icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दिल्ली में स्वच्छता अभियान तेज, 70 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य

Delhi, Delhi:दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा मॉडल टाउन विधानसभा पहुंचे और स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया मॉडल टाउनशिप विधायक अशोक गोयल भी वहां पर मौजूद रहे और सब ने मिलकर सफाई की स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे होने पर हर जगह सेवा पखवाड़ा चलाया जा रहा है उसके चलते स्वच्छता अभियान भी किया जा रहा है पहले यमुना घाट पर किया गया था अब हर गली में हर पार्क में हर जिले को कर किया जाता है जहां पर भाजपा के सभी नेता मिलकर साथ में कार्य करता और स्थानीय लोग भी मिलकर स्वच्छता अभियान में हिस्सा ले रहे हैं इसी के साथ-साथ दिल्ली सरकार एक बड़ा वृक्षारोपण अभियान भी चलाने जा रहा है जिसके तहत दिल्ली भर में 70 लाख पेड़ लगाए जाएंगे कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा का बयान राजधानी में चलाए जा रहे स्वछता अभियान पर - देश के प्रधानमंत्री जी को हमेशा एक चिंता रहती है कि मेरा भारत विकसित तभी होगा जब भारत स्वच्छ होगा जब से प्रधानमंत्री जी ने अपनी सेवा को संभाला है सबसे स्वच्छता पर बहुत जोर है आज 12 साल की खुशी में जहां हम गुरुद्वारे में मंदिर में धार्मिक स्थान में जाकर प्रधानमंत्री जी की अच्छी सेहत के लिए भारत के विकास और तरक्की के लिए अरदास करते हैं वही जनकल्याण के काम के साथ-साथ स्वच्छता पर भी सरकार का फोकस है तो माननीय मुख्यमंत्री आदेश अनुसार पूरी दिल्ली में स्वच्छता अभियान चल रहा है हमारे यहां के विधायक अशोक गोयल जी और पार्टी के लोग और सब ने मिलकर एक बड़े स्वच्छता अभियान को यहां पर किया यह गंदगी को निकालने का जमा मोदी जी ने ले रखा है हमें उसके साथ-साथ यह धरती की गंदगी को भी साफ करना होगा एक गंदगी को प्रधानमंत्री जी ने जो साथ 70 साल से गंद डालते रहे और और यहां जो दिल्ली में 10 साल तक गंद डालते रहे और एक और गंदगी जो बंगाल के बॉर्डर पर घुसपैठियों को घुसने का काम करता था गंदगी को बाहर निकलने का काम देश के प्रधानमंत्री ने किया है ऐसे में हमारा फर्ज बनता है कि कम से कम हम सड़कों की गंदगी और पार्क की गंदगी तो हम बाहर निकले राजधानी में होने वाला वृक्षारोपण अभियान- इस बार बहुत बड़ा कैंपेन है पब्लिक पार्टिसिपेशन के साथ लाखों लोगों को जोड़ेंगे दिल्ली के अंदर विभिन्न क्षेत्रों के लोग इस अभियान में साथ देंगे पिछले साल जो हमने पेड़ लगाए थे उसमें सर्वाइवल रेट आज तक का सबसे ज्यादा है 90% के करीब हमारे सरकार ऐसा काम करती है जिसमें ईमानदारी भी दिखाई दे बहुत बड़ा वृक्षारोपण का काम हम कर रहे हैं और दिल्ली के बीच एरिया में जो नए पेड़ लगाए जा रहे हैं वह ज्यादा ऑक्सीजन देंगे कम पानी पियेंगे तुझे एरिया को भी और हरा-भरा किया जा सके और यहां पर 15 लाख पेड़ लगाए जाएंगे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर और अकाल तख्त के फैसले पर- (hindi and punjabi) वह उन पर आरोप नहीं है उन पर वह तब तक थे जब तक फॉरेंसिक लैब की जांच नहीं हुई थी अब वह आरोप नहीं रह गए अब वह आरोप सिद्ध हो गए हैं और सिद्ध होने के बाद अकाल तख्त के जटाधार ने फरमान जारी किया है फरमान ने कहा गया है कि भगवंत मान के साथ कोई भी सिख रिश्ता नहीं रखेगा यह अब तक का सबसे बड़ा पाप है एक तरफ वह कानून बना रहे थे अब खुद बेअदबी कर रहे हैं और इतना बड़ा पाप कर रहे हैं इसलिए इल्जाम नहीं है रिपोर्ट है और जटाधार साहब ने कहा भी मुख्यमंत्री को अपने भी कहीं से जांच करनी है तो कर लो उनको रिजाइन कर देना चाहिए था उनके गुरु कौन है, पंजाब में कहावत है कि जिनके गुरु आगे होते हैं तो उनके चेले और आगे निकलते हैं तो करप्शन के बाद जब केजरीवाल ने अपना पद नहीं छोड़ा तो भगवंत मन से कैसे उम्मीद करते हो लोग इनको मार मार के कुर्सियों से भगाएंगे
0
0
Report
Advertisement

अमरोहा में चोरी के शक पर युवकों को पेड़ से लटकाकर प्रताड़ना वीडियो वायरल

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के गजरौला थाना क्षेत्र के गांव शीशोवाली में चोरी के शक में दो युवकों को पेड़ से लटकाकर दी सजा, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप अमरोहा जनपद में कानून को हाथ में लेने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गजरौला थाना क्षेत्र के गांव शीशोवाली में चोरी के शक में दो युवकों को कथित तौर पर पेड़ से लटकाकर प्रताड़ित किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। वायरल वीडियो में दोनों युवक पेड़ से बंधे दिखाई दे रहे हैं, जबकि आसपास बड़ी संख्या में लोग मौजूद नजर आ रहे हैं। आरोप है कि कुछ लोगों ने युवकों को पकड़ने के बाद सार्वजनिक रूप से उन्हें घंटों तक इस तरह बंधक बनाकर रखा। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब तेजी से सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि वीडियो और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

CM साय सुरजपुर के लिए रवाना; कोरिया हत्या मामले पर सख्त कार्रवाई का संकेत

Begun, Rajasthan:रायपुर सीएम साय सुरजपुर के लिए हुए रवाना.. रवाना होने से पहले सीएम साय का बयान- सुरजपुर मे नगर पंचायत अध्यक्ष और पार्षद जीते है.. उनके के शपथ ग्रहण मे होंगे शामिल.. गरियाबंद मे विकास कार्यो का होगा लोकार्पण और भूमिपूजन.. कोरबा मे रेल परियोजना के स्वीकृति पर कहा- सौभाग्य का विषय है छ्ग के लिए.. पीएम और रेल मंत्री का आभार.. मानसून सत्र और विपक्ष के अविश्वांस प्रस्ताव पर कहा- वर्षा सत्र है, विपक्ष का काम है.. कोरिया हत्याकांड मामले पर सीएम ने कहा- मेरे संज्ञान मे है पुलिस जाँच कर रही है..नअपराधी गिरफ्तार किए है.. किसी को नहीं बख्सा जाएगा.. सख्त से सख्त कार्रवाई होगी.. बाइट- विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री
0
0
Report

शाजापुर: जनसुनवाई के दौरान किसान के विरुद्ध अशोभनीय भाषा के मामले में ASI निलंबित

Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर के कलेक्टर कार्यालय परिसर में जनसुनवाई के दौरान मंगलवार को एक किसान सीमांकन गलत होने पर कलेक्टर और एसपी के खिलाफ अशोभनीय भाषा का उपयोग कर रहा था, वहां मौजूद लालघाटी थाना प्रभारी और पुलिस बल किसान को जबरन वहां से बलपूर्वक बाहर ले गए । इस पूरी घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई की है। थाने लालघाटी में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (कार्यवाहक) महेश कुमार घुरे किसान को लाठी भांजते नजर आ रहे हैं। एसपी ने वीडियो के आधार पर ASI को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, वीडियो की गंभीरता को देखते हुए मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-9 के तहत यह कार्रवाई की गई। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय रक्षित केंद्र शाजापुर रहेगा तथा उन्हें मूलभूत नियम-53 के तहत जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।
0
0
Report
Advertisement

रामगढ़ में सड़क हादसे से मौत, परिजनों ने एनएच-319A पर चक्का जाम

Khajuria Khurd, Bihar:रामगढ़ जिले के अकोढी गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की death हो गई. अधिकारियों के समझाने पर जाम हट गया.CAMER जिले रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-319A पर अकोढ़ी गांव के समीप हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई. मौत से आक्रोशित परिजनों ने बुधवार को शव को सड़क पर रखकर करीब एक घंटे तक चक्का जाम किया. मृतक की पहचान बंदीपुर डेरा निवासी श्याम नारायण चौधरी के रूप में की गई है.प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार की शाम श्याम नारायण चौधरी अकोढ़ी गांव के पास पैदल ही सड़क पार कर रहे थे. इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए. परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें रामगढ़ रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया. हालांकि, वाराणसी ले जाने के दौरान उत्तर प्रदेश के चंदौली के समीप रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया.बुधवार को जैसे ही मृतक का शव गांव पहुंचा, आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर एनएच-319 को जाम कर दिया, जिससे वाहनों की कतारें लग गई.बाइट (जितेंद्र कुमार, बीडीओ रामगढ़): हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा. परिजनों को सरकारी नियमानुसार उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया गया है, जिसके बाद उन्होंने जाम समाप्त कर दिया.मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा और समाजसेवी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया है.
0
0
Report

शाजापुर के शहरी हाईवे पर पाइप फूटने से पेयजल संकट बढ़ा

Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर के शहरी हाईवे पर स्थित खड़खड़िया मस्जिद के सामने पेयजल पाइपलाइन अचानक फूट गई, जिससे हजारों लीटर पानी सड़क पर बह गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। खास बात यह है कि कुछ दिन पहले ही इसी स्थान पर पाइपलाइन सुधार कार्य कराया गया था, लेकिन एक बार फिर लाइन लीकेज होने से नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। शहरी हाईवे पर जब से सड़क चौड़ीकरण का काम हो रहा है, तभी से आएं दिन पाइप लाइन फूट रही है। पाइप लाइन फूटने से शहर के कई हिस्सों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। शहर में दो से तीन दिनों तक नगरपालिका पेयजल वितरित नहीं कर पा रही है। स्थानीय निवासी राजेश सिसनोरिया ने बताया कि शहर में इन दिनों लगातार पेयजल पाइपलाइन फूटने की घटनाएं सामने आ रही हैं। कई क्षेत्रों में दो-दो दिनों तक नल नहीं आ रहे हैं। उनका आरोप है कि नल-जल योजना और नर्मदा पाइपलाइन के लिए की जा रही खुदाई के दौरान पुरानी पाइपलाइनें क्षतिग्रस्त हो रही हैं। उन्होंने आशंका जताई कि पाइपलाइन फूटने से गंदा पानी भी लाइन में मिल सकता है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। पाइप लाइन फूटने की जानकारी लगते ही पीडब्ल्यूडी और नगर पालिका की टीम ने सुधार कार्य शुरू किया।
0
0
Report
Advertisement

मुरादाबाद में अवैध मस्जिद और मजार पर बुल्डोजर, सरकारी जमीन खाली

Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद मे बीते सोमवार मुरादाबाद जिला प्रशासन ने एक तरफ जहां हाईवे चोड़िकरण के बीच आ रही अवैध मजार को ध्वस्त किया, वहीँ दूसरी तरफ भगतपुर थाना क्षेत्र में सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद को भी बुलडोजर से ध्वस्त किया गया जिसके वीडियो भी अब सामने आये हैं, मामला भगतपुर थाना क्षेत्र के बेलबाड़ा गांव का है जहाँ मस्जिद को ढहाकर प्रशासन ने राजस्व की करीब 300 वर्ग मीटर जमीन को खाली कराया है, ये जमीन कागजो में खाद के गड्डे के रूप में दर्ज है जिसपर की बनी मस्जिद को हटाकर जगह को खाली करा लिया गया है, जानकारी के मुताबिक भगतपुर थाना क्षेत्र के बेलबाड़ा गांव की ये गाटा संख्या 195 की रकबा 0.243 हेक्टेयर भूमि वर्तमान खतौनी में खाद्य गड्डे के रूप में दर्ज है। फिलहाल मुरादाबाद के अवैध धार्मिक स्थलों के खिलाफ लगातार बुलडोजर गरज रहा है और सरकारी भूमियो को कब्जा मुक्त कराया जा रहा है।
0
0
Report

खण्ड विकास अधिकारी ने गांव का किया निरीक्षण

Manoj KumarManoj KumarFollow8m ago
Khandwari, Uttar Pradesh:ग्रामीणो की शिकायत पर खण्ड विकास अधिकारी ने गांव का किया निरीक्षण चहनियां। मथेला ग्राम सभा के लोलपुर गांव में तालाब के दुर्व्यवस्था सहित गांव में दुर्व्यवस्थाओं को लेकर ग्रामीण लामबंद हो गये । पानी के लिए तरस रहे एक नील गाय की मौत के बाद सोमवार को ग्रामीणो द्वारा प्रार्थना पत्र देने के बाद मंगलवार को पहुँचे खण्ड विकास अधिकारी ने कर्मियों को फोन से कड़ी फटकार लगायी । इसे जल्द दुरुस्त करने का निर्देश दिया । मथेला ग्राम सभा के लोलपुर गांव में विगत तीन दिन पूर्व तालाब के पास पानी के लिए तरस रहे एक नीलगाय की मौत हो गयी थी । तालाब में दुर्व्यस्था के चलते पानी न होने के साथ साथ झाड़ झंखाड़ से पट गया है । आक्रोशित ग्रामीणों ने तालाब की दुर्व्यस्था को लेकर पानी न होने से पशु पक्षियों के समक्ष संकट के साथ साथ प्रधान द्वारा गांव में एक भी कार्य ठीक से न कराये जाने और तालाब के रखरखाव को लेकर सोमवार को खण्ड विकास अधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया । मंगलवार को पहुँचे खण्ड विकास अधिकारी जावेद अख्तर ने तालाब के साथ साथ गांव का निरीक्षण किया । गांव में खामी मिलने से नाराज खण्ड विकास अधिकारी ने यहां तैनात कर्मियों को कड़ी फटकार लगायी और व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया । इस संदर्भ में खण्ड विकास अधिकारी जावेद अख्तर ने कहा कि गांव के ग्रामीणो द्वारा लिखित शिकायत मिलने पर मैं वहां खुद पहुँचकर निरीक्षण किया । सचिव को निर्देश दिया गया है कि तत्काल तालाब की साफ सफाई कर पानी की व्यवस्था किया जाय तो नही तो कार्यवाही किया जाएगा ।
0
0
Report

बनेठा के मनराज मीणा ने नेशनल वुडबॉल कैंप में राजस्थान का नाम रोशन किया

Tonk, Rajasthan:टोंक जम्मू-कश्मीर में चमके बनेठा के मनराज मीणा, राष्ट्रीय वुडबॉल कैंप में हुए सम्मानित टोंक जिले के बनेठा निवासी मनराज मीणा ने वुडबॉल खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र और जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। जम्मू-कश्मीर में आयोजित नेशनल वुडबॉल कैंप-2026 में मनराज ने राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। सफल प्रशिक्षण एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें वुडबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा सम्मानित करते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। मनराज की इस उपलब्धी से बनेठा क्षेत्र में खुशी का माहौल है। क्षेत्रवासियों, खेल प्रेमियों और युवाओं ने उन्हें बधाई देते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताया। मनराज मीणा की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभरी है और इससे बनेठा का मान राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा है।
0
0
Report
Advertisement

36 हजार किमी पूरे करने पर ही मिल सकेगा ATI पद

Jaipur, Rajasthan:36 हजार किमी चलेंगे तो ही बनेंगे ATI? राजस्थान रोडवेज में स्टाफ को लेकर नई तैयारी परिचालक का हर माह 3 हजार किमी चलना जरूरी अभी रूट पर नहीं चलने वालों का रोक रहे वेतन इसे जल्द पदोन्नति से भी जोड़ा जाएगा मैनपॉवर यूटिलाइजेशन की दिशा में बड़ा कदम राजस्थान रोडवेज में जल्द ही एक नया नियम लागू हो सकता है। यदि कर्मचारी नियमित रूप से बस संचालन नहीं करेंगे, तो उन्हें पदोन्नति भी नहीं मिलेगी। राजस्थान रोडवेज के करीब 4500 परिचालकों के लिए यह नियम अनिवार्य करने की तैयारी की जा रही है। क्या होगा नए नियमों में बदलाव, कब से हो सकता है लागू, यह रिपोर्ट देखिए- रोडवेज में परिचालकों का गणित राजस्थान रोडवेज में परिचालकों के कुल स्वीकृत पद हैं 7017 इनमें से करीब 3700 पद भरे हुए, 3300 से अधिक पद चल रहे खाली 500 पदों पर कर्मचारी चयन बोर्ड के माध्यम से हो रही भर्ती इसके बावजूद भी 2900 से अधिक पद रह जाएंगे रिक्त अल्टीनेट रूप से करीब 1000 सिविल डिफेंस, 500 बस सारथी अनुबंध पर लिए हुए अभी क्या नियम, क्या नया बदलाव होगा ? पिछले 6 माह से रोडवेज प्रशासन ने 3 हजार किमी की अनिवार्यता की इसके तहत प्रत्येक परिचालक का 3 हजार किमी बस संचालन करना है जरूरी रूट पर नहीं चलने वाले परिचालकों को वेतन नहीं मिल रहा 100 के आस-पास परिचालक वेतन की परवाह किए बिना ड्यूटी नहीं कर रहे अब रोडवेज प्रशासन पदोन्नति के लिए नया नियम लागू करने जा रहा इसके तहत परिचालक से सहायक यातायात निरीक्षक में तभी पदोन्नत होंगे जब सालभर में 36 हजार किमी बस संचालन पूरा किया होगा
0
0
Report

208 प्रशिक्षु आरक्षियों की दीक्षांत परेड से सुरक्षा और कर्तव्य की नई शुरुआत

Sheohar, Bihar:शिवहर पुलिस लाइन में बुधवार को 208 प्रशिक्षु आरक्षियों का दीक्षांत परेड समारोह पूरे सम्मान और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ। समारोह में तिरहुत क्षेत्र के डीआईजी चंदन कुशवाहा, डीएम प्रतिभा रानी और एसपी शुभांक मिश्रा ने परेड की सलामी ली। प्रशिक्षण पूरा करने वाले सभी आरक्षियों ने राष्ट्र सेवा और संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ ली और जवानों ने मार्च पास्ट और ड्रिल के जरिए अनुशासन, दक्षता और अर्जित कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। इनडोर-आउटडोर प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को सम्मानित भी किया गया। डीआईजी चंदन कुशवाहा ने कहा कि दीक्षांत परेड प्रशिक्षण की समाप्ति नहीं बल्कि जनता की सुरक्षा और कर्तव्यनिष्ठा के संकल्प की शुरुआत है। उन्होंने नव आरक्षियों से ईमानदारी, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ काम करने की अपील की。
0
0
Report

3 हजार किमी मानक से रोडवेज में ATI पदोन्नति नियम तय

Jaipur, Rajasthan:जयपुर।\nराजस्थान रोडवेज में पदोन्नति का सपना देख रहे उन परिचालकों को झटका लग सकता है, जो नियमित रूप से बस संचालन नहीं कर रहे हैं। बड़ी संख्या में परिचालक सिफारिश लगवाकर डिपो में सीटों पर बैठे हुए हैं। वे बसों में परिचालक का कार्य करने के बजाय ऑफिस कार्य में लगे हुए हैं। इस कारण राजस्थान रोडवेज प्रशासन के लिए बसों का नियमित संचालन कर पाना मुश्किल हो रहा है। दरअसल वर्तमान में रोडवेज प्रशासन द्वारा करीब 3400 बसों का संचालन किया जा रहा है। रोडवेज प्रशासन के पास वर्तमान में करीब 3600 परिचालक हैं। लेकिन वीक ऑफ लेने, कुछ के स्वास्थ्य कारणों से ऑफिस में लगे होने या कुछ सिफारिशी परिचालकों के ऑफिस में लगे होने से बसों के संचालन में परेशानी आ रही है। इस कारण रोडवेज प्रशासन को ठेके पर बस सारथी या सिविल डिफेन्स के स्वयंसेवक परिचालक रखने पड़ते हैं। परिचालकों के मैनपावर का अधिकतम यूटिलाइजेशन करने की दिशा में रोडवेज प्रशासन ने करीब 6 माह पहले 3 हजार किमी बस संचालन की बाध्यता की थी। लेकिन अब इसे पदोन्नति से जोड़ने की तैयारी की जा रही है।\n\nरोडवेज में परिचालकों का गणित\n\n- राजस्थान रोडवेज में परिचालकों के कुल स्वीकृत पद हैं 7017\n\n- इनमें से करीब 3700 पद भरे हुए, 3300 से अधिक पद चल रहे खाली\n\n- 500 पदों पर कर्मचारी चयन बोर्ड के माध्यम से हो रही भर्ती\n\n- इसके बावजूद भी 2900 से अधिक पद रह जाएंगे रिक्त\n\n- वैकल्पिक रूप से करीब 1000 सिविल डिफेन्स, 500 बस सारथी अनुबंध पर लिए हुए\n\nअभी क्या नियम, क्या नया बदलाव होगा ?\n\n- पिछले 6 माह से रोडवेज प्रशासन ने 3 हजार किमी की अनिवार्यता की\n- इसके तहत प्रत्येक परिचालक का 3 हजार किमी बस संचालन करना है जरूरी\n- रूट पर नहीं चलने वाले परिचालकों को वेतन नहीं मिल रहा\n- 100 के आस-पास परिचालक वेतन की परवाह किए बिना ड्यूटी नहीं कर रहे\n- अब रोडवेज प्रशासन पदोन्नति के लिए नया नियम लागू करने जा रहा\n- इसके तहत परिचालक से सहायक यातायात निरीक्षक में तभी पदोन्नत होंगे\n- जब सालभर में 36 हजार किमी बस संचालन पूरा किया होगा\n\nजो फील्ड में चलेंगे, उन्हें मिलेगी प्राथमिकता \n\nपरिचालक से सहायक यातायात निरीक्षक में पदोन्नति के लिए नया नियम लागू होने पर ऐसे परिचालकों के लिए संकट खड़ा हो सकता है, जो नियमित रूप से बस संचालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे परिचालक पदोन्नति से वंचित रखे जाएंगे।रोडवेज मुख्यालय से जुड़े सूत्रों के अनुसार जल्द ही इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर रोडवेज बोर्ड की बैठक में मंजूरी के लिए रखा जाएगा। प्रस्ताव के अनुसार, जो परिचालक हर माह 3 हजार किलोमीटर और सालभर में कुल 36 हजार किलोमीटर रूट पर कार्य करेंगे, वही एटीआई पद के लिए पात्र माने जाएंगे। अधिकारियों का मानना है कि इस व्यवस्था से बस संचालन में सुधार होगा, कर्मचारियों की जवाबदे की जवाबदेही बढ़ेगी। साथ ही फील्ड में कार्य करने वाले कर्मचारियों को पदोन्नति में प्राथमिकता मिल सकेगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top