241124
हरदोईः पाली में व्यावसायिक की जगह घरेलू गैस सिलेंडर उपयोग कर रहे रेस्टोरेंट संचालक और उसके भाई पर मुकदमा दर्ज
Pali, Uttar Pradesh:पाली के रामलीला चौराहे पर गुप्ता रेस्टोरेंट पर बृहस्पतिवार को पूर्ति विभाग ने छापेमारी की थी। टीम ने यहां से व्यावसायिक की जगह 6 घरेलू गैस सिलेंडर उपयोग में होते पाए थे। पूर्ति निरीक्षक अधिकारी अशोक कुमार ने रेस्टोरेंट संचालक देवेश गुप्ता उर्फ पिंटू और उसके भाई मंजेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खाद्यान्न वितरण में अनियमितता: विक्रेता के खिलाफ FIR, 3.35 लाख वसूली तय
Maihar, Madhya Pradesh:मैहर में खाद्यान्न वितरण में अनियमितता पाए जाने पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर विदिशा मुखर्जी के निर्देशन में मां शारदा आजीविका स्व सहायता समूह द्वारा संचालित हरदासपुर शासकीय उचित मूल्य दुकान की अध्यक्ष एवं विक्रेता रुपा दहिया के खिलाफ कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है। जांच में सामने आया कि मार्च और अप्रैल माह के दौरान कई उपभोक्ताओं से राशन वितरण मशीन में अंगूठा लगवाया गया, लेकिन उन्हें खाद्यान्न उपलब्ध नहीं कराया गया। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की गई, जिसमें अनियमितता की पुष्टि होने पर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। प्रशासनिक जांच के आधार पर एसडीएम ने विक्रेता रूपा दहिया के खिलाफ 3 लाख 35 हजार 660 रुपये की वसूली भी निर्धारित की है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में राशन वितरण व्यवस्था को लेकर चर्चा तेज हो गई है।0
0
Report
बस्तर के सुरक्षा कैंप अब विकास और जनसेवा केंद्र बनेंगे
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर एक ऐसा इलाका जो कभी नक्सलवाद की पहचान से जाना जाता था अब उसी बस्तर की तस्वीर तेजी से बदल रही है। जहां पहले सुरक्षा कैंप सिर्फ ऑपरेशन का केंद्र हुआ करते थे अब वही कैंप विकास और जनसेवा के केंद्र बनते नजर आएंगे। केंद्र और राज्य सरकार की नई रणनीति के तहत फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस यानी सुरक्षा कैंप अब स्थानीय लोगों और सुरक्षाबलों के बीच सेतु का काम करेंगे। इस बदलाव की शुरुआत खुद देश के गृह मंत्री अमित शाह नेतनार सीआरपीएफ कैंप से करने जा रहे हैं। बस्तर संभाग के सभी सुरक्षा कैंप अब सिर्फ सुरक्षा तक सीमित नहीं रहेंगे बल्कि इन कैंपों के 3 से 4 बैरकों में जन समस्या निवारण और जनसुविधा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों में ग्रामीणों को डिजिटल सेवा केंद्र की सुविधा मिलेगी, युवाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग चलाई जाएगी और जंगल आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए माइनर फॉरेस्ट प्रोड्यूस की प्रोसेसिंग भी यहीं होगी। यानि एक ही कैंप में जवान भी तैनात रहेंगे और विकास की गतिविधियां भी समानांतर चलेंगी। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि बस्तर में नक्सल गतिविधियां लगभग समाप्त हो चुकी हैं। ऐसे में जो सुरक्षा कैंप स्थापित हैं उनके कुछ हिस्सों को जनता की मूलभूत सुविधाओं के लिए उपयोग करने की योजना बनाई जा रही है। इसमें डिजिटल सेवा केंद्र, स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग और माइनर फॉरेस्ट प्रोड्यूस प्रोसेसिंग जैसी गतिविधियां शामिल होंगी। अभी इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है जैसे ही यह फाइनल होगी, इसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।0
0
Report
रतलाम बड़बड़ रोड के कचरे के ढेर में आग, दमकल ने काबू पाया
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में शरारती तत्वों की करतूत के चलते आगजनी की एक बड़ी घटना सामने आई है। सुबह बड़बड़ रोड क्षेत्र में खाली जमीन पर पड़े कचरे के ढेर में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगा दी गई। देखते ही देखते हवा के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास का इलाका धुएं और लपटों से भर गया। दूर-दूर तक आग और धुएं का गुबार दिखाई देने लगा, जिससे स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग की चपेट में वहां रखे बड़े पाइप भी आ गए, जिनका काफी नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि ये पाइप नगर निगम या गैस पाइप लाइन से संबंधित हो सकते हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है जांच जारी है.0
0
Report
Advertisement
तेज रफ्तार से लगा कहर: दुल्हन समेत दो की मौत, एक घायल—ट्रक-मोटरसाइकिल भिड़ंत
Tikamgarh, Madhya Pradesh:एंकर- टीकमगढ़ जिले में दिखा तेज रफ्तार का कहर, शादी के बाद दुल्हन बेटी को लेकर लौटते समय हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक और मोटरसाइकिल की आमने सामने जोरदार भिड़ंत, हादसे में दुल्हन के पिता संतोष और गांव के नारायण की मौके पर हुई मौत, एक युवक गंभीर रूप से हुआ घायल जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी किया रेफर, बल्देदगढ़ थाना क्षेत्र के रानीपुरा पपावनी के पास की घटना, मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
संभल के DPO चंद्र भूषण यादव पर भ्रष्टाचार के आरोप, DM ने ट्रांसफर और जांच की सिफारिश
Noida, Uttar Pradesh:बाइट अंकित खंडेलवाल डीएम संभल फाइल फोटो चन्द्र भूषण यादव जिला प्रोवेशन अधिकारी संभल Zee मीडिया के खबर दिखाए जाने के बाद डिप्टी कलेक्टर की अगुआई में जांच कमेटी गठित की थी. जांच कमेटी की रिपोर्ट में DPO के खिलाफ वित्तीय अनियमितताओं और फर्जीवाड़े की पुष्टि हुई थी. चाइल्ड हेल्प सेंटर जन कल्याणकारी योजनाओं में DPO पर 50 लाख से अधिक के भ्रष्टाचार का था आरोप. बिग ब्रेकिंग संभल Zee up/uk की खबर का बड़ा असर.0
0
Report
कांग्रेस ने महंगाई पर केंद्र हमला; विनय जायसवाल ने मोदी की अपील आलोचना की
Muju, Jeonbuk State:बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल और गैस संकट को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। पूर्व विधायक विनय जायसवाल ने पत्रकारवार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया अपीलों को जनता के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा बताया। देश में 12 सालों से आम नागरिकों के लिए सिर्फ और सिर्फ जुमला है, उन्होंने कहा कि किसान पहले से उर्वरक संकट झेल रहे हैं, ऐसे में खाद कम उपयोग करने की सलाह किसानों के साथ अन्याय है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि महंगाई के कारण आम लोगों का किचन बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है। पत्रकारवार्ता में पेट्रोल, डीजल, गैस, खाद्य तेल और दालों के बढ़ते दामों को लेकर केंद्र सरकार को घेरा गया। विनय जायसवाल ने कहा कि केंद्र सरकार रोजगार, महंगाई और जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता नियंत्रित करने में विफल रही है। कांग्रेस ने दावा किया कि आम आदमी कर्जदार हो रहा है, जबकि केंद्र सरकार जनता को राहत देने में नाकाम साबित हुई है।0
0
Report
Advertisement
सूरौठ में सर्राफा दुकान चोरी: अज्ञात चोर पीछे दीवार तोड़कर आभूषण लेकर फरार
Karauli, Rajasthan:सूरौठ कस्बे में अज्ञात चोरों ने गुरुवार देर रात एक सर्राफा दुकान को निशाना बनाया। चोरों ने दुकान की पीछे की दीवार तोड़कर अंदर घुसकर सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए। घटना की सूचना पर स्थानीय व्यापारियों में रोष व्याप्त हो गया है। पीड़ित दुकानदार सूरौठ निवासी विनोद गोयल पुत्र रामचरण गोयल ने बताया कि उनकी सोने-चांदी की दुकान कस्बे में है। चोरों ने रात में पीछे की दीवार में सेंध लगाकर काउंटर में रखे चांदी के आभूषण तथा सोने के जेवरात चुरा लिए। चोरी हुए चांदी के आभूषणों पर एनजे एवं जीजे नाम की मोहर लगी हुई थी। शुक्रवार सुबह पड़ोसियों ने दीवार टूटी होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा मिला और आभूषण गायब थे। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के व्यापारी मौके पर जमा हो गए। सूरौठ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका-मुआयना किया। पीड़ित ने थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाधिकारी कालीचरण ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।0
0
Report
मंडावा में जनगणना 2027 के लिए प्रशिक्षण संपन्न, घर-घर सर्वे शुरू
Jhunjhunu, Rajasthan:मंडावा में जनगणना 2027 को लेकर प्रशिक्षण शिविर संपन्न चार चरणों में चला प्रगणकों का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम 160 से अधिक प्रगणक और पर्यवेक्षक हुए प्रशिक्षित कल से मंडावा क्षेत्र में शुरू होगा घर-घर सर्वे अभियान तहसीलदार डॉ. सुरेंद्र भास्कर की मौजूदगी में हुआ समापन प्रगणकों को डिजिटल डेटा एंट्री और मोबाइल एप की दी जानकारी झुंझुनूं जिले के मंडावा क्षेत्र में जनगणना 2027 की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। पंचायत समिति स्तर पर चल रहा प्रगणकों का विशेष प्रशिक्षण शिविर पूर्ण हो गया है और अब क्षेत्र में घर-घर सर्वे अभियान शुरू होने जा रहा है। चार चरणों में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 160 से अधिक प्रगणकों और पर्यवेक्षणों को जनगणना से जुड़ी तकनीकी और व्यावहारिक जानकारियां दी गई। ताकि प्रत्येक परिवार और व्यक्ति का सही आंकड़ा जुटाया जा सके। मंडावा पंचायत समिति परिसर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर का समापन तहसीलदार डॉ. सुरेंद्र भास्कर की मौजूदगी में हुआ। इस दौरान ट्रेनर्स अनिल कुमार आर्य और सुनिता चाहर ने प्रगणकों को जनगणना प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देते हुए घर-घर सर्वे, डेटा संग्रहण, डिजिटल एंट्री और दस्तावेज सत्यापन से जुड़ी बारीकियों का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम चार अलग-अलग चरणों में आयोजित किया गया था। पहले तीन चरणों का प्रशिक्षण पूर्व में पूरा हो चुका था। जबकि चौथे और अंतिम बैच का प्रशिक्षण पूर्ण होने के साथ ही पूरा कार्यक्रम संपन्न हो गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रगणकों को मोबाइल एप के माध्यम से डेटा एंट्री करने, परिवारों की सही जानकारी दर्ज करने और सर्वे के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों का अभ्यास कराया गया। साथ ही डेटा की गोपनीयता बनाए रखने और त्रुटिरहित जानकारी संकलित करने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि जनगणना का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति और परिवार का सटीक आंकड़ा तैयार करना है। ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सके। इस अभियान में 160 से अधिक कार्मिकों और पर्यवेक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। तहसीलदार डॉ. सुरेंद्र भास्कर ने प्रगणकों को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इसलिए इसे पूरी जिम्मेदारी, पारदर्शिता और सतर्कता के साथ पूरा करना आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि सर्वे के दौरान हर घर तक पहुंचकर सही और प्रमाणिक जानकारी जुटाई जाए, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि की गुंजाइश न रहे。0
0
Report
टोंक में छात्र आत्महत्या: धर्मांतरण आरोप पर गुर्जर समाज और हिंदू संगठन का प्रदर्शन
Tonj, Warrap:टोंक में छात्र की आत्महत्या मामले ने पकड़ा तूल, धर्मांतरण के आरोपों को लेकर गुर्जर समाज व हिंदू संगठनों का धरना टोंक में महावीर कॉलोनी में छात्र द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। घटना को लेकर आज गुर्जर समाज और विभिन्न हिंदू संगठनों ने सांड बाबा मंदिर से एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी रैली के रूप में घंटाघर चौराहे पहुंचे, जहां सभी धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठे पदाधिकारियों और प्रदर्शनकारियों ने मामले में धर्मांतरण, खतना कराने तथा कथित धर्मांतरण गिरोह का पर्दाफाश करने की मांग उठाई। साथ ही मृतक छात्र के परिजनों को 1 करोड़ रुपये मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, मुकदमे में धर्मांतरण से जुड़ी धाराएं जोड़ने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने घंटाघर चौराहे के चारों ओर के रास्तों को जाम कर धरना जारी रखा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी, तब तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा। मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी तैनात रहे तथा स्थिति पर नजर बनाए हुए है0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं के पीपली चौक में युवक ने आत्महत्या, पुलिस मामले की जांच में
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं के पीपली चौक इलाके में युवक ने किया सुसाइड घर के कमरे में पंखे से लटका मिला युवक का शव सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची दरवाजा तोड़कर पुलिस ने शव को नीचे उतारा पुलिस ने शव को बीडीके अस्पताल की मॉर्च्युरी पहुंचाया पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी झुंझुनूं शहर के पीपली चौक इलाके में एक युवक द्वारा अपने घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतरवाकर जांच शुरू कर दी। परिजनों के मुताबिक दिनेश रात को काम से लौटने के बाद पहले बाहर खुले में सो रहा था इसके बाद बारिश आने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने उसे आवाज लगाई। लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पीछे की खिड़की से देखने पर दिनेश का शव पंखे से लटका दिखाई दिया। घटना की सूचना तुरंत कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। इसके बाद घटनास्थल का मुआयना कर शव को बीडीके अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया, जहां पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।0
0
Report
पौड़ी प्रगति पोर्टल लॉन्च: पारदर्शी, समयबद्ध विकास के लिए रियल-टाइम मॉनिटरिंग
Noida, Uttar Pradesh:पौड़ी जनपद में विकास कार्यों को पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के लिए जिला प्रशासन ने “पौड़ी प्रगति पोर्टल” लॉन्च किया है। मुख्यमंत्री के सुशासन संकल्प को साकार करने वाला यह पोर्टल जिला, राज्य, केंद्र पोषित एवं बाह्य सहायतित योजनाओं की रियल टाइम मॉनिटरिंग सुनिश्चित करेगा। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में तैयार इस पोर्टल पर सभी विभागों को लॉगिन आईडी दी गई है। संबंधित अधिकारी कार्यों की वित्तीय व भौतिक प्रगति के साथ कार्यस्थल के फोटो भी अपलोड करेंगे। पोर्टल की मदद से विकासखंडवार और विभागवार रिपोर्ट तत्काल प्राप्त की जा सकेगी, जिससे कार्यों में देरी या लापरवाही की पहचान आसान होगी।0
0
Report
मसौढ़ी नगर परिषद के सफाई कर्मी हड़ताल पर, मानदेय बढ़ाने की मांग तेज़
Masaurhi, Bihar:मसौढ़ी नगर परिषद के सफाई कर्मियों की हड़ताल। अपना मानदेय बढ़ाने की कर रहे मांग। निकाला विरोध march। मसौढ़ी मसौढ़ी नगर परिषद क्षेत्र के सफाई कर्मी शुक्रवार से हड़ताल पर चले गए। उनके द्वारा मसौढ़ी मेन रोड में विरोध मार्च निकाला गया। इस दौरान सफाई कर्मियों ने अपना मानदेय बढ़ाने के सवाल पर जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया गया की मानदेय बहुत कम है इसे तत्काल बढ़ाया जाए अन्यथा सफाई कर्मी हड़ताल पर रहेंगे। बाइट सफाई कर्मी मसौढ़ी नगर परिषद。0
0
Report
Advertisement
बिहार शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी: 100 दिन बाद जारी होगा विभाग का रिपोर्ट कार्ड
Patna, Bihar:बिहार की सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने जी मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि- आने वाले 100 दिनों के बाद शिक्षा विभाग अपना रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा इस रिपोर्ट कार्ड में विभाग द्वारा किए गए कार्यों की विस्तार से जानकारी दी जाएगी वहीं दूसरी तरफ विपक्ष के कुछ नेता मिथिलेश तिवारी को ब्राह्मण समाज में नए चेहरे के तौर पर प्रोजेक्ट किए जाने की बात कहते हैं जिससे प्रक्रिया देते हुए मिथिलेश तिवारी ने कहा कि मैं पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता हूं लंबे समय तक विद्यार्थी परिषद और संघ से शिक्षा हासिल की है एक मामूली कार्यकर्ता को यदि विपक्ष पोस्टर बॉयज समझता है तो यह उसकी समझ है. कई अन्य विषयों पर भी मिथिलेश तिवारी से बातचीत की Zee बिहार के स्थानीय संपादक स्वप्निल ने0
0
Report
दुमका में चुटोनाथ पार्क पर्यटन का नया आकर्षण बन गया
Dumka, Jharkhand:दुमका झारखंड सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में दुमका जिले के जामा प्रखंड स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा चुटोनाथ धाम के समीप वन विभाग द्वारा एक भव्य पार्क का निर्माण कराया गया है। चुटोनाथ पार्क नाम से बने इस पार्क का उद्घाटन जामा विधायक डॉ. लुईस मरांडी ने विधिवत रूप से किया। प्रकृति की खूबसूरत वादियों और चुटोनाथ पहाड़ की तराई में बने इस पार्क को करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। पार्क के निर्माण में बोटैनिकल पहलुओं का भी विशेष ध्यान रखा गया है ताकि यहां आने वाले लोग मनोरंजन के साथ-साथ पेड़-पौधों और प्रकृति की जानकारी भी प्राप्त कर सकें। पार्क के अंदर हाथी और बाघ की आकर्षक प्रतिमाओं के साथ-साथ वीर सिदो-कान्हू, फूलो-झानो और चांद-भैरव की आदमकद प्रतिमाएं लगाई गई हैं। पूरे पार्क को रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक संरचनाओं से सजाया गया है, जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। बाबा चुटोनाथ धाम में प्रतिदिन दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए वन विभाग ने इस पार्क का निर्माण कराया है, ताकि यहां आने वाले लोग धार्मिक दर्शन के साथ-साथ प्राकृतिक सौंदर्य और पार्क का भी आनंद उठा सकें। जामा के विधायक डॉ लूईस मरांडी ने कहा कि बाबा चुटोनाथ के नाम पर इस पार्क का नाम चुटोनाथ पार्क रखा गया है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं। अब शहरों की तरह ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी पार्क का आनंद उठा पाएंगे। यह पार्क झारखंड सरकार की एक बड़ी सौगात साबित होगा। इस पार्क में आने वाले लोगों को घूमने के साथ-साथ बोटैनिकल जानकारी भी मिलेगी। करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से बने इस पार्क में कई आधुनिक और आकर्षक स्ट्रक्चर विकसित किए गए हैं, जो लोगों को काफी पसंद आएंगे। धार्मिक आस्था, प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन को एक साथ जोड़ता चुटोनाथ पार्क अब दुमका जिले की नई पहचान बनता नजर आ रहा है। उम्मीद है कि यह पार्क आने वाले दिनों में पर्यटन के क्षेत्र में एक नया आकर्षण केंद्र साबित होगा।0
0
Report
ऑपरेशन सिंदूर की शहिद पत्नी अंजलि: सरकारी मदद अब तक नहीं मिली
Dhanbad, Jharkhand:देश के लिए जान न्योछावर करने वाले जवानों को लेकर बड़े-बड़े दावे और सम्मान की बातें अक्सर सुनने को मिलती हैं। लेकिन जब कैमरे हट जाते हैं और समय गुजर जाता है, तब कई शहीद परिवार खुद को सिस्टम और समाज के बीच अकेला पाते हैं। ऐसी ही एक दर्दनाक कहानी है ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में शहीद हुए रामबाबू सिंह की पत्नी अंजलि की, जो आज अपनी 8 महीने की बच्ची के साथ बदहाली में जीवन गुजारने को मजबूर हैं। ऑपरेशन सिंदूर’ में देश के लिए शहादत देने वाले रामबाबू सिंह का बलिदान अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ है। लेकिन उनकी पत्नी अंजलि के लिए यह समय किसी लंबी परीक्षा से कम नहीं रहा। कभी मंचों से सम्मान और मदद के वादे किए गए, लेकिन आज अंजलि सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। बिहार सरकार की ओर से शहीद परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की घोषणा हुई थी। लेकिन अंजलि का आरोप है कि अब तक उन्हें केवल आश्वासन ही मिला है। हर दफ्तर में उन्हें प्रक्रिया और फाइलों का हवाला देकर लौटा दिया जाता है।सब लोग बोले थे मदद होगी, लेकिन आज बच्ची को लेकर संघर्ष करना पड़ रहा है। कहीं से कोई सहारा नहीं मिल रहा। अंजलि का दर्द सिर्फ सरकारी लापरवाही तक सीमित नहीं है। उनका कहना है कि पति की शहादत के बाद ससुराल वालों का व्यवहार भी बदल गया। संपत्ति और अधिकार को लेकर विवाद खड़ा हो गया, जिससे उनकी परेशानियां और बढ़ गईं।सीवान स्थित घर की चाबी तो अंजलि को दे दी गई, लेकिन वहां सुरक्षा और रहने की स्थिति को लेकर चिंता बनी हुई है। एक अकेली महिला अपनी दूधमुंही बच्ची के साथ खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। धनबाद में अपने माता पिता के साथ रहने वाली अंजलि अब अपनी जन्मभूमि से भी उम्मीद लगाए बैठी हैं। उनका सवाल है कि क्या झारखंड सरकार झारखंड की बेटी होने के नाते उनकी और उनकी बच्ची की मदद के लिए आगे आएगी अंजलि धनबाद में कई प्रतियोगियों में गिल्ड मेडल तक जीत चुकी है और धनबाद उपायुक्त से सम्मान मिल चुका अंजलि का कहना है कि धनबाद में पिछले कई महीनों से रह रही हूं पर अभी तक यहां के नेता या सांसद विधायक तक भी मिलने नहीं आए। यह कहानी सिर्फ एक परिवार की नहीं, बल्कि उस सिस्टम पर बड़ा सवाल है जो शहादत के समय सम्मान तो देता है, लेकिन समय बीतने के बाद परिवारों को संघर्ष के लिए छोड़ देता है। अब देखना होगा कि सरकारें और प्रशासन इस शहीद परिवार की पुकार कब सुनते हैं।0
0
Report
Advertisement
