241123
पैदल जा रहे वृद्ध को बाइक सवार ने टक्कर मारी, मौत
Sawaizpur, Uttar Pradesh:हरदोई की सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र में शिवरामवाग तिराहा के समीप सोमवार शाम पैदल जा रहे वृद्ध को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे सीएचसी सवायजपुर लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के कहरई नकटौरा निवासी राजेन्द्र (70) सोमवार की शाम लगभग सात बजे घर से खाना खाकर अपनी निर्माणाधीन दुकाने जो की शिवराम बाग तिराहे के समीप कहरई नकटौरा- रूपापुर मार्ग पर स्थित हैं की रखवाली के लिए पैदल जा रहे थे ग्रामीणों के अनुसार तिराहे से पूर्व रूपापुर की तरफ से आ रहे एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। पर जिन्होंने गंभीर हरत में उसे सी एच सी सवयाजपुर में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नाबालिग से दुष्कर्म: वृंदावन से समस्तीपुर लाकर युवक गिरफ्तार
Samastipur, Bihar:यूपी से नावालिग लड़की को बहला फुसलाकर समस्तीपुर लाकर युवक ने किया दुष्कर्म। समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से युवक गिरफ्तार। समस्तीपुर में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि वृंदावन से बहला-फुसलाकर समस्तीपुर लाई गई लड़की के साथ रेप किया गया। समस्तीपुर आरपीएफ ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। आरपीएफ ने आरोपी को गिरफ्तार कर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के हवाले कर दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान समस्तीपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के निवासी के रूप में हुई है। जीआरपी थाना लाए जाने के बाद आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ की गई और उसे मेडिकल परीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। पीड़िता को भी महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जीआरपी थाना अध्यक्ष बीरबल कुमार ने बताया कि समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने पुष्टि की कि आरोपी और पीड़िता दोनों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मेडिकल जांच पूरी होने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसका न्यायालय में बयान दर्ज कराया जाएगा। न्यायालय के निर्देश के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है और घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। थाना अध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित बच्ची से पूछताछ के क्रम में बच्ची ने बताया कि उसके माता-पिता नहीं है। वृंदावन स्टेशन पर तकरीबन 2 सालों से वह लोगों को चंदन टीका लगाकर अपने रिश्तेदार के यहां रहकर जीवन यापन कर रही थी। दो दिन पहले वृंदावन स्टेशन पर इस युवक से मुलाकात हुई युवक ने बच्ची को बहला फुसलाकर ज्यादा कमाई करने का लालच देकर समस्तीपुर ले आया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। रेलवे स्टेशन पर बच्ची के साथ युवक को घूमते हुए आरपीरफ ने देखा, तो आरोपी और बच्ची को ले जाकर पूछताछ की गई, उसके बाद मामले का खुलासा हुआ। बच्ची ने बताया कि उसके साथ गलत किया गया है। निजी संस्था के कार्यकर्ता चंचल कुमारी ने बताया कि इस घटना को लेकर जीआरपी ने उनके संस्था को खबर दिया। उसके बाद में जीआरपी थाने पहुंचकर बच्ची के साथ मेडिकल परीक्षण कराने सदर अस्पताल पहुंची है। उन्होंने बताया कि बच्ची को फिलहाल निजी संस्था में रखा जाएगा। उसके बाद इसके परिजनों को जानकारी दी जाएगी।0
0
Report
आरा में भरत तिवारी एनकाउंटर पर न्यायिक जांच शुरू, माता-पिता का बयान दर्ज
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले में चर्चित कथित भरत तिवारी एनकाउंटर के मामले में एक तरफ जहां सरकार सजग होते हुए न्यायिक जांच शुरू करवा चुकी है। वहीं भरत तिवारी के परिजनों का जांच के क्रम में बयान भी दर्ज किया जाने लगा है। आज आरा में कथित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच को लेकर एक विशेष न्यायालय का शुरूआत किया गया है। जिसमें बिहार सरकार के द्वारा मनोनीत रिटायर्ड जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा ने आज पहली सुनवाई में भारत तिवारी के माता और पिता का कलम बंद बयान दर्ज करवाया है। रिटायर्ड जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा के सामने भरत तिवारी के माता और पिता ने तमाम घटना क्रम का जिक्र किया है और उन्होंने यह भी बताया है कि घटनाक्रम के जिम्मेवार जिले के कौन-कौन पदाधिकारी हैं।भरत तिवाली के माता-पिता ने न्यायालय पर भरोसा जताया है वहीं भरत तिवारी के एनकाउंटर मामले की जांच को लेकर सरकार काफी सजग दिखाई दे रही है。0
0
Report
कानपुर के नाले में डूबे मजदूर की मौत, नगर निगम की लापरवाही पर सवाल
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में काशी राम कॉलोनी के पास बने नाले देर रात नाला पार करते समय एक मजदूर की डूबने से मौत हो गई। नशे की हालत में संतुलन बिगड़ने से वह नाले में गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक मजदूरी एक निजी कंपनी में काम करता था। शुक्रवार देर रात हरिशंकर शराब के नशे में घर लौट रहे थे। रास्ते में नाला पार करते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नाले में गिर गए। बताया जा रहा है कि नाले में पानी अधिक होने और नशे की हालत के कारण वह बाहर नहीं निकल सके। काफी देर तक किसी की नजर उन पर नहीं पड़ी, जिससे उनकी मौके पर ही डूबने से मौत हो गई। कुछ देर बाद राहगीरों ने नाले में एक व्यक्ति को पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर वह अचेत मिला। लोगों ने तत्काल डायल-112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पनकी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।0
0
Report
Advertisement
मahamandaleshwar Sudhir Dass Maharaj: कालीराम मंदिर के वंशपरंपरागत पुजारी की भूमिका
Noida, Uttar Pradesh:Mahamandaleshwar Sudhir Dass Maharaj, श्री कालीराम मंदिर जी के वंशम परंपरागत पुजारी0
0
Report
यमुनापार में रवि पर एक हफ्ते में दो बार गोलीबारी, हत्या की आशंका
New Delhi, Delhi:दिल्ली के यमुनापार में अपराधियों के हौसले बुलंद, शांति मोहल्ला गली नंबर 10 में शुक्रवार देर रात बदमाशों ने रवि नाम के युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. एक गोली रवि के पैर को छूते हुए निकल गई, जिससे वह मामूली रूप से घायल हो गया. चार दिन पहले 7 जुलाई को भी रवि पर फायरिंग हो चुकी थी. शिकायत के बावजूद समय रहते कार्रवाई न होने से घटना दोबारा हुई. घर के आस-पास झगड़े के दौरान रवि ने बीच बचाव किया था, उसी बात को लेकर फायरिंग की आशंका. कल देर रात फिर हत्या की नीयत से फायरिंग की गई. इलाके में दहशत. स्थानीय लोग कहते हैं कि यदि पहले हरकत पर सख्त कार्रवाई हो गई होती तो दूसरी वारदात नहीं होती. न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस मौके पर जांच कर रही है. CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि हमलावरों की पहचान हो सके.0
0
Report
मुंबई में बारिश से निचले क्षेत्र डूबे, रेल पटरियाँ पानी में डूबीं, मछलियाँ तैर रहीं
Noida, Uttar Pradesh:Heavy monsoon rains. The downpours flooded low-lying areas of Mumbai, causing water to overflow and submerge railway tracks… now fish are swimming there.0
0
Report
Advertisement
जसपुर में कार टक्कर से युवक की मौत, पिता हत्या की साजिश का आरोप
Jaspur, Uttarakhand:जसपुर में कार की टक्कर से बाइक सवार 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक के पिता ने घटना को सामान्य सड़क हादसा मानने से इनकार करते हुए पुरानी रंजिश के चलते जानबूझकर बाइक में टक्कर मारकर बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान जसपुर के मोहल्ला जुलाहन, वार्ड नंबर-10 निवासी 20 वर्षीय नितिन प्रजापति पुत्र पप्पू प्रजापति के रूप में हुई है। नितिन मोटर बाइक इलेक्ट्रिशियन का काम करता था और उसने करीब पांच महीने पहले ही अपनी दुकान खोली थी। वह दो भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था। मृतक के पिता के अनुसार, नितिन दुकान बंद करने के बाद घर लौट आया था। इसी दौरान उसके दोस्त लविश का फोन आया, जिसके बाद वह लविश और हर्ष के साथ बाइक से चला गया। बाइक लविश चला रहा था, जबकि नितिन बीच में और हर्ष पीछे बैठा था। आरोप है कि दिन में युवकों का किसी व्यक्ति से विवाद हुआ था। रात करीब पौने दस बजे ठाकुरद्वारा चुंगी के पास नहर क्षेत्र में एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में नितिन की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने जानबूझकर बाइक में टक्कर मारकर बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।0
0
Report
मध्यубनी में फंदे से लटका युवक, मौत की वजह अभी संदिग्ध
Madhubani, Bihar:मधुबनी में फंदे से लटका युवक का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी। घटना बिस्फी थाना के गटोली गांव की है। मृतक की पहचान नारौक्ष बिहारी गांव निवासी सोनू कुमार के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारा। युवक के पॉकेट से मोबाइल और आधार कार्ड बरामद हुआ। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है घर से 20 किलोमीटर दूर युवक कैसे पहुंचा। पुलिस सुसाइड और मर्डर मामलों पर तहकीकात शुरू कर दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले का खुलासा हो पाएगा。0
0
Report
झारखंड विधानसभा की अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति ने गिरिडीह में विकास योजनाओं की समीक्षा की
Giridih, Jharkhand:झारखंड विधानसभा की अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष-सह-देवघर विधायक सुरेश पासवान शनिवार को गिरिडीह पहुंचे। उपायुक्त रामनिवास यादव, एसपी डॉ. बिमल कुमार, उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी और नगर आयुक्त विजय सिंह बीरूआ ने उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। नए परिसदन भवन में हुई बैठक में जिले की विकास योजनाओं और विधानसभा के लंबित प्रश्नों की समीक्षा की गई। उप विकास आयुक्त ने योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी और बताया कि लाभार्थियों तक समय पर लाभ पहुंचाने के लिए नियमित मॉनिटरिंग हो रही है। समिति के अध्यक्ष ने सभी विभागों को योजनाओं को समय-सीमा में पूरा करने, अनागत प्रश्नों का तथ्यपरक निष्पादन करने और कार्यों में पारदर्शिता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया। उप विकास आयुक्त ने पदाधिकारियों को समिति के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा। जिला प्रशासन ने सभी निर्देशों के समयबद्ध क्रियान्वयन का आश्वासन दिया。0
0
Report
Advertisement
संजय निषाद ने निषाद आरक्षण की लड़ाई तेज करने का भरोसा जताया
Uska Khurd, Uttar Pradesh:संतकबीरनगर में निषाद पार्टी के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने निषाद समाज को आरक्षण दिलाने को लेकर संघर्ष करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि वह सदन में एक वकील के रूप में निषाद आरक्षण की लड़ाई मजबूती से लड़ रहे हैं। समय आने पर निषादों को आरक्षण का लाभ मिल कर रहेगा। कार्यक्रम के बाद कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद ने राम मंदिर चंदा चोरी के सवाल पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राम - राम हैं, मंदिर - मंदिर है। किसी घर में चोरी हो जाए तो घर का अस्तित्व नहीं खत्म हो जाता, जो चोरी करता है उस चोर का अस्तित्व खत्म हो जाता है। उन्होंने कहा चंदा चोरी में जो पकड़े गए हैं उन्हें कानून और संविधान के अनुसार उनके अपराध की उतनी ही बड़ी सजा मिलेगी। डॉ संजय निषाद ने कहा सीएम योगी जो कहते है उसे करते है। सीएम ने चंदा चोरों को पकड़वाया उन्हें जेल भेजा और उन्हें सजा भी दिलवाया। कैबिनेट मंत्री डॉक्टर संजय निषाद ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर किए गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि निषाद जिस नाव पर बैठता है उसे डूबने नहीं देता। हम जिसके साथ रहते है उसके साथ ईमानदारी से रहते हैं। आज हम योगी - मोदी के साथ है। 2027 में बीजेपी गठबंधन फिर चुनाव जीतेगा। उन्होंने कहा कि पिछली बार हमें 16 सीट मिली थी उसमें से निषाद पार्टी ने 11 सीटें जीती थी इस बार फिर से हम हारी हुई सीटें लेंगे और जीतेंगे。0
0
Report
इटारसी में पांच नाबालिगों ने चार युवकों पर हमला; विधायक प्रतिनिधि के भतीजे की हालत गंभीर
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- जिले के इटारसी शहर में बीती रात चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना सामने आई। पुरानी इटारसी क्षेत्र में पांच नाबालिगों ने चार युवकों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में चारों युवक घायल हो गए, जिनमें सिवनी मालवा-बानापुरा विधायक प्रतिनिधि दिनेश मेहतो के भतीजे की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में तीन युवकों को पैर और कमर में चाकू के घाव आए हैं, जबकि विधायक प्रतिनिधि के भतीजे को पैर, पेट और कमर में गंभीर चोटें लगी हैं। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें भोपाल के बंसल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी सौरभ पांडे ने बताया कि चाकूबाजी के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वारदात में शामिल सभी आरोपी 15 से 16 वर्ष आयु वर्ग के नाबालिग हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि तीन अन्य की तलाश जारी है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम रवाना कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
दबी हुई डबल-डेकर बस घर बन गई
Noida, Uttar Pradesh:Buried Double Decker Bus Home0
0
Report
Advertisement
आधुनिक मछली पालन: नवाचार से मछली उत्पादन बढ़ रहा
Noida, Uttar Pradesh:Modern fish farming0
0
Report
दिल्ली में अवैध छठी मंजिल निर्माण से मजदूर की मौत, MCD पर सवाल
New Delhi, Delhi:दिल्ली के कृष्णापूरी में मजदूर की गिरकर मौत अवैध रूप से छठी मंजिल बनाई जा रही थी एमसीडी की बड़ी लापरवाही से गई मजदूर की गिरकर मौत एमसीडी नोटिस के बाद भी चल रहा था बिल्डिंग में काम साउथ दिल्ली रोहिणी हादसे के बाद भी एमसीडी ने नहीं लिया सबक अवैध बिल्डिंग को एमसीडी सील कर देती तो नहीं होता हादसा देश की राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ समय में बिल्डिंग गिरने की अलग-अलग घटनाओं में कई मासूम लोगों की जान चली गई, जिसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री के साथ-साथ मंत्रियों ने इस मामले को लेकर सख्ती दिखाई और दिल्ली के मंत्रियों और मुख्यमंत्री द्वारा यह निर्देश जारी किया गया कि ग्राउंड प्लस 4 के अलावा अगर इससे अधिक मंजिल वाली कोई बिल्डिंग बनती है तो उस पर तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाए, लेकिन लगता है कि मुख्यमंत्री और मंत्री जी की बातों का एमसीडी अधिकारियों पर कोई असर नहीं दिख रहा और तो और एक दिन पहले ही कोर्ट ने भी अवैध निर्माण को लेकर ही एमसीडी को कड़ी फटकार लगाई, बावजूद इसके एमसीडी की लापरवाही जारी है। जिससे एक और मजदूर की जान चली गई। दरअसल, घटना तिलक नगर इलाके के कृष्णापुरी इलाके में एक पुरानी बिल्डिंग के ऊपर पहले 5वीं मंजिल और उसके ऊपर छठी मंजिल बनाने का काम चल रहा था हालांकि मृतक मोहम्मद भोला के साथियों की मानें तो उसने मालिक को आगाह किया था कि बिल्डिंग पुरानी है और ऊपर से 5वीं और छठी मंजिल का काम अवैध है, लेकिन मालिक ने इस बात को धता बताते हुए काम करते रहने की बात कही और इसी काम करते रहने की दौरान निर्माणाधीन बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, जिसमें भोला पूरी तरह घायल हो गया। बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई। हैरानी की बात यह है इस बिल्डिंग के अवैध निर्माण को लेकर एमसीडी ने नोटिस भी दिया था। बावजूद इसके अवैध निर्माण का काम जारी रहा। ऐसे में बड़ा सवाल यह कि जब एमसीडी की टीम ने बिल्डिंग का मुआयना नोटिस जारी किया तो क्या एमसीडी अधिकारियों की ये जिम्मेदारी नहीं बनती? इस बिल्डिंग को उसी वक्त सील कर देते तो शायद एक मजदूर की जान नहीं जाती। ऐसे में बड़ा और गंभीर सवाल यह भी कि क्या एमसीडी अधिकारी मुख्यमंत्री मंत्री और यहां तक कि कोर्ट के आदेशों की भी खुलेआम अवहेलना करते हैं, जिसका खामियाजा लोगों की अपनी जान गंवा कर चुकानी पड़ती है। मौके से वाक थ्रू0
0
Report
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मेउडी-छोलहा क्षेत्र में बाढ़ तैयारियों का लिया जायजा सीतापुर। संभावित
Bamhnawa, Uttar Pradesh:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मेउडी-छोलहा क्षेत्र में बाढ़ तैयारियों का लिया जायजा सीतापुर। संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी राजा गणपति आर एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने शनिवार को मेउडी-छोलहा क्षेत्र का दौरा कर बाढ़ सुरक्षा एवं राहत तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों से अब तक की तैयारियों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।0
0
Report
Advertisement
