Hapur - दिनदहाड़े महिला से चेन लूट कर बाइक सवार बदमाश फरार
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़, नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अपना घर कॉलोनी में बाइक सवार बदमाशों का आतंक देखने को मिला है। जहां बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े स्कूटी सवार महिला के साथ लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। स्कूटी सवार महिला से सोने की चेन लूटकर बदमाश मौके से फरार हो गए। लूट की घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर हापुड़ के रामगढ़ी निवासी महिला अपनी बेटी के साथ स्कूटी पर सवार होकर बाजार से अपने घर लौट रही थी। जैसे ही वह दिल्ली रोड स्थित अपना घर कॉलोनी के पास पहुंची तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन लूटकर मोके से फरार हो गए।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
