Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hamirpur210507

हमीरपुर में खाना बनाते समय फटा सिलेंडर,आशियाना हुआ धाराशाही

Oct 03, 2024 09:06:29
Ragaul, Uttar Pradesh

कुरारा थाना क्षेत्र के रिठारी गांव में गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे गांव निवासी आरती पत्नी स्वर्गीय सोतेराम अपनी बच्चियों के साथ कच्चे घर में घरेलु गैस में खाना बना रही थी, तभी सिलेंडर में आग लग गयी, और सभी लोग घर के बाहर निकलकर खडे़ हो गए और देखते-देखते घर में आग लग गयी और सिलेंडर फट कर मकान को तोड़ते हुए बाहर जाकर गिरा। जिससे मकान पूरी तरह से धरासाई हो गया। लोगों ने बताया की सभी लोग सुरक्षित है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड व कुरारा पुलिस मौके पर पहुंचकर बचाव में लगी है।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RZRajnish zee
Mar 07, 2026 12:03:38
Patna, Bihar:पटना – जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पर हुई बैठक निशांत कुमार की उपस्थिति में हुई बैठक पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, ललन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, ललन सर्राफ, एमएलसी संजय गांधी और सभी जिलाध्यक्ष की उपस्थिति में हुई बैठक संजय झा ने कहा निशांत कल 1:00 बजे जीडीयू पार्टी ज्वाइन करेंगे निशांत जेडीयू में है ही लेकिन एक औपचारिक रूप से वह सदस्यता ग्रहण करेंगे यह भ्रम मत फैलाइए कि नीतीश कुमार दिल्ली जा रहे हैं-संजय झा जब सदन चलेगा तो 1 महीना वे दिल्ली में रहेंगे, फिर पटना में ही रहेंगे केंद्र से बिहार के लिए बहुत कुछ लाकर देंगे नीतीश कुमार पटना में रहकर ही सरकार की देखरेख करेंगे नीतीश कुमार
0
comment0
Report
HBHeeralal Bhati
Mar 07, 2026 12:03:24
Jalore, Rajasthan:जालोर। जिले के सरवाना थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने जा रहे दंपती को रास्ते में रोककर आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट की और कैंची से उसकी नाक काट दी। घटना के बाद घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी रिपोर्ट में के.आर. बधा कुआ निवासी बाबूलाल पुत्र तेजाराम विश्नोई (49) ने बताया कि उसकी पुत्री सरिता की शादी चार साल पहले आरवा निवासी सोहनलाल पुत्र भवराराम विश्नोई के साथ हुई थी। सरिता जोधपुर में रहकर पढ़ाई कर रही थी, लेकिन पिछले तीन दिनों से उसका मोबाइल फोन बंद आ रहा था। बेटी के बारे में जानकारी नहीं मिलने पर बाबूलाल अपनी पत्नी केलीदेवी के साथ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए जा रहा था। बताया गया कि 6 मार्च को दोपहर करीब 2 बजे बाबूलाल, उसकी पत्नी केलीदेवी और केसराम पुत्र लाखाराम विश्नोई के साथ एक कैंपर गाड़ी में सवार होकर सरवाना थाना जा रहे थे। इस दौरान सरवाना क्षेत्र में बालेरा माइनर के पास एक सिल्वर रंग की क्रेटा कार खड़ी कर आरोपियों ने उनकी गाड़ी रुकवा ली। रिपोर्ट के अनुसार सोहनलाल पुत्र भवराराम, गणपत पुत्र भवराराम, श्रीराम पुत्र जगदीश, सिवणराम पुत्र रूपाराम (सभी निवासी बारवा) तथा चार अन्य लोगों ने गाड़ी की चाबी छीन ली और बाबूलाल व केसराम को धमकाते हुए एक तरफ खड़ा कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने गाड़ी में बैठी केलीदेवी को जबरदस्ती बाहर उतारकर मारपीट की। बाबूलाल का आरोप है कि इस दौरान सोहनलाल ने कैंची से केलीदेवी की नाक काट दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना शाम करीब 3 बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद बाबूलाल अपनी घायल पत्नी को लेकर सरवाना थाने पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार महिला की नाक स्पष्ट रूप से कटी हुई है, जिससे चेहरे पर गंभीर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच जारी है。
0
comment0
Report
MJManoj Jain
Mar 07, 2026 12:03:13
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर में 8 मार्च रंग पंचमी के अवसर पर भव्य फाग यात्रा और रंगोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से शहर में 300 से अधिक पुलिस जवान ड्यूटी पर तैनात रहेंगे, इसके अलावा संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन की मदद से निगरानी रखी जाएगी। रंगपंचमी पर हुड़दंग करने वालों पर प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। फाग यात्रा में डीजे प्रतिबंधित रहेगा। फाग यात्रा आजाद चौक से दोपहर 12:00 बजे प्रारंभ होगी, जो छोटा चौक, सोमवारिया बाजार, मगरिया होते हुए बस स्टैंड पर समाप्त होगी। फाग यात्रा में बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल होंगे। पूरा शहर में होगा रंगोत्सव शाजापुर में हर साल पांच दिनों तक होली पर्व मनाया जाता है। इस बार भी पूरे शहर में रंगपंचमी भी धूमधाम से मनाई जाएगी। आजाद चौक में सुबह से ही सार्वजनिक होली उत्सव समिति द्वारा रंगों की बौछार शुरू कर दी जाएगी। उसके बाद फाग यात्रा में पूरा शहर रंगों से नजर आएगा। पारंपरिक ढोल-नगाड़ों और लोक नृत्यों के साथ शहरवासी रंगपंचमी धूमधाम से मनाएंगे
0
comment0
Report
IAImran Ajij
Mar 07, 2026 12:03:03
Bagaha, Bihar:रामनगर स्थित रिहायशी इलाके में अचानक आग लगने से कई घर जल गए हैं। रामनगर थाना क्षेत्र के बेलौरा गाँव में आग के कारण गाँव में अफरा तफ़री मच गई। तेज भयावह लपटों और धुएँ के गुब्बार में लोग आग बुझाते हुए चार घरों को अपनी चपेट में देखते रहे। आग लगने के सही कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। जानकारी के मुताबिक आग में तीन घर और एक दालान बथान जलकर राख हो गए हैं। वहीं आग पीड़ितों के घरों में रखे गए लाखों के सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गए हैं। आग में टायर, गाड़ी, साइकल और कई बेशकीमती सामान राशन वगैरह भी जल गए हैं जबकि कुछ पालतू पशु झुलस गए हैं। सूचना मिलने पर अग्निशमन टीम और ग्रामीणों ने आग बुझाई है। अग्नि पीड़ित के मुताबिक अगले महीने बेटी की शादी के लिए घरों में रखे गए जेवरात, कपड़े और फर्नीचर भी जल गए हैं। राहत में जुटा अंचल प्रशासन क्षतिपूर्ति का आंकलन कर रहा है।
0
comment0
Report
DKDARSHAN KAIT
Mar 07, 2026 12:01:28
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र:- ट्रक में आग लगने से ट्रक ड्राइवर जलकर हुआ राख。 कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा विधानसभा में बीती रात बहलोलपुर गांव के पास पेड़ से टकराकर ट्रक में आग लग गई। इसमें ट्रक ड्राइवर जिंदा ही जल गया। आग से ट्रक का केबिन पूरी तरह से जल गया। बाद में पुलिस ने 2 हाइड्रा बुलाकर केबिन को तोड़कर शव को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान शाहाबाद के हबाना गांव के 57 साल के नासिर के रूप में हुई। नासिर ट्रक ड्राइवर थे और यमुनानगर के जठलाना की ट्रांसपोर्ट पर काम करते थे। घटना रात की है। नासिर कल रात अपने घर से ट्रक (HR58F 6110) लेकर ट्रांसपोर्ट पर जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक, नासिर अपने एक साथी राजेश कुमार के साथ शाहाबाद से निकला था। दोनों अपने-अपने ट्रक लेकर यमुनानगर के लिए चले थे। रास्ते में नासिर एक ढाबे पर रुक गया और खाना खाने लगा। उसने राजेश को भी खाने के लिए रोकने की कोशिश की, लेकिन राजेश अपना ट्रक लेकर निकल गया। पेड़ से टकराया ट्रक खाना खाने के बाद नासिर अपना ट्रक लेकर निकल लिया। जैसे ही नासिर बहलोलपुर गांव के पास पहुंचा तो उसका ट्रक बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गया। टक्कर लगते ही ट्रक का डीजल टैंक लीक हो गया और पेड़ से टकराने के कारण फूटी लाइट से डीजल ने तुरंत आग पकड़ ली। भभक कर जलने लगी, जिससे ट्रक का केबिन बुरी तरह से जल गया। इस दौरान नासिर ट्रक के केबिन में फंस गया। टक्कर की वजह उसकी सीट आगे सरक गई और केबिन पिचक गया, जिसस नासिर सीट और स्टेयरिंग के बीच फंस गया। उसे बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला。 केबिन में जिंदा जल गया बाहर नहीं निकलने के कारण नासिर ट्रक के केबिन के बीच में ही जिंदा जल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सड़क पर ट्रक में आग लगी देख गांव के लोगों ने ड Dial-112 को कॉल किया। मौके पर पहुंचे कर्मियों ने आग को बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटें काफी भड़क चुकी थी। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने बुझाई आग सूचना पाकर लाडवा से फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची और 15-20 मिनट में आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक केबिन और नासिर जल चुके थे। बाद में पुलिस ने 2 हाइड्रा को बुलाकर ट्रक के केबिन को चौड़ा करके नासिर के शव को बाहर निकाला और ट्रक के पीछे लिखे नंबर पर कॉल कर ट्रांसपोर्ट पर घटना की जानकारी दी। ट्रांसपोर्ट संचालक से सूचना पाकर नासिर का परिवार मौके पर पहुंच गए। बाबैन थाना पुलिस ने शव की पहचान के बाद उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आज नासिर के शव का पोस्टमॉर्टम करवाएगी। पुलिस नासिर के परिवार के बयान दर्ज कर रही है। उनके बयान के आधार पर आगे कार्रवाई होगी।
0
comment0
Report
Mar 07, 2026 11:57:32
Murtazanagar, Uttar Pradesh:उन्नाव।अचलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सुपासी में उस समय हड़कंप मच गया जब मिट्टी से भरा एक डंपर अनियंत्रित होकर 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन के पोल में जा घुसा। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोग बाल-बाल बच गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि डंपर में मिट्टी भरी हुई थी। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में अवैध खनन का कारोबार स्थानीय पुलिस की मदद से दिन-दहाड़े धड़ल्ले से चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा अवैध खनन रोकने के लिए गठित टास्क फोर्स में थाने और चौकी के प्रभारी को भी सदस्य बनाया गया है, इसके बावजूद क्षेत्र में अवैध खनन पर कोई प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है। फिलहाल लोगों का कहना है कि अब देखना यह होगा कि डंपर के नंबर के आधार पर यातायात विभाग या खनन विभाग आगे क्या कार्रवाई करता है।
0
comment0
Report
Mar 07, 2026 11:54:51
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में समाजसेवी व सपा नेता नैना सिंह गुर्जर द्वारा सिंभावली के हरोड़ा मोड पर राठी फार्म हाउस में मुस्लिम समाज के लोगों के लिए भव्य इफ़्तार पार्टी का आयोजन कर सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे की मिसाल पेश की है। समाजसेवी व सपा नेता नैना सिंह गुर्जर द्वारा राठी फार्म हाउस में एक भव्य इफ़्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों सहित भारी संख्या में रोजेदारों और स्थानीय नागरिकों ने शिरकत की इफ़्तार के समय सभी धर्मों के लोग एक साथ नजर आए, जो क्षेत्र की एकता और आपसी प्रेम को दर्शाता है वही नैना सिंह गुर्जर ने बताया उनका परिवार भी यहां मौजूद है और सभी का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। इस कार्यक्रम में आपसी भाईचारा कायम कर सभी ने एक साथ रोजा खोला और देश व प्रदेश की खुशहाली, अमन और चैन के लिए विशेष दुआएं मांगी। इस अवसर पर नैना सिंह गुर्जर ने सभी को रमजान की मुबारकबाद देते हुए कहा कि त्योहार हमें जोड़ने का काम करते हैं। इफ़्तार का यह आयोजन केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि आपसी विश्वास और भाईचारे को मजबूत करने का एक जरिया है कार्यक्रम में स्थानीय पार्षदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न समुदायों के धर्मगुरुओं ने हिस्सा लिया।
19
comment0
Report
Advertisement
Back to top