Back
हापुड़ लूट: पांच लुटेरे गिरफ्तार, 44.37 लाख नकदी बरामद
AMAbhishek Mathur
Feb 13, 2026 06:01:21
Hapur, Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में 31 जनवरी को दिल्ली के चावल व्यापारी से हुई 64 लाख रूपये की लूट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने घटना में शामिल पांच लुटेरों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है. जिसमें एक लुटेरे रईस के पैर में पुलिस की गोली लगी है. पुलिस ने इन लुटेरों के पास से चावल व्यापारी से लूटी गई रकम में से 44.37 लाख रूपये की नकदी बरामद की है.
जानकारी के अनुसार हापुड़ में 31 जनवरी को दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर चावल कारोबारी से 64 लाख रूपये की लूट उस वक्त हुई थी, जब वह एचडीएफसी बैंक से रूपये निकालकर दिल्ली की ओर जा रहा था. जैसे ही चावल व्यापारी पिलखुवा पर पहुंचे, तभी पीछे से आए स्कूटी सवार तीन लुटेरों ने तमंचे के बल पर उनसे रूपयों से भरा बैग छींन लिया और फरार हो गये. लूट की घटना के बाद पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी हुई थी. सीसीटीवी कैमरों को चेक करने के अलावा लुटेरों की लोकेशन को ट्रैस किया जा रहा था. सीओ राहुल यादव ने बताया कि सुबह पिलखुवा कोतवाली पुलिस और स्वेट टीम सिखेड़ा बम्बा पर चेकिंग कर रही थी. तभी बाइक पर सवार कुछ संदिग्ध युवक पुलिस को आते दिखाई दिये. जिन्हें पुलिस ने रोकने का इशारा किया, तो युवकों ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें एक गोली युवक के पैर में लगी. पुलिस ने युवक को दबोच लिया. पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम रईस निवासी गाजियाबाद बताया. सीओ ने बताया कि मौके से पुलिस ने चार अन्य युवकों को भी गिरफ्तार किया. पकड़े गये अभियुक्तों ने पूछताछ के दौरान बताया कि उनके द्वारा 31 जनवरी को दिल्ली-लखनऊ हाईवे एनएच-9 पर चावल व्यापारी से हुई 64 लाख रूपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था. पुलिस ने पांचों लुटेरों के पास से तलाशी के दौरान 44.37 लाख रूपये की नकदी भी बरामद की है. जबकि एक अभियुक्त मौके से फरार होने में कामयाब रहा. जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है. पुलिस ने लुटेरों के पास से लूटी गई रकम के अलावा लूट की वारदात में प्रयुक्त एक स्कूटी, एक बाइक और अवैध तमंचे व कारतूस बरामद किये हैं. घायल हुए बदमाश रईस को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस अन्य लुटेरों की तलाश में जुटी है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAkhilesh Sharma
FollowFeb 13, 2026 07:23:300
Report
WMWaqar Manzoor
FollowFeb 13, 2026 07:23:010
Report
WMWaqar Manzoor
FollowFeb 13, 2026 07:22:490
Report
SHShahzad Hussain Bhat
FollowFeb 13, 2026 07:22:410
Report
FWFAROOQ WANI
FollowFeb 13, 2026 07:22:280
Report
FWFAROOQ WANI
FollowFeb 13, 2026 07:22:180
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
FollowFeb 13, 2026 07:22:00Maihar, Patehra, Madhya Pradesh:NH-30 पर बड़ा हादसा: दर्शनार्थियों से भरी बोलेरो ट्रेलर में जा घुसी, 2 घायल
0
Report
RNRajesh Nilshad
FollowFeb 13, 2026 07:21:470
Report
ADArvind Dubey
FollowFeb 13, 2026 07:21:310
Report
PKPushpender Kumar
FollowFeb 13, 2026 07:21:030
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 13, 2026 07:20:340
Report
DKDebojyoti Kahali
FollowFeb 13, 2026 07:20:030
Report
VSVaibhav Sharma
FollowFeb 13, 2026 07:19:510
Report
TSTushar Srivastava
FollowFeb 13, 2026 07:19:01Lucknow, Uttar Pradesh:विश्वविद्यालय से लखनऊ विश्वविद्यालय में NSUI समेत राजनीतिक पार्टियों के छात्र संगठन UGC एक्ट लागू करने रोहित एक्ट लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया
0
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 13, 2026 07:18:520
Report