Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gorakhpur273001

गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में योगी ने किया रुद्राभिषेक, महाशिवरात्रि उत्साह छाया

NTNagendra Tripathi
Feb 15, 2026 05:01:00
Gorakhpur, Uttar Pradesh
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आज आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मन्दिर में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधि-विधान से भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर प्रदेश व देश के लिए सुख शांति और समृद्धि की कामना की। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर गोरखनाथ मन्दिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर में दर्शन पूजन के लिए उमड़ पड़ी। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूरे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मुख्यमंत्री ने दुग्ध, गंगाजल, बेलपत्र और पुष्प अर्पित कर भगवान भोलेनाथ से प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। रुद्राभिषेक के दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंज उठा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिरस में सराबोर हो गया। इस दौरान मंदिर प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद नजर आई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री के साथ भगवान शिव के दर्शन किए और महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर आशीर्वाद प्राप्त किया।महाशिवरात्रि पर्व को लेकर मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं भी की गई हैं, जिससे दर्शन पूजन सुचारू रूप से सम्पन्न हो सके।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AGAdarsh Gautam
Feb 15, 2026 06:16:50
0
comment0
Report
Feb 15, 2026 06:11:54
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा । पवित्र महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं में कोई कमी न रहे, इसके लिए रविवार को जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने तहसील सदर क्षेत्रांतर्गत स्थित प्राचीन श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया। व्यवस्थाओं का लिया जायजा निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के प्रबंधन, दर्शन के लिए कतार व्यवस्था और सुरक्षा मानकों को बारीकी से परखा। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शिवभक्तों को जल अभिषेक के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। डीएम और एसएसपी ने मंदिर तक पहुँचने वाले सभी मार्गों का जायजा लिया। लोक निर्माण विभाग और नगर पालिका के अधिकारियों को सड़कों की मरम्मत, सफाई और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। एसएसपी श्लोक कुमार ने पुलिस बल को निर्देशित किया कि मंदिर के आसपास और संवेदनशील स्थानों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। भीड़ को देखते हुए बैरिकेडिंग और पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। अधिकारियों की अपील जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि पर्व शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। उन्होंने मंदिर कमेटी से भी व्यवस्थाओं में सहयोग की अपील की। इस अवसर पर तहसील सदर के प्रशासनिक अधिकारी एवं भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
0
comment0
Report
Feb 15, 2026 06:05:25
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा। मथुरा में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिवभक्ति की अनूठी बयार देखने को मिली। कान्हा की नगरी बम-बम भोले के जयघोष से गुंजायमान रही और शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों ने मथुरा के भूतेश्वर महादेव और रंगेश्वर महादेव के साथ-साथ गोकुल स्थित चिंताहरण महादेव और वृन्दावन के प्राचीन गोपेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। लंबी कतारों के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। सुरक्षा और व्यवस्था का जायजा लेने जिलाधिकारी सीपी सिंह एवं एसएसपी श्लोक कुमार स्वयं मैदान में उतरे। अधिकारियों ने न केवल व्यवस्थाएं देखीं, बल्कि देवालयों में विधिवत पूजा-अर्चना भी की। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर मंदिरों के आसपास पुख्ता सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और यातायात से लेकर सुरक्षा तक के सभी मानक प्रभावी रहें। बाइट - श्लोक कुमार एसएसपी मथुरा।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Feb 15, 2026 06:03:34
Sikar, Rajasthan:सीकर। महाशिवरात्रि की धूम मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गूंजे ‘हर हर महादेव’ के जयकारे सीकर। जिलेभर में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सीकर शहर के प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। शहर के प्राचीन कल्याण जी का मंदिर, भूतेश्वर मंदिर और नेहरू पार्क के पीछे स्थित गोपेश्वर मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से गूंज उठे। महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया है। रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों की आकर्षक सजावट और विशेष श्रृंगार से भगवान शिव का अलौकिक रूप श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है। सुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही अभिषेक और रुद्राभिषेक का दौर शुरू हो गया। भक्तों ने जल, दूध, दही, शहद और बेलपत्र अर्पित कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की अच्छी खासी उपस्थिति रही। कई श्रद्धालु व्रत रखकर दिनभर पूजा-पाठ में लीन रहे। शहर के विभिन्न स्थानों पर भजन-कीर्तन और जागरण का भी आयोजन किया जा रहा है। रातभर शिव भक्ति में सराबोर वातावरण बना रहेगा। सीकर के कल्याण धाम मंदिर में शिव बारात निकालने की भी तैयारी की गई है, जिसमें स्थानीय लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से भी पुख्ता व्यवस्थाएं की गई हैं। मंदिरों के बाहर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी महाशिवरात्रि का उत्साह देखने को मिल रहा है। गांवों के शिवालयों में भी भक्त सुबह से पूजा-अर्चना में लगे हुए हैं।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Feb 15, 2026 06:03:18
Sikar, Rajasthan:सीवरेज कार्य में लापरवाही से बना जानलेवा गड्ढा, बीच गली फंसी पानी सप्लाई गाड़ी, रोज तस्वीरे आ रही सामने. सीवरेज पाइपलाइन कार्य के दौरान ठेकेदारों की लापरवाही अब आमजन के लिए खतरा बनती जा रही है. कचियागढ़ इलाके में बगीची के सामने वाली गली में डाली गई सीवरेज पाइपलाइन के ऊपर डाली गई मिट्टी धंस जाने से बीच रास्ते में गहरा गड्ढा बन गया. यह गड्ढा इतना गहरा हो गया कि पानी सप्लाई की गाड़ी उसमें फंस गई और गली में आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि पाइपलाइन डालने के बाद मिट्टी भराई कार्य में गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है. न तो उचित तरीके से दबाव परीक्षण किया गया और न ही सड़क को समतल किया गया, जिसका खामियाजा अब आम नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है. गाड़ी के फंसने से बड़ा हादसा भी हो सकता था, लेकिन जिम्मेदार ठेकेदार और संबंधित विभाग की उदासीनता लगातार बनी हुई है. हैरानी की बात यह है कि नगर पालिका द्वारा भी कार्य की प्रभावी मॉनिटरिंग नहीं की जा रही,जिससे ठेकेदार मनमानी पर उतारू हैं।
0
comment0
Report
YSYatnesh Sen
Feb 15, 2026 06:03:05
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के मुराई मोहल्ले में हादसा: मकान गिरा इंदौर: थाना क्षेत्र के मुराई मोहल्ले में बीती रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक जर्जर मकान अचानक धंस गया। सूचना मिलते ही संयोगितागंज पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। राहत की बात यह रही कि मकान खाली होने के कारण कोई चोटिल नहीं हुआ。 ​परंतु, राहत कार्य के दौरान ही राजनीतिक माहौल गरमा गया। भाजपा और कांग्रेस के स्थानीय नेता मौके पर पहुंचे और किसी बात को लेकर उनके बीच जमकर बहसबाजी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि पुलिस को हस्तक्षेप कर स्थिति संभालनी पड़ी। फिलहाल निगम की टीम मलबा हटाने का कार्य कर रही है और इलाके में शांति है।
0
comment0
Report
NPNavratan Prajapat
Feb 15, 2026 06:02:56
Churu, Rajasthan:भारत–पाकिस्तान के बीच आज महा मुकाबला है. सरदारशहर के क्रिकेट प्रेमी इस मैच को लेकर उत्साहित हैं. भारतीय प्रशंसक मानते हैं कि मौजूदा फॉर्म, संतुलित टीम संयोजन और आत्मविश्वास के दम पर भारतीय टीम इस बार पाकिस्तान पर भारी पड़ेगी. पाकिस्तान टीम पर दबाव साफ दिख रहा है. गोपाल सैनी ने कहा, 'आज भी मैदान में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ेगा', जबकि धर्मराज स्वामी ने कहा कि सूर्यकुमार यादव से हमें खास उम्मीदें हैं. फैंस का मानना है कि उनकी कप्तानी और रणनीति पाकिस्तान पर भारी पड़ेगी. मुकाबले से पहले सरदारशहर में भारतीय टीम की जीत की कामनाएं तेज़ हो चुकी हैं. अब सभी की निगाहें मैदान पर टिके हैं, जहां यह रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा.
0
comment0
Report
DCDILIP CHOUDHARY
Feb 15, 2026 06:02:38
0
comment0
Report
PSPIYUSH SHUKLA
Feb 15, 2026 06:00:55
Panna, Madhya Pradesh:गौवंश की तस्करी कर रहा ट्रक जप्त ,32 नग गौवंश सुरक्षित बरामद ,आरोपी फरार पन्ना जिले में देवेन्द्रनगर थाना पुलिस द्वारा गौवंश का अवैध परिवहन कर रहे एक कंटेनर को पकड़ा है , जिसमें 32 नग गौवंश (बैल एवं बछड़े) बरामद किये गये है। पुलिस टीम को गढ़ीपडरिया मोड़ के आगे अमचुई जंगल की ओर से एक कंटेनर ट्रक आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर चालक वाहन खड़ा कर जंगल की ओर भाग गया, जिसकी तलाश की गई परंतु वह फरार हो गया। पुलिस टीम द्वारा कंटेनर की तलाशी लेने पर अंदर गौवंश को अत्यंत क्रूरता पूर्वक मुँह एवं पैर रस्सी से बाँधकर ठूंस-ठूंसकर भरा गया पाया गया तथा भोजन-पानी की कोई व्यवस्था नहीं थी। कुल 32 नग गौवंश (बैल एवं बछड़े) पाए गए। बरामद गौवंश की अनुमानित कीमत लगभग ₹3,20,000/- पुलिस ने बताई है । एवं कंटेनर ट्रक क्रमांक UP21ET3643 को जप्त किया गया है। अज्ञात आरोपियो पर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम एवं म.प्र. गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम की विभिन्न धाराओं मे अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
0
comment0
Report
VSVaibhav Sharma
Feb 15, 2026 06:00:35
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र की पुलिस ने मुठभेड़ में दो लुटेरों, रोहित और निखिल, को गिरफ्तार किया है. मुठभेड़ के दौरान रोहित के पैर में गोली लगी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने इनके पास से 2 तमंचे, जिंदा कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की. साहिबाबाद के एसीपी श्वेता कुमारी यादव ने बताया कि साहिबाबाद रेलवे स्टेशन के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी. चेकिंग के दौरान एक बाइक पर दो व्यक्ति आते दिखे, जिन्हें रुकने का इशारा किया गया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगे. पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के गोली लगने से घायल हो गया. घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसके अलावा दोनों बदमाशों पर लूट और चोरी के आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top