icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

देवबंद में वेज चाउमीन में नॉनवेज मिलने पर हिंदू संगठनों का हंगामा

NJNEENA JAINJust now
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर जनपद के कस्बा देवबंद में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक द्वारा खरीदी गई वेज चाउमीन में नॉनवेज के टुकड़े मिलने के बाद हंगामा खड़ा हो गया । इस घटना के बाद हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने रेस्टोरेंट पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया । उदित नाम का एक युवक गुरुवार 2 अप्रैल को नगर के एक रेस्टोरेंट से वेज चाउमीन पैक कराकर अपने घर ले गया था । घर पहुंचने के बाद जब उसने पैकिंग खोलकर चाउमीन खाना शुरू किया, तो उसमें उसे नॉनवेज के टुकड़े दिखाई दिए । यह देखकर उसके होश उड़ गए और उसने तुरंत खाना बंद कर दिया । उदित ने इस पूरे मामले की जानकारी अपने परिचितों और हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों को दी। जैसे ही यह सूचना फैली, शुक्रवार 3 अप्रैल को शाम करीब 6 बजे बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों से जुड़े लोग रेस्टोरेंट पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया । हंगामा कर रहे लोगों का आरोप था कि वेज चाउमीन में नॉनवेज के टुकड़े मिलना बेहद गंभीर मामला है और इससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं । उन्होंने रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की । वहीं मामले को बढ़ता देख रेस्टोरेंट संचालक मुस्तफा ने सफाई देते हुए कहा कि उनके यहां वेज और नॉनवेज दोनों प्रकार की चाउमीन बनाई जाती है। संभवतः पैकिंग के दौरान गलती से नॉनवेज चाउमीन उदित को दे दी गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कोई जानबूझकर की गई हरकत नहीं है, बल्कि अनजाने में हुई एक बड़ी चूक है। इसी दौरान हंगामे की सूचना मिलते ही देवबंद कोतवाल जिससे मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया और माहौल को शांत कराया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक इस मामले में कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के आश्वासन और समझाने के बाद धीरे-धीरे लोगों का गुस्सा शांत हुआ और मामला फिलहाल नियंत्रण में है। हालांकि, इस घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है
0
0
Report

धनबाद रेल मंडल ने 2025-26 में कोयला ढुलाई में पहला स्थान और रिकॉर्ड बनाया

Dhanbad, Jharkhand:मंडल रेल इस वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान धनबाद रेल मंडल की उपलब्धियों और प्रदर्शन की विस्तृत जानकारी साझा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि धनबाद रेल मंडल माल ढुलाई, यात्री सुविधाओं, संरक्षा और आधारभूत ढांचे के विकास के क्षेत्र में लगातार बेहतर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि माल ढुलाई के क्षेत्र में धनबाद रेल मंडल ने एक बार फिर देश में पहला स्थान हासिल किया है। इस वित्तीय वर्ष में धनबाद रेल मंडल ने 194.73 मिलियन टन कोयले की ढुलाई कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वहीं बिलासपुर रेल मंडल 194.05 मिलियन टन माल ढुलाई के साथ दूसरे स्थान पर रहा। कमाई के मामले में भी धनबाद रेल मंडल ने देश में अपनी बादशाहत कायम रखी। इस वर्ष धनबाद रेल मंडल ने कुल 23,773.24 करोड़ रुपये की आय अर्जित की, जिससे यह देश का सबसे अधिक राजस्व देने वाला रेल मंडल बन गया। बिलासपुर मंडल 23,645.34 करोड़ रुपये की आय के साथ दूसरे स्थान पर रहा। वहीं, यात्री सेवाओं की बात करें तो धनबाद रेल मंडल ने इस वर्ष 279.25 लाख यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया। यात्रियों से किराए के रूप में धनबाद रेल मंडल को 529.88 करोड़ रुपये की आय हुई, जो पिछले वर्ष की तुलना में 7.88 करोड़ रुपये अधिक है। वहीं, बिना टिकट यात्रा और बिना बुक किए गए सामान के खिलाफ चलाए गए अभियान में मंडल को बड़ी सफलता मिली। कुल 364.19 हजार मामलों का पता लगाकर 21.97 करोड़ रुपये की वसूली की गई। इस अवसर पर मंडल के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
0
0
Report
Advertisement

चमोली में अप्रैल में बर्फबारी से ऊंचे इलाकों में ठंड लौट आई

Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:चमोली में अप्रैल महीने में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। ऊँचाई वाले क्षेत्रों में अचानक बदले मौसम ने पूरे इलाके को सफेद चादर से ढक दिया है। श्री बद्रीनाथ धाम समेत हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी और नीती घाटी में ताज़ा बर्फबारी ने नज़ारों को बेहद खूबसूरत बना दिया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान पहले ही संकेत दे चुका था कि उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में एक बार फिर बारिश और बर्फबारी होगी—और वही अब सच साबित हुआ है। शाम होते ही मौसम में अचानक बदलाव आया और ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिरने लगी, जबकि निचले इलाकों में बारिश का मौसम बना हुआ है। अप्रैल के महीने में इस बदलाव ने चमोली में हल्की ठंड की वापसी करा दी है, जिससे मौसम एक बार फिर सर्दियों जैसा महसूस होने लगा है। और एक बार फिर से लोगों ने ठंड के कपड़े पहने पर मजबूर हो गए हैं।
0
0
Report

पटियाला अनाज मंडी दौरे के बाद सरकार की किसान समर्थक रणनीति स्पष्ट

Chandigarh, Chandigarh:कैबिनेट मंत्री डा. बलबीर सिंह ने आज पटियाला की अनाज मंडी का किया दौरा दौरे के दौरान आढ़तियों से की मुलाकात आढ़तियों ने मंडी में आगमन पर डॉ बलबीर सिंह का किया धन्यवाद हमारी मंडी एक प्लेटफॉर्म पर इकट्ठी, हमारी मंडी में कोई हड़ताल नहीं, किसानों का एक-एक दाना उठाया जाएगा : आढ़ति सुरिंदर सैनी पंजाब सरकार गेहूं की खरीद को लेकर पूरी तरह तैयार: डा. बलबीर सिंह किसानों की सारी फसल को समय से उठाया जाएगा: डा. बलबीर सिंह आढ़तियों कि लड़ाई केंद्र सरकार के साथ पंजाब सरकार उनकी इस लड़ाई में उनके साथ खड़ी: डा. बलबीर सिंह
0
0
Report

मुजफ्फरपुर में काली बुलेट से लूट: तीन अपराधी गिरफ्तार

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के सरैया थाना क्षेत्र के बहिलबारा खोरमपुर स्थित ग्रामीण बैंक के सीएसपी केंद्र में आज तीन अपराधकर्मियों ने एक बुलेट बाइक पर पहुंचकर सीएसपी संचालक को हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए. भागने के दौरान दहशत फैलाने के लिए अपराधियों द्वारा फायरिंग की गई. मौके पर पहुंची सरैया पुलिस ने एक खोखा बरामद किया और पूरे इलाके में नाका बंदी कर तीनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. अब अपराधियों से पुलिस पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. SSP कांतेश कुमार मिश्र ने कहा कि सरैया थाना क्षेत्र में उतर ग्रामीण बैंक के सीएसपी संचालक से लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है और घटना को अंजाम देकर भाग रहे तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. इनपुट - मणितोष कुमार
0
0
Report
Advertisement

सीकर में 37 केंद्रों पर एसआई भर्ती परीक्षा के लिए सुरक्षा कड़ी

Sikar, Rajasthan:सीकर में 37 केंद्रों पर 5–6 अप्रैल को एसआई भर्ती परीक्षा, 24 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल, प्रशासन की तैयारी पूरी। एडीएम एवं परीक्षा समन्वयक रतन कुमार ने कहा कि परीक्षा की पारियों में होगी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, उड़नदस्ते, पुलिस और वीडियो निगरानी सक्रिय होगी। राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर द्वारा एसआई प्रतियोगिता परीक्षा 2025 का आयोजन 5 व 6 अप्रैल को प्रदेश के साथ सीकर जिले में भी 37 परीक्षा केंद्रों पर प्रत्येक दिन दो पारियों में होगा। सीकर जिला प्रशासन की ओर से एसआई भर्ती परीक्षा को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं। अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं परीक्षा समन्वयक रतन कुमार स्वामी ने सीकर एसके कॉलेज सहित अन्य परीक्षा केंद्रों पर तैयारियों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एडीएम एवं परीक्षा समन्वयक रतन कुमार स्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि एसआई प्रतियोगिता परीक्षा 2025 का आयोजन सीकर जिले के 37 परीक्षा केंद्रों पर 5 अप्रैल को दो पारियों में होगा। सीकर जिले में 24 परीक्षा केंद्र सरकारी संस्थाओं में और 13 निजी संस्थानों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों में सरकारी अध्यापकों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रथम पारी की परीक्षा प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक होगी और दूसरी पारी अपराह्न शाम 5:00 बजे तक होगी। सीकर जिले में कुल 24 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। प्रत्येक पारी में 12 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के दौरान निरीक्षण एवं जांच के लिए 7 उड़ान दस्ता दलों का गठन किया गया है। इसके साथ 16 उप समन्वयक भी लगाए गए हैं। इसके साथ निजी शिक्षण संस्थानों में दो ऑब्जर्व लगाए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से प्रत्येक केंद्र पर दो पुलिसकर्मी रहने वाले हैं—एक महिला और एक पुरुष तैनात रहेंगे। अभ्यर्थी की संख्या अधिक होने पर पुलिसकर्मी भी अधिक लगाए जाएंगे। इसके साथ प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर दो-दो वीडियो ग्राफर भी नियुक्त किए जाएंगे। नकल रोकथाम और अनुचित साधनों के प्रयोग की रोकथाम के लिए विशेष निगरानी रखी जाएगी। अभ्यर्थी परीक्षा शुरू होने के 1 घंटे पहले ही केंद्रों पर पहुंच जाए ताकि कोई समस्या न हो। प्रवेश परीक्षा शुरू होने से 1 घंटे पहले तक दिया जाएगा, उसके बाद प्रवेश नहीं मिलेगा। अभ्यर्थी ड्रेस कोड का पालन करें और अनुचित साधनों का प्रयोग न करें; राज्य सरकार इसकी गंभीरता बनाए रखी है और पुलिस चाक चौबंद व्यवस्था में है, साथ ही एसओजी भी नजर रख रही है। निरीक्षण के दौरान कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे.
0
0
Report

खाटूश्यामजी उपजिला अस्पताल से चोरी हुई बोलेरो बरामद; आरोपी अब भी फरार

Sikar, Rajasthan:जिला - सीकर लोकेशन -खाटूश्यामजी(सीकर) नाम स्थानीय रिपोर्टर सीताराम मर्मी हेडलाइन - खाटूश्यामजी उपजिला अस्पताल से चोरी हुई बोलेरो बरामद, पुलिस टीम का सम्मान, आरोपी अब भी फरार एंकर सीकर जिले के खाटूश्यामजी कस्बे स्थित राजकीय उपजिला अस्पताल से चोरी हुई बोलेरो गाड़ी को बरामद करने पर पुलिस टीम का सम्मान किया गया। थानाधिकारी पवन कुमार चौबे सहित पूरी टीम को श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया। यह सम्मान कार्यक्रम पीएमओ डॉ गोगराज सिंह निठारवाल के नेतृत्व में आयोजित हुआ। पुलिस टीम का स्वागत किया गया। गौरतलब है कि 22 मार्च को राजकीय उपजिला अस्पताल से बोलेरो गाड़ी चोरी हो गई थी जिसे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 28 मार्च को रींगस के भैरूजी मोड़ पुलिया के पास से बरामद कर लिया। हालांकि पुलिस ने महज 6 दिनों में वाहन बरामद कर लिया लेकिन चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।
0
0
Report

Experion Developers-Experion Capital के खिलाफ ED-Delhi Police FIR: गुरुग्राम जमीन घोटाला

Noida, Uttar Pradesh:ANC- ज़ी न्यूज़ की खबर का बड़ा असर हुआ है। रियल एस्टेट सेक्टर की नामी कंपनियों Experion Developers और Experion Capital पर धोखाधड़ी के आरोपों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने 630 करोड़ रुपए से अधिक की जमीन से जुड़े मामले में आखिर FIR दर्ज कर ली है… क्या थी ये धोखाधड़ी और कौन-कौन शामिल था इसमें… देखिए ये रिपोर्ट। गुरुग्राम के सेक्टर 62 की यही वो बेशकीमती जमीन है… जिसके लिए Experion Developers पर आरोप है कि उसने सिस्टम की आँखों में धूल झोंका और 630 करोड़ रुपए की कीमत वाली जमीन को अपने नाम करने के लिए साजिशों का जाल बुना। Enforcement Directorate यानी ED की शिकायत पर दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा यानी EOW ने FIR दर्ज कर ली है… Experion Developers और Experion Capital के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। Experion बिल्डर की धांधली का खुलासा ZEE NEWS बहुत पहले ही कर चुका है । जिसकी वजह से पिछले कई महीनों से जांच चल रही थी । चलिए समझाते हैं कि आखिर कैसे जमीन को हथियाने के लिए एक गहरा चक्रव्यूह रचने का आरोप है । Dignity Buildcon प्राइवेट लिमिटेड नाम के एक रियल एस्टेट समूह ने गुरुग्राम में जमीन खरीदने के लिए बैंकों से बड़ा कर्ज लिया था । ED का आरोप है कि Experion Developers ने खेल करते हुए Dignity Buildcon की संपत्ति को कौड़ियों के भाव, करीब 332 करोड़ रुपये में अपने नाम करने की कोशिश की । ED की जांच में सामने आया था कि Experion ग्रुप सीधे तौर पर कंपनी नहीं खरीद पा रहा था, इसलिए उन्होंने पहले सिस्टम को उलझाया । आरोप है कि जानबूझकर कोर्ट में याचिकाएं डाली गईं ताकि वक्त बर्बाद हो और पीछे से 'वोट' खरीदे जा सकें । ED के मुताबिक, Experion ग्रुप ने धांधली के लिए अपनी ही दूसरी कंपनी Experion Capital (ECPL) के जरिए खेल किया। - जांच के मुताबिक, Experion Capital ने 160 करोड़ रुपये देकर Standard Chartered बैंक का कर्ज खरीदा और 50 फीसदी वोटिंग राइट्स हासिल कर लिए। Standard Chartered बैंक का कर्ज 494 करोड़ से ज्यादा का था..लेकिन उसने सिर्फ 160 करोड़ में यानी 70 फीसदी के नुकसान पर कर्ज बेच दिया था... - इसी तरह ब्लैकस्टोन समूह से जुड़ा करीब 58 करोड़ के कर्ज़ को करीब-करीब आधी कीमत...यानी 25 करोड़ में Experion समूह को बेच दिया गया । इन 25 रुपये से ब्लैकस्टोन कंपनी का 10 फीसदी और वोटिंग राइट्स हासिल कर लिया । आसान भाषा में कहें तो आरोप है कि Experion ने यह कर्ज इसलिए खरीदा ताकि वो कमेटी ऑफ क्रेडिटर्स यानी CoC पर कब्जा कर सके। क्योंकि कमेटी ऑफ क्रेडिटर्स ही तय करती है कि दिवालिया कंपनी किसे बेची जाएगी । दिवालिया कानून के तहत ऐसा करना कानूनी रूप से गलत है। VO4 – इस मामले में ED का एक खुलासा और भी चौंकाने वाला था। Alchemist ARC... जिसका पास वोटिंग का 35 प्रतिशत अधिकार था । उस कंपनी के प्रतिनिधि ने ED के सामने बयान दिया था कि उन पर दबाव डाला गया, ताकि वो Experion Capital के पक्ष में वोट डाले। Alchemist ARC के प्रमोटर हैं आलोक धीर । आलोक धीर पेशे से कॉरपोरेट वकील हैं और इसी का फायदा उठाकर वो फंसे हुए लोन को अपनी ही कंपनियों के जरिए खरीदने लगा । ऐसे ही एक हेराफेरी के केस में आलोक धीर और उनकी कंपनी फंस चुकी है । और अब Experion ग्रुप केस में भी आलोक धीर और उनकी कंपनी Alchemist ARC की भूमिका संदिग्ध है । ऐसी ही धांधली के जरिए Experion Capital ने 95 परसेंट वोटिंग पावर हासिल की और अपनी ही दूसरी कंपनी Experion Developers के रेज़ोल्यूशन प्लान को पास कर दिया । और जांच में सामने आया था कि ऐसा करने के लिए उसने साम और दाम का सहारा लिया । इस घोटाले में एक और खेल खेला गया । गुरुग्राम के सेक्टर 63 की जिस 9.32 एकड़ जमीन के लिए ये पूरी बिसात बिछाई गई, वो जमीन ED पहले ही जब्त कर चुकी थी । वो जमीन Religare Finvest घोटाले के पैसे से थी । ED का कहना है कि Experion ग्रुप ने ट्रिब्यूनल से यह बात छिपाई । Experion ग्रुप पर दिवालिया प्रक्रिया का गलत इस्तेमाल कर सस्ती कीमत पर जमीन हासिल करने की कोशिश करने का आरोप है, जिसकी जांच अब दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के पास है....परत दर परत खोलेगी...और इस धांधली में शामिल कंपनियों और व्यक्तियों के खिलाफ चार्जशीट तय करेगी..जिसके बाद कोर्ट इसमें शामिल दोषियों को सजा सुनाएगी। परिवेश वात्स्यायन.. स्पेशल इनवेस्टिगेटिव टीम, ज़ी मीडिया
0
0
Report
Advertisement

सन डी सन इंटर कॉलेज में छात्राओं को सुरक्षा और साइबर जागरूकता का पाठ

Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के द्वितीय चरण के तहत शनिवार को सन डी सन इंटर कॉलेज में एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी लाइन विनी सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करते हुए छात्राओं और महिलाओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव तथा आत्मनिर्भरता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को सोशल मीडिया का सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग करने की सलाह देते हुए कहा कि अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें और अज्ञात लिंक व फर्जी प्रोफाइल से सतर्क रहें। साथ ही ऑनलाइन फ्रॉड, हैकिंग और साइबर ठगी से बचने के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबर 1090, 112 और 1930 की जानकारी देते हुए उनके उपयोग की प्रक्रिया भी समझाई गई। साथ ही मिशन शक्ति केंद्र और महिलाओं/बालिकाओं के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया। छात्राओं को प्रशासनिक सेवाएं, पुलिस, शिक्षा, चिकित्सा एवं तकनीकी क्षेत्रों में उपलब्ध करियर विकल्पों की जानकारी देते हुए उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को जागरूक, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना रहा, जिससे वे किसी भी परिस्थिति में अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
0
0
Report

रायबरेली के बछरावां में चूल्हे से लगी आग, सिलेंडर फटने से तीन झुलसे

Raebareli, Uttar Pradesh:एंकर- रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र स्थित कन्नावा गांव में चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। आग विक्राल रूप लेते हुए पडोसी घर तक पहुँच गई। आग से पडोसी के घर मे रखा सिलेंडर फट गया जिससे स्थिती और भी खराब हो गई। सिलेंडर गैस से आग और तेज़ हुई तो पडोसी के घर का सारा सामान जलने के साथ बच्ची समे तीन लोग झुलस गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना बछरावां थाना क्षेत्र के कन्नावा गांव की है। यहाँ अमित कुमार की पत्नी चूल्हे पर खाना बना रही थी। चूल्हे से निकली चिंगारी से अमित के छप्पर में आग लग गई और पड़ोसी सूरजपाल के घर तक पहुंच गई। सूरजपाल के छप्पर में लगी आग से घर में रखे सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। सिलेंडर से निकली गैस के चलते आग पूरे घर में फैल गई। किसी तरह ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया है। घटना की सूचना पाकर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
0
0
Report
Advertisement

दोस्तों की साजिश से काविंद्र की संदिग्ध मौत, आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के सैद नगली थाना क्षेत्र में दोस्ती बनी मौत की वजह: घर से बुलाकर ले गए अरुण-अरविंद, आम के बाग में मिला काविंद्र का शव… परिजनों का हंगामा, पुलिस ने किया 2 दोस्तो के खिलाफ मुकदमा दर्ज अमरोहा जनपद के सैद नगली थाना क्षेत्र में 24 वर्षीय काविंद्र की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी है। सैद नगली थाना क्षेत्र के गांव पंडका निवासी काविंद्र का शव आम के बाग में पेड़ से लटका मिलने के बाद परिवार ने इसे साजिशन हत्या बताया है। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही अरुण और अरविंद, जो काविंद्र के जानने वाले और दोस्त बताए जा रहे हैं, शुक्रवार सुबह उसके घर आए और किसी काम का बहाना बनाकर उसे अपने साथ ले गए। इसके बाद काविंद्र वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद उसका शव गांव के पास आम के बाग में पेड़ से लटका मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। काविंद्र इंटर पास था और पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। शनिवार को गुस्साए परिजनों ने हसनपुर तहसील में समाधान दिवस के दौरान पहुंचकर जोरदार विरोध किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक के भाई की तहरीर पर आरोपी अरुण और अरविंद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।
0
0
Report

हाडौली में शराब दुकान पर फायरिंग-लूट: तीन आरोपी गिरफ्तार

Karauli, Rajasthan:फायरिंग व लूट की वारदात के तीन आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार हिण्डौन के गांव हाडौली में हुई फायरिंग व लूट की वारदात का सूरौठ थाना पुलिस ने खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्यवाही एसपी लोकेश सोनवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत की गई है। सूरोठ थाना प्रभारी सोहन सिंह ने बताया कि 3 अप्रैल की रात्री करीब 11.30 बजे आरोपी सचिन, धर्मेंद्र और कुलदीप हाडौली गांव की शराब की दुकान पर पहुंचे। उन्होंने शराब देने की मांग की लेकिन सेल्समैन ने रात होने के कारण दुकान बंद होने की बात कही और शराब देने से इनकार कर दिया। इस पर आरोपियों ने धमकी दी और फायरिंग कर पांच हजार रुपये लूट लिए। उन्होंने दुकान के पास खड़ी एक जीप में भी तोड़फोड़ की। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने सूरौठ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। सूचना मिलते ही सूरौठ थाना पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी कर दी और आरोपियों का पीछा शुरू किया। तकनीकी सहायता और मुखबिर की सूचना के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से देसी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस और बाइक भी बरामद की गई। पुलिस आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top