Back
Hardoi241124blurImage

Hardoi: कार्यकर्ता का चालान करने पर भड़के ब्लॉक प्रमुख

Ramprakash Rathour
May 21, 2025 13:01:01
Shahabad, Uttar Pradesh

ब्लॉक चौराहे पर कार्यकर्ता की बाइक का चालान करने पर प्रमुख ने दरोगा को सरेआम हड़काया। हड़काने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत यातायात निरीक्षक के साथ वाहनों की चेकिंग करने वाले एक दरोगा को भाजपा कार्यकर्ता का चालान करना महंगा पड़ गया। दरोगा को सरे आम क्षेत्र पंचायत प्रमुख ने फटकार लगाकर बेइज्जत किया। दरोगा की फजीहत की किसी ने वीडियो बनाई और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। मंगलवार को सुबह 10:00 बजे ब्लॉक मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन होना था इस समय पार्टी कार्यकर्ता का दरोगा ने चालान काट दिया।

0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|