icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
245101
Shakti KishorShakti KishorFollow19 Feb 2025, 11:37 am

Hapur - तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा घायल

Hapur, Uttar Pradesh:

जनपद हापुड़ के धौलाना में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा है. जिसमें एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार गांव करनपुर जट्ट निवासी श्याम सिंह अपने साथी सुनील के साथ बाइक पर सवार होकर अपने गांव से धौलाना-मसूरी मार्ग होते हुए गाजियाबाद के विजयनगर में कुकर फैक्ट्री में काम करने के लिए जा रहे थे. जैसे ही धौलाना थाना क्षेत्र के गांव देहरा में महाराणा प्रताप की मूर्ति के पास पहुचे तभी तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी. हादसे में गांव करनपुर जट्ट निवासी 35 वर्षीय श्याम सिंह की दर्दनाक मौत हो गई।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सुप्रीम कोर्ट की ग्रीन पटाखा छूट से चौखंडी मार्किट में दिवाली बाजार पलटा

Delhi, Delhi:दिल्ली-एनसीआर में दिवाली पर सुप्रीम कोर्ट की ओर से 7 और 8 नवंबर को निर्धारित समय-सीमा के भीतर ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति दिए जाने के बाद बाजारों में हलचल कम हो गई है। पश्चिमी दिल्ली के चौखंडी मार्किट में पटाखा बाजारों और इलाकों में ग्रीन क्रैकर्स की बिक्री और उपलब्धता का ग्राउंड रियलिटी चेक किया गया, जिसमें दुकानदारों में नाराजगी नजर आई और ग्राहकों का भी कहना है कि दिवाली का त्यौहार है ऐसे में पटाखे तो जलेंगे ही। पिछले साल भी दिवाली पर पटाखे बैन थे फिर भी देर रात तक पटाखे जले। दिवाली के बाद प्रदूषण बढ़ जाएगा। ग्राउंड रिपोर्ट के दौरान लोगों से उनकी राय भी जानी गई कि वे इस दिवाली ग्रीन क्रैकर्स को प्राथमिकता दे रहे हैं या सामान्य आतिशबाजी को, और क्या लोग पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए ग्रीन पटाखों के लिए अधिक कीमत चुकाने को तैयार हैं। सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित समय-सीमा के तहत सुबह 6 से 7 बजे और रात 8 से 10 बजे के बीच ही पटाखे जलाने की अनुमति है। इसके साथ लोगों और दुकानदारों से यह जानकारी भी पूछी गई कि उन्हें इन समय-सीमाओं की जानकारी है या नहीं और वे नियमों का पालन करने को लेकर कितने जागरूक हैं।
0
0
Report

अयोध्या दीपोत्सव से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 80 अफसर और 2500 जवान तैनात

Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, उत्तर प्रदेश: दीपोत्सव से पहले सुरक्षा इंतजाम पर अयोध्या रेंज के DIG सोमेन वर्मा ने बताया, "दीपोत्सव के कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसमें ट्रैफिक सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन व्यवस्था, फायर टेंडर्स, फायर ब्रिगेड हैं। उसके बाद कम से कम 80 अफसरों की तैनाती की गई है, 2500 के ऊपर का पुलिस बल तैनात किया गया है...PAC और CRPF तैनात हैं। रैपिड एक्शन फोर्स हैं। स्पेशल QRT हैं, हमारे ऐसे दस्ते भी हैं जो किसी भी परिस्थिति को संभालने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा NDRF, SDRF की टीमें तैनात की गई हैं। ड्रोन सिस्टम लगाए गए हैं, CCTV कैमरा लगाए गए हैं... इस तरह से इस कार्यक्रम को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top