Back
यूपी सपनावत में पथराव वीडियो से मचा हंगामा; पुलिस ने दोनों पक्ष गिरफ्तार
AMAbhishek Mathur
Mar 07, 2026 07:07:44
Hapur, Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश में शरारती तत्वों और गुंडे, बदमाशों के खिलाफ भले ही पुलिस जीरो टॉलरেন্স की नीति पर काम कर रही हो, लेकिन बावजूद इसके अपराधियों में खाकी का खौफ नज़र नहीं आ रहा है. इसका जीता जागता उदाहरण सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह वीडियो है. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि करीब आधा दर्जन युवक एक मकान पर फिल्मी स्टाइल में ताबड़तोड़ पथराव कर रहे हैं. घर के अंदर दुबके परिवार के लोग अपने को बचाते हुए पथराव की वीडियो बना रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह वीडियो हापुड़ के कपूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सपनावत का है. यहां करीब तीन दिन पहले एक ही पक्ष के दो लोगों में कूड़े को लेकर विवाद हुआ था और विवाद इतना बढ़ा की जमकर मारपीट हुई और उसके बाद पथराव हुआ. इलाके में पथराव होने से हड़कंप मच गया और सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस में इस मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों ही पक्षों के लोगों को शांति भंग की धारा में गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया. हापुड़ के कपूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सपनावत में तीन दिन पूर्व यानी होली पर हुए पथराव की वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. जिसमें साफ तौर पर देखा जा रहा है कि दबंग किस्म के युवक एक परिवार पर जमकर पथराव कर रहे हैं. इस घटना के संबंध में पिलखुवा क्षेत्राधिकारी अनीता चौहान ने बताया कि करीब तीन दिन पूर्व होली पर एक ही पक्ष के दो लोगों में विवाद हुआ था. जिसमें पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के लोगों को गिरफ्तार कर शांति भंग की धारा में जेल भी भेज दिया है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KJKamran Jalili
FollowMar 07, 2026 08:30:120
Report
0
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowMar 07, 2026 08:20:490
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowMar 07, 2026 08:20:430
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowMar 07, 2026 08:20:280
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
FollowMar 07, 2026 08:20:110
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowMar 07, 2026 08:19:450
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 07, 2026 08:19:13Noida, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग
निजी हॉस्पिटल का लोकार्पण करने पहुंचे सीएम योगी
आगरा के सिकंदरा स्थित यथार्थ शांतिवेद हॉस्पिटल पहुंचे सीएम योगी
0
Report
SBSharad Bhardwaj
FollowMar 07, 2026 08:19:030
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowMar 07, 2026 08:18:500
Report
WMWaqar Manzoor
FollowMar 07, 2026 08:18:370
Report
FWFAROOQ WANI
FollowMar 07, 2026 08:18:260
Report
MDMahendra Dubey
FollowMar 07, 2026 08:18:160
Report
SPSatya Prakash
FollowMar 07, 2026 08:18:010
Report
VSVIPIN SHARMA
FollowMar 07, 2026 08:17:560
Report