icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241001
Sunil KumarSunil KumarFollow30 Apr 2025, 12:26 pm

Hardoi - आंगनबाड़ी भर्ती में फर्जी प्रमाण पत्रों का बड़ा खुलासा

Hardoi, Uttar Pradesh:

हरदोई में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती प्रक्रिया में फर्जी प्रमाण पत्रों का मामला सामने आया है। डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने कार्रवाई करते हुए 18 लेखपालों को निलंबित कर दिया। इन लेखपालों ने आय, जाति और निवास प्रमाण पत्रों का सत्यापन किए बिना गलत आख्या दी थी। जांच में कई अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र गलत तथ्यों पर आधारित पाए गए। डीएम ने 21 फर्जी प्रमाण पत्र रद्द कर दिए हैं। इन प्रमाण पत्रों के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों को चयन सूची से हटा दिया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती प्रक्रिया में फर्जीवाड़ा सामने आने के मामले में निलंबित किए गए लेखपालों में तहसील सदर से 5, बिलग्राम से 1, संडीला से 6,सवायजपुर से 2 और शाहाबाद से 4 लेखपाल हैं।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement

सहारनपुर जैन अस्पताल में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर; 125 पंजीकरण के साथ मरीजों की जांच

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के रामानंदी बाजार स्थित जैन अस्पताल में जैन समाज और मैक्स हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जैन समाज के अध्यक्ष राजेश कुमार जैन ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया। राजेश कुमार जैन ने بتایا कि रामानंदी बाजार स्थित जैन अस्पताल का इतिहास लगभग 100 वर्ष पुराना है। इसकी स्थापना वर्ष 1927 के आसपास की गई थी, जब क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव था। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल नेत्र चिकित्सा सेवाओं के लिए भी देशभर में अपनी विशेष पहचान रखता था। उन्होंने बताया कि वर्तमान शिविर का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों को आधुनिक स्वास्थ्य जांच सुविधाएं उपलब्ध कराना है। शिविर में हृदय, हड्डी, लिवर सहित विभिन्न बीमारियों से संबंधित जांचें की गईं। आधुनिक तकनीक से की गई इन जांचों की रिपोर्ट लोगों के मोबाइल फोन पर उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे मरीजों को सटीक स्वास्थ्य जानकारी मिल सके। शिविर में मैक्स हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों और तकनीकी टीम ने अपनी सेवाएं दीं। कार्यक्रम में लगभग 125 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें सभी धर्मों और समुदायों के लोग शामिल रहे। आयोजकों ने बताया कि जैन समाज समय-समय पर इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजित करता रहता है ताकि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।
0
0
Report
Advertisement

जहाजपुर में अवैध गैस रिफिलिंग के 10 सिलेंडर पकड़े गए

Noida, Uttar Pradesh:जिला भीलवाड़ालोकेशन –जहाजपुर पुलिस ने पकडे अवैध गैस रिफिलिंग के 10 सिलेंडर।पुलिस ने दी तहरीर, रसद इंस्पेक्टरन ने नहीं कराया मामला दर्ज। जहाजपुर कस्बे के नेशनल हाईवे शाहपुरा देवली रोड पर वाहनों में रिफिलिंग का कार्य करने वाली एक दुकान पर पुलिस ने मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध रिफलिंग के 10 सिलेंडर पकड़ कर मौके पर ही रसद इंस्पेक्टर को बुलाकर थाना प्रभारी लोकपाल सिंह ने तहरीर दी जिस पर रसद इंस्पेक्टर वंदना मीणा मौके पर पहुंची और विभागीय कार्रवाई की। थाना प्रभारी द्वारा रसद इंस्पेक्टर को तहरीर देने के बाद भी रसद इंस्पेक्टर ने पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करने हेतु किसी प्रकार की कोई भी रिपोर्ट नहीं दी है जिससे रसद विभाग की कार्रवाई भी संदेह के घेरे में आ रही है। इस संबंध में थाना प्रभारी लोकपाल सिंह ने बताया कि पुलिस को मिली सूचना पर पुलिस ने रसद इंस्पेक्टर वंदना मीणा को तहरीर दे दी और उनसे पुलिस ने मुकदमा दर्ज हेतु रिपोर्ट मांगी तो उन्होंने किसी प्रकार की रिपोर्ट नहीं दी जिससे मामला दर्ज नहीं किया गया। वही रसद विभाग ने करवाई करते हुए जप्त सिलेंडरों को स्थानीय गैस एजेंसी संचालक को सौंपा। वही सवाल उठता है कि एक और तो सरकार गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए 25 दिन में उपभोक्ता को रिफिलिंग दे रही हैं दूसरी और कस्बे में बैखोफ कालाबाजारी से गैस की टकियां रिफिलिंग गैस भरने वाले की दुकानों पर पहुंच रही है जिसकी भी जांच होना जरूरी है । वही कई उपभोक्ता जिनके गैस टंकी कम उपयोग में आती है ऐसे उपभोक्ता भी रिफलिंग के लिए अपने गैस टंकी को बाजार में बेच देते हैं।
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

खैरागढ़ पुलिस को मिली सौगात: निरीक्षक Kesari Chand Sahu और Domalal Bhuraya की तैनाती

Khairgarh, Uttar Pradesh:पुलिस विभाग द्वारा जारी ताजा तबादला सूची में खैरागढ़ जिले को बड़ी सौगात मिली है। बस्तर से निरीक्षक केसरी चंद साहू और डोमनलाल भूआर्य की जिले में पदस्थापना की गई है। दो नए निरीक्षकों के आने से जिले की पुलिस व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। वर्तमान में जिले में पांच थाना प्रभारी कार्यरत हैं। ऐसे में अनुभवी अधिकारियों की तैनाती से कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। पुलिस महकमे में नई पदस्थापनाओं को लेकर चर्चा तेज है और इसे जिले के लिए सकारात्मक कदम माना जा रहा है。
0
0
Report

अधवारी गांव में दखल के बाद बुजुर्ग आग से झुलसे; पुलिस जांच तेज

Madhubani, Bihar:LOCATION MADHUBANI BIMDU BHUSHAN एंकर मधुबनी के अधवारी गांव पहुंचे DIG और SP .दखल दिहानि के दौरान अधेड़ के झुलसने सहित अन्य बिन्दूओं पर बारीकी से किया जांच।बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के सलहा पंचायत के अधवारी गांव में मंगलवार को न्यायालय के आदेश पर दखल दिहानी के दौरान एक बुजुर्ग के आग में झुलसकर गंभीर रूप से घायल होने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी योगेंद्र कुमार और मिथिला क्षेत्र के डीआईजी मनोज कुमार तिवाली ने घटनास्थल का जायजा लिया।एसपी योगेंद्र कुमार बेनीपट्टी थाना पहुंचे और अधिकारियो से घटना की पूरी जानकारी ली। इसके बाद एसपी का काफिला सीधे अधवारी गांव स्थित घटनास्थल पर पहुंचा। घटनास्थल का मुआयना करने के बाद एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि राजेन्द्र ठाकुर के आग लगने और झुलसने के मामले की पुलिस बारीकी से अभी जांच कर रही है। आग खुद लगाया या दूर ने लगाया जल्द खुलासा हो जाएगा।पीड़ित परिवार को खाली कराने से पहले नोटिस न मिलने के सवाल पर एसपी ने स्पष्ट किया कि यह न्यायालय का मामला है और प्रशासन केवल कोर्ट के आदेश का अनुपालन कर रहा था। जमीन विवाद न्यायालय में कई वर्षों से चल रहा था। 2 जून को कोर्ट ने दूसरे पक्ष महेंद्र यादव के पक्ष में फैसला सुनाते हुए दखल दिहानी का आदेश दिया था, जिसकी जानकारी दोनों पक्षों को थी। SP ने कहा कि कोर्ट कमिश्नर की भूमिका को लेकर भी कई तरह की बातें सामने आ रही हैं, जिसकी जांच की जाएगी। उन्होंने एसडीपीओ को पूरे मामले की जांच का निर्देश दिया है। एसपी के लौटने के एक घंटे बाद मिथिला क्षेत्र के डीआईजी मनोज कुमार तिवारी भी अधवारी गांव पहुंचे। उन्होंने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया जहां बुजुर्ग झुलसे थे। डीआईजी ने जख्मी बुजुर्ग के परिजन बेटी कविता देवी और परिजन शीला देवी से मुलाकात की और उनका पक्ष जाना। डीआईजी मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि वर्तमान में आग लगने और लगाने को लेकर दोनों पक्षों की ओर से आरोप-प्रत्यारोप लगाया जा रहा है,पुलिस निष्पक्ष जांच कर रही है और सच्चाई जल्द ही सामने आ जाएगी। उन्होंने पीड़ित परिवार को आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। आग में बुरी तरह झुलसे बुजुर्ग राजेन्द्र ठाकुर की स्थिति में सुधार न होने के कारण उन्हें दरभंगा DMCH से पटना PMCH रेफर कर दिया गया है। घटनास्थल का मुआयना व पीड़ित परिजनों से बात करने के बाद डीआईजी ने कहा पूरे मामले की जांच की जा रही है ,दोषी जो भी होगा कार्रवाई की जाएगी। बाइट मनोज कुमार तिवारी DIG दरभंगा रेंज।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top