गोरखपुर में अमित शाह के बयान पर नौजवान सड़कों पर
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में अंबेडकरवादी छात्र सभा द्वारा माल्यार्पण कर अंबेडकर चौक को सजाया गया। सैकड़ो की संख्या में छात्र, नौजवान उपस्थित रहे, इस आयोजन मेें अनु प्रसाद ने कहा भाजपा द्वारा संसद भवन में बाबा साहेब के संदर्भ में असभ्य टिप्पणी की गई अमित शाह के इस बयान से पूरा देश आक्रोशित है। भाजपा शायद यह भूल गई है डॉ भीमराव अंबेडकर बस नाम ही नहीं एक आंदोलन है न्याय के लिए, महिला सम्मान के लिए ,शिक्षा के लिए , अमित शाह के इस बयान से ऐसा प्रतीत होता है गृह मंत्री मानसिक रूप से बीमार हो चुके हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मदन नगर हिंसा बनाम विस्थापन: आदिवासियों के हक और प्रशासन के बीच जंग
Surajpur, Chhattisgarh:एंकर -- सूरजपुर का शांत मदन नगर गांव पिछले कुछ समय से हिंसा का पर्याय बन गया है, जमीन के सीने में दबे काले सोने को निकालने की तैयारी और उसी जमीन को अपनी मां मानकर सींचने वाले आदिवासी ग्रामीणों की आस्था के बीच बड़ा टकराव पैदा हो चुका है, एसईसीएल की प्रस्तावित महान-4 कोयला खदान को लेकर शुरू हुआ विरोध अब आर-पार की जंग में तब्दील हो चुका है, यह पूरा इलाका आदिवासी बहुल है, जहां के बाशिंदे अपनी सादगी, सीधेपन और बेहद शांतिप्रिय स्वभाव के लिए जाने जाते हैं, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि अपनी सहजता और शांति के लिए पहचानी जाने वाली यह जनजाति आखिर क्यों बार-बार हिंसक होने पर मजबूर हो रही है? धारदार हथियार, लाठियों की गूंज, खाकी पर हमले और प्रशासनिक दावों के बीच यह मामला अब गंभीर कानूनी और सामाजिक पेच में उलझ चुका है, जी मीडिया पहला चैनल है जो गांव में हुए हिंसा के बाद मदननगर पहुंचा है, जहां सभी चैनल इस गांव में जाने से डरते हैं वहां हम पहुंचे और ग्रामीणों का पक्ष लिया, आखिर क्यों यहां के ग्रामीण बार बार हिंसा का रास्ता अपना रहे हैं ? क्या है SECL और जिला प्रशासन का पक्ष, देखिए हमारी यह खास रिपोर्टग्वालियर: बाल-बाल बचे पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा, लिफ्ट में फंसे
Gwalior, Madhya Pradesh:ग्वालियर/भोपाल:
- जब लिफ्ट में फंस गए प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा...
- जयेन्द्रगंज स्तिथ कॉम्प्लेक्स की लिफ्ट में फंसे...
- कोचिंग सेंटर उदघाटन कार्यक्रम में पहुंचे थे नरोत्तम मिश्रा...
- फ्लोर के बीच लिफ्ट हुई अचानक बन्द...
- लिफ्ट बन्द होने पर बढ़ गयी हलचल...
- आनन-फानन में टेक्निकल एक्सपर्ट को बुलाकर कड़ी मशक्कत के बीच लिफ्ट का दरवाजा खोला गया...
- दरवाजा ओपन कर सकुशल नरोत्तम मिश्रा को बाहर निकाला
- बाहर आने पर कार्यक्रम में शामिल हुए नरोत्तम मिश्रा
