245201
हापुड़ के बाबूगढ़ थाना प्रभारी ने कुचेसर चौपला पर व्यापारियों के साथ की बैठक
Babugarh, Uttar Pradesh:हापुड़ के बाबूगढ़ SHO विजय कुमार गुप्ता ने कुचेसर चौपला पर व्यापारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में व्यापारियों ने अतिक्रमण हटाने व क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। SHO ने व्यापारियों से अपील की कि वे CCTV अधिक से अधिक संख्या में लगाएं और हाईवे के मुख्य मार्ग को जोड़े, ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही इसके खिलाफ पुलिस अभियान चलाएगी व सुरक्षा को मजबूत करने के लिए विभिन्न स्थानों पर CCTV लगाए जाएंगे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ट्रैक्टर ट्रॉली दुर्घटना में शिक्षक की मौत, ग्रामीणों ने प्रदेशन से कार्रवाई की मांग
Noida, Uttar Pradesh:Gangapur सुरेश शर्मा Bhilwara से बड़ी खबर: टेक्टर ट्रॉली से शिक्षक की मौत का मामला, रायपुर पुलिस की समझाइस और उचित कार्रवाई के बाद प्रदेशन हुवा खत्म, पोस्टमार्टम को लेकर बनी सहमति, उच्च अधिकारीयों ने दिया आश्वासन, बेखौफ टेक्टर चालकों के खिलाफ होंगी कठोर कार्रवाई, अल सुबह hुवा था नाथडियास गांव मे हादसा, टेक्टर ट्रॉली की टक्कर से हुई थी शिक्षक की मौत. रायपुर थाना क्षेत्र के नाथडियास गांव मे बजरी से भरे टेक्टर ने बाइक सवार एक शिक्षक को टक्कर मार दी, हादसे में शिक्षक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गईं, हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने बॉडी सड़क पर रखकर प्रदेशन शुरू कर दिया, मृतक की बॉडी को मौके पर नहीं उठाने दे रहे हैं, बजरी माफियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ग्रामीणों का कहना है कि अवैध बजरी की शिकायत कई बार प्रशासन से की मगर कोई कठोर कार्रवाई नहीं पाई, सूचना पर रायपुर थाना पुलिस मौके पर पहुँची, आक्रोषित लोगों से समझाएस कर रही है, मृतक प्रभु सिंह सरकारी शिक्षक थे जो नाथड़ीयास स्कूल में सरकारी काम से जा रहे थे, तभी अनियंत्रित टेक्टर ट्रॉली ने बाइक चपेट में लेने से मौत हो गई।0
0
Report
ब्राह्मण वोट के लिए अखिलेश यादव ने PDA में पंडित जोड़े; बीजेपी ने आरोप लगाए
Noida, Uttar Pradesh:मुद्दा- ब्राह्मण वोटों को साधने के लिए अखिलेश यादव ने pda में पंडित को शामिल किया, लेकिन उनकी पार्टी के नेता ब्राह्मणों का अपमान कर रहे हैं ऐसा बीजेपी ने दावा किया है, सपा दफ्तर के आगे पोस्टर लगा है जिसमें चढ़ावा चोरी से गुस्साए भगवान राम ब्राह्मणों को श्राप देते दिखाई दे रहे हैं...बीजेपी ने इसे ब्राह्मणों के अपमान से जोड़ा है...0
0
Report
रावतभाटा में मतदाता जागरूकता के लिए 1–8 सितम्बर तक स्वीप गतिविधियाँ
Begun, Rajasthan:रावतभाटा, चित्तौड़गढ़ में नगर निकाय चुनाव-2026 को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है. मंगलवार को अंबेडकर भवन में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी मुकेश नागर ने कर्मचारियों और श्रमिकों को मतदान की शपथ दिलाई. इसके बाद अंबेडकर भवन से गणेश नगर और बालाजी नगर तक मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई. रैली में नगर पालिका कर्मचारी, स्वच्छता मित्र, अग्निशमन कर्मचारी और शहरी रोजगार गारंटी योजना के श्रमिक शामिल हुए. वहीं, ऑटो टिपरों के जरिए ऑडियो संदेश प्रसारित कर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है. 1 से 8 सितंबर तक प्रभात फेरी, रैली, रंगोली, नुक्कड़ नाटक और चित्रकला प्रतियोगिता जैसी गतिविधियाँ आयोजित होंगी।0
0
Report
Advertisement
केशकाल में पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसकर 8 गिरफ्तारियाँ दर्ज कीं
Kondagaon, Chhattisgarh:कोंडागांव जिले के केशकाल में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एक के बाद एक सामने आए दो गंभीर मामलों में पुलिस ने कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहला मामला टाटामारी मार्ग का है, जहां नशे में धुत युवकों ने वन विभाग के चपरासी के साथ जमकर मारपीट की। वहीं दूसरे मामले में भी इन्हे अपराधियों मे से एक चारामा निवासी एक आदतन अपराधी अपने जीजा पर जानलेवा हमला करने की नीयत से धारदार हथियार लेकर पहुंच गया। पुलिस ने दोनों मामलों में तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया और अब अपराधियों का शहर में पैदल जुलूस निकालकर न्यायालय में पेश किया गया। केशकाल में सोमवार को अपराध की दो सनसनीखेज घटनाओं ने पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी। पहला मामला टाटामारी मार्ग का है। एसडीओपी ने बताया कि चारामा से केशकाल आए करीब 8 युवक नशे की हालत में थे, जिन्होंने वन विभाग के चपरासी के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में चपरासी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही केशकाल पुलिस मौके पर पहुंची और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने ले आई। पुलिस इन आरोपियों से पूछताछ कर ही रही थी कि इसी दौरान एक और गंभीर वारदात का खुलासा हुआ। चारामा निवासी इमामुद्दीन खान अपने जीजा पर हमला करने की नीयत से करीब चार धारदार हथियार लेकर उसके घर पहुंचा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी आदतन अपराधी है और पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद भी आरोपियों के तेवर कम होते नजर नहीं आए। बताया जा रहा है कि एक आरोपी पुलिस के सामने हत्या में इस्तेमाल हथियारों के बारे में बेखौफ होकर जानकारी देता नजर आया। वहीं गिरफ्तारी के बाद आरोपियों ने पुलिस के साथ फोटो खिंचवाने की मांग भी की। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को थाना परिसर से केशकाल बस स्टैंड तक पैदल जुलूस के रूप में ले जाकर न्यायालय में पेश किया। केशकाल में लगातार सामने आ रही आपराधिक गतिविधियों के बीच पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा कस रहा है। एसडीओपी अरुण नेताम ने साफ कहा है कि असामाजिक तत्वों और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।0
0
Report
चित्तौड़गढ़ के बेगूं मंदिर चोरी: चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण चुराए
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं उपखंड के काटूंदा गांव स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में अज्ञात चोरों ने देर रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश मंदिर के ताले तोड़कर दो चांदी के मुकुट, दो जोड़ी चेन, दो चांदी के हाथी, दो मोर, दो झूले, एक चांदी की बांसुरी और दो सोने के मांदलिये चुरा ले गए। सुबह पूजा के लिए पहुंचे ग्रामीणों को घटना का पता चला, जिसके बाद पारसोली पुलिस को सूचना दी गई। थानाधिकारी आशुतोष सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है。0
0
Report
कोटा की विराट अनंत चतुर्दशी शोभायात्रा: कलरी पहली बार दिखेगी, श्रद्धालु जुटेंगे
Kota, Rajasthan:25 सितंबर को कोटा में निकलेगी विराट अनंत चतुर्दशी शोभायात्रा, पहली बार केरल का पारंपरिक युद्ध कौशल ‘कलरी’ बनेगा मुख्य आकर्षण; 200 झांकियां-अखाड़े, भजन व डांडिया मंडलियां होंगी शामिल, 4 से 5 लाख श्रद्धालुओं के जुटने का अनुमान, पर्यावरण संरक्षण का भी रहेगा विशेष संदेश. 25 सितंबर को कोटा में निकलने वाली विराट अनंत चतुर्दशी शोभायात्रा इस बार भक्ति, शौर्य, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का अद्भुत संगम बनेगी। शोभायात्रा का सबसे बड़ा आकर्षण केरल का पारंपरिक युद्ध कौशल ‘कलरी’ होगा, जो पहली बार अपनी विशेष प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को रोमांचित करेगा। दोपहर 11.30 बजे सूरजपोल गेट से शुरू होने वाली शोभायात्रा में करीब 200 झांकियां एवं अखाड़े, 90 अखाड़े, 10 भजन मंडलियां और 10 डांडिया मंडलियां शामिल होंगी। लगभग 4 से 5 लाख श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान है और यात्रा करीब 18 से 19 घंटे तक चलेगी। मार्ग में शहर की 150 स्वागत समितियां श्रद्धालुओं का स्वागत करेंगी। सुरक्षा के लिए 350 स्वयंसेवक, जिनमें 200 पुरुष और 150 महिला सुरक्षा स्वयंसेवक शामिल हैं, तैनात रहेंगे। पर्यावरण संरक्षण को विशेष प्राथमिकता देते हुए मिट्टी और गोबर से बनी गणेश प्रतिमाओं को बढ़ावा दिया जाएगा तथा 1100 गणेश प्रतिमाएं निःशुल्क वितरित की जाएंगी। आयोजन समिति का लक्ष्य इस ऐतिहासिक शोभायात्रा के माध्यम से कोटा को राष्ट्रीय और विश्व पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने का प्रयास0
0
Report
Advertisement
डॉ. राधाकृष्ण चतुर्वेदी की 53वीं पुण्यतिथि पर रतननगर में प्रेरणा दिवस
Churu, Rajasthan:चूरू । बीकानेर संभाग के प्रथम आईएएस डॉ. राधाकृष्ण चतुर्वेदी की पुण्यतिथि रतननगर में मनाई गई. शिक्षा और सुविधाओं के अभाव वाले दौर में रतननगर जैसे छोटे कस्बे से संघर्ष करते हुए शिक्षा हासिल कर बीकानेर संभाग के प्रथम आईएएस बनने वाले डॉ. राधाकृष्ण चतुर्वेदी की 53वीं पुण्यतिथि सोमवार को प्रेरणा दिवस के रूप में मनाई गई. इस अवसर पर आयोजित समारोह में वक्ताओं ने उनके संघर्ष, प्रशासनिक कुशलता और रतननगर के विकास में दिए योगदान को याद करते हुए वर्तमान युवा पीढ़ी से उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया. समारोह में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि डॉ. चतुर्वेदी हम सभी के प्रेरणापुंज थे। उन्होंने देश और प्रदेश में राजकीय सेवाओं के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए लोकसेवा की ऐसी नींव रखी, जो आज भी मील का पत्थर बनी हुई है। उनकी कुशल प्रशासनिक क्षमता तथा लोक एवं सामाजिक सेवा के कारण मरुधरा आज भी उन्हें श्रद्धा से याद करता है। उन्होंने कहा कि डॉ. चतुर्वेदी रतननगर के विकास के संवाहक रहे। उनके आदर्श आज भी समाज को प्रेरणा देते हैं। वे भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका निष्काम कर्मयोग निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा. विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि छोटे से कस्बे रतननगर में जन्मे डॉ. राधाकृष्ण चतुर्वेदी ने बाल्यावस्था से ही जीवन में कुछ कर गुजरने का संकल्प लिया. उस दौर में शिक्षा हासिल करना और किसी बड़े लक्ष्य की कल्पना करना भी चुनौतीपूर्ण था. इसके बावजूद उन्होंने संघर्ष करते हुए शिक्षा प्राप्त की और बीकानेर संभाग के प्रथम आईएएस बनकर पूरे मरुस्थल क्षेत्र को गौरवान्वित किया. डॉ. चतुर्वेदी के पौत्र एवं समाजसेवी अखिलेश चतुर्वेदी ने बताया कि पं. राधाकृष्ण चतुर्वेदी का जन्म 10 अक्टूबर 1910 को रतननगर में हुआ था. उन्होंने संघर्षपूर्ण जीवन जीते हुए राजस्थान के एकीकरण के बाद आईएएस सेवा में चयन प्राप्त किया. बीकानेर स्टेट के तत्कालीन महाराजा सार्दुल सिंह ने उनकी कार्यकुशलता को देखते हुए उन्हें इंस्पेक्टर जनरल कस्टम्स एंड एक्साइज का दायित्व सौंपा। उत्कृष्ट सेवाओं के चलते उन्हें डायरेक्टर सिविल सप्लाइज का दायित्व भी मिला. अखिलेश चतुर्वेदी ने बताया कि डॉ. चतुर्वेदी के अनुरोध पर महाराजा सार्दुल सिंह रतननगर आए, जिसके बाद कस्बे में बिजली की सुविधा पहुंची तथा देपालसर स्टेशन से रतननगर तक सड़क का निर्माण हुआ. उन्होंने श्रीगंगानगर कलेक्टर, रेवेन्यू सेक्रेटरी, मेडिकल एवं हेल्थ सेक्रेटरी सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दीं और रेवेन्यू बोर्ड के चेयरमैन पद से सेवानिवृत्त हुए. उन्होंने कहा कि उनके दादा अपनी मायड़ भूमि को कभी नहीं भूले और हमेशा रतननगर के विकास के लिए प्रयासरत रहे. उनके बताए मार्ग पर चलते हुए परिवार भी कस्बे के विकास में अपना योगदान देता रहेगा. साहित्यकार मुरारीलाल महर्षि ने कहा कि डॉ. चतुर्वेदी ने राजकीय सेवा के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए लोकसेवा की ऐसी परंपरा स्थापित की, जिसे आज भी याद किया जाता है. उनकी प्रशासनिक क्षमता, सामाजिक सरोकार और रतननगर के विकास एवं शैक्षिक उन्नयन के लिए किए गए कार्य नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं. इस अवसर पर डॉ. अक्षत चतुर्वेदी एवं आयुष चतुर्वेदी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया. अन्य वक्ताओं ने भी डॉ. चतुर्वेदी के जीवन संघर्ष एवं उपलब्धियों को याद करते हुए युवा पीढ़ी से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया. समारोह के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, वासुदेव चावला, मुरारीलाल महर्षि, राजेंद्र-धीरेन्द्र, ईशरराम डूडी, नारायण सैनी, नारायण शर्मा, सम्पत तंवर, सम्पतलाल कटारिया, नारायण प्रसाद सैनी, विजय गोठवाल, अशोक यादव, पवन यादव, सूर्यप्रकाश स्वामी, रमेश कुमार गौड़, दीनदयाल पारीक, निर्मल सेन आदि ने बड़ी संख्या में रतननगरवासियों ने बस स्टैंड स्थित सर्किल पर डॉ. राधाकृष्ण चतुर्वेदी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.0
0
Report
चिड़ावा वार्ड-10 से राजकुमार के नामांकन पर ठेकेदारी आरोप, जांच की मांग
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं चिड़ावा के वार्ड 10 से कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार के नामांकन पर आपत्ति ठेकेदारी से जुड़े होने का आरोप, नामांकन निरस्त करने की मांग नामांकन को लेकर जिला कलेक्टर को दी लिखित शिकायत शिकायत में नगर पालिका के कार्यादेश और निविदा दस्तावेज किए पेश राजस्थान नगरपालिका अधिनियम और निर्वाचन नियमों का दिया हवाला कलेक्टर से दस्तावेजों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग झुंझुनूं नगर पालिका चुनाव-2026 में चिड़ावा के वार्ड नंबर 10 से कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार के नामांकन को लेकर विवाद सामने आया है। प्रत्याशी के नगर पालिका में ठेकेदारी कार्य से जुड़े होने का आरोप लगाते हुए उनके नामांकन की वैधता पर आपत्ति दर्ज करवाई गई है। इस संबंध में जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को लिखित शिकायत दी है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि वार्ड 10 से कांग्रेस के टिकट पर नामांकन दाखिल करने वाले राजकुमार पुत्र महीपाल ठेकेदारी का कार्य करते हैं और मैसर्स राजकुमार कॉन्ट्रैक्टर नाम से फर्म संचालित करते हैं। शिकायत में राजस्थान नगरपालिका अधिनियम, 2009 की धारा 24 और राजस्थान नगरपालिका (निर्वाचन) नियम, 1994 का हवाला देते हुए नामांकन की पात्रता की जांच करने की मांग की गई है। शिकायतकर्ता ने अपनी आपत्ति के साथ नगर पालिका से संबंधित कुछ दस्तावेज भी प्रस्तुत किए हैं। इनमें निविदा सूचना संख्या 02/2026-27 के कार्य संख्या 21 का हवाला दिया गया है। शिकायत के अनुसार, इस कार्य के तहत मोहर सिंह सैनी के मकान से पंडित गणेश नारायण रोड तक सीसी सड़क निर्माण का कार्यादेश 20 जुलाई 2026 को जारी किया गया था। कार्य की अवधि 21 जुलाई से 20 अक्टूबर 2026 तक बताई गई है।इसके अलावा निविदा संख्या 05/2024-25 के तहत वार्ड 1 से 40 तक विभिन्न स्थानों पर क्रॉस निर्माण एवं मरम्मत कार्य से जुड़े पुराने कार्यादेश का भी शिकायत में उल्लेख किया गया है।शिकायतकर्ता का कहना है कि 1 सितंबर को चिड़ावा के एसडीएम एवं निर्वाचन अधिकारी के समक्ष भी आपत्ति प्रस्तुत की गई थी। अब जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी से मांग की गई है कि प्रस्तुत दस्तावेजों और नियमों के आधार पर प्रत्याशी की पात्रता की निष्पक्ष जांच की जाए और यदि निर्वाचन नियमों के तहत नामांकन निरस्त करने की स्थिति बनती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए।हालांकि, राजकुमार के नामांकन की वैधता पर अंतिम निर्णय निर्वाचन अधिकारी द्वारा दस्तावेजों और लागू नियमों की जांच के बाद ही होगा। फिलहाल नामांकन पत्रों की संवीक्षा की प्रक्रिया के दौरान सामने आई इस आपत्ति को लेकर चिड़ावा की चुनावी राजनीति में चर्चा तेज हो गई है।0
0
Report
झुंझुनूं के मंडावा रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत, घायल राहगीर मदद के लिए दौड़े
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं के मंडावा रोड पर जिला जेल और स्टेडियम के पास दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार लोग सड़क पर गिर गए। तेज आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके पर पहुंचे और घायलों को संभाला। दुर्घटना की पूरी घटना रास्ते में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार मंडावा की ओर से एक बाइक आ रही थी जिसमें एक युवक के साथ महिला सवार थी। जिला जेल से पहले बाइक चालक ने किसान कॉलोनी की ओर जाने वाली सड़क पर अचानक टर्न लिया। इसी दौरान पीछे से आ रही दूसरी बाइक आगे चल रही बाइक से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक मुड़ने के कारण पीछे आ रहे बाइक चालक अपना संतुलन नहीं बना पाए और उसने पीछे से टक्कर मारी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों पर सवार लोग सड़क पर गिर गए। हादसा होते ही आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके पर पहुंचे और घायल लोगों की मदद की।0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं: पंचदेव मंदिर चौराहे पर दो निजी स्कूल बसों की भिड़ंत CCTV वीडियो में कैद
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं शहर में दो निजी स्कूलों की बसों की भिड़ंत हादसे के समय दोनों बसों में सवार थे स्कूली बच्चे गनीमत रही, हादसे में किसी बच्चे को नहीं आई चोट पंचदेव मंदिर chौरahe पर हुआ हादसा, दोनों बसों को नुकसान हादसे की पूरी घटना CCTV कैमरे में हुई कैद, वीडियो आया सामने जानकारियाँ के अनुसार हादसा सोमवार को पंचदेव मंदिर चौराहे पर हुआ प्रत्यक्षदर्शियों और सामने आए CCTV फुटेज के अनुसार एक निजी स्कूल की बस चौराहा पार कर रही थी। इसी दौरान दूसरी निजी स्कूल की बस अपनी लेन में आ रही थी। चौराहा पार करते समय दोनों बसों के बीच टक्कर हो गई। टक्कर में दोनों बसों को नुकसान पहुंचा। दूसरी बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के दौरान बसों में बच्चे मौजूद थे, सभी बच्चे सुरक्षित रहे। पुलिस को घटना की सूचना मिलने के बाद मामले की जानकारी जुटाई जा رہی है। हादसे का CCTV फुटेज सामने आने के बाद घटना कैसे हुई, इसकी तस्वीर भी साफ हो गई है।0
0
Report
यूपी विधानसभा चुनाव के बीच नेताओं की जुबान से गर्म बयान, माहौल गरमा गया
Noida, Uttar Pradesh:यूपी विधानसभा चुनाव के दिन नजदीक आ रहे हैं...सारे राजनीतिक दल जनता के दिलों में जगह बनाने में जुटे हुए हैं...लेकिन कुछ नेताओं की जुबान से ऐसे शब्द निकल रहे हैं...जो सियासी तापमान को बढ़ा दे रहे हैं.... दरअसल आजमगढ़ के नेहरू हॉल में सपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित गोष्ठी में लाल बिहारी शामिल हुए थे...उसी दौरान उन्होंने ये बयान दिया...जिसके बाद से सियासी माहौल गरम है.0
0
Report
चित्तौड़गढ़ में 45 किलो अफीम डोडाचूरा बरामद, कार भी जब्त
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के भदेसर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 45 किलो 450 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद किया है। पुलिस ने डोडाचूरा परिवहन में प्रयुक्त स्वीफ्ट कार को भी जब्त किया है। कार्रवाई ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत की गई। पुलिस के अनुसार चित्तौड़गढ़-उदयपुर हाईवे से देवड़ा पीपली-जैतपुरा जाने वाले सर्विस रोड के कट के पास नाले पर एक सफेद स्वीफ्ट कार की तलाशी ली गई। कार में तीन काले प्लास्टिक के कट्टों में डोडाचूरा मिला। पुलिस ने एक आरोपी को नामजद करते हुए प्रकरण दर्ज किया है। थानाधिकारी विनोद मेनारिया के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है。0
0
Report
Advertisement
चिड़ावा के निजी अस्पताल में स्टाफ का मोबाइल चोरी, CCTV में कैद चोर
Jhunjhunu, Rajasthan:चिड़ावा के निजी अस्पताल में स्टाफ का मोबाइल चोरी हुआ. चोरी की पूरी वारदात अस्पताल में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई. जानकारी के अनुसार अस्पताल में स्टाफ अपना मोबाइल चार्ज में लगाकर सो गया; इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और मौका पाकर स्टाफ का मोबाइल चोरी कर ले गया. मोबाइल चोरी करने के बाद आरोपी अस्पताल से फरार हो गया. स्टाफ के जागने पर मोबाइल गायब मिला और अस्पताल में लगे CCTV फुटेज खंगाली गई. फुटेज में एक युवक मोबाइल चोरी करते हुए दिख रहा है. पीड़ित ने CCTV फुटेज के साथ चिड़ावा पुलिस को शिकायत दी है. शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी युवक की तलाश की जा रही है.0
0
Report
हनुमानगढ़ में युवक की मौत: हत्या मामला दर्ज, SC-ST एक्ट भी लागू
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ में युवक की मौत पर हत्या का केस दर्ज, रातभर मारपीट का आरोप SC-ST एक्ट में भी कार्रवाई हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी थाना क्षेत्र में युवक की मौत मामले में रिपोर्ट दर्ज होने पर कई अहम खुलासे पीड़ित द्वारा किए गए हैं। मृतक के भाई की रिपोर्ट पर टिब्बी थाने में हत्या समेत एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच सीओ संगरिया शंकर को सौंपी गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि तार चोरी का आरोप लगाकर तीन युवकों के साथ रातभर लाठी-डंडों से मारपीट की गई। इसी दौरान एक युवक के पेट में गंभीर चोट लगी और बाद में उसकी मौत हो गई。 दरअसल, चक 5 एनजीआर नगराना निवासी दीपक कुमार ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 31 अगस्त की शाम वह अपने बड़े भाई महेन्द्र और दोस्त सुखचौन उर्फ चेनी के साथ मोटरसाइकիլ से फतेहपुर गया था। वहां नशा नहीं मिलने पर तीनों वापस लौट रहे थे। रास्ते में मोटरसाइकिल का गियर खराब हो गया, जिसे ठीक करने के बाद वे आगे रवाना हुए。 शिकायत के मुताबिक, रात करीब 11 बजे किन्नुओं के बाग के पास एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से आया और उसने खुद को महेन्द्र नायक बताया। इसके बाद उसने फोन कर संदीप जाट को मौके पर बुलाया। आरोप है कि दो कारों में 5-6 लोग वहां पहुंचे और आते ही तीनों युवकों पर तार चोरी का आरोप लगाकर लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी。 दीपक ने आरोप लगाया कि तीनों को जबरन कार में बैठाकर नहर के पुल के पास ले जाया गया, जहां फिर मारपीट की गई। इस दौरान आसपास के खेतों से 20-25 लोग भी मौके पर पहुँच गए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इन लोगों ने भी उनके साथ मारपीट की और जातिसूचक गालियां दीं। रिपोर्ट में राहुल पुत्र सतपाल तरड़, रमेश पुत्र दीनदयाल गोस्वामी और राजेन्द्र जाट सहित कई लोगों के नाम बताए गए हैं। वहीं 15-20 अन्य लोगों के नाम-पते की जानकारी नहीं होने की बात कही गई है। शिकायत के अनुसार, मारपीट के दौरान महेन्द्र के पेट में गंभीर चोट लगी। उसे अस्पताल ले जाने की बात कहने पर कथित तौर पर आरोपियों ने मना कर दिया। करीब सुबह 4 बजे महेन्द्र की मौत हो गई। इसके बाद दोनों घायल युवकों को मोटरसाइकायल पर बैठाकर ले जाने का आरोप है。 रास्ते में चेनी की तबीयत बिगड़ने पर मोटरसाइकिल रोक दी गई और महेन्द्र का शव सड़क पर रख दिया गया। इसके बाद दीपक ने 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को टिब्बी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, जबकि शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया。 पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा दीपक की रिपोर्ट के आधार पर टिब्बी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में हत्या और एससी-एसटी एक्ट के प्रावधान लगाए गए हैं। इसकी जांच सीओ संगरिया शंकर को सौंपी गई है। अब पुलिस आरोपों की जांच, पोस्टमार्टम व मेडिकल रिपोर्ट तथा घटना से जुड़े साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।0
0
Report
तारीगामी ने जम्मू-कश्मीर बैंक के मुद्दों के शीघ्र समाधान की मांग सरकार से की
Kulgam, تاریگامی نے جموں و کشمیر بنک کے مسائل کے جلد حل کا مطالبہ کرتے ہوئے حکومت پر عوامی مینڈیٹ کا احترام کرنے پر زور دیا۔ کولگام۔ رکن اسمبلی کولگام محمد یوسف تاریگامی نے ڈاک بنگلہ کولگام میں افسران کے ساتھ ایک میٹنگ کی صدارت کی جس میں ڈریکٹر ہاٹیکلچر کشمیر ڈریکٹر ایگریکلچر کشمیر اور مارکیٹنگ کشمیر کے ساتھ ضلع کے افسران بھی موجود تھے محمد یوسف تاریگامی نے میڈیا سے بات کرتے ہوئے کہا کہ نام لئے بغیر کہا کہ عوامی مینڈیٹ کا احترام ہونا چاہیے کیونکہ اگر ہمارا خیال نہ رکھا جائے لیکن مینڈیٹ کا لحاظ رکھنا چاہیے اسکے ساتھ تاریگامی نے جموں وکشمیر بنک پر کہا کہ جموں وکشمیر بنک مسائل حل ہونی چاہئے0
0
Report
Advertisement
