245207
हापुड़ में सुबह 8 बजे शुरू हुई शराब बिक्री, क्या है सच?
Saloni, Uttar Pradesh:हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र में हरोड़ा में स्थित देसी शराब की दुकान सुबह 8:00 बजे से ही शराब बेचने लगी है, जबकि इसका निर्धारित समय सुबह 10:00 बजे से रात 10:00 बजे तक है। सूत्रों के अनुसार, ठेके के इंचार्ज की मिलीभगत से अवैध शराब का कारोबार चल रहा है। यदि कोई इस पर विरोध करता है, तो ठेके वाले धमकी देते हैं कि उनके पैसे ऊपर तक जाते हैं। स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया है कि आबकारी विभाग ऐसे लोगों के खिलाफ ठोस कार्रवाई क्यों नहीं करता।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
17 सितंबर से शुरू होगी EVM की FLC प्रक्रिया
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। 17 सितंबर 2026 से शुरू होने वाली ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच (FLC) को लेकर जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने बुधवार को जिला निर्वाचन कार्यालय में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। डीएम ने कहा कि FLC प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ कराई जाएगी और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहकर पूरी प्रक्रिया देख सकते हैं। जिले के 2651 मतदेय स्थलों के सापेक्ष 145 प्रतिशत मानक के अनुसार 3844 BU, 3844 CU और 3844 VVPAT की FLC की जाएगी। यह कार्य भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के 12 अधिकृत तकनीकी इंजीनियरों द्वारा किया जाएगा। प्रक्रिया प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक, रविवार और राजपत्रित अवकाशों सहित चलेगी तथा लगभग 20 से 22 दिन में पूरी होगी। FLC के दौरान मशीनों के कैबिनेट खोलकर आंतरिक कंपोनेंट्स और PCB की भौतिक स्थिति दिखाई जाएगी। प्रारंभिक जांच में सभी 16 कैंडिडेट बटनों पर छह-छह वोट डालकर CU के परिणाम और VVPAT पर्चियों का मिलान किया जाएगा। राजनीतिक दलों की स्वेच्छा से चयनित 5 प्रतिशत मशीनों पर विस्तृत मॉक पोल भी कराया जाएगा। डीएम ने बताया कि पूरे FLC हॉल और स्ट्रांग रूम में 24 घंटे CCTV निगरानी के साथ लाइव वेबकास्टिंग होगी। परिसर में मोबाइल फोन, कैमरा, पेन ड्राइव, स्मार्ट वॉच सहित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे0
0
Report
गंगापुर नगरपालिका चुनाव: कांग्रेस की रेखा हिरण ने निर्दलीय नामांकन दाखिल
Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा गंगापुर नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की जिला अध्यक्ष ने निर्दलीय नामांकन किया दाखिल गंगापुर नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर एक और नया मोड़ आया जहां कांग्रेस की महिला जिला अध्यक्ष, गंगापुर वार्ड नबर 23 से कांग्रेस की पार्षद रेखा हिरण ने निर्दलीय नामांकन दाखिल किया। हिरण के साथ कांग्रेस के वार्ड नंबर 6 के पार्षद रामप्रसाद माली साथ थे। गंगापुर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए अब तक चार नामांकन पत्र दाखिल हो चुके हैं। एक भारतीय जनता पार्टी से विकल सिंघवी, कांग्रेस से प्रीति काकाणी, ललिता सांखला और निर्दलीय रेखा हिरण चुनाव मैदान में है।0
0
Report
बेगूसराय में महिला शव: आंखें गायब, प्रीति नाम हाथ पर
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में अपराधी एक बार फिर बेखौफ नजर आ रहे हैं। जहां लाखो थाना क्षेत्र में सड़क किनारे झाड़ी से एक अज्ञात महिला का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला की निर्मम तरीके से हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। शव की हालत देखकर पुलिस भी मामले को गंभीरता से जांच कर रही है। महिला की दोनों आंखें भी गायब मिली हैं। हालांकि, अभी तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। उसके एक हाथ पर ‘प्रीति’ नाम लिखा हुआ मिला है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है।दरअसल, पूरा मामला लाखो थाना क्षेत्र के इनियार स्थित पानसल्ला ढाला के पास का है। बताया जा रहा है कि आज सुबह सड़क किनारे झाड़ी में एक महिला का शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में महिला के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। वहीं, महिला की दोनों आंखें गायब मिली हैं, जिससे हत्या के बाद शव के साथ बर्बरता किए जाने की आशंका जताई जा रही है।सबसे अहम बात यह है कि महिला की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। हालांकि, उसके एक हाथ पर ‘प्रीति’ नाम लिखा हुआ मिला है। पुलिस इसी आधार पर महिला की पहचान करने की कोशिश कर रही है। वहीं इस मामले प्रभारी सदर-1 डीएसपी इमरान अहमद ने बताया कि लाखो थाना क्षेत्र से आज सुबह एक महिला का शव बरामद किया गया है। शव को देखने से प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि महिला की मौत करीब दो दिन पहले हुई होगी। उन्होंने बताया कि महिला की पहचान अभी नहीं हो सकी है, लेकिन उसके हाथ पर ‘प्रीति’ नाम लिखा हुआ है। शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं।पुलिस अधिकारी के मुताबिक, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस हत्या समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।फिलहाल पुलिस आसपास के इलाकों में महिला की पहचान कराने के साथ-साथ यह पता लगाने में जुटी है कि महिला यहां तक कैसे पहुंची और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।0
0
Report
Advertisement
डीडवाना में सभापति चुनाव: क्रॉस-वोटिंग से भाजपा की उम्मीद जिंदा
एंकर बड़ी ख़बर डीडवाना से है जहाँ सभापति चुनाव आवेदन में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। यहाँ यूनुस खान द्वारा खड़े किए गए और विजित पार्षद भंवर लाल माली को भाजपा के सिम्बल से सभापति का उम्मीदवार बनाया गया है। इस घटनाक्रम को यूनुस खान की एक बड़ी कूटनीतिक जीत माना जा रहा है। विधायक यूनुस खान की तरफ से सभी वार्डों में अपने निर्दलीय प्रत्याशी खड़े किए गए थे और सभी 14 निर्दलीय पार्षद यूनुस खान के खेमे में बताये जा रहे हैं। भाजपा इस बार 9 वार्डों में अपनी जीत दर्ज कर पाई है। सबसे बड़ी पार्टी के रूप में कांग्रेस ने यहाँ 16 वार्डों में जीत हासिल की थी। लेकिन अगर क्रॉस वोटिंग नहीं होती है तो भाजपा निर्दलीय गठबंधन सभापति पद पर कब्ज़ा करने में कामयाब होगा। हालांकि इस बात के कयास पहले से लगाए जा रहे थे लेकिन आज आवेदन के साथ ही तस्वीर साफ हो गई है। भाजपा आलाकमान से हरी झंडी मिलने के बाद निर्दलीय भंवरलाल को सभापति के लिए भाजपा के सिम्बल के साथ उम्मीदवार बनाया गया है। इधर कांग्रेस की तरफ से बाबू खान बेगाना को उम्मीदवार बनाया गया है जो लगातार 8 बार पार्षद बने हैं और बीते दो कार्यकाल में नगरपालिका के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि दोनों ही उम्मीदवारों ने अपनी अपनी जीत के दावे किए हैं. लेकिन दोनों ही दलों को अब क्रॉस वोटिंग का भी डर है इसीलिए दोनों ही पार्टियों ने जीते हुए प्रत्याशियों की बाड़ा बंदी में कोई ढील नहीं दी है। लेकिन कई पार्षदों के इधर उधर होने की अफवाहे भी बाजार में गर्म है।0
0
Report
नूंह में पेयजल आपूर्ति और जलभराव मुद्दे पर विधायक आफताब अहमद ने दी दिशा-निर्देश
Nuh, Haryana:नूंह में पेयजल व जलभराव की समस्या को लेकर विधायक आफताब अहमद ने अधिकारियों की बैठक ली। 80 गांवों में पेयजल आपूर्ति नहीं पहुंचने का मुद्दा उठाया, गेहूं की बिजाई से पहले खेतों से पानी निकासी का दिया भरोसा। नूंह विधायक आफताब अहमद ने बुधवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जन स्वास्थ्य एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में पेयजल आपूर्ति तथा बरसात के बाद खेतों में जलभराव की समस्या को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में गांधीग्राम घासेड़ा सहित विभिन्न गांवों के सरपंचों और ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। विधायक आफताब अहमद ने कहा कि मानसून विधानसभा सत्र के दौरान उन्होंने सरकार से पूरे हरियाणा में पेयजल आपूर्ति के निर्धारित मापदंडों को लेकर सवाल किया था। उन्होंने कहा कि सरकार के स्तर पर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 55 लीटर पेयजल उपलब्ध कराने का मापदंड निर्धारित है, लेकिन नूंह और पलवल जिलों में अन्य क्षेत्रों की तुलना में पेयजल आपूर्ति काफी कम है। आफताब अहम ने कहा कि नूंह जिले के करीब 80 गांव ऐसे हैं, जहां आज भी लोगों तक पर्याप्त पेयजल नहीं पहुंच रहा है। उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के समक्ष इस समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि आम लोगों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना विभाग की जिम्मेदारी है। जिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण ग्रामीणों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, उनके खिलाफ विभागीय स्तर पर कार्रवाई जानी चाहिए। बैठक में नूंह जिले के सबसे बड़े गांवों में शामिल गांधीग्राम घासेड़ा के सरपंच सहित ग्रामीणों ने भी पेयजल से जुड़ी समस्याएं रखीं। विधायक ने अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। वहीं, बरसात के बाद खेतों में हुए जलभराव की समस्या पर भी विधायक ने अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि किसानों को गेहूं की बिजाई के समय किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। खेतों में जमा बरसाती पानी की निकासी गेहूं की बिजाई शुरू होने से पहले सुनिश्चित की जाएगी, ताकि किसान समय पर अपनी फसल की बिजाई कर सकें। विधायक ने कहा कि पेयजल आपूर्ति और जल निकासी से जुड़े मामलों में संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करें।0
0
Report
अवैध पटाखा फैक्ट्री का पर्दाफाश: 90 पेटी पटाखे, 47 किलोग्राम पोटाश समेत गिरफ्तार
Karnal, Haryana:करनाल । त्योहारी सीजन से पहले अवैध पटाखे बनाने का खेल शुरू हो गया है । पुलिस ने छापेमारी करते हुए जिले के गांव मोदीपुर में बड़ी अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है । एक बंद पोल्ट्री फार्म की बिल्डिंग में पटाखे बनाए जा रहे थे , मौके से करीब 90 पेटी तैयार पटाखे ओर भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है । आईजी करनाल रेंज की टीम और सीआईए ने संयुक्त रूप से रेड करते भी मोदीपुर के पास एक पोल्ट्री फार्म में चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री पकड़ी है । छापे के दौरान एक दर्जन से अधिक कर्मचारी पटाखो का निर्माण करते पकड़े गए । यूपी के कैराना क्षेत्र का शाहीर नाम का व्यक्ति इस अवैध फैक्ट्री को चला रहा था । रेड के दौरान फैक्ट्री से 90 पेटी तैयार पटाखे, पटाखों से भरे पांच कट्टे, 47 किलो पोटाश और दो क्विंटल से अधिक गंधक बरामद हुआ है । ये फ़ैक्ट्री बिना किसी लाइसेंस और परमिशन के चलाई जा रही थी । पुलिस से सभी सामान कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है ।0
0
Report
Advertisement
उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर पर सकल हिंदू समाज का प्रदर्शन, यथास्थान रखने की मांग
Ujjain, Madhya Pradesh:खड़े हनुमान मंदिर को लेकर सकल हिंदू समाज का शक्ति प्रदर्शन खड़े हनुमान मंदिर को यथास्थान रखने की मांग, सकल हिंदू समाज ने SDM को सौंपा ज्ञापन मंदिर बचाने के लिए एकजुट हुआ हिंदू समाज, संतों और हिंदूवादी संगठनों ने प्रशासन के सामने रखी मांग उज्जैन में खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बुधवार को सकल हिंदू समाज ने शक्ति प्रदर्शन किया। मंदिर को बचाने और उसे यथास्थान बनाए रखने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में जुटे। उज्जैन के साथ ही आसपास के जिलों से भी लोग यहां पहुंचे。 प्रदर्शन में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और सकल हिंदू समाज के साथ बड़ी संख्या में संत-साधु और महिला साध्वियां शामिल हुईं। इस दौरान संत समाज और हिंदूवादी संगठनों ने मंदिर परिसर से प्रशासन के सामने अपनी बात रखी और मंदिर को हटाए जाने की किसी भी कार्रवाई का विरोध करने की बात कही。 प्रदर्शन में शामिल संतों और हिंदूवादी संगठनों का कहना है कि खड़े हनुमान मंदिर को यथास्थान बनाए रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मंदिर को हटाने की कोशिश हुई तो आंदोलन किया जाएगा。 इस दौरान सकल हिंदू समाज और संत समाज की ओर से एसडीएम लक्ष्मी नारायण गर्ग को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से मंदिर को यथास्थान बनाए रखने की मांग की गई。 मंदिर को लेकर बढ़ते विरोध के बीच अब प्रशासन और सकल हिंदू समाज के बीच बातचीत के जरिए समाधान निकालने की उम्मीद भी जताई जा रही है。0
0
Report
कटघोरा के निजी अस्पताल में प्रसूता ने चार दिन बाद आत्महत्या कर दी; जांच शुरू
Korba, Chhattisgarh:कोरबा के कटघोरा से बेहद दुखद खबर सामने आई है. जिस अस्पताल में प्रसूता ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया, डिलीवरी के महज चार दिन बाद डिस्चार्ज होते ही उसी अस्पताल के पीछे महिला ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. इस खबर ने परिवार के हर किसी को झकझोर दिया की आखिर ऐसा क्या हुआ कि मां बनने की खुशी के बीच महिला ने इतना बड़ा कदम उठा लिया? फिलहाल इस सवाल का जवाब पुलिस तलाश रही है। मामला कटघोरा के एक निजी अस्पताल का है. बताया जा रहा है कि प्रसूता कांता केंवट को 10 सितंबर को डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उसने ऑपरेशन के द्वारा अपने पहले बच्चे को जन्म दिया लेकिन बच्चे की हालत कमजोर होने के कारण उसे NICU में भर्ती करना पड़ा。 पहले से ही ऑपरेशन द्वारा बच्चे का होना और बाद में नवजात बच्चे को NICU में भर्ती करने के कारण होने वाले खर्चे से प्रसता मानसिक रूप से परेशान बताई जा रही थी。 नवजात को NICU में भर्ती रखकर महिला को 13 सितंबर को डिस्चार्ज कर दिया गया. लेकिन डिस्चार्ज के बाद अचानक महिला गायब हो गई. परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. कटघोरा थाने में गुमशुदगी भी लिखाई गई. अगले दिन महिला की लाश अस्पताल के पीछे पेड़ पर लटकी हुई मिली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी。 परिजनों के मुताबिक महिला ने अपने पति से अस्पताल में हो रहे खर्च की जानकारी ली थी। परिवार को आशंका है कि खर्च से जुड़ी जानकारी मिलने के बाद वह आहत हुई होगी. हालांकि महिला ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, इसकी असली वजह अभी साफ नहीं है。 अब पुलिस महिला की मौत से पहले की परिस्थितियों, अस्पताल में हुए इलाज और खर्च, परिजनों से हुई बातचीत समेत तमाम पहलुओं की जांच कर रही है।0
0
Report
झीरम हत्या मामले में सजा आज, धनेंद्र साहू बोले जांच अधूरी
Begun, Rajasthan:रायपुर कांग्रेस करेगी सेवा संकल्प अभियान का विरोध.. पूर्व PCC चीफ धनेंद्र साहू का बयान- मुख में राम बाजू में छुरी नहीं होनी चाहिए.. सरकार एक तरफ लाखों पेड़ काट रही है, और एक पेड़ मां के नाम अभियान चला रही है.. एक तरह भाजपा नेता सफाई कर रहे हैं, दूसरी तरफ रील बना रहे हैं.. विकास के कार्य ठप पड़े हैं, रोजगार नहीं मिल रहा है.. प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाने की किसीको खुशी नहीं है.. बनावटी लोगों को साथ लाकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मना रहे हैं.. झीरम घटना मामले में न्यायालय आज दोषियों को सुनाएगी सजा. मामले में छग कांग्रेस के पूर्व प्रदेश धनेंद्र साहू ने कहा- नक्सलियों ने वरिष्ठ नेताओं की झीरम में जघन्य हत्या की थी.. झीरम घाटी मामले में सही अपराधी नहीं पकड़े गए हैं.. झीरम की जांच अब भी अधूरी है.. पीड़ित परिवारों को अब भी न्याय नहीं मिल रहा है.. झीरम के आरोपियों को सजा मिलने से देखना होगा कि क्या संदेश जाएगा.. बाइट- धनेंद्र साहू, पूर्व पीसीसी चीफ0
0
Report
Advertisement
बुखार से सिकंदराबाद में दो मासूम बच्चों की मौत, मोहल्ले में मातम
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर: सिकंदराबाद में संदिग्ध बुखार ने उजाड़ दिया परिवार。 संदिग्ध बुखार से हुई दो सगे मासूम भाइयों की मौत से मचा कोहराम。 कई दिनों से बुखार से पीड़ित 7 वर्षीय मोंटी और 5 वर्षीय शोंटी ने दुनिया छोड़ी。 एक साथ उठीं दो अर्थियां, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, घटना से परिवार में कोहराम。 घटना से मोहल्ले में पसरा मातम, एक साथ दो अर्थी देख हर आंख से آंसू छलक पड़े。 सिकंदराबाद के मोहल्ला खत्रीवाड़ा निवासी रोहित के दो बच्चों की हुई बुखार से मौत。0
0
Report
कोटपूतली निकाय चुनाव: हाईब्रिड सिस्टम से सियासी भूचाल
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली.....निकाय चुनाव को लेकर कोटपूतली की राजनीति में बड़ा सियासी भूचाल आ गया है। चुनाव प्रचार और नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दौर में राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं। कांग्रेस ने ऐन मौके पर बड़ा दांव खेलते हुए 'हाइब्रिड सिस्टम' के तहत निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे रमेश पायला पर अपना भरोसा जताया है। हाइब्रिड फॉर्मूले से बदला चुनावी नियम... कोटपूतली में लागू हुए हाइब्रिड सिस्टम का फायदा उठाते हुए रमेश पायला ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया था। राजनीति के इस मोड़ पर कांग्रेस निकाय चुनाव प्रभारी विनोद कुमारी सांगवान ने रमेश पायला के पक्ष में अधिकृत रूप से कांग्रेस पार्टी का सिंबल जमा करवा दिया। इस कदम के बाद रमेश पायला अब कांग्रेस के आधिकारिक चेहरे के रूप में चुनाव मैदान में ताल ठोंकते नजर आएंगे। भाजपा से बगावत कर महेंद्र सैनी ने दिया समर्थन... एक तरफ जहां कांग्रेस ने अपना नया दांव खेला है, वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बड़ा झटका लगा है। भाजपा से बगावत करते हुए पूर्व चेयरमैन महेंद्र सैनी ने अपने और अपनी धर्मपत्नी के भाजपा व निर्दलीय रूप से भरे गए नामांकन को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने रमेश पायला को अपना पूर्ण समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। वही कांग्रेस से पूर्व चयरमैन प्रकाश सैनी ने भी बगावती तेवर दिखाते हुये अपना नामकन भरा है लेकिन कांग्रेस पार्टी ने पूर्व चेयरमैन को झटका देते हुये रमेश पायला को अपना समर्थन दिया है। पूर्व चेयरमैन प्रकाश सैनी ने हाई बिर्ड सिस्टम को बिल्कुल नकारा बताया ये बिल्कुल गलत है। इससे लोगो के साथ धोखा होता है जनप्रतिनिधि जो लोगो के विश्वास से चुना जाता है वह कामयाब रहता है......वही दिनेश मीणा ने भी निर्दलीय के रूप मे हाईबिर्ड नामांकन भरा है दिनेश मीणा ने भी कहा कोटपूतली नगारपरिषद मे जिस प्रकार पूर्व मे भस्टचार चरम पर रहा उसके खिलाफ चुनाव लड़ा जा रहा है..... सियासी हलचल तेज..... पूर्व चेयरमैन महेंद्र सैनी के इस फैसले और कांग्रेस के सिंबल दांव के बाद कोटपूतली का स्थानीय सियासी पारा चरम पर पहुंच गया है। भाजपा के बागी खेमे और कांग्रेस के इस नए गठबंधन ने विपक्षी पार्टियों के चुनावी गणित को पूरी तरह से उलझा दिया है। फॉर्मूले से बदला चुनावी समीकरण.... कोटपूतली में लागू हुए हाइब्रिड सिस्टम का फायदा उठाते हुए रमेश पायला ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया था। राजनीति के इस मोड़ पर कांग्रेस निकाय चुनाव प्रभारी विनोद कुमारी सांगवान ने रमेश पायला के पक्ष में अधिकृत रूप से कांग्रेस पार्टी का सिंबल जमा करवा दिया। इस कदम के बाद रमेश पायला अब कांग्रेस के आधिकारिक चेहरे के रूप में चुनाव मैदान में ताल ठोंकते नजर आएंगे। भाजपा से बगावत कर महेंद्र सैनी ने दिया समर्थन.... एक तरफ जहां कांग्रेस ने अपना नया दांव खेला है, वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बड़ा झटका लगा है। भाजपा से बगावत करते हुए पूर्व चेयरमैन महेंद्र सैनी ने अपने और अपनी धर्मपत्नी के भाजपा व निर्दलीय रूप से भरे गए नामांकन को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने रमेश पायला को अपना पूर्ण समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। इधर भाजपा ने कमल सैनी पर विश्वास जताते हुये अपना सिंबल जमा करवाया है। कमल सैनी वार्ड नंबर 24 से चुनाव लड़ कर बीजेपी केसिंबल पर जीत हासिल की थी जिस पर पार्टी ने विश्वास जताते हुये भाजपा से अपना प्रत्यासी उतारा है। भाजपा से प्रत्यासी घोषित कमल सैनी के साथ कोटपूतली विधायक हंसराज पटेल व भाजपा जिला महामंत्री सुरेन्द्र सैनी साथ रहे और कहा इस बार जनता को अच्छी सौगात दी जायेगी..... सियासी हलचल तेज..... पूर्व चेयरमैन महेंद्र सैनी के इस फैसले और कांग्रेस के सिंबल दांव के बाद कोटपूतली का स्थानीय सियासी पारा चरम पर पहुंच गया है। भाजपा के बागी खेमे और कांग्रेस के इस नए गठबंधन ने विपक्षी पार्टियों के चुनावी गणित को पूरी तरह से उलझा दिया है। साथ ही अब ये भी देखना होगा आखिर कांग्रेस से पूर्व चेयरमैन प्रकाश चंद सैनी अपना नामांकन वापस लेकर किसको समर्थन करेंगे...... सभापति के लिये 6 प्रत्यासियो ने भरे 8 नामांकन जिसमे दो कांग्रेस व दो बीजेपी के सिंबल से भरे फॉर्म 18 तारीख को नाम वापसी. लेना का समय रहेगा अब देखना ये ही होगा आखिर मैदान मे कौन डता रहेगा कौन अपना नामांकन वापसी करेगा......0
0
Report
रामगढ़ में चेयरमैन पद के लिए भाजपा-कांग्रेस के उम्मीदवार नामांकन, निर्दलीयों पर है नजर
Ramgarh Cantonment, Jharkhand:रामगढ़ (अलवर)। नगर पालिका चुनाव में पार्षदों के परिणाम सामने आने के बाद अब चेयरमैन पद को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बुधवार को रामगढ़ उपखंड कार्यालय में चेयरमैन पद के लिए नामांकन प्रक्रिया हुई। भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल कर बोर्ड बनाने का दावा किया है। वहीं 14 निर्दलीय पार्षदों के रुख पर चेयरमैन पद का फैसला निर्भर माना जा रहा है। भाजपा ने वार्ड नंबर 16 से निर्वाचित पार्षद प्रेम मेघवाल को चेयरमैन पद का प्रत्याशी बनाया है। प्रेम मेघवाल ने एसडीएम सुभाष यादव के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान भाजपा चुनाव प्रभारी वेद प्रकाश पटेल, मंडल अध्यक्ष भगवान सैनी सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं कांग्रेस ने वार्ड नंबर 7 से निर्वाचित पार्षद गुरबक्स जाटव को चेयरमैन पद के लिए प्रत्याशी बनाया है। गुरबक्स जाटव ने भी एसडीएम के समक्ष नामांकन दाखिल किया। इस दौरान कांग्रेस नेता एवं विधायक प्रत्याशी आर्यन जुबाय, प्रधान नसरू खान सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नामांकन के बाद दोनों ही दलों ने नगरपालिका में अपना बोर्ड बनने का दावा किया। कांग्रेस नेता आर्यन जुबैर ने कहा कि कांग्रेस बहुमत के साथ बोर्ड का गठन करेगी। वहीं भाजपा चुनाव प्रभारी वेद प्रकाश पटेल ने भी भाजपा के दमदारी से बोर्ड बनाने और पार्टी का चेयरमैन बनने का दावा किया। रामगढ़ नगरपालिका के 35 वार्डों के चुनाव परिणाम में भाजपा को 13, कांग्रेस को 8 और निर्दलीय प्रत्याशियों को 14 सीटें मिली हैं। बहुमत के लिए 18 पार्षदों का समर्थन जरूरी है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही अपने दम पर बहुमत से दूर हैं। अब दोनों दलों की नजरें निर्दलीय पार्षदों पर टिकी हैं। निर्दलीयों के समर्थन से ही चेयरमैन पद के लिए बहुमत का आंकड़ा पूरा हो सकेगा। एसडीएम सुभाष यादव ने बताया कि चेयरमैन पद के लिए नामांकन के बाद 18 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया होगी। इसके बाद 21 सितंबर को एसडीएम कार्यालय में मतदान कराया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
श्रीकरणपुर नगरपालिका अध्यक्ष पद के नामांकन की आज आख़िरी तारीख है
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीकरणपुर नगरीय निकाय चुनाव-2026 के तहत नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन है। अंतिम दिन भाजपा की ओर से वार्ड संख्या 21 के नवनिर्वाचित पार्षद विनय तनेजा ‘हैप्पी’ ने अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। वहीं कांग्रेस की ओर से वार्ड संख्या 22 के नवनिर्वाचित पार्षद विनोद यादव ने भी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन जमा कराया। श्रीकरणपुर नगरपालिका के 25 वार्डों के चुनाव परिणाम में भाजपा के 14, कांग्रेस के 9 और निर्दलीय 2 पार्षद निर्वाचित हुए हैं। अब अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। अध्यक्ष पद का चुनाव 21 सितंबर को होना निर्धारित है। श्रीकरणपुर में नगरपालिका की कमान किसके हाथ जाएगी, यह तस्वीर अब अध्यक्ष पद के चुनाव के बाद साफ होगी।0
0
Report
खेतड़ी में भाजपा का खेल: गीता सैनी निर्विरोध चेयरमैन निर्वाचित
Jhunjhunu, Rajasthan:खेतड़ी, झुंझुनूं खेतड़ी नगरपालिका में भाजपा का बड़ा खेला! खेतड़ी नगरपालिका में भाजपा की गीता सैनी निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं गीता सैनी बनीं चेयरमैन अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ गीता सैनी ने नामांकन दाखिल किया नामांकन अंतिम दिन भाजपा ने गीता सैनी पर खेला दांव विधायक धर्मपाल गुर्जर की रणनीति से बदला चुनावी समीकरण कांग्रेस के टिकट पर जीती गीता सैनी अब भाजपा के साथ खेतड़ी में भाजपा का चेयरमैन निर्विरोध, गीता सैनी निर्वाचित कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुईं गीता सैनी ने रचा नया सियासी समीकरण झुंझुनूं जिले की खेतड़ी नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में बड़ा सियासी उलटफेर सामने आया है। खेतड़ी में बीजेपी ने बड़ा खेला किया। जिसके बाद गीता सैनी खेतड़ी नगरपालिका की अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हो गई हैं। नामांकन के अंतिम दिन कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुईं गीता सैनी को भाजपा ने अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया था। गीता सैनी ने भाजपा में शामिल होने के बाद अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। उनके सामने किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। जिसके बाद उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित कर दिया गया। गीता सैनी वार्ड नंबर 5 से कांग्रेस के टिकट पर पार्षद निर्वाचित थीं। वह खेतड़ी नगरपालिका की निवर्तमान चेयरमैन भी थीं। अध्यक्ष पद के नामांकन के अंतिम दिन दोपहर करीब तीन बजे से कुछ समय पहले उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और इसके बाद भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। गीता सैनी के भाजपा में शामिल होने के बाद स्थानीय राजनीति में विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर की भूमिका भी चर्चा में रही। भाजपा ने उन्हें तत्काल अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया और नामांकन कराया। निर्विरोध निर्वाचन के बाद गीता सैनी ने कहा कि उन्होंने भाजपा इसलिए ज्वाइन की, क्योंकि विधायक धर्मपाल गुर्जर ने पिछले दो वर्षों में खेतड़ी में अच्छे कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि वह खेतड़ी का विकास और जनता की सेवा करना चाहती हैं। खेतड़ी नगरपालिका में कुल 25 वार्ड हैं। चुनाव में भाजपा के 8, कांग्रेस के 4 और 13 निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुए थे। कांग्रेस के टिकट पर जीतकर आईं गीता सैनी के भाजपा में आने के बाद अध्यक्ष पद का समीकरण पूरी तरह बदल गया। अब खेतड़ी नगरपालिका में भाजपा की गीता सैनी के निर्विरोध अध्यक्ष बनने के साथ ही अध्यक्ष पद का चुनाव समाप्त हो गया है। वहीं कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। बाइट : गीता सैनी, नवनिर्वाचित निर्विरोध चेयरमैन, खेतड़ी0
0
Report
5600 करोड़ के घोटाले में फरार आरोपी इखलाक हुसैन ने सरेंडर कर दिया
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर 5600 करोड़ की ठगी केस में रिटायर्ड दारोगा के बेटे ने किया सरेंडर कानपुर के बहुचचारित 5600 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में फरार चल रहे इखलाक हुसैन ने सरेंडर कर दिया है इखलाक ने पुलिस कमिश्नर ऑफिस में सरेंडर किया ठगी में नाम सामने आने के बाद नेपाल में काट रहा था फेरारी पुलिस के मुताबिक पिछला से पूछताछ में पता चला है कि बांसमंडी सोहन लाल हाटा निवासी अमीर नाम का युवक इखलाक के बैंक अकाउंट का इस्तेमाल करता था इखलाक के करीब 4 बैंकों में खाते थे जो 2024 से चल रहे थे। इन खातों से महज 8 दिन में 1 करोड़ से ज्यादा का ट्रांजेक्शन किया गया ठगी का पैसा गेमिंग एप पर लगाया जाता था इस पूरे प्रकरण में दो आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं अब इखलाक के सरेंडर के बाद पुलिस ठगी के नेटवर्क की और कड़ियां जोड़ने में जुटी है इखलाक से पूछताछ में कई और लोगों के नाम भी सामने आए हैं।0
0
Report
Advertisement
