त्रिवेंद्र रावत का हापुड़ दौरा: भाजपा सदस्यता अभियान में युवाओं की भागीदारी
Bachlota, Uttar Pradesh:उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बुधवार को जनपद हापुड़ पहुंचे, जिन्होंने भाजपा के सदस्यता अभियान में हर बूथ पर अधिक सदस्य बनने और युवाओं को पार्टी का सदस्य बनाने पर जोर दिया। पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि BJP की सदस्यता अभियान से हर वर्ग जुड़ रहा। सुप्रीम कोर्ट द्वारा बुलडोजर की कार्रवाई पर रोक लगाने के निर्णय पर कहा कि कोर्ट ने अतिक्रमण और प्राधिकरण की कार्रवाई पर रोक नहीं लगाई और माफियाओं द्वारा की गई अवैध संपत्ति को ध्वस्त किया जाना चाहिए जिसे समाज भी मानता है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
