Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hamirpur210431

अज्ञात युवती के जिंदा जले हुए मिलने के मामले से मची सनसनी, दुष्कर्म कर जलाने की आशंका,

Nov 13, 2025 03:04:56
Govindpura, Uttar Pradesh
अज्ञात युवती के जिंदा जले हुए मिलने के मामले से मची सनसनी,देर शाम कस्बे के सुनसान इलाके मे बने नगर पालिका स्टोर से युवती के चीखने की आवाज आई सामने,लोगो ने युवती के चीखने की आवाज सुन पुलिस को दी सूचना,मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरी तरह जली हुई युवती को तुरंत ईलाज के लिए पहुंचाया अस्पताल,अस्पताल से युवती की हालत गंभीर होने पर झाँसी किया गया रेफर,युवती के साथ दुष्कर्म जैसी बड़ी वारदात के बाद जिंदा जलाने की आशंका,जान बचाने के लिए चीखती-पुकारती रही युवती,पुलिस को मौके पर एक पर्स और युवती की घड़ी
115
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
GPGYANENDRA PRATAP
Nov 13, 2025 04:23:38
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव STF और उन्नाव पुलिस की बड़ी करवाई। राजस्व हानि पहुँचने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़। अवैध गिट्टी,मोरंग ओवरलोड वाहनों को परिवहन कराने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़। STF कानपुर और सदर कोतवाली ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल। परिवहन विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों की मिली भगत से चलता था संगठित गिरोह। अवैध खनन सामग्री मौरंग, बालू, गिट्टी का होता था परिवहन। STF की सूचना पर गदन खेड़ा उन्नाव में घेराबंदी कर पांच को पुलिस ने पकड़ा। आरोपियों के पास से 13800 नगद एक ट्रक, सात फोन दो कार बरामद। परिवहन विभाग के अधिकारियों से मिली भगत कर चलते थे संगठित गिरोह। ओवरलोड वाहनों को जनपद से कराते थे पास, करते थे वसूली। परिवहन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का भी फिक्स तथा हिस्सा। 2 साल से चला रहे थे संगठित गिरोह, व्हाट्सएप,यूपीआई से करते थे लेनदेन।
0
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Nov 13, 2025 04:23:27
Damoh, Madhya Pradesh:साइको शराबी युवक कूद पड़ा तेंदुए के सामने, हमले में हुआ घायल, अब तक चार लोगों को जख्मी कर चुका तेंदुआ.. तीन दिनों से लगातार इलाके में दिखाई दे रहा तेंदुआ लोगों पर हमलावर है और अब तक चार लोगों को घायल कर चुका है। घायलों ने वन विभाग की टीम के साथ ड्रॉन कैमरे से निगरानी करने वाला ऑपरेटर भी है जो ड्रॉन ऑपरेट करते वक्त तेंदुए के हमले का शिकार हुआ है। वहीं एक साइको शराबी युवक खुद तेंदुए के सामने कूद गया और उसे भी उसने निशाना बना डाला। दरअसल तेंदुए के ग्रामीण इलाके में होने की खबर के बाद लोग दहशत ने और जब उन्हें खबर लग रही है कि तेंदुआ हमलावर है तो दहशत कई गुना बढ़ जाती है लेकिन इस बीच हटा इलाके का एक शराबी युवक थम्मन काछी अरहर के खेत में छिपे तेंदुए के बेहद नजदीक पहुंच गया और तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। गनीमत रही कि थम्मन को घायल कर तेंदुआ भाग निकला लेकिन उसके हमले ने शराबी साइको को कई ज़ख्म दिए है जिसे जिला अस्पताल में दाखिल किया गया है। इलाज के दौरान थम्मन पागलपन की हरकते करता नजर आ रहा है और कहता हे कि वो देवी भक्त है और देवी की सवारी से मिलने गया था। वहीं उसकी पत्नी बताती हे की रात के वक्त वन अमले के लोगों ने सूचना दी कि उसके पति को तेंदुए ने घायल किया हे जिसकी सूचना पर वो अस्पताल पहुंची हे। इसके अलावा देर रात दो और घायलों को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है जो बताते हैं कि गांव में ही उन पर तेंदुए ने हमला बोला है। आतंक फैलाने वाले तेंदुए को रेस्क्यू करने के लिए लगातार वन अमला लगा हुआ है लेकिन न तो वो पकड़ में आ रहा है और न ही वो ग्रामीण क्षेत्रों से जंगल की तरफ भाग रहा है। ऐसे हालातों में वन अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वो सतर्क और सावधान रहें और बहुत ज्यादा जरूरी होने पर ही बस्ती ने निकलें ताकि तेंदुआ किसी और पर हमला न बोल पाए。
0
comment0
Report
JAJhulan Agrawal
Nov 13, 2025 04:23:02
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Nov 13, 2025 04:22:27
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में अपराधी अब पूरी तरह से बेख़ौफ़ हो चुके हैं। ताज़ा मामला नगर थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित लोहिया नगर ओवरब्रिज के पास का है, जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक युवक को 100 रुपये की रंगदारी नहीं देने पर चाकू से गोद-गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक की पहचान बीरपुर थाना क्षेत्र के छपकी गांव निवासी परमानंद महतो के पुत्र संतोष कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि संतोष कुमार ट्रैफिक चौक पर सब्जी बेचने का काम करता है। बीती रात जब वह अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहा था, तभी रास्ते में एक अपराधी ने उससे 100 रुपये की रंगदारी मांगी।जब संतोष ने पैसे देने से इनकार किया, तो अपराधी ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उसके शरीर पर 10 से अधिक वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उठाकर बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हमलावर की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
0
comment0
Report
VKVIKRANT KUMAR
Nov 13, 2025 04:21:28
Patna, Bihar:ज्ञानचक गांव में बुधवार की रात गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका दहल उठा। पुरानी रंजिश में दो गुटों के बीच हुए विवाद में तीन युवकों को गोली लग गई। घायलों में विकास कुमार (21 वर्ष), साहिल कुमार (20 वर्ष) और अंकित कुमार (20 वर्ष) शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए एनएमसीएच पटना में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि विकास और अंकित को पैर में जबकि साहिल के सीने में गोली लगी है। घटना की सूचना मिलते ही दीदारगंज पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से गोली के खोखे भी बरामद किए हैं। एसडीपीओ फतुहा अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि यह घटना पुरानी रंजिश का परिणाम है। घायलों के बयान के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। ग्रामीणों के अनुसार, दीपावली के समय जुआ खेलने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। बीते दो दिनों से दोनों गुटों के बीच तनाव बढ़ गया था। बुधवार की देर शाम तीनों युवक घर के पास बैठकर बातचीत कर रहे थे, तभी दूसरे पक्ष के युवक नशे की हालत में पहुंचे और मारपीट करने लगे। देखते ही देखते उन्होंने पिस्टल निकाल ली और फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें तीनों घायल हो गए। गोलीबारी की आवाज सुनते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। लोग घरों से बाहर निकल आए। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले भी इसी विवाद को लेकर अंकित के भाई दीपक की पिटाई की गई थी। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है फिलहाल इस मामले में 2 लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और बाकी आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है। बाइट - अवधेश कुमार, एसडीपीओ फतुहा बाइट - पीड़ित
0
comment0
Report
MKMohammad Khan
Nov 13, 2025 04:19:40
Bhilwara, Rajasthan:लोकेशन - मांडल जिला - भीलवाड़ा विधानसभा- मांडल खेत पर पिलाई करते वक्त करंट लगने से पुजारी की मौत मांडल उपखंड क्षेत्र के दांता कला गांव में सवेरे खेत पर पिलाई करने के दौरान करंट लगने से गांव के शिव मंदिर के पुजारी की मौत हो गई। हादसे से गांव में शोक की लहर छा गई। जानकारी के अनुसार, दांता कला निवासी महादेव पुत्र श्रवण नाथ (52) सवेरे अपने खेत पर फसल की पिलाई करने गया था। मोटर पंप चालू करने के दौरान अचानक करंट की चपेट में आने से वह अचेत होकर नीचे गिर गया। थोड़ी देर बाद जब उसकी पत्नी खेत पर उसके लिए खाना लेकर पहुंची तो उसे जमीन पर अचेत अवस्था में देखकर घबरा गई और तुरंत घर लौटकर परिजनों को सूचना दी。 सूचना पर उसके बेटे खेत पर पहुंचे और महादेव को अचेत अवस्था में देख कर रोने-बिलखने लगे। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से उसे उपजिला अस्पताल मांडल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद महादेव को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मांडल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया। बाद में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया। महादेव गांव के शिव मंदिर में पुजारी थे और अपने विनम्र स्वभाव के कारण गांव में सम्मानित व्यक्ति माने जाते थे। उनकी मौत से पूरे गांव में शोक की लहर छा गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
comment0
Report
MKMohammad Khan
Nov 13, 2025 04:19:25
Bhilwara, Rajasthan:लोकेशन - मांडल जिला - भीलवाड़ा विधानसभा- मांडल खेत पर पिलाई करते वक्त करंट लगने से पुजारी की मौत मांडल उपखंड क्षेत्र के दांता कला गांव में सवेरे खेत पर फसल की पिलाई करने के दौरान करंट लगने से गांव के शिव मंदिर के पुजारी की मौत हो गई। हादसे से गांव में शोक की लहर छा गई। जानकारी के अनुसार, दांता कला निवासी महादेव पुत्र श्रवण नाथ (52) सवेरे अपने खेत पर फसल की पिलाई करने गया था। मोटर पंप चालू करने के दौरान अचानक करंट की चपेट में आने से वह अचेत होकर नीचे गिर गया। थोड़ी देर बाद जब उसकी पत्नी खेत पर उसके लिए खाना लेकर पहुंची तो उसे जमीन पर अचेत अवस्था में देखकर घबरा गई और तुरंत घर लौटकर परिजनों को सूचना दी। सूचना पर उसके बेटे खेत पर पहुंचे और महादेव को अचेत अवस्था में देख कर रोने-बिलखने लगे। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से उसे उपजिला अस्पताल मांडल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद महादेव को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मांडल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया। बाद में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया गया। महादेव गांव के शिव मंदिर में पुजारी थे और अपने विनम्र स्वभाव के कारण गांव में सम्मानित व्यक्ति माने जाते थे। उनकी मौत से पूरे गांव में शोक की लहर छा गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बाइट - सत्यनारायण, ग्रामीण
0
comment0
Report
HGHarish Gupta
Nov 13, 2025 04:18:47
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -बाबा बागेश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की यात्रा के बीच में सड़क गांव के पास विकास वाल्मीकि अपने साथियों के साथ ढोल नगाड़े बजाकर बाबा बागेश्वर का स्वागत कर रहा था। बाबा बागेश्वर ने पहले तो उनकी ट्राली को धक्का लगाया। इसके बाद स्वयं ढोल बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। पास में ही सबको बैठाकर उनके साथ भोजन किया। बाबा बागेश्वर ने समरसता का संदेश देते हुए कहा कि जात-पात की कोई खाई नहीं रहनी चाहिए, हम सब सनातनी हैं और सब भाई हैं।,बंचारी में पदयात्रा के मध्य में बाबा बागेश्वर ने छोटे बच्चों को बताया कि हिंदू राष्ट्र क्यों चाहिए। उन्होंने कहा कि हम हिंदू हैं और देश में हमारी संख्या ज़्यादा है। हमारे देश में 100 करोड़ से अधिक हिंदू रहते हैं। अपनी संस्कृति को बचाने के लिए हमें हिंदू राष्ट्र बनाना है। आतंकीवादियों के बारे में और उनके द्वारा दिल्ली में किए गए बम विस्फोटों का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हम लोगों को ऐसी बमबारी नहीं देखनी, इसलिए भारत को हिंदू राष्ट्र बनना है।बाबा बागेश्वर ने बच्चों को बताया कि देश के दो असली हीरो सीमा पर खड़ा जवान और खेत में खड़ा किसान है।
0
comment0
Report
NGNakibUddin gazi
Nov 13, 2025 04:18:23
Jalabaria, West Bengal:আইনজীবীর চেম্বার থেকে উদ্ধার ল- কলেজের প্রথম বর্ষের ছাত্রীর ঝুলন্ত দেহ ঘটনাটি ঘটেছে কাকদ্বীপ থানার প্রতাপাদিত্য গ্রাম পঞ্চায়েত এলাকায়। স্থানীয় সূত্রে জানা যায় ওই ছাত্রীর নাম সোনিয়া হালদার(২১)। বাড়ি কাকদ্বীপের গান্ধীনগর এলাকায়। পরিবার সূত্রে জানা যায় সোনিয়া ল নিয়ে পড়াশোনা করছিল সেই সুবাদেই কাকদ্বীপ কোর্টের আইনজীবী শেখ মানোয়ার আলমের কাছে প্র্যাকটিসের জন্য যেত প্রতিদিনের বুধবার সকালে বাড়ি থেকে বেরিয়ে ছিল সোনিয়া। সন্ধ্যাায় পরিবারের কাছে খবর আসে আইনজীবীর চেম্বার এর মধ্যে ঝুলন্ত অবস্থায় পড়ে রয়েছে সোনিয়ার দেহ এরপরই পরিবারের লোকজন ঘটনাস্থলে পৌঁছায় খবর দেয়া হয় কाकদ্বীপ থানার পুলিশকে। ঘটনা স্থলে কাকদ্বীপ থানার পুলিশ পৌঁছে দেহটি উদ্ধার করে ময়নাতদন্তের জন্য পাঠায়। অন্যদিকে সোনিয়ার ব্যাগ থেকে একটি প্রেমপত্র উদ্ধার হয়েছে এই ঘটনায়। যেখানে ওই আইনজীবের সাথে সম্পর্ক ছিল এমনটাই পরিবারের দাবি এবং তার জেরেই আত্মহত্যা বলে মনে করছে পরিবারের লোকজন। ইতিমধ্যেই পরিবারের পক্ষ থেকে ওই আইনজীবের নামে থানায় অভিযোগ দায়ের করা হয়েছে। তবে কি কারনে মৃত্যু এখনো পর্যন্ত পরিষ্কার ভাবে জানা যাচ্ছে না। ইতিমধ্যেই কাকদ্বীপ থানার পুলিশ মৃতদেহটি ময়না তদন্তে পাঠানোর পাশাপাশি একটি অস্বাভাবিক মৃত্যুর মামলার রজু করে গোটা বিষয়ের তদন্ত শুরু করেছে।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top