241001
हरदोई के मल्लावां में सड़क हादसे में पांच की मौत।
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई के मल्लावां क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।मरने वालों में 4 महिलाएं 1 पुरुष शामिल है। एक बोलेरो शादी समारोह से वापस लौट रही थी और एक बस हरदोई के बघौली से बारातियों को लेकर वापस लौट रही थी ,तभी दोनों में भीषण भिड़ंत हो गई। जिसमें बोलेरो सवार पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बारिश से रियासी में भूस्खलन, सड़क ध्वस्त; SDM माहौर एडवाइजरी जारी
Jammu, लगातार बारिश बनी आफत, रियासी में भूस्खलन से सड़क ध्वस्त, पहाड़ी इलाकों के लिए SDM माहौर की एडवाइजरी जारी रियासी, जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के रियоси जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश अब लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बनती जा रही है। जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में कई सड़कें भूस्खलन और मलबा आने से प्रभावित हुई हैं। ताजा मामला कंठन–सावलकोट रोड (फेज-2) का है, जहां गांव जम्मारी, पंचायत धंसाल के पास भारी भूस्खलन होने से सड़क का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद सड़क पर आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सड़क पर भारी मात्रा में मलबा और चट्टानें आ गई हैं, जिससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी वाहन या व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। लगातार बारिश के कारण रियासी के कई पहाड़ी इलाकों में सड़कें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लोगों ने PMGSY विभाग और जिला प्रशासन रियासी से सड़क को जल्द से जल्द बहाल करने और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने की मांग की है। इधर, मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए एसडीएम माहौर ने भी आज एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में लोगों से अपील की गई है कि बिना किसी अत्यंत आवश्यक कारण के पहाड़ी और संवेदनशील मार्गों पर यात्रा करने से बचें। प्रशासन ने भूस्खलन, अचानक जलस्तर बढ़ने और सड़क धंसने जैसी घटनाओं की आशंका को देखते हुए नागरिकों से सतर्क रहने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है। प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है, जबकि प्रभावित सड़कों को जल्द से जल्द बहाल करने के प्रयास जारी हैं।0
0
Report
उत्तराखंड में 5 करोड़ से ऊपर की परियोजनाओं की निगरानी अब कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के हवाले
Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा का सरकार में बढ़ा कद। चुनावी वर्ष में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने मंत्रियों की 5 करोड़ से ऊपर की परियोजनाओं को देखने की जिम्मेदारी कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को सौंप दी है। सभी मंत्रियों के ऐसे कार्यों की पूरी रिपोर्ट कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के पास आएगी और इसकी एक कॉपी मुख्यमंत्री कार्यालय भी भेजी जाएगी। मुख्यमंत्री कार्यालय का एक आदेश सियासी गलियारों में चर्चाओं का विषय बन गया है। मुख्यमंत्री के प्रमुख निजी सचिव भूपेंद्र बसेड़ा की ओर से सभी मंत्रियों के प्रमुख निजी सचिव, वरिष्ठ प्रमुख निजी सचिव, प्रमुख निजी सचिव, वरिष्ठ निजी सचिव एवं निजी सचिवों के नाम यह पत्र जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि विभिन्न विभागों में गतिमान 5 करोड़ या उससे अधिक के बजट की योजनाओं का विवरण और ब्रीफ नोट बनाकर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के पास भेजना अनिवार्य होगा और उसकी एक कॉपी मुख्यमंत्री कार्यालय को भी उपलब्ध करानी होगी। कई वरिष्ठ मंत्रियों के होते हुए युवा मंत्री को यह जिम्मेदारी सौंपने को लेकर चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री कार्यालय ने साफ किया है कि यह केवल एक व्यवस्था बनाई गई है ताकि सभी जनहित के कार्य समय से पूर्ण कराए जा सके। जानकारों के अनुसार कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा तेज तर्रार और सुलझे हुए मंत्री माने जाते हैं, इसलिए चुनावी वर्ष में सरकार किसी भी स्तर पर कोई ढिलाई नहीं चाहती है और जनहित की बड़ी परियोजनाओं को समय से पूरा करने का निर्णय लिया गया है ताकि चुनाव के दौरान उसका लाभ सरकार को मिले। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री के इस आदेश पर कोई आपत्ति नहीं है और समय की उपयोगिता और अपनी टीम पर पूर्ण भरोसा होने के चलते यह निर्णय लिया गया। कैबिनेट मंत्री खजान दास ने कहा कि मुख्यमंत्री की यह नई पहल विकास के कामों को तेज़ गति देगी और कौन सी परियोजना जनहित के लिए प्राथमिकता के आधार पर पहले करनी है, यह स्पष्ट होगा। कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपनी सरकार के मंत्रियों पर अब भरोसा नहीं है, इसलिए यह निर्णय लिया गया। भाजपा सरकार के इन निर्णयों पर विपक्ष टिप्पणी कर रहा है और कहा जा रहा है कि यह सरकार आउटगोइंग है; अब देखना होगा कि विकास की कौन सी परियोजनाएं गति पकड़ेंगी और किन मंत्रियों को इस नई प्रणाली से लाभ होगा।0
0
Report
मराठवाडा में बारिश नहीं, किसानों के लिए दुबारा बुवाई संकट; 19 जुलाई तक मॉनसून
Nanded-Waghala, Maharashtra:मराठवाड्यात अत्यल्प पाऊस झाला असल्यामुळे यात पावसाच्या वर्षावर शेतकऱ्यांनी पेरण्या केल्या आहेत. पण येत्या 19 जुलैपर्यंत मराठवाड्यात पावसाची शक्यता नसल्याचा अंदाज हवामान खात्याने वर्तवला आहे. त्यामुळे दुबार पेरणीचा मोठा संकट शेतकऱ्यांसमोर उभे टाकलय.0
0
Report
Advertisement
मैहर के एकलव्य विद्यालय में सुरक्षा पर सवाल, छात्र रात में दीवार फांदकर फरार
Maihar, Madhya Pradesh:मैहर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय से सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली खबर सामने आई है। विद्यालय में पढ़ने वाला कक्षा 6 का छात्र देर रात हॉस्टल की पिछली दीवार फांदकर बाहर चला गया। हैरानी की बात यह है कि सुबह उपस्थिति दर्ज करते समय छात्र के गायब होने की जानकारी मिली, जबकि पुलिस को सूचना करीब 8 घंटे बाद दी गई। छात्र के दीवार कूदकर बाहर जाने की घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार छात्र सचिन गौड़, पिता हृदय लाल गौड़, मूल निवासी सिंगरौली है। वह करीब पांच दिन पहले ही एकलव्य आवासीय विद्यालय में दाखिल हुआ था। बताया जा रहा है कि रात लगभग 12 बजे वह हॉस्टल की पिछली दीवार फांदकर बाहर निकल गया। सुबह बच्चों की अटेंडेंस के दौरान उसके लापता होने का पता चला, जिसके बाद विद्यालय प्रबंधन में हड़कम मच गया। विद्यालय प्रबंधन ने छात्र के परिजनों को सूचना दी और उसकी तलाश शुरू की। वहीं, घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें छात्र दीवार कूदकर बाहर जाता दिखाई दे रहा है। इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब छात्र देर रात परिसर से बाहर निकल गया, तो सुरक्षा व्यवस्था उसे रोक क्यों नहीं पाया और पुलिस को सूचना देने में कई घंटे की देरी क्यों हुई।0
0
Report
बihar ke Vaishali mein paperless registration ne nagrikon ko di aasaan aur tez seva
Hajipur, Bihar:हाजीपुर बिहार में आज से निबंधन व्यवस्था पूरी तरह डिजिटल होने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। आज से पेपरलेस निबंधन प्रणाली की शुरुआत हो गई है। इसके साथ ही बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को बड़ी राहत देने वाली नई सुविधा भी शुरू की गई है। पेपरलेस निबंधन व्यवस्था लागू होने के बाद अब रजिस्ट्री की प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक तेज, पारदर्शी और सुविधाजनक होगी। दस्तावेजों का डिजिटल सत्यापन होने से कागजी प्रक्रिया कम होगी और लोगों का समय भी बचेगा। वैशाली की जिलाधिकारी ने कहा कि इस नई व्यवस्था से सबसे अधिक लाभ 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को मिलेगा। अब उन्हें रजिस्ट्री कराने के लिए निबंधन कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जरूरत पड़ने पर निबंधन विभाग की टीम उनके घर जाकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करेगी। पेपरलेस निबंधन और घर-घर निबंधन जैसी सुविधाओं के साथ सरकार का उद्देश्य रजिस्ट्री प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी और नागरिकों के लिए सुगम बनाना है। आने वाले समय में इससे आम लोगों के साथ-साथ बुजुर्ग और दिव्यांगजनों को भी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।0
0
Report
रायगढ़ में अवैध कबाड़ परिवहन पर पुलिस कार्रवाई: 6.5 टन कबाड़ और वाहन जब्त
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ जिले में अवैध कबाड़ परिवहन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। लैलूंगा और छाल पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए करीब 6.5 टन संदिग्ध लोहे का कबाड़, एक 14 चक्का ट्रक और एक माजदा वाहन सहित ₹28.48 लाख की संपत्ति जब्त की है।लैलूंगा पुलिस ने खम्हार मोड़ के पास नाकेबंदी कर 14 चक्का ट्रक से 4.5 टन लोहे का स्क्रैप बरामद किया। चालक वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका, जिसके बाद ट्रक और कबाड़ जब्त कर कार्रवाई की गई। वहीं, छाल पुलिस ने ग्राम बोजिया के पास माजदा वाहन से करीब 2 टन कबाड़ बरामद किया। चालक के पास भी परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं था। पुलिस ने वाहन और कबाड़ जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार, जब्त कबाड़ के स्रोत और उससे जुड़े नेटवर्क की जांच की जा रही है तथा अवैध कबाड़ परिवहन के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी。0
0
Report
Advertisement
IGL, शिक्षा निदेशालय और एहसास फाउंडेशन का MoU: दिल्ली के 75 स्कूलों में रेनवॉटर हार्वेस्टिंग
Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री की मौजूदगी में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL), शिक्षा निदेशालय और एहसास फाउंडेशन के बीच हुए एक समझौते (MoU) के तहत दिल्ली के 75 CM SHRI स्कूलों में वॉटर हार्वेस्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर बनाया जाएगा।IGL की CSR पहल के तहत शुरू होने वाले इस प्रोजेक्ट से छतों पर बारिश का पानी जमा करने (रूफटॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग) के सिस्टम बनेंगे, ग्राउंडवाटर रिचार्ज बेहतर होगा और स्टूडेंट्स व टीचर्स के बीच पानी बचाने को लेकर जागरूकता बढ़ेगी।यह पायलट प्रोजेक्ट सरकारी और MCD स्कूलों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग को बड़े पैमाने पर लागू करने की नींव रखेगा, जिससे दिल्ली को हरा-भरा और पानी के मामले में ज़्यादा सुरक्षित बनाने में मदद मिलेगी: CMO(वीडियो: दिल्ली CMO)0
0
Report
एटा के न्यू लाइफ हॉस्पिटल में निजी डॉक्टरों की लापरवाही से प्रसूता मौत, परिवार ने हंगामा किया
Etah, Uttar Pradesh:एटा में प्राइवेट डॉक्टर की लापरवाही से फिर हुई एक प्रसूता की मौत, जिले में 6 माह के भीतर इन निजी अस्पताल कर्मियों की लापरवाही से आधा दर्जन से अधिक महिलाओं की हो चुकी है मौतें, डिलीवरी में लापरवाही की वजह से प्रसूता की मौत का परिजनों ने लगाया आरोप, परिजनों ने न्यू लाइफ प्राइवेट हॉस्पिटल कर्मियों की लापरवाही से मौत का लगाया आरोप, स्वास्थ्य विभाग बेखबर, न्यू लाइफ हॉस्पिटल में डिलीवरी के बाद प्रसूता माधुरी की अचानक बिगड़ी हालत, परिजनों ने प्रसूता की मौत के बाद अस्पताल में काटा जमकर हंगामा, अस्पताल कर्मियों ने हालत बिगड़ने पर देर रात कर दिया रेफर, उपचार के लिए बाहर ले जाते वक्त रास्ते में हुई मौत, 21 वर्षीय मृतका माधुरी नगला जईया थाना एका जिला फ़िरोज़ाबाद की रहने वाली बताई जा रही है, अस्पताल की लापरवाही और इलाज में देरी से प्रसूता ने तोड़ा दम ये परिजनों का आरोप, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम हाउस, कोतवाली नगर क्षेत्र के आगरा रोड स्थित न्यू लाइफ हॉस्पिटल की घटना।0
0
Report
एटा में 6 फीट स्पेक्टिकल कोबरा काबिज: रेस्क्यूअर पर काटे, इलाज जारी
Etah, Uttar Pradesh:एटा में निर्माणाधीन घर की किचन में 6 फीट लंबा स्पेक्टिकल कोबरा निकला, रेस्क्यू करने पहुंचे स्नेक रेस्क्यूअर को ग्लव्स के ऊपर कोबरा ने तीन जगह काटा, स्नेक रेस्क्यूअर कोबरा को कंटेनर में बंद कर अपने साथ CHC अलीगंज लेकर पहुंचा, डॉक्टरों ने स्नेक रेस्क्यूअर का उपचार शुरू, हालत खतरे से बताई बाहर, वहीं CHC में लेकर पहुंचे स्पेक्टिकल कोबरा को देख लोगों का लगा हुजूम, थाना कोतवाली अलीगंज क्षेत्र के नदाराला गांव का पूरा मामला。0
0
Report
Advertisement
अंबाला में जलनिकासी सुधारेगी: असीम गोयल ने ड्रेनों का निरीक्षण कर दिए कड़े निर्देश
Ambala, Haryana:अंबाला में जलभराव की समस्या को लेकर पूर्व मंत्री असीम गोयल का प्रशासनिक अमले के साथ एक्शन देखने को मिला है। इस दौरान उन्होंने मुख्य ड्रेनों का औचक निरीक्षण किया और अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। अंबाला में मानसून से दौरान बरसाती पानी की निकासी की समस्याओं के स्थाई समाधान के लिए पूर्व मंत्री असीम गोयल पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने आज शहर की मुख्य ड्रेनों का प्रशासनिक अमले के साथ विस्तृत दौरा किया। इस दौरान उपायुक्त, नगर निगम कमिश्नर, मेयर अक्षिता सैनी समेत तमाम विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उनके साथ मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान जहां भी खामियां पाई गईं, पूर्व मंत्री ने संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने कहा पूरे शहर का एक जॉइंट विजिट किया है। जो भी चीजें लग रहा था कि पहले जल्दी हो जानी चाहिए थीं, उनमें तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। अंबाला ड्रेन की स्ट्रेंथनिंग और पानी की निकासी को और कैसे बेहतर बनाया जा सके, इस पर पूरा ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान असीम गोयल ने विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष विकास कार्यों में केवल बाधा डालने का काम कर रहा है। असीम गोयल ने विश्वास दिलाया कि अंबाला की जनता से किया गया उनका वादा हर हाल में पूरा किया जाएगा और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में शहर के विकास को किसी भी सूरत में रुकने नहीं दिया जाएगा। असीम गोयल ने वादा करता हूं और उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि हम अंबाला की निकासी की समस्या को दूर करने का काम करेंगे। विपक्ष के पास करने को कुछ नहीं है, वे केवल बड़े-बड़े सवाल उठा रहे हैं। लेकिन हम अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं। नायब सैनी जी के नेतृत्व में अंबाला आगे बढ़ेगा और इसकी विकास की गति को कोई नहीं रोक सकता।0
0
Report
FSSAI ने Swiggy Instamart को 2006 के कानून के उल्लंघन पर नौ नोटिस जारी किए
Noida, Uttar Pradesh:FSSAI (Food Safety and Standards Authority of India) has issued 9 notices to Swiggy Instamart following multiple consumer complaints alleging violations under the Food Safety and Standards Act. 2006.0
0
Report
दिल्ली सरकार ने आर्काइव्स व आर्कियोलॉजी फ़ेलोशिप से विरासत डिजिटाइज़ेशन को बढ़ावा दिया
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली सरकार ने दिल्ली की विरासत—जो हज़ारों सालों के इतिहास और कई सभ्यताओं की गवाह रही है—के वैज्ञानिक अध्ययन, दस्तावेज़ीकरण और डिजिटाइज़ेशन को बढ़ावा देने के लिए 'आर्काइव्स रिसर्च फ़ेलोशिप' और 'आर्कियोलॉजी रिसर्च फ़ेलोशिप' योजनाओं को मंज़ूरी दी है। रिसर्च करने वालों को हर महीने 25,000 रुपये से 50,000 रुपये तक का स्टाइपेंड मिलेगा: दिल्ली CMO0
0
Report
Advertisement
शेतकरी कर्जमाफी में त्रुटियाँ दूर, किसानों को फायदा मिलने वाला फैसला
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव पब्लिक ऑफिशियल्स: पालकमंत्री गुलाबराव पाटील ऑन,शेतकरी कर्जमाफी. कर्जमाफी मधील त्रुटी दूर केल्या हा शेतकऱ्यांसाठी फायदा साठीचा निर्णय आहे. शेतकऱ्यांची यासंदर्भात agodeNaraji होती, या निमित्ताने तेदेखील दूर होणार आहे. काही वंचित शेतकरी होते त्यांचा देखील यामध्ये समावेश होणार आहे. ऑन्स पाणीटंचाई आणि पाऊस. पाऊस हा शेतीसाठी चांगला आहे, परंतु पिण्यासंदर्भात अद्यापही अनेक ठिकाणी पाण्याची टंचाई आहे. जोपर्यंत नदी नाले, धरणामध्ये पाणी येणार नाही, तोपर्यंत पाणी टंचाई कायम राहणार आहे. श्रीकांत शिंदे यांचा ऑपरेशन ट Tigerचा फोटो व्हायरल ते खासदार आहेत. खासदार एकमेकांना भेटले असतील तर त्यात चुकीचं काय. मिसिंग लिंक वरून विरोधकांची टीका. मोठा लिंक प्रकल्प झाला 90 टक्के काम जर चांगलं झालं आहे, तर त्यात काही छोटी चूक राहिली असेल. 20-25 वर्षात काहीच झालं नाही. हे काम आमच्याच कार्यकाळात झालेले आहे हे जनतेला माहित आहे. शरद पवार आणि एकनाथ शिंदे यांची भेट. उद्या मी पण शरद पवार यांची भेट घेऊ शकतो. शरद पवार हे देशाचे कृषिमंत्री राहून चुकले आहेत, त्यामुळे त्यात काही बदल होत आहे, असं काही नाही, पण सध्या काय करणार शंकांचं माहोल सध्या सुरू आहे. एकनाथ खडसे यांची घर वापसी. आपला कार्यक्रम चांगला व्हावा, कुटुंबातील लोकांची आणि कार्यकर्त्यांची तसेच मागच्यांची लाईन चांगली लागावी यासाठीचा हा प्रयत्न सुरू आहे. एकनाथ खडसेंच्या घर वापसीवरून गुलाबराव पाटलांची टीका.0
0
Report
रीको ने 1Q 2026-27 में भूखंड आवंटन में चार गुना वृद्धि हासिल की
Jaipur, Rajasthan:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दिशा निर्देश पर विकास को नई गति, भूखण्ड आवंटन और विकास कार्यों में रीको का बेहतरीन प्रदर्शन. रीको प्रबंध निदेशक सुरेश कुमार ओला ने बताया कि रीको प्रतिवर्ष औद्योगिक विकास को नई गति और दिशा दे रहा. वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रथम तिमाही भूखंडों का आवंटन 1 अप्रैल से 30 जून 2026 में 1038 औद्योगिक भूखण्डों का आवंटन. पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि में 214 भूखण्ड आवंटित किए गए. रीको ने भूखण्ड आवंटन में पांच गुना से अधिक वृद्धि दर्ज की है. रीको ने वित्तीय वर्ष के प्रथम तीन माह में भूमि आवंटन की करीब 1364 करोड़ रु की भूमि उद्यमियों को आवंटित की है, जबकि पिछले वर्ष यह राशि 584 करोड़ रुपये थी.0
0
Report
मझौलिया में शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा,41 लीटर विदेशी शराब जब्त,तस्कर फरार,दो बाइक बरामद
Majhaulia, Bihar:पश्चिम चम्पारण:- मझौलिया थाना क्षेत्र में शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।मझौलिया थाना क्षेत्र के लालसरैया नहर के समीप छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो बाइक से ले जाई जा रही भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। हालांकि पुलिस की भनक लगते ही बाइक सवार तस्कर अंधेरे और नहर के किनारे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से सुपर स्प्लेंडर (BR22AO9822) तथा हीरो बाइक (BR22BD2196) को जब्त किया। तलाशी के दौरान दोनों बाइकों से रॉयल स्टैग व्हिस्की (375 एमएल) की 65 बोतलें एवं किंगफिशर (500 एमएल) की 34 कैन बरामद हुईं। जब्त शराब की कुल मात्रा 41 लीटर बताई गई है। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि फरार तस्कर की पहचान कर ली गई है। बाइक चालक एवं मालिक के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। वहीं, क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए लगातार छापेमारी अभियान जारी है।0
0
Report
Advertisement
