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow23 Jan 2025, 12:43 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मधुबनी में नीट परीक्षाओं की गड़बड़ियों के बहाने सुरक्षा हाई अलर्ट, शांति की अपील

Madhubani, Bihar:नीट परीक्षा में गड़बड़ियों और छात्रों के बिहार बंद को लेकर मधुबनी जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड में है। शांति ब्यवस्था बनाए रखने को लेकर प्रमुख चौक-चौराहों, कार्यालयों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है।मुख्यालय में एसएसपी के नेतृत्व में पुलिस अधिकारी फ्लैग मार्च कर रहे हैं।अनुमंडल और थाना इलाके में भी फ्लैग मार्च निकाला गया है।एसएसपी योगेंद्र कुमार ने लोगों से शांति बनाए रखने, अफवाहों से बचने और किसी भी तरह की हिंसा से दूर रहने की अपील की है। राज्‍यभर में छात्र संगठनों के आंदोलन को देखते हुए पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।नेपाल बॉर्डर इलाके के थानों और एसएसबी को एलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है।सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गयी है।किसी भी सड़क जाम या उपद्रवियों से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई दल (QRT) को तैयार रखा गया।सोशल मीडिया और अफवाहों पर निगरानी बढ़ाई गई है।आवश्यक सेवाओं एम्बुलेंस, अस्पताल और अग्निशमन सेवाओं को निर्बाध रखने के निर्देश दिए गए।हालांकि मधुबनी में बंद का कोई असर नहीं दिखा, बाज़ार खुले हैं और ट्रेन बस यातायात जारी है।
0
0
Report

31 जुलाई से श्रावणी मेला: देवघर में तैयारियां पूरी, सुविधाओं की व्यवस्था चाक-चौबंद

Deoghar, Jharkhand:देवघर विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में में अब कुछ ही दिन शेष है ऐसे में कांवरियों की बेहतर सुविधाओं के लिए राज्य सरकार ने कमर कस ली है आज देवघर के सर्किट हाउस में पर्यटन मंत्री सुदिव्य सोनू ने मेले को लेकर देवघर जिला प्रशासन के साथ श्रवणी मेला को लेकर समीक्षा बैठक की इस बैठक में देवघर जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे मौके पर मंत्री ने कहा कि 31 जुलाई से विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का आगाज होने जा रहा है जिसको लेकर सभी तैयारियां का समीक्षा बैठक किया गया कांवरिया पथ में 95% बालू बिचवा का काम हो चुका है महज़ 5% अब बचा हुआ है वह भी जल्दी कार्य कर लिया जाएगा इसके अलावा कांवरियों के ठहरने के उत्तम व्यवस्था शुद्ध पेयजल शौचालय सहित सुगमता पूर्वक दर्शन के लिए तमाम कार्य कर लिए गए हैं आने वाले श्रावणी मेला में इस बार कांवरियों को एक अलग ही एहसास होगी बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पहुंचने वाले देवतुल्य श्रद्धालुओं के लिए कई नए व्यवस्थाओं में भी इजाफा किया गया है जिससे देवघर पहुंचने वाले कांवरिया देवघर में जलार्पण करने के बाद एक सुखद अनुभूति लेकर वापस जा सके
0
0
Report

कारगिल विजय दिवस: शहीद परिवारों के लिए देश का आभार और प्रेरणा

Jaipur, Rajasthan:जयपुर कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ की पहल पर शनिवार को एक भावनात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और गौरव सेनानियों ने कारगिल युद्ध के शहीद परिवारों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और स्नेह व्यक्त करते हुए पत्र लिखे तथा चित्रों के माध्यम से अपनी भावनाएं साझा कीं। इन संदेशों को कारगिल के शहीद परिवारों तक पहुंचाया जाएगा, ताकि उन्हें यह एहसास हो सके कि पूरा देश उनके त्याग और बलिदान को आज भी आदर और गर्व के साथ याद करता है। इस अवसर पर कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि शहीद केवल इतिहास का हिस्सा नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मा हैं। उनके परिवारों का साहस, धैर्य और राष्ट्रभक्ति प्रत्येक नागरिक के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को वीरों के त्याग और बलिदान से जोड़ना राष्ट्र निर्माण की सतत प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है। राठौड़ ने कहा कि जब बच्चे अपने हाथों से शहीद परिवारों के लिए पत्र लिखते हैं, चित्र बनाते हैं और अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त करते हैं, तब देशभक्ति केवल एक विचार नहीं रहती, बल्कि एक संस्कार बन जाती है। यही भारत की गौरवशाली परंपरा है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का संकल्प केवल आर्थिक प्रगति तक सीमित नहीं है, बल्कि ऐसा राष्ट्र बनाने का लक्ष्य है जो अपने वीरों के सम्मान, त्याग और मूल्यों को सर्वोच्च स्थान देता हो। कार्यक्रम का समापन कारगिल युद्ध के सभी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया।
0
0
Report
Advertisement

कथित नीट परीक्षा में गड़बड़ियों और छात्रों के बिहार बंद को लेकर मधुबनी जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड में

Madhubani, Bihar:FLAG MARCH,MADHUBANI,BINDU BHUSHAN THAKUR कथित नीट परीक्षा में गड़बड़ियों और छात्रों के बिहार बंद को लेकर मधुबनी जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड में है। शांति ब्यवस्था बनाए रखने को लेकर प्रमुख चौक-चौराहों, कार्यालयों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है।मुख्यालय में एसएसपी के नेतृत्व में पुलिस अधिकारी फ्लैग मार्च कर रहे हैं।अनुमंडल और थाना इलाके में भी फ्लैग मार्च निकाला गया है।एसएसपी योगेंद्र कुमार ने लोगों से शांति बनाए रखने, अफवाहों से बचने और किसी भी तरह की हिंसा से दूर रहने की अपील की है। राज्यभर में छात्र संगठनों के आंदोलन को देखते हुए पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। किसी भी सड़क जाम या उपद्रवियों से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई दल (QRT) को तैयार रखा गया। सोशल मीडिया और अफवाहों पर निगरानी बढ़ाई गई है। आवश्यक सेवाओं एम्बुलेंस, अस्पताल और अग्निशमन सेवाओं को निर्बाध रखने के निर्देश दिए गए।हालांकि मधुबनी में बंद का कोई असर नहीं दिखा ,बाजार खुले हैं और ट्रेन बस यातायात जारी है।
0
0
Report

महाराजगंज: पुरानी रंजिश में मारपीट कर बेहोश करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Kamnaha, Uttar Pradesh:महाराजगंज, 25 जुलाई 2026 थाना बृजमनगंज पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में दोनों आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार 6 जुलाई 2026 को थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। आरोप है कि प्रतिवादी पक्ष ने गाली-गलौज करते हुए वादी पक्ष के रमेश पुत्र पंचम और पंचम की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में दोनों को गंभीर चोटें आईं और वे मौके पर ही बेहोश हो गए थे। इस संबंध में घायल पक्ष की ओर से चांदनी पत्नी पंचम निवासी चैनपुर ने थाना बृजमनगंज में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0 171/2026 धारा 110, 191(2), 352, 115(2), 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया था। घटना के बाद से फरार चल रहे अभियुक्तों की तलाश में जुटी पुलिस ने आज मुखबिर की सूचना पर पुरैना मोड़ के पास से 2 आरोपियों को धर दबोचा। *गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:* 1. हेमत पुत्र चिन्नू, उम्र 32 वर्ष, निवासी चैनपुर 2. वसंत पुत्र चुन्नू, उम्र 40 वर्ष, निवासी चैनपुर अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी सुश्री दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में उ0नि0 निरंजन राय, उ0नि0 गजेन्द्र प्रताप सिंह सहित पुलिस टीम ने ये गिरफ्तारी की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया है
0
0
Report

मथुरा: कुएं से अस्थि मिलने के बाद हत्या केस में नया मोड़

Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा: तीन साल से लापता युवक के मामले में नया मोड़, कुएं से मिले अस्थि अवशेष; हत्या की आशंका पर जांच शुरू मथुरा, थाना हाईवे क्षेत्र के गांव बाजना में तीन वर्ष पहले लापता हुए युवक के मामले में शनिवार को नया मोड़ सामने आया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एक कुएं से कुछ अस्थि अवशेष बरामद किए, जिन्हें जांच के लिए फॉरेंसिक एवं मेडिकल परीक्षण हेतु भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि सत्यवीर नामक व्यक्ति ने बताया कि उसके चचेरे भाई की करीब तीन वर्ष पहले गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। आरोप है कि गांव के दो व्यक्तियों ने उसे कुएं में धक्का देकर हत्या कर दी थी। सूचना मिलते ही थाना हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की। कुएं से मिले अस्थि अवशेषों को सुरक्षित कब्जे में लेकर फॉरेंसिक व मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है, ताकि उनकी पहचान और मृत्यु के कारणों का पता लगाया जा सके。 पुलिस का कहना है कि प्राप्त तहरीर, उपलब्ध तथ्यों और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की गहनता से जांच जारी है。
0
0
Report
Advertisement

उत्तराखंड इस्तीफे पर विपक्ष की तीखी प्रतिक्रिया: युवाओं के मुद्दे गरमाए

Dehradun, Uttarakhand:एंकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा के बाद उत्तराखंड में भी विपक्ष की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत का कहना है कि जिस तरह से युवाओं के मुद्दे पर राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश भर में प्रदर्शन किए हैं उसे इस मामले को और ज्यादा मजबूती मिलीहै। आज मोदी सरकार युवाओं के सामने झुक गई है और धर्मेंद्र प्रधान ने भी यह मान लिया है कि शिक्षा मंत्री रहते हुए यह उनका फैलियर था हरक सिंह रावत वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कांग्रेसी नेता हरक सिंह रावत का कहना है कि देशभर के युवा प्रधानमंत्री से मांग कर रहे थे कि मामले में शिक्षा मंत्री को हटाया जाना चाहिए लेकिन यह मोदी सरकार की हद्धार्मिता थी कि सरकार कोई भी फैसला नहीं लेना चाहती थी विपक्ष ने इस मुद्दे को सदन से लेकर सड़क तक उठाने का काम किया। युवाओं की ताकत के सामने मोदी सरकार ने घुटने टेक दिएहैं हरक सिंह रावत वरिष्ठ नेता कांग्रेस
0
0
Report
Advertisement

बोकारो: मृतक BSL कर्मी के परिजनों का हंगामा, सांसद ने समाधान की संभावना जाहिर की

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के ADM बिल्डिंग के पास मृतक BSL कर्मी के परिजनों का हंगामा. मौके पर पहुंचे धनबाद लोकसभा के भाजपा सांसद ढुल्लू महतो. सांसद ने कहा कि मृत कर्मी के परिजनों के साथ हमलोग खड़े हैं और सेल चेयरमैन और BSL के डायरेक्टर से बात कर समाधान निकालने प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि BSL डायरेक्टर अभी दिल्ली में है और चेयरमैन बाहर ऐसे में बात की जाएगी. बतायचे चले कि बोकारो स्टील प्लांट में काम करने के दौरान सुभाष चंद्र मोदी को 30 जून को गंभीर चोट आई थी जहां इलाज के दौरान 17 जुलाई को मौत हो गई. जिसके बाद नियोजन की मांग को लेकर लगातार धरना प्रदर्शन जारी है. परिजन पिछले 5 दिनों से भूख हड़ताल पर है और पिछले 9 दिनों से आंदोलन जारी है. शव 9 दिन से BGH के मर्चरी में रखा हुआ है. वही परिवार और विस्थापित के साथ स्थानीय पिछले 9 दिनों से आंदोलनरत है जहां पहले BGH गेट पर आंदोलन हुआ वही अभी पिछले 5 दिनों से BSL के ADM बिल्डिंग के गेट पर आंदोलन जारी है. कल आजसू के गोमिया विधायक लम्बोदर महतो पहुंचे थे वही आज धनबाद के भाजपा सांसद ढुल्लू महतो आज आंदोलन स्थल पर पहुंचे और जल्द सेल के अधिकारियों से बात करके समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिए.
0
0
Report

झमुई चंद्रमंडीह के पास तेज ट्रक ने टक्कर मारी, 5 घायल

Jamui, Bihar:जमुई :चकाई-जमुई मुख्य मार्ग पर चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के बटिया घाटी स्थित चिरन पुल के पास शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज बारिश और अंधेरे का फायदा उठाकर एक अनियंत्रित अज्ञात ट्रक टाटा जीतो वाहन को टक्कर मार कर फरार हो गया। इस दुर्घटना में वाहन सवार पांच लोग घायल हो गए। पीड़ित सुभाष वर्मा ने घटना के संबंध में बताया कि वे सभी कालीपहाड़ी हटिया से अपना सामान बेचकर घर लौट रहे थे। तभी चिरन पुल पर तेज रफ्तार ट्रक चालक ने दाईं ओर से अनियंत्रित होकर उनके वाहन को सीधी टक्कर मार दी।जिससे गाड़ी पलट गई। दुर्घटना में सुभाष वर्मा, कुंदन साह, सीताराम साह, सुनील साह और देवेंद्र वर्मा चोटिल हो गए।हादसे के बाद परिजनों द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सुनील साह और देवेंद्र वर्मा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।घटना के संबंध में थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार से पूछे जाने पर बताया कि तेज बारिश के दौरान बटिया घाटी में यह हादसा हुआ। घायलों का इलाज कराया जा रहा है और फरार अज्ञात ट्रक की तलाश की जा रही है。
0
0
Report
Advertisement

भागलपुर में बिहार बंद के दौरान उग्र प्रदर्शन, पुलिस-प्रशासन के बीच भिडंत

Naya Chak, Bihar:बिहार बंद के आह्वान के बाद आज भागलपुर का माहौल अचानक युद्ध के मैदान जैसा हो गया। स्टूडेंट प्रोटेस्ट के नाम पर सड़कों पर उतरे हजारों उग्र युवक शहर में तांडव मचा रहे थे, गाड़ियां तोड़ीं और खाकी व कानून को चुनौती दी। कचहरी चौक से शुरू हुआ यह मार्च भारी पुलिसबल के तैनाती वाले त Tilka Ma njh i चौक पर पहुंचा तो हालात पूरी तरह बेकाबू हो गए। आरोप थे कि कुछ लोगों द्वारा पुलिस पर अभद्र टिप्पणियां की गईं, जिसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। इसके बाद युवक और अधिक उग्र हो गए और उन्होंने पुलिस पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। उपद्रवियों का दुस्साहस इस हद तक बढ़ गया कि उन्होंने सुरक्षाकर्मियों के साथ-साथ कवरेज कर रहे मीडियाकर्मियों और संवाददाताओं को भी निशाना बनाया। जी मीडिया के पत्रकार पर ईंट से हमला किया गया, जबकि हजारों असामाजिक तत्वों ने पुलिस और आम नागरिकों की 5 से 6 गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी अलंकृता पांडे और एसएसपी प्रमोद यादव दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे, पर उपद्रवियों ने प्रशासनिक अधिकारियों को भी नहीं बख्शा और उन पर भी पथराव कर दिया। एसएसपी ने आगे बढ़कर मोर्चा संभाला और उपद्रवियों को खदेड़ा; इसके बाद पुलिस एक्शन में आई और तिलकामांझी से मनाली चौक और समाहरणालय तक उपद्रवियों को डिटेन कर लिया गया। हिंसक झड़प और पत्थरबाजी में एक दर्जन से अधिक लोग और कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं, जिनका इलाज जारी है। प्रशासन ने इलाके में सख्ती बढ़ा दी है और स्थिति को नियंत्रण में रखने की कोशिश जारी है। घटना के बारे में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि कुछ लोगों ने पत्थर चलाए और पुलिस की दो गाड़ियां तोड़ दीं, आम नागरिकों व उनकी गाड़ियों को नुकसान नहीं पहुंचा है। डिटेन किया गया है और कार्रवाई जारी है। डीएम अलंकृता पांडे ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है, भीड़भाड़ नहीं है और सभी को डिटेन किया जा रहा है।
0
0
Report

शामली के मनीष कुमार ने BAMS की डिग्री दिलाने के नाम पर ₹12.50 लाख की ठगी का आरोप,

Shrvan PanditShrvan PanditFollow16m ago
Lilaun, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली शामली में BAMS की डिग्री दिलाने का झांसा देकर ₹12.50 लाख की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक आफिस पर तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई और रकम वापस दिलाने की मांग की है। आपको बता दे मुजफ्फरनगर जनपद के थाना फुगाना क्षेत्र के गांव करोदा महाजन निवासी सोनू कुमार पुलिस अधीक्षक ऑफिस पर पहुंचा। जो उसने पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती पत्र सौंपते हुई बताया कि उसकी मुलाकात शामली के गोशाला रोड निवासी मनीष कुमार से हुई थी, जो ग्लोबल एजुकेशन कंसल्टेंट के नाम से कोचिंग सेंटर संचालित करता था। आरोप है कि मनीष कुमार ने अपने प्रभाव का हवाला देते हुए ₹12.50 लाख में BAMS की डिग्री दिलाने का भरोसा दिया। पीड़ित का आरोप है कि फरवरी से अप्रैल 2025 के बीच आरोपी ने अलग-अलग माध्यमों से कुल ₹12.50 लाख अपने तथा अन्य खातों में ट्रांसफर कराए और नकद भी लिए। बाद में उसे N.E.H.M. of India Central Board, New Delhi के नाम से B.E.M.S. की डिग्री उपलब्ध कराई गई। जब डिग्री की जांच कराई गई तो वह कथित रूप से फर्जी निकली। पीड़ित का कहना है कि पैसे वापस मांगने पर आरोपी टालमटोल करने लगा, फोन उठाना बंद कर दिया और विरोध करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा ठगी गई ₹12.50 लाख की रकम वापस दिलाने की मांग की है।
0
0
Report

चंबल का जलस्तर बढ़ा, बालाजी पुलिया डूबने के कगार पर; आवागमन संकट

जिला-सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र-खंडार खबर लोकेशन-खंडार जिला संवाददाता-अभिनव अग्रवाल हेडलाइन: चंबल का जलस्तर बढ़ने से झरेल का बालाजी पुलिया डूबने की कगार पर, आवागमन पर मंडराया संकट。 एंकर : सवाई माधोपुर जिले के खंडार उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत पाली की राजस्व सीमा से होकर बहने वाली चंबल नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बढ़ते पानी के कारण झरेल के बालाजी स्थित पुलिया के ऊपर करीब छह इंच पानी की चादर चल रही है। फिलहाल पुलिया से दुपहिया और चौपहिया वाहनों का आवागमन जारी है, लेकिन जलस्तर लगातार बढ़ने से कभी भी आवाजाही पूरी तरह बाधित हो सकती है। यदि पुलिया पर पानी और बढ़ता है तो सवाई माधोपुर का खातोली, इटावा, मांगरोल, बारां और झालावाड़ सहित हाड़ौती-कोटा संभाग के कई क्षेत्रों से सड़क संपर्क अस्थायी रूप से कट सकता है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और पानी अधिक होने की स्थिति में पुलिया पार करने का जोखिम नहीं उठाने की अपील की है। स्थानीय लोग भी जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए हैं。 विजुअल/फोटो अटैच。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top