Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hardoi241303

मल्लावां में हुए सड़क हादसे में महिला की दर्दनाक मौत

Jul 25, 2025 14:07:45
Mallawan, Uttar Pradesh
मल्लावां कन्नौज जनपद के थाना सौरिख के गांव छतनेपुर निवासी शिवप्रताप सिंह 30 पुत्र उदयप्रताप सिंह सीतापुर की पुलिस लाइन मे सिपाही के पद पर तैनात है। मंगलवार को वह छुट्टी पर घर आए थे। शुक्रवार की सुबह वह अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी के साथ ड्यूटी पर सीतापुर जा रहे थे। बिलग्राम कन्नौज रोड पर तेरवाकुल्ली चौराहे पर पीछे से आ रहे डंपर ने उसकी बाइक मे टक्कर मार दी। जिससे उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और डंपर को कब्जे में ले लिया है ।
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
HUHITESH UPADHYAY
Jul 26, 2025 08:10:45
Pratapgarh, Rajasthan:
Slug : 2607ZRJ_PRTP_PROB_KGR_R जिला : प्रतापगढ़ विधानसभा : प्रतापगढ़ खबर की लोकेशन : प्रतापगढ़ जिला संवादाता : हितेष उपाध्याय, 9079154796 हेडर/हेडलाईन : राजपुरिया गांव में पेयजल संकट, ग्रामीणों को करनी पड़ रही मशक्कत एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ जिले की कुणी ग्राम पंचायत के राजपुरिया गांव में पिछले चार माह से नल बंद पड़े हैं, जिससे ग्रामीणों को भारी जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। गर्मियों में एक टैंकर से पानी की आपूर्ति होती थी, लेकिन वह भी नाकाफी था। अब बरसात के मौसम में भी ग्रामीण 1-2 किलोमीटर दूर से पानी ढोने को मजबूर हैं। महिलाएं और बुजुर्ग खासे परेशान हैं। फातमा बी, लाल मोहम्मद, सोहेल शाह सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि बार-बार शिकायतों के बावजूद पंचायत ने कोई समाधान नहीं किया। कई परिवार निजी टैंकर मंगवाने को मजबूर हैं। बाईट- ग्रामीण
0
Report
AJAvinash Jagnawat
Jul 26, 2025 08:10:38
Udaipur, Rajasthan:
इन्फाॅर्मर-भैरु आमेटा मो.6376036003 लसाड़िया,सलुम्बर एक्स-@BheruLalAmeta3 जिला रिपोर्टर - अविनाश जगनावत सलुम्बर जिले के लसाड़िया से खबर विद्यालय की जर्जर स्थिति को लेकर युवक ने किया अध्यापक को फोन, तो अध्यापक ने सुनाई खरी खोटी, वीडियो हुआ वायरल, लसाडिया उपखंड क्षेत्र के भरेव पंचायत के धार विद्यालय का है मामला,
0
Report
DIDamodar Inaniya
Jul 26, 2025 08:10:31
Nagaur, Rajasthan:
नागौर नागौर जिले मे सार्वजनिक निर्माण विभाग की और से सुषमा अभियान के तहत सडक सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन. इस दौरान गुण नियंत्रण प्रभारी एव मास्टर ट्रेनर सुरेश तांडी से स्कूली बच्चों को सडक सुरक्षाके बारे मे दी जानकारी.
0
Report
DKDebojyoti Kahali
Jul 26, 2025 08:10:23
Cooch Behar, West Bengal:
২৭-২৮ বছর আগে কোচবিহার মাথাভাঙ্গা দুই ব্লকের লতাপাতা এলাকার বাসিন্দা নিশিকান্ত দাস কাজে গিয়েছিলেন আসামে । এর মাঝে কাজে যাওয়ার সময় হঠাৎ করেই তাকে বাংলাদেশী সন্দেহে আসাম পুলিশ তাকে আটক করে, এরপর তাকে থানায় নিয়ে গিয়ে তার বৈধ কাগজপত্র চায় আসাম পুলিশ । এই নিশিকান্ত দাস যেই কন্ডাক্টারের অধীনে কাজ করতেন তাকে খবর দেওয়া হয় তারপর সে বৈধ কাগজপত্র আসাম পুলিশকে দেখালে তারপর তাকে ছেড়ে দেওয়া হয় । তারপরেই হঠাৎ করেই তার বাড়িতে এনআরসির নোটিশ আসে আর সেই নিয়ে শুরু হয় চাঞ্চল্য । কোচবিহার জেলা তৃণমূল কংগ্রেস সভাপতি অভিজিৎ দে ভৌমিক এই খবর পান তারপরেই আজ সকালে তার বাড়িতে আসেন জেলা সভাপতি সহ প্রাক্তন মন্ত্রী বিনয় কৃষ্ণ বর্মন। তাকে পাশে থাকার আশ্বাস দিচ্ছেন তারা।
0
Report
AKAshwani Kumar
Jul 26, 2025 08:09:22
Bhagalpur, Bihar:
एंकर - भागलपुर के कहलगांव पुलिस पर पीरपैंती में हमला मामले में नई जानकारी सामने आयी है। पुलिस द्वारा फायरिंग के सबूत मिले हैं खोखा और कारतूस लोगों ने दिखाया है इसके साथ ही जिस निजी वाहन से पुलिस वहां गयी थी वह गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है क्षतिग्रस्त वाहन को पुलिस वहीं छोड़कर अपनी जान बचाकर भागी है। रात में सन्हौला निवासी विजय भगत के अपहरण की सूचना पर सिविल ड्रेस में निजी वाहन ज़वे छापेमारी करने पहुचीं पुलिस पर लकड़ाकोल के ग्रामीणों ने हमला कर दिया था लोगो ने पुलिस को बेरहमी से पीटा था बताया जा रहा है कि जब सिविल ड्रेस में पुलिस अपहृत शख्श को छुड़ाने पहुँची थी इस दौरान पुलिस ने हवाई फायरिंग की थी ग्रामीणों ने पुलिस को अपराधी समझकर घेरकर पिट दिया क़ई पुलिसकर्मी घायल हो गए दो एसआई बुरी तरह घायल हो गए थे एक एसआई को घेरकर पीटा गया था। कई जवान चप्पल छोड़कर फरार हुए। कहलगाँव और एनटीपीसी थाना क़ई पुलिस पर हमला हुआ था। इधर जिसपर अपहरण का आरोप लगा है उस राजेश यादव ने बताया कि मेरा हाइवा विजय भगत ने लिया था उसने चार साल पहले लिया था न गाड़ी दे रहा था न पेमेंट दे रहा था हम वैष्णो देवी से कल आ रहे थे सबौर स्टेशन पर उसको देखा उसको पकड़ कर घर लाये थे पंचायती हुई थी। उसने कहा 30 लाख गाड़ी का देंगे। रात में पुलिस निजी गाड़ी से आई फायरिंग करने लगी। हमलोगों ने सोचा अपराधी है क्योंकि वह सभी सिविल ड्रेस निजी गाड़ी से आये थे। उसके बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया फिर जब वर्दी में पुलिस पहुँची तब उसको छोड़े विजय भगत को भी जाने दिये। ग्रामीणों ने पुलिस द्वारा फायरिंग के सबूत दिये गए है एसएसपी ने फायरिंग से इनकार किया है लेकिन ग्रामीणों ने जिस तरह से पुलिस कर्मियों को दौड़ाकर पीटा कानून को हाथ मे लिया यह कही से शोभनीय नहीं है एसएसपी ने कड़ी कार्रवाई क़ई बात कही है। Byte- राजेश यादव, अपहरणकर्ता Byte- वासुदेव यादव, राजेश के पिता
3
Report
MKMANOJ KUMAR
Jul 26, 2025 08:09:06
Purnia, Bihar:
भारत सरकार द्वारा भारत और यूके के बीच फ्री मखाना ट्रेड डील से मखाना किसानों और व्यापारियों में खुशी की लहर है । पूर्णिया के मखाना व्यापार से जुड़े और मखाना निर्यात करने वाले मनीष कुमार ने बताया कि फ्री ट्रेड डील से मखाना की कीमत में इजाफा होगा जिससे मखाना किसानों व्यापारियों को मुनाफा होगा । उन्होंने बताया कि अब बिहार के मखाना की पहचान विश्व स्तरीय हो जाएगी । जिसका सीधा फायदा मखाना के कार्य से जुड़े लोगों को मिलेगा । इस फ्री ट्रेड डील के लिए मनीष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वाणिज्य मंत्री को धन्यवाद दिया । साथ ही कहा कि किसानों के लिए प्रधानमंत्री हमेशा सोचते हैं जिसका नतीजा है कि अब मखाना को न सिर्फ वैश्विक पहचान मिलेगी बल्कि बिहार के मखाना किसान और व्यापारी लाभान्वित होंगे । बाईट -- मनीष कुमार, मखाना उद्यमी
2
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Jul 26, 2025 08:08:50
Bilaspur, Chhattisgarh:
बिलासपुर।स्कूल की छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले शिक्षक निलंबित, एफआईआर दर्ज।स्कूल शिक्षा विभाग ने की निलंबन की कार्यवाही... बिलासपुर जिले में छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। लोक शिक्षण संचालनालय ने तखतपुर ब्लाक के खरगहना शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षक कल्याण कुमार भोई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।आरोपी शिक्षक कक्षा 11वीं की एक छात्रा से छेड़छाड़ करता पाया गया था। अभिभावकों ने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी।इस मामले की शिकायत के बाद विभागीय स्तर पर जांच की गई, जिसमें आरोप प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाए गए। जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे ने बताया कि इस मामले का प्रकरण को लोक शिक्षण संचालनालय को भेजा गया था, जहां से शिक्षक को नियमों के तहत निलंबन की कार्रवाई की गई।यह मामला एक बार फिर से स्कूलों में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन और शिक्षकों की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करता है। बाइट - विजय टांडे (जिला शिक्षा अधिकारी)
4
Report
SDSurendra Dasila
Jul 26, 2025 08:08:37
Dehradun, Uttarakhand:
फीड liveu 98 से भेजी गई है एंकर कारगिल विजय दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजधानी के गांधी पार्क में शहीद स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी और राज्यसभा सांसद नरेश बंसल भी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में सेवा के अधिकारी जवान और रिटायर्ड अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि 26 जुलाई 1999 का दिन हर किसी को याद है क्योंकि इस दिन भारतीय सेवा ने टाइगर हिल पर कब्जा किया था। ऑपरेशन विजय हमारे देश के सेना के गौरव की गाथा बताती है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा की उत्तराखंड के 1800 से ज्यादा अधिकारी जवान अब तक अपनी शहादत दे चुके हैं। अकेले कारगिल में ही 75 उत्तराखंड के अधिकारी जवान शहीद हुए थे। जिनके बलिदान का कर्ज देवभूमि कभी नहीं चुका सकती है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि शहीद परिवार यहां मौजूद हैं और पूरा प्रदेश उनका ऋणी है। बाइट पुष्कर धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड उत्तराखंड सरकार ने परमवीर चक्र के लिए मिलने वाली सम्मान राशि को 50 लाख से एक मुश्त डेढ़ करोड़ किया है। इसके अलावा अलग-अलग सम्मान राशि को भी बढ़ाया गया है। शहीदों की अनुग्रह राशि को 10 लाख से 50 लाख किया है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने सैनिकों के सैनिक विश्रम ग्रह को लेकर भी घोषणा की बाइट पुष्कर धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड
2
Report
VKVIJAY KUMAR
Jul 26, 2025 08:08:32
Sirsa, Haryana:
सिरसा प्रदेश भर में CET की परीक्षा आज,पहली शिफ्ट की परीक्षा हुई खत्म आज और कल दो दिन में होगी परीक्षाएं। जी मीडिया संवाददाता विजय कुमार ने स्टूडेंट्स से एक्सक्लुसिव बातचीत की। सिरसा में तकरीबन 59 हजार परीक्षार्थी दे रहे परीक्षा परीक्षा देकर बाहर आये परीक्षार्थियों ने व्यवस्थाओं की सराहना जी मीडिया से बातचीत में अभ्यार्थी खुश होकर बोले पेपर हुआ सही। सिरसा जिला में परीक्षा को लेकर 64 सेंटर बनाए गए। सिरसा के डीसी शांतनु शर्मा ने धारा 163 लगाई। 500 मीटर तक के दायरे में फोटोस्टेट और इंस्टीट्यूट को बंद करवाया गया। परीक्षा केंद्र के अंदर और बाहर सुरक्षा का कड़ा पहरा लगाया।
3
Report
ASANIMESH SINGH
Jul 26, 2025 08:07:44
Ujjain, Madhya Pradesh:
नोट-बच्ची को ब्लर कर लेवें पास मै — नागदा के पंकज मारू की याचिका पर आया ऐतिहासिक फैसला — ऑटिज्म से पीड़ित दिव्यांगों को भी मिलेगा रेलवे में रियायत का लाभ नागदा। एक पिता की तकलीफ, एक शब्द की चुभन और उस चुभन से उपजा संघर्ष… नागदा के पंकज मारू ने जो लड़ाई अपनी बेटी के सम्मान के लिए शुरू की, उसने पूरे देश के 7 करोड़ दिव्यांगजनों को नई पहचान और गरिमा दी है। रेलवे अब दिव्यांग रियायत प्रमाण पत्र में 'मानसिक रूप से कमजोर' या 'मानसिक विकृति' जैसे शब्दों का प्रयोग नहीं करेगा। इसकी जगह अब ‘बौद्धिक दिव्यांगता’ जैसे सम्मानजनक शब्दों का उपयोग किया जाएगा। यह संभव हो पाया पंकज मारू की उस याचिका के चलते, जो उन्होंने समाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के मुख्य दिव्यांगजन आयुक्त की अदालत में दायर की थी। बेटी की पीड़ा बनी आवाज पंकज मारू की बेटी सोनू को 68% बौद्धिक दिव्यांगता है। जब रेलवे से रियायत के लिए प्रमाण पत्र मिला, तो उस पर लिखा था – मानसिक विकृति। एक पिता को यह शब्द किसी तीर की तरह चुभा। उन्होंने इसे सिर्फ एक शब्द नहीं, बल्कि अपनी बेटी की गरिमा पर हमला माना। वर्ष 2019 और फिर 2024 में जारी प्रमाण पत्रों में लगातार इसी तरह के अपमानजनक शब्दों का उपयोग किया गया। मारू ने डीआरएम और रेलवे बोर्ड को पत्र लिखा, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। थककर उन्होंने न्याय का दरवाज़ा खटखटाया। अदालत ने माना — शब्द भी सम्मान छीनते हैं कोर्ट में पंकज मारू ने सुप्रीम कोर्ट और सामाजिक न्याय मंत्रालय की नीतियों का हवाला दिया। उन्होंने बताया कि किस तरह ये शब्द दिव्यांगों को अपमानित करते हैं। चीफ कमिश्नर की अदालत ने इसे गंभीर माना और रेलवे को निर्देश दिया कि वह अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल तुरंत बंद करे। ऐतिहासिक बदलाव — पूरे देश में लागू हुआ नया सर्कुलर न्यायालय के आदेश के पालन में रेलवे ने 9 मई 2025 को नया सर्कुलर जारी किया। 1 जून से यह पूरे देश में लागू हो गया है। अब किसी भी दिव्यांगजन को रियायत प्रमाण पत्र में अपमानजनक शब्द नहीं सुनने पड़ेंगे। ऑटिज्म पीड़ितों को भी मिलेगा लाभ मारू की याचिका में ऑटिज्म से पीड़ित लोगों की भी बात उठाई गई थी। अब कोर्ट के आदेश से 20-25 लाख ऑटिज्म पीड़ित दिव्यांगों को भी रेलवे में रियायत का लाभ मिलेगा, जो पहले छूट से वंचित थे। यह सिर्फ एक फैसला नहीं, सम्मान की जीत है। पंकज मारू की यह लड़ाई बताती है कि अगर दिल में अपनी बात के लिए सच्ची पीड़ा और समाज के लिए सोच हो, तो एक आम नागरिक भी व्यवस्था में बदलाव ला सकता है। एक पिता ने अपनी बेटी की गरिमा के लिए जो आवाज़ उठाई, वह अब देश के करोड़ों दिव्यांगों के सम्मान की आवाज़ बन गई है। बाइट - पंकज मरू
2
Report
VRVIJAY RANA
Jul 26, 2025 08:07:17
DMC, Chandigarh:
CET परीक्षा को लेकर हरियाणा के 22 जिलों के अलावा चंडीगढ़ में नज़र आई व्यापक तैयारियां सभी जिलों में डीसी, एसपी सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी कर रहे परीक्षा केंद्रों और बस स्टैंड का निरीक्षण परीक्षार्थियों को सेंटर तक पहुंचाने के लिए बसों के इंतज़ाम नज़र आये पुख़्ता आज 2 शिफ्टों में होगी CET परीक्षा सेंटर पर जाने के लिए किए गए प्रबंधों से खुश नजर आए अभ्यर्थी पहली शिफ्ट में 1338 परीक्षा केंद्र पर 3,37,790 अभ्यर्थी होंगे परीक्षा में शामिल दूसरी शिफ्ट में 1336 परीक्षा केंद्र पर 3,37,261 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा प्रदेश के 22 जिलों और चंडीगढ़ में बनाये गए है कुल 2674 परीक्षा केंद्र आज पहले दिन 6,75,051 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, फ्लाइंग स्क्वॉड्स और अधिकारी तैनात कुल 13.48 लाख अभ्यर्थी 26-27 जुलाई को देंगे CET परीक्षा
2
Report
D1Deepak 1
Jul 26, 2025 08:07:05
Delhi, Delhi:
*Suicide by Women Sub inspector of Delhi police* on 25/07/2025 an information regarding suicide of a female by hanging in the area of sector-11 Rohini was received. The women who had hanged herself was identified as Savita d/o Partap Singh r/o G-3/51, 3rd floor , sector-11 Rohini, Delhi, aged 29 years natively from village Chhara Distt Jhajjar HR. Her brother opened the gate after breaking Jaali and removed her body from the ceiling fan. The deceased was working as SI at PS Aman Vihar,Rohini Distt.and is of 2021 batch. . Further inquest proceedings is on. Regards
4
Report
AMANIL MOHANIA
Jul 26, 2025 08:07:00
Nuh, Haryana:
Story :- नूंह में सीईटी मॉर्निंग शिफ्ट की परीक्षा देकर आ रही परीक्षार्थी का कहना है कि उनका एग्जाम काफी अच्छा रहा। सीईटी परीक्षा देकर निकलते युवाओं के चेहरों पर दिखी खुशियां। परीक्षार्थी का कहना है कि सरकार ने जिस तरह की सुविधा इस बार दी है उन्हें देखकर उन्हें काफी अच्छा लग रहा है। बाइट :- सीईटी परीक्षा देकर आ रहे परीक्षार्थी।
2
Report
AMABHAYA MOHANTY
Jul 26, 2025 08:06:28
Keonjhar, Odisha:
SLUG - ବର୍ଷା ପାଇଁ ସ୍କୁଲ୍ ଛୁଟି ଦେଲେ ଜିଲ୍ଲାପାଳ ଆଙ୍କର - ପାଣିପାଗ ସୂଚନା ଅନୁସାରେ ମୟୂରଭଞ୍ଜ ଜିଲ୍ଲାରେ ଆରମ୍ଭ ହୋଇଛି ବର୍ଷା। ଦିନ 10.30 ପାଖରୁ ତୁହାକୁ ତୁହା ବର୍ଷା ଲାଗି ରହିଛି। ଗତକାଲି ପାଣିପାଗ ସୂଚନା ଅନୁଯାୟୀ ଆଜି ମୟୂରଭଞ୍ଜ ଜିଲ୍ଲାକୁ ରେଡ୍ ଆର୍ଲଟ ଜାରି କରାଯାଇଛି। ଆଗାମୀ ୧୨ଘଣ୍ଟା ରେ ମୟୂରଭଞ୍ଜ ରେ ଭାରି ବର୍ଷା କୁ ନେଇ ସତର୍କ ସୂଚନା ଦିଆଯାଇଛି। ଯାହାଫଳରେ ଜିଲ୍ଲାପାଳଙ୍କ ନିର୍ଦ୍ଦେଶ କ୍ରମେ ଆଜି ପାଇଁ ମୟୂରଭଞ୍ଜ ଜିଲ୍ଲାର ସମସ୍ତ ସରକାରୀ ଓ ବେସରକାରୀ ସ୍କୁଲ କୁ ଛୁଟି ଘୋଷଣା କରାଯାଇଛି। କଚ୍ଚା ହଷ୍ଟେଲ ରୁମ୍ ଏବଂ ଅଜବେଷ୍ଟସ ହଷ୍ଟେଲ ରୁମ୍ ର ସମସ୍ତ ଅନ୍ତେବାସୀ ଙ୍କୁ ନିକଟସ୍ଥ ପକ୍କା ହଷ୍ଟେଲ କୁ ସ୍ଥାନାନ୍ତର ପାଇଁ ସମସ୍ତ ପ୍ରଧାନ ଶିକ୍ଷକମାନଙ୍କୁ ନିର୍ଦ୍ଦେଶ ଦିଆଯାଇଛି। ବାଇଟ
1
Report
AOAjay Ojha
Jul 26, 2025 08:06:18
Banswara Rural, Rajasthan:
नॉट - इस खबर के वीओ और पीटीसी साथ में अटैच है । जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा रिपोर्टर - अजय ओझा,9828111238 एंकर - राजस्थान का जनजाति जिला बांसवाड़ा जहां पर 160 से अधिक सरकारी स्कूल के भवन जर्जर हालत में है, विभाग ने इन जर्जर भवनों की मरम्मत के लिए शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों को लेटर भेज रखा है, पर अब तक इस और किसी ने सुनवाई नहीं की है, हाल ही में झालावाड़ में हुए सरकारी स्कूल में हादसे का से भी सबक नहीं लिया जा रहा है,यह हादसा बांसवाड़ा जिले में भी हो सकता है क्योंकि बरसात के दिनों में बांसवाड़ा जिले में जो जर्जर स्कूल भवन है कभी भी गिर सकते हैं और बड़ी अनहोनी हो सकती है, अगर जिले में बड़ी अनहोनी या हादसा हुआ तो इसके जिम्मेदारी कौन लेगा यह भी एक बड़ा सवाल यहां पर खड़ा हो रहा है। जिले में इतनी बड़ी संख्या में सरकारी स्कूल भवन जर्ज़र है इस और विभाग, सरकार और प्रसाशन ध्यान नहीं दे रहा है वीओ - जिले के जर्ज़र स्कूल भवन पीटीसी - अजय ओझा बांसवाड़ा
0
Report
Advertisement
Back to top