icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
210301
RavindraRavindraFollow16 Feb 2026, 08:07 am

व्यापारी के आत्महत्या का प्रयास करने के मामले में सर्राफा एसोसिएशन के साथ परिजन पहुंचे SP ऑफिस

Kalauli Teer Danda, Uttar Pradesh:हमीरपुर:–सर्राफा व्यापारी के आत्महत्या का प्रयास करने के मामले ने पकड़ा तूल, बीते कल सर्राफा व्यापारी सुरेंद्र सोनी ने अपनी आपबीती बताते हुए सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो किया था वायरल, वायरल वीडियो में सुरेंद्र सोनी ने अपने एक ग्राहक पर ब्लैकमेलिंग और शहर कोतवाली में तैनात क्राइम इंस्पेक्टर D. K. मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाते हुए जहरीले पदार्थ का किया था सेवन, हमीरपुर सर्राफा एसोसिएशन के साथ सर्राफा व्यापारी के परिजन पहुंचे एसपी कार्यालय, एसपी कार्यालय पहुंचकर परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार, पीड़ित परिवार का आरोप सर्राफा व्यापारी सुरेंद्र सोनी को गलत तरीके से मुकदमे में फंसाकर किया जा रहा था उत्पीड़न, सर्राफा व्यापारी के परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर भी लगाए गंभीर आरोप, जहरीला पदार्थ खाने से सर्राफा व्यापारी का इलाज कानपुर में है जारी,हालत नाजुक, मामला हमीरपुर सदर कोतवाली इलाके का.।।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गया सेंट्रल जेल और शेरघाटी उपकारा में मिडनाइट छापेमारी: कानून-व्यवस्था पर सख्ती

Gaya, Bihar:गया सेंट्रल जेल और शेरघाटी उपकारा में मिडनाइट छापेमारी, अफसरों की टीम ने खंगाला वार्ड का हर कोना,रात के अंधेरे में बड़ा एक्शन, एक साथ जिला-प्रशासन की संयुक्त छापेमारी से मचा हड़कंप बिहार में नए मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी के पद संभालते ही कानून-व्यवस्था को लेकर सख्ती दिखनी शुरू हो गई है। इसी कड़ी में गुरुवार की देर रात करीब 11:55 बजे गया के केंद्रीय कारा और शेरघाटी उपकारा में बड़ा छापेमारी अभियान चलाया गया। गया सेंट्रल जेल में गुरुवार देर रात करीब 11:55 बजे शहर में उस समय हलचल मच गई, जब सीटी एसपी कोटा किरण कुमार के नेतृत्व में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने केंद्रीय कारा, गया में सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस ऑपरेशन में प्रोबेशनर पुलिस पदाधिकारी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी SDPO-01, SDPO-02 समेत आसपास के दर्जनों थानों के पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल रहे। पूरी कार्रवाई बेहद गोपनीय और सुनियोजित तरीके से की गई, जिससे जेल परिसर में अचानक हड़कंप की स्थिति बन गई। छापेमारी के दौरान जेल के सभी वार्डों और बैरकों की गहन तलाशी ली गई। छापेमारी का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को परखना और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना था। प्रशासन ने इस कार्रवाई से बताया कानून व्यवस्था को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, इस तरह के औचक निरीक्षण से जेल के अंदर अनुशासन और सुरक्षा को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। सीटी एसपी कोटा किरण कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान किसी भी प्रकार का कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

बारां में खनन ट्रैक्टर-ट्राली हादसे से बच्चों की मौत, शाहाबाद रोड पर भारी जाम

RMRam MehtaJust now
Baran, Rajasthan:बारां में खनन ट्रैक्टर की टक्कर से दो मासूमों की मौत, शाहाबाद रोड पर फूटा जनता का आक्रोश लगाया जाम ​बारां में एक दिन पहले दो मासूमों की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने शाहाबाद रोड पर आज सुबह जाम लगा दिया है खनन कार्य में लिप्त एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से दो मासूम भाई-बहनों की मौत के विरोध में स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए। आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने शाहाबाद रोड पर जाम लगाकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अवैध खनन व तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने की मांग की。 बीते कल बरडिया रोड पर एक ट्रैक्टर-ट्राली ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी थी। स्कूटी पर दो मासूम बच्चे अपनी मां के साथ स्कूल से घर लौट रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों मासूम भाई-बहनों ने दम तोड़ दिया, जबकि उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। ​अवैध खनन और तेज रफ्तार का कहर ​स्थानीय निवासियों का आरोप है कि क्षेत्र में खनन कार्य में लगे ट्रैक्टर-ट्राली अक्सर नियमों को ताक पर रखकर तेज रफ्तार में दौड़ते हैं। ग्रामीणों में इस बात को लेकर गहरा रोष है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद प्रशासन इन बेलगाम वाहनों पर कार्रवाई नहीं कर रहा है, जिसके कारण आए दिन मासूमों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है。 ​आज सुबह घटना से आक्रोशित लोगों संख्या में लोग शाहाबाद रोड पर एकत्रित हो गए और रास्ता जाम कर दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शनकारी प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए उचित मुआवजे और दोषी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। ​सूचना मिलते ही पुलिस जाब्ता और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों द्वारा समझाइश का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन प्रदर्शनकारी स्पष्ट ठोस कार्रवाई के आश्वासन पर अड़े हुए हैं। क्षेत्र में स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है。
0
0
Report

डोभी में मुक्तिधाम प्रस्ताव के विरोध में ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय पहुँचकर احتجاج

Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा तहसील के ग्राम डोभी में रिहायसी क्षेत्र में बनाया जा रहा मुक्तिधाम जिसके विरोध में ग्राम डोभी की महिलाएं बड़ी संख्या में तेंदूखेड़ा एसडीएम कार्यालय पहुंची और जताया विरोध ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थान पर मुक्तिधाम निर्माण का प्रस्ताव रखा गया है, वहां पास में मिडिल स्कूल, हॉस्टल और मकानों की दीवारें स्थित हैं। ऐसे में इस स्थान को अनुपयुक्त बताते हुए लोगों ने मांग की है कि श्मशान के लिए पंचायत क्षेत्र में उपलब्ध अन्य भूमि का चयन किया जाए। आरोप है कि डोभी सरपंच आपसी रंजिश के चलते मुक्तिधाम को इसी स्थान पर बनाने की जिद की जा रही है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस मामले में कलेक्टर, जिला पंचायत और एसडीएम को कई बार शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई
0
0
Report
Advertisement

सीडीएस अनिल चौहान का हर्षिल दौरा, विरासत केंद्र की आधारशिला रखी

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी: जनरल अनिल चौहान, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने उत्तरकाशी के हर्षिल में दौरा किया। हर्षिल पहुँचने पर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने CDS का औपचारिक स्वागत किया और क्षेत्र की वर्तमान प्रशासनिक गतिविधियों व विकास योजनाओं से अवगत कराया। दौरे के दौरान, CDS ने हर्षिल सांस्कृतिक एवं विरासत केंद्र की आधारशिला रखी। यह केंद्र क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत संरक्षण, गढ़वाल क्षेत्र के इतिहास को प्रदर्शित करने और पर्यटन बढ़ाने के उद्देश्य से एक पहल है। CDS ने वाइब्रेंट विलेज के निवासियों से संवाद किया और राष्ट्र निर्माण तथा सीमावर्ती क्षेत्र के विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी की सराहना की।
0
0
Report

हरदोई: विद्युत ट्रांसफार्मर चोर गैंग गिरफ्तार, 8 बदमाश दबोचे, 2 घायल

Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में विद्युत ट्रांसफार्मर चोर गैंग पर पुलिस का शिकंजा,मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, 8 गिरफ्तार हरदोई में विद्युत व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाले और ट्रांसफार्मरों से तेल व कॉपर चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पुलिस ने मुठभाड़ के बाद बड़ा खुलासा किया है।स्वाट, सर्विलांस और थाना अरवल पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी की,जिसके बाद बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग कर दी।जवाबी कार्रवाई में दो शातिर अपराधी सत्येन्द्र और गजेन्द्र के पैर में गोली लगी,जबकि मौके से कुल 8 शातिर चोरों को दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में फर्रुखाबाद के उमरापुर निवासी सत्येन्द्र, प्रवेश, सुरेन्द्र और अनूप, कासगंज का गजेन्द्र तथा हरदोई के स्थानीय निवासी मुनेन्द्र, रोहित और अजय शामिल हैं। यह गिरोह लंबे समय से आसपास के जनपदों में सक्रिय था और रात के अंधेरे में ट्रांसफॉर्मरों को निशाना बनाकर कॉपर वायर और तेल चोरी करता था।पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह के सरगना सत्येन्द्र और सुरेन्द्र पर कई जिलों में लूट,चोरी और गैंगस्टर एक्ट के गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि ट्रांसफार्मर तेल चोरी करने वाला गिरोह अरवल क्षेत्र के टिलिया घटवासा गांव में वारदात की फिराक में है।सूचना पर स्वाट,सर्विलांस और अरवल पुलिस ने घेराबंदी की।मौके पर पहुंचते ही बदमाशों ने खुद को घिरा देख पुलिस पार फायरिंग शुरू कर दी।पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में दो को पैर में गोली लगी और घेराबंदी कर कुल 8 बदमाशों को दबोच लिया गया।मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 49,000 रुपये नकद, 50 लीटर ट्रांसफार्मर तेल, तीन बंडल कॉपर वायर और चोरी में प्रयुक्त भारी उपकरण बरामद किए हैं। इसके अलावा एक सफेद कार, दो अवैध तमंचे (.315 बोर), चार जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस भी बरामद हुए। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।पुलिस के अनुसार यह बरामदगी हाल ही में अरवल और कोतवाली देहात क्षेत्र में हुई कई चोरी की घटनाओं से जुड़ी हुई है।सभी आठों अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है, जबकि घायल बदमाशों का इलाज पुलिस निगरानी में जारी है।इस कार्रवाई से जिले में अपराधियों में हड़कंप और आम जनता में राहत का माहौल है।
0
0
Report
Advertisement

कोटा में शराब दुकान खोलने विरोध ने शिक्षामंत्री दौरे में जोर पकड़ लिया

Kota, Rajasthan:कोटा कोटा में शराब की दुकान का विरोध हुआ तेज कोटा के रंगबाड़ी स्थित कृष्णा नगर में शराब की दुकान खुलने को लेकर स्थानीय लोग लगातार कर रहे हैं विरोध प्रदर्शन शैक्षणिक और धार्मिक गतिविधियों के बावजूद भी आबकारी विभाग ने कृष्णा नगर में शराब की दुकान खोलने की लोकेशन की आवंटित स्थानीय लोग विरोध करने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के घर पहुंचे महिलाओं और पुरुषों ने मंत्री से मिलने का किया आग्रह शिक्षा मंत्री मदन दिलावर आज पहुंचे थे कोटा प्रवास पर,, स्थानीय लोग जिला कलेक्टर सहित तमाम अधिकारियों को कर चुके हैं अवगत
0
0
Report

शेखपुरा प्रशासन ने 13 राजस्व कर्मियों के निलंबन से कड़ा संदेश दिया

Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा जिला प्रशासन ने बड़ी करवाई करते हुए हड़ताल पर रहने वाले 13 राजस्व कर्मचारी को निलंबित कर दिया है। और सभी निलंबित कर्मचारी को जिला मुख्यालय स्थित भूमि सुधार उपसमाहर्ता कार्यालय रहने का आदेश दिया है। इस बड़ी करवाई पर डीएम शेखर आनंद ने कहा कि विभिन्न अंचलों में कार्यरत राजस्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर अनिश्चित हड़ताल पर थे जिसके कारण सरकार के योजनाएं प्रभावित हो रही थी। जबकि राजस्व कर्मचारी सीएम के समृद्धि यात्रा कार्यक्रम और अभी महत्वपूर्ण जनगणना कार्य में भी शामिल नहीं हो रहे थे। जिसे लेकर राज्य मुख्यालय के निर्देश पर सभी 13 राजस्व कर्मचारी को निलंबित किया गया है। गौरतलब है कि डीएम द्वारा निलंबित राजस्व कर्मचारी में जितु कुमार, अंचल कार्यालय, बरबीघा, दीपक कुमार भारती, अंचल कार्यालय, घाटकुसुम्भा, रंजीत कुमार दास, अंचल कार्यालय, चेवाड़ा, मृणु कुमार दास, अंचल कार्यालय, बरबीघा, सुभाष कुमार अंचल कार्यालय, घाटकुसुम्भा, सुनील कुमार, अंचल कार्यालय, शेखपुरा, ओमप्रकाश कुमार अंचल कार्यालय, शेखपुरा, नागेंद्र कुमार अंचल कार्यालय, अरियरी, कौशल कुमार, अंचल कार्यालय, शेखपुरा, पूजा कुमारी, अंचल कार्यालय, चेवाड़ा, नितिन कुशवाहा, अंचल कार्यालय, अरियरी, संदीप कुमार सिंह, अंचल कार्यालय, शेखपुरा, रवि रंजन कुमार, अंचल कार्यालय, शेखपुरा में कार्यरत राजस्व कर्मचारी को भूमि उपसमाहर्ता कार्यालय में रहने का आदेश जारी किया है।
0
0
Report

नीतीश के इस्तीफे के बाद NDA के पोस्टर बिहार के विकास पर चर्चा

Patna, Bihar:पटना, 2025 के विधानसभा चुनाव एक नारा दिया गया था एनडीए की तरफ से 25 से 30 फिर से नीतीश, इस नारे के साथ पूरे बिहार में पोस्टर्स लगाए गए थे और नीतीश कुमार के चेहरे पर 2025 का चुनाव लड़ा गया था, लेकिन अब जब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिए और पूर्व मुख्यमंत्री हो गए तब से जो चीज दो दशकों से चली आ रही थी वह अब बदलनी शुरू हो गई, JDU कार्यालय के बाहर पोस्टर लगे जिनमें लिखा गया 'दो दशक बिहार के नवनिर्माण के लिए', दूसरे पोस्ट में लिखा गया 'दो दशक जन-जन के कल्याण के लिए'. पोस्टर में नीतीश कुमार के कार्यकाल में जो विकास कार्य हुए उसको दर्शाया गया है, पटना मेट्रो, राजगीर का ग्लास ब्रिज, स्टेडियम इसके बेटियों के स्कूल जाने की तस्वीर लगाई गई है. तो वहीं दूसरे पोस्टर में लिखा गया है एनडीए हम सब का है और सब मिलकर बिहार का विकास करेंगे
0
0
Report
Advertisement

सीवान जेल में अचानक छापेमारी, संदिग्ध कुछ नहीं बरामद

Siwan, Bihar:सीवान मंडल कारा में जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए अचानक छापेमारी की है।जिससे जेल परिसर में कैदियों और अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया। डीएम विवेक रंजन मैत्रेय और एसपी पूरन कुमार झा के नेतृत्व में घंटों तक चली इस सर्च ऑपरेशन में जेल के हर वार्ड की बारीकी से तलाशी ली गई। इस दौरान जेल परिसर के सभी वार्डों, बैरकों और संवेदनशील जगहों की सघन जांच की गई।तलाशी अभियान कई घंटों तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। हालांकि इस पूरी कार्रवाई के दौरान कोई भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ है।छापेमारी के बाद प्रशासन ने जेल प्रबंधन को सख्त निर्देश भी दिए हैं।जेल प्रशासन को जेल मैनुअल का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में किसी भी तरह की लापरवाही या अवैध गतिविधियों की गुंजाइश न रहे।
0
0
Report

हरीश रावत: चारधाम यात्रा भगवान भरोसे, धराली आपदा पर सरकार पर सवाल

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:हरीश रावत ने चारधाम यात्रा को भगवान भरोसे बताया ,धराली आपदा पर उठाए सवाल उत्तरकाशी उत्तरकाशी में चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू होने वाली है और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने चारधाम यात्रा को भगवान भरोसे बताया साथ ही यात्रा तैयारी को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। हरीश रावत ने कहा है कि अभी तक सरकार का कोई भी मंत्री चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर धरातल पर नहीं पहुंचा है और नहीं स्थानीय मीडिया से कोई संवाद किया है। इससे यह लगता है कि सरकार चारधाम यात्रा को लेकर गम्भीर नहीं है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह स्थिति काफी चिंता जनक बनी हुई है। गाड़ियों की पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है इसलिए इस समय की चारधाम यात्रा भगवान भरोसे है。
0
0
Report

महराजगंज में आइसक्रीम इकाइयों पर खाद्य सुरक्षा कानून के तहत 2.55 लाख जुर्माना

Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई के तहत अधोमानक तरीके से आइसक्रीम बनाने तथा लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले चार आइसक्रीम निर्माण इकाइयों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई की गई। इन इकाइयों पर 2 लाख 55 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। लैब परीक्षण में आइसक्रीम मानकों के अनुसार फैट और साल्ट की मात्रा नहीं पाई गई थी, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई। जिला प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा विभाग को ऐसे आइसक्रीम निर्माण इकाइयों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top