Back
योगी के साथ वनटांगिया: दीपावली में विकास का उजियारा
NTNagendra Tripathi
Oct 19, 2025 17:04:59
Gorakhpur, Uttar Pradesh
वनटांगिया गांव के लोगों संग सीएम योगी की दीपावली: विकास की गंगा और योगी के संग उत्सव।
स्लग: वनटांगिया गांव के लोगों संग सीएम योगी की दीपावली: विकास की गंगा और योगी के संग उत्सव।
एंकर: गोरखपुर के कुसुमही जंगल के बीच बसा एक ऐसा गांव, जहां दशकों तक अंधेरा था न सड़क, न बिजली, न नागरिक अधिकार। लेकिन अब वही गांव, दीपों की रौशनी में नहा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार फिर दीपावली मनाने पहुंच रहे हैं वनटांगिया गांव जंगल तिनकोनिया नंबर-3 में। जहां कभी हाशिए पर था जीवन आज वही उम्मीदों और विकास का केंद्र बन चुका है। देखिए जी मीडिया संवाददाता नागेन्द्र मणि त्रिपाठी की ये खास रिपोर्ट —
वनटांगिया गांव में दीपावली: योगी संग विकास का उजियारा
जहां दीया सिर्फ मिट्टी का नहीं बल्कि विकास का जल रहा है। गांव जंगल तिनकोनिया नंबर तीन की गलियों में रंगोली, दीये और उम्मीद की रोशनी बिखरी है। मां लक्ष्मी के आगमन की तैयारी हो चुकी है और उनके साथ आने वाले हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
यह वही वनटांगिया समाज है जिसे कभी नागरिक अधिकार तक नहीं मिले थे। लेकिन अब झोपड़ी से पक्के घर तक, ढिबरी से बल्ब तक, और लकड़ी के चूल्हे से एलपीजी गैस तक हर घर तक पहुंच चुका है विकास। पहले ये लोग दीपावली अंधेरे में मनाते थे अब बिजली के उजियारे में मनाते हैं। और खुशी के साथ कहते हैं की जब से बाबा जी आए तबसे गांव बदल गया। अब गांव की गलियों में कीचड़ नहीं, सड़कें हैं। हर घर में नल से पानी आता है, सस्ते गल्ले की दुकान से राशन मिलता है और स्कूल में बच्चों की किलकारी वाली हंसी गूंजती है।
बाइट-: रामगनेश, वनटांगिया समाज के मुखिया。
वनटांगिया गांव में एक सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के मुखिया कहलाने वाले रामगनेश बतातें हैं कि यहाँ का हर परिवार उज्ज्वला, बीपीएल कार्ड, अंत्योदय कार्ड जैसी योजनाओं से लाभान्वित है। अशिक्षा और गरीबी के बीच में बतौर सांसद योगी आदित्यनाथ ने जो दीया जलाया, उसने पीढ़ियों के अंधेरे का नाश कर गांव को विकास के उजियारे से भर दिया। वह सामने गोरक्षानाथ पीठ के संस्कृत विद्यालय का भवन दिखाते हुए बताते हैं कि कैसे उन्होंने यहां के भविष्य को शिक्षित और सुरक्षित करने का अभियान छेड़ा। मुख्यमंत्री बनने के बाद 2017 में राजस्व गांव का दर्जा दिलाकर प्रशासन की लाठियों से सुरक्षित कर अपनी जमीन पर रहने का हक दिलाया। उन्होंने न सिर्फ हम वनवासियों को अपनाया, बल्कि परिवार का दर्जा देकर हर वर्ष दीपावली मनाने हमारे बीच आते हैं। गांव के बच्चे हों या बड़े, सभी को पूरे उत्साह के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत करने की प्रतीक्षा है।
"योगी जी ने हमें राजस्व गांव का दर्जा दिलाया।अब हमारी जमीन, हमारा हक, सब सुरक्षित है। दीपावली अब सिर्फ त्योहार नहीं हमारी पहचान का उत्सव है। सामने सजा जर्मन हैंगर, मंच पर सजते दीप और हर चेहरे पर वही सवाल कब आएंगे हमारे बाबा योगी?
यह दीपावली सिर्फ त्योहार नहीं,यह उस समाज का पुनर्जन्म है जो कभी छाया में था अब उजियारे का प्रतीक बन चुका है।
सदियों की उपेक्षा झेलने वाला वनटांगिया समाज आज अपनी पहचान पर गर्व कर रहा है। और दीपावली के इस पर्व पर जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद उनके बीच होंगे तो ये उत्सव केवल दीयों का नहीं बल्कि विकास और सम्मान का भी होगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowOct 19, 2025 19:01:057
Report
DBDEVENDRA BISHT
FollowOct 19, 2025 19:00:518
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowOct 19, 2025 19:00:395
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowOct 19, 2025 19:00:230
Report
PCPranay Chakraborty
FollowOct 19, 2025 19:00:100
Report
AAAkshay Anand
FollowOct 19, 2025 18:46:21Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली में रचनात्मक मंच के दिवाली मेले में बीजेएस दिल्ली की मोक्षपथ टीम ने अंगदान जागरूकता अभियान चलाया — और 51 लोगों ने लिया जीवनदान का संकल्प。
4
Report
MJManoj Jain
FollowOct 19, 2025 18:45:561
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowOct 19, 2025 18:45:444
Report
SPSATYENDRA PARMAR
FollowOct 19, 2025 18:45:300
Report
APAbhay Pathak
FollowOct 19, 2025 18:45:200
Report
HBHemang Barua
FollowOct 19, 2025 18:45:07Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली के NH 24 आंनद विहार इलाके में एक स्ट्रैच पर जाम है..जो रोड गाजीपुर और वैशाली की तरफ जाने वाले पर जाम है...बाकी ट्रैफिक स्मूथ चल रहा है
0
Report
HBHemang Barua
FollowOct 19, 2025 18:30:462
Report
PCPranay Chakraborty
FollowOct 19, 2025 18:30:373
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowOct 19, 2025 18:30:302
Report