210301
हमीरपुर में महिला ने पुलिसकर्मी से की हाथापाई, वीडियो वायरल
Hamirpur, Uttar Pradesh:हमीरपुर के मौदहा कोतवाली क्षेत्र में एक महिला द्वारा पुलिसकर्मी से हाथापाई का वीडियो वायरल हो रहा है। महिला के पति कल्लू का शराब के नशे में भाई और पड़ोसियों से विवाद हुआ था। स्वयं कल्लू ने 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया था। जब पुलिस ने कल्लू को समझाने का प्रयास किया, तो उसकी पत्नी पुलिसकर्मी का कॉलर पकड़कर झगड़ने लगी। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
तालाब में डूबकर दो नाबालिग चचेरे भाइयों की मौत, गाव में मातम
Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी ब्रेक तालाब में डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौत, घर से भैंस चराने निकले थे नाबालिक लड़के,तालाब में नहाने गए थे दोनों नाबालिक लड़के,गांव में पसरा मातम,हल्ला मचाने के बाद गांव के ग्रामीणों द्वारा बचाने के किया गया प्रयास,लेकिन गहरे पानी में जाने से हुई मौत, ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस,मार्ग कायम कर की जा रही विवेचना,,मझौली थाना क्षेत्र के नेबूहा गांव के तालाब की घटना ।0
0
Report
इंदौर–पिथामपुर IPEC पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Noida, Uttar Pradesh:INDORE (MADHYA PRADESH): MOHAN YADAV (MADHYA PRADESH CM) ON INDORE–PITHAMPUR ECONOMIC CORRIDOR (IPEC) DR. MOHAN YADAV CM0
0
Report
अजमेर-नसीराबाद में सचिन पायलट का जोरदार स्वागत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश
Ajmer, Rajasthan:अजमेर के नसीराबाद में प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट रविवार को जोरदार स्वागत किया गया... भीलवाड़ा केआसींद जाते समय नसीराबाद के निकट दिलवाड़ी स्थित नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी शिव प्रकाश गुर्जर के कार्यालय पर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। पायलट के आगमन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौके पर एकत्रित हो गए और फूल-माला, पुष्प वर्षा एवं आतिशबाजी से भव्य स्वागत किया। माहौल पूरी तरह उत्साह और जोश से भरा हुआ नजर आया। कांग्रेसी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपने नेता के प्रति समर्थन और विश्वास जताया। इस अवसर पर पायलट ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा और जनसेवा की भावना ही पार्टी की असली ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता के बीच जाने और पार्टी की नीतियों को मजबूत करने का आह्वान किया। पायलट ने आगामी चुनावों को लेकर भी कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि अगर सभी मिलकर मेहनत करेंगे तो निश्चित रूप से आगामी चुनाव में सफलता मिलेगी। बाइट- अजय गौड वरिष्ठ कांग्रेसी नेता0
0
Report
Advertisement
चित्तौड़गढ़ के सांवलिया जी मंदिर में चढ़ावा 337 करोड़, रिकॉर्ड बना
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के मंडफिया स्थित श्री सांवलिया जी मंदिर में वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड करीब 337 करोड़ रुपए का चढ़ावा दर्ज हुआ है। खास बात यह है कि बीते चार दशकों में ऐसा कोई साल नहीं रहा, जब चढ़ावे में कमी आई हो। हर साल यह आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। मंदिर में हर महीने चतुर्दशी के दिन दान पात्र खोले जाते हैं। राजभोग आरती के बाद करीब 11:45 बजे काउंटिंग प्रक्रिया शुरू होती है। इसके दौरान बैंककर्मी और मंदिर प्रशासन के कर्मचारियों सहित लगभग 200 लोगों का स्टाफ लगाया जाता है। काउंटिंग की प्रक्रिया बेहद व्यवस्थित होती है—नोटों और सिक्कों को अलग किया जाता है, फिर उनकी वैल्यू के अनुसार छांटा जाता है, फिर हाथों से गिनती की जाती है और मशीनों से दोबारा काउंटिंग कर पूरी सटीकता सुनिश्चित होती है। कैश के अलावा चेक, मनी ऑर्डर, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और विदेशी करेंसी भी बड़ी मात्रा में मंदिर में आती है। इस पूरी काउंटिंग प्रक्रिया को पूरा होने में लगभग 5 से 10 दिन लग जाते हैं। मंदिर ट्रस्ट इस दान राशि का उपयोग सामाजिक विकास में भी कर रहा है; मंडफिया सहित आसपास के 16 गांवों में हाई मास्क लाइट, सामुदायिक भवन और अन्य सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में टॉयलेट कॉम्प्लेक्स, स्नानघर, बेहतर पार्किंग और 180 कमरों की आधुनिक धर्मशाला का निर्माण भी तेजी से किया जा रहा है।0
0
Report
बोकारो में नाबालिग लड़की भगाने के आरोप में युवक गिरफ्तार
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में नाबालिक लड़की को भगाने के आरोप में एक युवक संतोष कुमार गोस्वामी उर्फ लादेन को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पुलिस ने धनबाद से गिरफ्तारी की। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर पहले चैट हुआ फिर दोनों घर से फरार हो गया। परिजनों ने जब मामला चीरा चास थाना में दर्ज कराया तो पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी को धनबाद से गिरफ्तार कर नाबालिक लड़की को बरामद कर दिया गया और परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं आरोपी को जेल भेजा गया है। चास SDPO ने बताया कि पीड़ित के परिजनों ने मामला चीरा चास थाना में फरवरी 2025 में दर्ज कराया था जहां मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी जोधाडीह मोड़ में रहता है जो मूल रूप से सियालजोरी थाना क्षेत्र का रहने वाला है जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है और जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि लगातार इस तरह के मामले इन दिनों देखा जा रहा है, ऐसे में माता-पिता को सजग रहने की जरूरत है साथ ही मोबाइल और सोशल मीडिया से भी बच्चों को दूर रखने की सलाह दी जाए ताकि किसी के बहकावे में नहीं आ जाए।0
0
Report
घर-घर कचरा संग्रहण शुल्क मई 2026 से लागू, प्रतापगढ़ में स्वच्छता मिशन तेज
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए सर्वोच्च न्यायालय व राज्य सरकार के निर्देशानुसार घर-घर कचरा संग्रहण योजना को प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है। इस योजना के तहत अब नगर परिषद द्वारा घर-घर से कचरा एकत्रित करने के साथ-साथ निर्धारित उपयोग राशि की वसूली भी की जाएगी। नगर परिषद आयुक्त जितेन्द्र कुमार मीना ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार के निर्देशों के تحت यह व्यवस्था लागू की जा रही है, जिससे शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत प्रत्येक आवासीय मकान, रेस्टोरेंट, होटल, क्लीनिक, निजी कोचिंग संस्थान, शादी हॉल व उत्सव हॉल से प्रतिमाह निर्धारित यूजर चार्ज वसूला जाएगा। निर्धारित दरों के अनुसार प्रत्येक मकान से 50 रुपये, रेस्टोरेंट से 500 रुपये, होटल-रेस्टोरेंट से 750 रुपये, क्लीनिक से 750 रुपये, निजी कोचिंग क्लासेस से 750 रुपये तथा शादी व उत्सव हॉल से 1500 रुपये प्रतिमाह वसूले जाएंगे। यह व्यवस्था मई 2026 से लागू की जाएगी। नगर परिषद प्रशासन ने आमजन एवं सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से अपील की है कि वे राज्य सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए समय पर यूजर चार्ज का भुगतान करें, ताकि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के इस अभियान में सभी का सहयोग मिल सके।0
0
Report
Advertisement
डोटासरा का सरकार पर बड़ा हमला: संविदा भर्ती, बेरोजगारी और महंगाई पर निशाना
Sikar, Rajasthan:सीकर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा का सरकार पर बड़ा हमला, संविदा भर्ती, महंगाई और बेरोजगारी को लेकर सरकार को घेरा गंगानगर में विधायक और अधिकारियों के बीच कथित मारपीट मामले पर भी दिया बड़ा बयान, पश्चिम बंगाल चुनाव में केंद्र सरकार पर लगाए कई आरोप पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने आज रविवार को सुबह अपने सीकर स्थित निजी आवास पर कार्यकर्ताओं से मिले और जनसुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान लक्ष्मणगढ़ विधानसभा के मंगलुना के ग्रामीणों ने मंगलूना में ट्यूबवेल बनवाने, इंटरलॉक सड़क व दो बड़ी स्ट्रीट लाइट स्वीकृत करवाने पर पीसीसी चीफ एवं लक्ष्मणगढ़ विधायक डोटासरा का मिठाई खिलाकर आभार जताया। इसके साथ ही आमजन ने अपने क्षेत्र की समस्या के सामने रखी जिस पर डोटासरा ने जल्द समस्या का समाधान करने का लोगों को आश्वासन दिया। पीसीसी चीफ डोटासरा ने बड़ा बयान देते हुए प्रदेश में सरकारी कॉलेज में संविदा पर लगाई जा रहे शिक्षकों को लेकर सरकार को घेरा। वहीं डोटासरा ने गंगानगर विधायक जयदीप बिहानी और अधिकारी के बीच जनसुनवाई के दौरान हुई कथित मारपीट मामले में भी सरकार पर जमकर निशान साधा। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि भाजपा की सरकार जब से सत्ता में आई है तब से सरकारी नौकरियों के प्रति बहुत ही संकुचित विचार रखती है। केवल भाषण और जुमले देकर सरकार सत्ता में तो आ गई लेकिन इन्होंने कोई भी नई भर्ती नहीं की। आज कॉलेज एजुकेशन में 40% से ज्यादा पद खाली पड़े हैं। सरकार स्थायी भर्ती नहीं करने की बजाय संविदा पर भर्ती कर रही है और वह भी बेसिक पे के आधे में। मतलब 57 हजार का जो बेसिक पे है उसका आधा करीब 28 हजार रुपए दिए जाएंगे। जब हमारी कांग्रेस की सरकार थी तो संविदाकर्मियों को नियमित करने के लिए नियम बनाएं,कानून बनाए। लेकिन उसका उपयोग नहीं करके सरकार संविदा पर भर्ती ले रही है। मेडिकल डिपार्टमेंट में जो संविदा पर पद थे उन्हें नियमित करने की बजाय समाप्त ही कर दिए। सरकार में कोई सुनने वाला नहीं है। पेट्रोल, डीजल और कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं। कल का रिजल्ट देख लीजिए उसके बाद दाम और ज्यादा बढ़ जाएंगे। अब तो हद हो गई जब सरकार का ही एक विधायक कह रहा है कि मुझे अधिकारियों ने पीटा। अधिकारी कह रहे हैं कि विधायक और उसके गुर्गों ने मुझे पीटा। अधिकारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई लेकिन विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। दर्ज करवाने के लिए कोर्ट जाना पड़ रहा है,यह कौन सा न्याय का मॉडल है भजनलाल जी। मुख्यमंत्री का इसमें कोई अधिकृत बयान नहीं आया। यदि हम किसी अपराध या सरकार के कुशासन पर कोई ट्वीट करते हैं, बयान देते हैं तो आप अपने मंत्रियों को,संगठन के लोगों को बोलते हो कि उनके बयान का खंडन करो। कांग्रेस पर अनर्गल आरोप लगने लग जाओ, अब हमारा सवाल है कि श्रीगंगानगर में जो भी विधायक के साथ हुआ या फिर विधायक ने जो दलित अधिकारी के साथ किया। दोनों के मुकदमे दर्ज करके निष्पक्ष अधिकारी के द्वारा सरकार को जांच करवानी चाहिए। दोषियों को सलाखों के पीछे करना चाहिए। अब अधिकारी तो कोर्ट में गुहार लगा रहे हैं और विधायक कह रहे हैं कि मेरे साथ मारपीट हुई। दोनों ही दुर्भाग्यपूर्ण स्थितियां है। यदि सत्ता पक्ष के विधायक के साथ मारपीट हुई है तो इसका मतलब है कि इकबाल खत्म हो गया। अगर उस दलित अधिकारी को पीटा गया, उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो रही तो यह फिर कुशासन की पराकाष्ठा है। शासन और सुशासन भूल जाइए क्योंकि वह केवल बीजेपी के भाषण में अच्छा लगता है। एक अधिकारी जिसके आंख में चोट आई और उसे पीटा गया, उसकी रिपोर्ट भी दर्ज नहीं हो रही। इस मामले में स्थानीय सपा का अधिकृत बयान आना चाहिए जिसमें वह बताए कि मामले की यह हकीकत है। आज तक यह अबूझ पहेली हो रही है,गुत्थी है जो सुलझ नहीं रही। सरकार हर मामले में विफल रही है। गर्मी प्रचंड है लेकिन पानी की व्यवस्था की मुख्यमंत्री को कोई चिंता नहीं है। युवा बेरोजगार घूम रहे हैं,सरकार को नौकरियों की कोई चिंता नहीं है। संविदाकर्मियों का मामला बेहद गंभीर है क्योंकि उन्होंने इसलिए वोट दिया था कि कांग्रेस सरकार ने संविदाकर्मियों के नियमन का रूल बनाया था,लेकिन नियमित हो नहीं पाए तो हो सकता है कि बीजेपी की सरकार आने के बाद हमें नियमित कर देगी。 डोटासरा बोले अभी होमगार्ड की 3800 पदों पर भर्ती हुई। इसमें खुलेआम 4 से 5 लख रुपए में पद बिके हैं। यह ऐसी नौकरी है जिनको पूरे 365 दिन काम नहीं मिलता। उसके अंदर भी भ्रष्टाचार हो रहा है। जिस्म भी पैसे लेकर नियुक्ति देने की बात की जा रही है। इस बात की जवाबदेही किसकी होगी। सरकारी इस मामले में अपनी बात स्पष्ट नहीं करती तो कौन करेगा। ऐसे तो सरकार बड़ी-बड़ी डींगे हांकती है कि भ्रष्टाचार का जीरो टॉलरेंस है,आप बताएं वह है कहां। यदि होमगार्ड की नौकरी भी बिक गई तो आप किस मुंह से कह रहे हो कि कांग्रेस के शासन में नौकरियां नहीं दी गई,घोटाले हो गए। आपके यहां तो सरेआम पद बिक रहे हैं,संविदा पर नौकरियां नहीं दी जारी। हमारी सरकार रिटायरमेंट होने वाले कर्मचारियों को सेम डे पेंशन देती थी लेकिन अब उन्हें 6-6 महीने तक पेंशन नहीं मिल रही। डोटासरा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने सत्ता को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सभी संवैधानिक संस्थाओं CRPF,CISF,NIA आदि का दुरुपयोग किया गया। मैंने कहीं पढ़ा था कि 70 हजार से ज्यादा तो पुलिस के पहरेदार लगे हुए हैं। सारे IAS,ED,इनकम टैक्स के अधिकारी वहां पड़े हैं। जो राजनेता चुनाव लड़ रहा है उसके घर पर ED, इनकम टैक्स वाले बैठे हैं। माइनॉरिटी के मोहल्लों में वोट नहीं डालने दिए गए। फिर भी हवा यह आ रही है कि मोदी वहां पर हार रहे हैं।0
0
Report
NEET UG 2026: देशभर में परीक्षा, रांची में 21 केंद्र और 10 हजार से अधिक परीक्षार्थी
Ranchi, Jharkhand:देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 आज पूरे देशभर में आयोजित की जा रही है… इस साल करीब 22 लाख 80 हजार छात्र इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। वहीं अगर राजधानी रांची की बात करें, तो यहां 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 10 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी 21 केंद्रों पर जिला प्रशासन की पैनी नजर है और दंडाधिकारी के साथ भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। परीक्षार्थियों को कड़ी जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है। बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और सख्त चेकिंग के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जा रहा है। वहीं किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में धारा 163 लागू कर दी गई है। वहीं परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी तरह की गैजेट ले जाने की अनुमति नहीं है खाने की भी कोई सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं है, वहीं परीक्षा केंद्र पर भारी संख्या में छात्र की के परिजन मौजूद है0
0
Report
बुराड़ी फ्लाईओवर पर आग लगी कार: ड्राइवर की जान बची गई, जवानों की बहादुरी
Delhi, Delhi:स्लग: बुराड़ी फ्लाईओवर पर जलती कार से ड्राइवर की जान बची。 स्टोरी राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर, जहां ट्रैफिक पुलिस की मुस्तैदी और सूझबूझ ने एक बड़ा हादसा टाल दिया। बुराडी फ्लाईओवर पर अचानक एक कार में आग लग गई, लेकिन मौके पर मौजूद एएसआई उमेश ने बहादुरी दिखाते हुए ड्राइवर का रेस्क्यू करने की कोशिश की तभी TI भारत भूषण समेत दो पुलिस कर्मी पहुँचे । कार शीशा तोड़कर वाहनचालक की जान बचा बचाई। बिना वक्त गंवाए वे मौके पर पहुँचे और पास में मौजूद एक गाड़ी से फायर एक्सटिंग्विशर लेकर आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद तिमारपुर सर्कल TI भारत भूषण ने आग पर काबू पाया और कार में फंसे ड्राइवर पुनीत को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। अगर कुछ मिनट की भी देरी होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।बताया जा रहा है कि ड्राइवर पुनीत, रोहिणी का रहने वाला है और पूरी तरह सुरक्षित है। इस دوران कार को भी पूरी तरह जलने से बचा लिया गया। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के इस जांबाज जवान की बहादुरी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वर्दी सिर्फ कानून का प्रतीक नहीं, बल्कि जिंदगी बचाने का जज़्बा भी है。0
0
Report
Advertisement
ब्रेकिंग: कटनी के मझगवां फाटक के सामने तेज कार पेड़ से टकराई, पांच घायल
Katni, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग कटनी के मझगवां फाटक के आगे आज एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. हादसे में कार सवार पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार काफी तेज थी. टक्कर के बाद कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और युवक अंदर फंस गए. 108 एंबुलेंस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों के अनुसार पांचों की हालत गंभीर है0
0
Report
अलीगढ़ में बिल्डर लाडले की हत्या की साजिश, 4 आरोपी गिरफ्तार
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग..... बिल्डर लाडले की हत्या के बाद भाई शैजी ने रची थी आरोपी आदम की हत्या करा ने की साजिश, भाई की हत्या का बदला लेने के लिए हायर किए गए किराए के 3 शूटर, 10 लख रुपए में हत्या कराने की शटरों से हुयी बात, हत्या कराने के लिए की शूटरों को दी गई थी एडवांस 5 लाख रूपये की धनराशि, हत्या की घटना को अंजाम देने जा रहे बिल्डर लाडले के भाई सहित 4 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ़्तार, पकड़े गए शूटरों के पुलिस ने आरोपियों से एक अवैध पिस्टल 32 बोर 5 कारतूस किये बरामद, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना का किया खुलासा, दिल्ली से हायर किए गए थे हत्या करने के लिए शूटर, एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने किया घटना का ख़ुलासा.0
0
Report
भदेसर में पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी की कार हादसे, क्रेन चालक फरार
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के भदेसर कस्बे में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बड़ी सादड़ी के पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी की कार हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक चित्तौड़गढ़ में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे और बिजली कार्यालय के पास उन्होंने कार रोकी थी। उसी दौरान पीछे से आ रही हाइड्रा क्रेन ने खड़ी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार उनसे टकरा गई और वे नीचे गिर पड़े। हादसे में उनके पुत्र राजा चौधरी सहित एक अन्य व्यक्ति को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद क्रेन चालक मौके से फरार हो गया। पूर्व विधायक ने साजिश की आशंका जताते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
अलीगढ़ कॉलेज ऑफ नर्सिंग में ANM छात्राओं का हंगामा, SDM व पुलिस ने स्थिति शांत की
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ कॉलेज ऑफ नर्सिंग कॉलेज पर ANM की छात्राओं ने हंगामा, एसडीएम सहित पुलिसबल ने माहौल शांत कर दिया। अलीगढ़ के थाना जवाँ इलाके के कासिमपुर में स्थित अलीगढ़ कॉलेज ऑफ नर्सिंग कॉलेज में छात्राओं द्वारा जमकर हंगामा किया गया। उन्होंने बताया कि इंडियन नर्सिंग काउंसलिंग की लिस्ट में कॉलेज का नाम नहीं होने से ANM की छात्राओं का भविष्य खतरे में है। आने वाले समय में उन्हें नौकरी मिलने में परेशानी होगी। उन्होंने कॉलेज प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ होने का दावा किया। एबीवीपी के कार्यकर्ता ने बताया कि कॉलेज चरागाह भूमि पर बना है। इस दौरान एसडीएम कोल पुलिसबल के साथ कॉलेज पहुंची और कॉलेज प्रशासन से जरूरी कागज दिखाने को कहा गया। छात्राओं को आश्वस्त किया गया कि उनके साथ कोई खिलवाड़ नहीं होगा, जिसके बाद मामला शांत हुआ। चरागाह भूमि पर कब्जा कर बनाने के सवाल पर उन्होंने जांच का आश्वासन दिया。 इस मामले पर कॉलेज प्रशासन ने बताया कि वह छात्रों के साथ किसी भी खिलवाड़ नहीं कर रहा है। उन्हें गलतफहमी हुई है। इंडियन नर्सिंग काउंसलिंग क्वालिटी बनाए रखने के लिए एक अलग बॉडी है जिसका कॉलेज की मान्यता से कोई सरोकार नहीं है; कॉलेज की मान्यता अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय से है जिसमें काउंसिल के द्वारा ही प्रवेश मिलता है।0
0
Report
NEET UG 2026 शांतिपूर्ण जारी: जयपुर समेत प्रदेश भर में सुरक्षा चेकिंग और मॉनिटरिंग
Jaipur, Rajasthan:जयपुर सहित पूरे प्रदेश में NEET UG 2026 परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। दोपहर 1:30 बजे सभी परीक्षा केंद्रों के गेट बंद कर दिए गए, जिसके बाद अभ्यर्थियों का प्रवेश रोक दिया गया। परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू हुई, जो शाम 5 बजे तक चलेगी। हर परीक्षा केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस जवानों की तैनाती के साथ सख्त चेकिंग की जा रही है। वहीं CCTV और वीडियोग्राफी के जरिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। सभी जिलों में कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंग की जा रही है, जबकि जयपुर में स्टेट लेवल पर डायरेक्टोरेट से पूरे प्रदेश की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।0
0
Report
औरैया में कांग्रेस नेताओं के विरुद्ध FIR, पुतला दहन के बाद हड़कंप
Auraiya, Uttar Pradesh:औरैया में कांग्रेस जिलाध्यक्ष औरैया सरिता दोहरे समेत 10-12 कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन करना पड़ा भारी। महिला आरक्षण बिल लागू करने की मांग को लेकर किया गया था प्रदर्शन। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा और शांति व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप में दर्ज की FIR। योगेश यादव समेत अन्य अज्ञात महिला-पुरुष कार्यकर्ता भी मुकदमे में दर्ज। कोतवाली औरैया में उपनिरीक्षक मो. शकील खान की तहरीर पर दर्ज हुआ मामला। FIR दर्ज होते ही जिले की राजनीति गरमाई, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मचा हड़कंप।0
0
Report
Advertisement
