icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273001
Pradip Kumar TiwariPradip Kumar TiwariFollow1 Aug 2024, 11:41 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

भाजपा अध्यक्ष ने लोकतंत्र बचाओ मार्च में हिस्सा लिया, वोटर लिस्ट सुधार का भरोसा

Noida, Uttar Pradesh:DELHI: NITIN NABIN (BJP NATIONAL PRESIDENT) LEAD ‘LOKTANTRA BACHAO ARAJAKTA HATAO’ MARCH FROM SHRI JAINLAL MANDIR TO TOWN HALL CHOWK. NITIN NABIN (BJP NATIONAL PRESIDENT) SPEECH. कांग्रेस के उन तथाकथित नेताओं से, जो एक परिवार के नियमों को देश का कानून बनाने और उस परिवार की इच्छाओं को राष्ट्रीय कानून के रूप में थोपने की कोशिश करते हैं, मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूँ कि भारतीय लोकतंत्र की जड़ें इतनी मजबूत हैं कि आपातकाल (इमरजेंसी) थोपे जाने के बाद भी आप इसका अनुभव कर चुके हैं। मतदाता सूची को पूरी तरह से दुरुस्त किया जाएगा। वोट देने के हकदार हर असली भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा, जबकि घुसपैठियों के नाम हटा दिए जाएंगे। भाजपा का हर कार्यकर्ता इस उद्देश्य के लिए लड़ने को पूरी तरह तैयार है।
0
0
Report

15 लाख ठगी: छह बंजारे बरी, दरोगे पर नया संकेत

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:दरोगा का नाम गलत था, अतुल रंजन तिवारी की जगह आलोक लिख दिया गया था. कौशांबी में 15 लाख रुपये की ठगी के मामले में जेल में बंद महिलाओं समेत छह बंजारों को अदालत ने दोषमुक्त कर दिया है. विवेचक पर लापरवाही और मनगढ़ंत कहानी लिखने के कारण डीजीपी और एसपी को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है. ओडिशा निवासी एक महिला का डेढ़ साल का बेटा भी मां के साथ जेल में रहा. जेल में रहते बच्चे ने हिंदी बोलना शुरू कर दिया. मामला कोखराज थाना क्षेत्र का है. मलकिया गाँव के श्रीनाथ मौर्य ने 24 मई 2025 को पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अलीपुर जीता गांव के पास बंजारा गिरोह ने नकली सोना देकर उनसे 15 लाख रुपये की ठगी की. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना के बाद आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया. अदालत ने पाया कि 15 लाख रुपये से संबंधित सामग्री पेश की गई, लेकिन कथित नकली सोना न्यायालय में प्रस्तुत नहीं किया गया. गवाहों और पत्रावली के अवलोकन के बाद सीजीएम मंजू कुमारी ने साक्ष्य के अभाव में सभी छह आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया. बचाव पक्ष की ओर से जिला विधिक सेवायें प्राधिकरण, कौशांबी के chief legal aid defence counsel अमित कुमार मिश्रा ने पैरवी करते हुए आरोपियों का निशुल्क बचाव किया और प्रभावी ढंग से अपना पक्ष न्यायालय के सामने रखा.
0
0
Report
Advertisement

ग्रेटर नोएडा PNB ब्रांच से करोड़ों रुपये की हेरा फेरी, FIR दर्ज

Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के PI वन सैक्टर में पंजाब नेशनल बैंक की ब्रांच में करोड़ो रूपये का घोटाला सामने आया है। अब तक के अनुमान के मुताबिक यह आंकड़ा 100 करोड़ से भी ऊपर जा सकता है जैसे-जैसे लोगों की जानकारी मिल रही है वैसे-वैसे पैसों की हेरा फेरी का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है लोगों के मुताबिक 200 से 250 लोगों के अकाउंट से पैसे निकाले गए इस ब्रांच में आसपास के गांव के लोगो के, किसानों के , सैक्टर, सोसाइटी वालो के खातों से अचानक उनकी बिना जानकारी के एफडी में मौजूद लाखो रुपए, किसी के खाते से एक करोड़ तो किसी के खाते से 35 लाख, 40 लाख रुपए दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दिए गए। जब जरूरत के हिसाब से लोगो ने कही चैक लगाया, चैक बाउंस हुआ, बैंक में आकर चैक किया तो पता लगा उनके खाते से पैसे सेम नाम के शख्स के खाते में ट्रांसफर कर दिए गए। देखते ही देखते बहुत सारे लोगो के एकाउंट से पैसे गायब हो गए। पासबुक में पूरा पैसा और एंट्री शो हो रही है पर असल मे पैसा नही है। बैंक की मैनेजर रानी और एक सफाई करने वाली महिला कर्मचारी पर पूरी गड़बड़ी का शक है। एतिहातन पीएनबी ने पूरी ब्रांच के लोगो को घर बैठा दिया है उनकी इंटरनल जांच करवाई जा रही है और दूसरी ब्रांच से दूसरे पीएनबी ऑफिसर्स, कर्मचारियों को यहां काम पर लगाया गया है। ग्रेटर नोएडा PNB बैंक कथित घोटाले मामले में पुलिस ने 16 लोगो की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली है पुलिस ने बैंक की इंटरनल जांच रिपोर्ट बैंक से मांगी है बैंक ने मैनेजर समेत 5 लोगो को पहले ही ससपेंड किया हुआ है ये पैसा फिलहाल किसके एकाउंट में ट्रांसफर कर दिया गया कोई जानकारी नही है। लोगों का आरोप है कि बैंक से अटैच मोबाइल नंबर बन्द कर दिए ताकि पता न लगे कितने पैसे निकल रहे है। जब जरूरत पड़ी कस्टमर को 10 लाख की तो बैंक ने ही 10 लाख, कभी 15 लाख वापिस एकाउंट में डाले। ताकि शक न हो। 1 करोड़ रुपए से एकाउंट में जीरो बैलेंस。 70 लाख से जीरो बैलेंस एफडी खत्म होती गई, कितना एमाउंट था खाते में, कितने की एफडी थी, अब पासबुक में कितना एमाउंट सब डॉक्युमेंट्स के साथ 4,5 कस्टमर की अलल से केस स्टडी है बैंक के बाहर से। लोगों का आरोप है कि जब बैंक को इस गण और हेरा फेरी का पता चला तो बैंक ने इस पूरे मामले में एफआईआर दर्ज करने की जहमत क्यों नहीं उठाया
0
0
Report

कबीरधाम आश्रम पहुंचे लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य।

Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी, कबीरधाम आश्रम पहुंचे लोकसभा स्पीकर ओम बिरला वही साथ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। प्रतिवर्ष कबीरधाम में कबीर स्मृति दिवस का आयोजन हुआ। 60वा अवतरण दिवस के पावन उपलक्ष्य में भूमि पूजन एवं शिलान्यास के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर भारी संख्या में लोगों ने पहुंच कर सत्संग में भाग लिया। सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंद इंतजाम किए गए थे। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, जिला प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल, सहित सभी जनपद के विधायक मौजूद रहे। इस मौके पर लोक सभा स्पीकर ने कहा आज के परिवेश में कबीर के विचारों पर चलने को कहा कबीरधाम पहुंचे लोकसभा स्पीकर ने उनके जीवनकाल पर प्रकाश डाला , साथ ही उनके पद चिह्नों पर आए हुए लोगों से चलने को कहा। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा सपा पार्टी सफा हो रही है। स्वतंत्र देव ने भी योगी मोदी की जमकर तारीफ की और उन्हें सत्ता में बनाए रखने के लिए लोगों से अपील की।
0
0
Report

बिहार पंचायती राज संघ ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला: पंच-सरपंचों की मांगें तेज

Patna, Bihar:बिहार पंच-सरपंच संघ के अध्यक्ष अमोद निराला ने पंच और सरपंचों की मांगों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों से पंच और सरपंचों का निर्वाचन कराया जा रहा है, लेकिन निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को सुविधाओं के नाम पर कुछ खास नहीं मिला है। इसको लेकर पंच और सरपंचों में नाराजगी और असंतोष है। अमोद निराला ने कहा कि पंच और सरपंच लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, लेकिन चुनाव होने के बावजूद उन्हें आवश्यक सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। उन्होंने संघ के जिला अध्यक्षों, प्रदेश पदाधिकारियों और उपस्थित सभी महिला-पुरुष सदस्यों का आभार जताया। अध्यक्ष अमोद निराला ने चेतावनी दी कि बिहार विधानसभा के आगामी सत्र की शुरुआत के साथ ही पंच-सरपंच संघ अपनी मांगों को लेकर सड़क से सदन तक जोरदार आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन की पूरी जवाबदेही बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग की होगी।
0
0
Report
Advertisement

पुरानी रंजिश में दलित युवक से मारपीट के मामले में नहीं हुई कार्रवाई

Subhas ChandraSubhas ChandraFollow11m ago
Rajaura Kala, Uttar Pradesh:पनियरा (महराजगंज)। पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा माधोनगर में मंगलवार की सुबह पुरानी रंजिश को लेकर एक दलित युवक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने गांव के ही चार लोगों पर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़ित ने पनियरा थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार, माधोनगर निवासी सुनील कुमार पासवान ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि मंगलवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे पुरानी रंजिश को लेकर गांव के घिसियावन मौर्य, दिनेश मौर्य, संजय मौर्य और एस उर्फ कान्हा मौर्य ने उनके साथ मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि इस दौरान उनके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग भी किया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया और तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। पीड़ित की शिकायत के बाद मामले को लेकर कार्रवाई की मांग की जा रही है। इस संबंध में चौकी प्रभारी मुजुरी देवेंद्र दुबे ने बताया कि जांच पड़ताल की गई प्रथम दृष्टया मामला स्कूल में पढ़ रहे बच्चे को मारने पीटने का है। फिलहाल अभी जांच जारी है
0
0
Report

सरकार के निर्देश पर आयोग ने इलेवन पावर के लाइसेंस पर कार्रवाई रोक दी

Chandigarh, Chandigarh:गुरुग्राम-नूंह में निजी बिजली वितरण कंपनी को बड़ा झटका, सरकार के निर्देश पर आयोग ने रोकी आगे की कार्रवाई हरियाणा में गुरुग्राम और नूंह जिलों में बिजली वितरण का काम करने के लिए इलेवन पावर प्राइवेट लिमिटेड को दी गई समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस पर फिलहाल आगे की कार्रवाई नहीं होगी। हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (HERC) ने 28 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश में स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार के निर्देश लागू रहने तक इस मामले में आगे नहीं बढ़ेगा। राज्य सरकार ने समानांतर बिजली लाइसेंस पर लगाई रोक हरियाणा सरकार के ऊर्जा विभाग ने 26 अक्टूबर 2026 को बिजली अधिनियम, 2003 की धारा 108(1) के तहत आयोग को निर्देश जारी किए थे। इन निर्देशों में कहा गया कि प्रदेश में कहीं भी समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस बनाया, संचालित या प्रभावी नहीं किया जाए। सरकार ने यह फैसला उपभोक्ताओं के हित, राज्य के राजस्व पर संभावित वित्तीय प्रभाव और व्यापक जनहित को ध्यान में रखते हुए लिया। बिजली निगमों ने उठाए थे कई सवाल लाइसेंस देने की प्रक्रिया के दौरान दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVNL) और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVNL) सहित संबंधित पक्षों ने कंपनी की वित्तीय क्षमता, तकनीकी तैयारी, न्यूनतम आपूर्ति क्षेत्र और सभी उपभोक्ताओं को बिजली उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी जैसे मुद्दों पर आपत्तियां उठाई थीं। मौजूदा बिजली ढांचे पर संभावित असर, क्रॉस-सब्सिडी और बिजली वितरण के खर्च को लेकर भी चिंताएं जताई गई थीं。
0
0
Report
Advertisement

बिहार विधान परिषद चुनाव में NDA को लगभग 50% समर्थन: मदन सहनी

Patna, Bihar:मदन सहनी, मंत्री, मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग, बिहार सरकार बिहार सरकार के मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग के मंत्री मदन सहनी ने बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि चुनाव में जेडीयू और एनडीए के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मेहनत की जिसका परिणाम कई सीटों पर पार्टी के पक्ष में आया। उन्होंने कहा कि लगभग 50 प्रतिशत परिणाम उनके पक्ष में रहे हैं जबकि कुछ सीटों पर पार्टी के प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा। मंत्री ने जीतने वाले प्रत्याशियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व के लिए उनका आभार जताया। साथ ही, सम्राट चौधरी, NDA और पार्टी के अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को भी बधाई और धन्यवाद दिया। उन्होंने मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए निर्वाचन आयोग से इसमें संशोधन करने की मांग की। मंत्री ने कहा कि स्नातक होने के बाद बार-बार मतदाता बनने की प्रक्रिया की आवश्यकता पर विचार किया जाना चाहिए और चुनाव की इस व्यवस्था में सुधार के लिए निर्वाचन आयोग को गंभीरता से पहल करनी चाहिए। मंत्री मदन सहनी ने बिहार में शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन और नशे के खिलाफ कार्रवाई को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि पहले पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक किए जाने के बाद शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई में तेजी आई थी। मदन सहनी के मुताबिक, महज चार महीने में 23.5 लाख लीटर शराब जब्त की गई थी और मादक पदार्थों की बरामदगी भी लगातार हो रही थी। उन्होंने कहा कि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की नियमित समीक्षा और निगरानी से नशे के खिलाफ अभियान को और प्रभावी बनाया जा सकता है। इसी को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री से भी आग्रह किया कि संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएं और एक बार फिर समीक्षा की जाए, ताकि शराबबंदी कानून को बेहतर तरीके से लागू किया जा सके। मंत्री ने कहा कि बिहार को नशामुक्त बनाने के लिए पिछले दस वर्षों से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासन तथा आम लोगों का सहयोग जरूरी है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा शराबबंदी लागू किए जाने के फैसले का उल्लेख करते हुए कहा कि इस कानून से खासकर महिलाओं के जीवन और परिवारों के माहौल में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि शराबबंदी के कारण कई परिवारों को बेहतर माहौल मिला है और इस बदलाव को बनाए रखना जरूरी है। मंत्री मदन सहनी ने सभी लोगों से शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन में सहयोग करने की अपील की ताकि बिहार में नशे के खिलाफ अभियान को और मजबूती मिल सके।
0
0
Report

हरियाणा के 12 हजार अतिथि अध्यापकों को नियमितीकरण नहीं मिलेगा; कोर्ट-हाईकोर्ट के आदेश से नया मोड़

Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा के 12 हजार गेस्ट टीचरों को बड़ा झटका, नियमितीकरण के दावे खारिज हरियाणा में करीब 12 हजार अतिथि अध्यापकों को नियमित शिक्षक का दर्जा देने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने अतिथि अध्यापकों के नियमितीकरण के दावों को खारिज करते हुए स्पीकिंग ऑर्डर जारी कर दिए हैं। विभाग ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि अतिथि अध्यापकों की नियुक्तियाँ नियमित भर्ती के निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं हुई تھیں, इसलिए उन्हें वर्ष 2014 की नियमितीकरण नीतियों का लाभ नहीं दिया जा सकता। 21 साल की सेवा के बावजूद नहीं मिलेगा नियमितीकरण अतिथि अध्यापक वर्ष 2005 से सरकारी स्कूलों में सेवाएं दे रहे हैं। शिक्षा विभाग के अनुसार, उस समय शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए स्कूलों में प्रति पीरियड के आधार पर अतिथि अध्यापकों की सेवाएं ली गई थीं। विभाग का तर्क है कि उनकी नियुक्तियों में नियमित भर्ती की तरह केंद्रीकृत चयन प्रक्रिया, परीक्षा आधारित मेरिट और आरक्षण के निर्धारित मानकों का पालन नहीं गया था। 2014 की नीति का दिया हवाला सरकार ने नियमितीकरण से इनकार करने के लिए 16 और 18 जून 2014 की नीतियों का हवाला दिया है। विभाग के अनुसार, नियमितीकरण के लिए निर्धारित सेवा अवधि, आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, स्वीकृत रिक्त पद और अन्य पात्रता शर्तों को पूरा करना अनिवार्य है। केवल लंबे समय तक सेवा देने के आधार पर नियमितीकरण का अधिकार नहीं बनता। हाईकोर्ट के आदेश के बाद जारी हुआ स्पीकिंग ऑर्डर यह मामला सुखविंदर सिंह बनाम हरियाणा राज्य केस से जुड़ा है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने 25 मई 2026 को संबंधित याचिकाकर्ताओं के नियमितीकरण के दावों पर विचार करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद 6 अगस्त 2026 को हाईकोर्ट की खंडपीठ ने कहा कि दावों का फैसला उपलब्ध तथ्यों और कानूनी प्रावधानों के आधार पर किया जाए। नियमितीकरण का दावा पात्रता के तहत बनता है तो लाभ दिया जाए, अन्यथा उचित कारणों के साथ आदेश जारी किया जा सकता है। 2019 के कानून से सेवा सुरक्षा, नियमित पद का अधिकार नहीं विभाग ने हरियाणा अतिथि अध्यापक सेवा अधिनियम, 2019 का हवाला देते हुए कहा है कि इस कानून का उद्देश्य अतिथि अध्यापकों की सेवा निरंतरता और कार्यकाल को सुरक्षा देना है। विभाग ने इसे स्वतः नियमित शिक्षक का दर्जा या नियमित वेतनमान पाने का अधिकार नहीं माना है। शिक्षा विभाग के इस फैसले के बाद अतिथि अध्यापकों की नियमितीकरण की लड़ाई फिर अदालत पहुंच सकती है। अब सबकी निगाहें इस बात पर रहेंगी कि अतिथि अध्यापक इस आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती देते हैं या नहीं और अदालत इस मामले में आगे क्या रुख अपनाती है।
0
0
Report
Advertisement

नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा लोकतंत्र बचाओ मार्च, अराजकता हटाने की तैयारी

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज जैन लाल मंदिर से टाउन हॉल चौक तक 'लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ' मार्च का नेतृत्व करेंगे। दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा, "लोकतंत्र की दुहाई देने वाले वे लोग जिन्होंने आपातकाल लगाकर देश में लोकतंत्र की हत्या की। वे हाथ में संविधान की किताब पकड़ कर लोकतंत्र की, कानून की सब मर्यादाओं का उल्लंघन कर रहे हैं। वे देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं...आज हम राहुल गांधी को बताना चाहते हैं कि शांतिपूर्ण पदयात्रा, शांतिपूर्ण प्रदर्शन कैसे किया जाता है। लोकतंत्र बचाने के लिए अराजकता को हटाने के लिए हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष पद यात्रा करेंगे।"
0
0
Report

अर्णव तूफान UP को चूमा: तेज हवाओं-बारिश से किसान और नागरिक सतर्क

Lucknow, Uttar Pradesh:अर्णव तूफान का यूपी में असर, मौसम बिगड़ने का अलर्ट सीएम योगी ने अधिकारियों को किया अलर्ट, 31 अक्टूबर तक सतर्कता आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली का खतरा, किसानों की बढ़ी चिंता बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान अर्णव अब उत्तर प्रदेश के मौसम पर भी असर डाल रहा है... प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने की आशंका है... कहीं तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है, तो कहीं गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है... मौसम में होने वाले इस बदलाव को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की है और प्रशासनिक तंत्र को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं... सबसे ज्यादा चिंता पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों को लेकर है, जहां तेज हवाओं, आकाशीय बिजली और भारी बारिश का खतरा बन सकता है... आखिर अर्णव तूफान का यूपी में कितना असर होगा? किन जिलों में ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है? और इस बेमौसम बारिश से आम लोगों और किसानों को कितना नुकसान हो सकता है? इन तमाम सवालों के बारे में आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम पूर्वानुमान विभाग के प्रभारी एवं वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह से भी बात की गई... बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान अर्णव दक्षिण भारत के तटीय इलाकों से आगे बढ़ते हुए अब उत्तर प्रदेश के मौसम को प्रभावित कर रहा है... मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 28 से 31 अक्टूबर के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बदला रह सकता है... खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश की आशंका है... पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी 29 और 30 अक्टूबर को गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की गई है... मौसम की संभावित चुनौती को देखते हुए प्रदेश सरकार भी सतर्क है... मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की है... प्रशासनिक मशीनरी को सक्रिय रखने और मौसम से जुड़ी चेतावनियों को गंभीरता से लेने की जरूरत है... क्योंकि तेज हवाओं के साथ बारिश होती है, तो इसका असर सिर्फ जनजीवन तक सीमित नहीं रहता... सड़कों पर जलभराव, पेड़ और कमजोर होर्डिंग गिरने, बिजली आपूर्ति बाधित होने और यातायात प्रभावित होने जैसी समस्याएं भी सामने आ सकती हैं... ऐसे में प्रशासन के सामने चुनौती है कि मौसम की चेतावनी समय रहते लोगों तक पहुंचे और किसी भी आपात स्थिति में राहत एवं बचाव की व्यवस्था तैयार रहे... अन्ततः सवाल यह है कि अर्णव तूफान का उत्तर प्रदेश में कितना असर देखने को मिलेगा? क्या प्रदेश में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होगी? तापमान में गिरावट आएगी? और क्या इस मौसम से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है? इन्हीं सवालों के जवाब जानने के लिए हमने आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम पूर्वानुमान विभाग के प्रभारी एवं वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह से बातचीत की... केंद्रीय बात यह है कि तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश के दौरान कई तरह की चुनौतियां सामने आ सकती हैं... खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों, दोपहिया वाहन चालकों और खेतों में काम कर रहे किसानों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है... अगर तेज हवाओं के साथ बारिश होती है, तो कमजोर पेड़ों की शाखाएं टूट सकती हैं... अस्थायी ढांचे और कमजोर होर्डिंग क्षतिग्रस्त हो सकते हैं... बिजली के तारों और खंभों को नुकसान पहुंचने की स्थिति में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो सकती है... वहीं, अगर खेतों में तैयार फसल या कटाई के बाद खुले में रखी उपज बारिश की चपेट में आती है, तो किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है... हालांकि, वास्तविक नुकसान कितना होगा, इसका आकलन मौसम की तीव्रता, बारिश की मात्रा और प्रभावित इलाकों की स्थिति के आधार पर ही किया जा सकेगा... खेतों में खड़ी फसल, कटाई के बाद खुले में रखी उपज और कृषि कार्यों पर बारिश का असर पड़ सकता है... तेज हवाओं और जलभराव की स्थिति में फसलों को नुकसान होने की आशंका भी रहती है... ऐसे में किसानों के लिए जरूरी है कि वे स्थानीय मौसम चेतावनी पर नजर रखें... कटी हुई फसल को सुरक्षित स्थान पर रखें और खेतों में जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करें... आम लोगों के लिए सावधानी: मौसम विभाग की चेतावनी के बीच आम लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है... गरज-चमक के दौरान खुले मैदान में जाने से बचें... बिजली चमकते समय पेड़ों के नीचे शरण न लें... तेज हवा के दौरान कमजोर दीवारों, होर्डिंग और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखें... अगर मौसम अचानक बिगड़ता है, तो सुरक्षित और पक्के भवन के अंदर रहें... किसी भी तरह की अफवाह पर भरोसा न करें और मौसम विभाग तथा जिला प्रशासन की आधिकारिक सूचनाओं पर ही ध्यान दें..
0
0
Report

राजौरी में आतंकी ठिकाने ध्वस्त, हथियार व गोला-बारूद बरामद

Jammu, राजौरी में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में भारतीय सेना के जवानों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान बड़ी कामयाबी हासिल की है। तलाशी अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। इसके साथ ही सुरक्षाबलों ने आतंकी ठिकाने को ध्वस्त कर दिया। बरामदगी में UBGL के 4 राउंड, 3 हैंड ग्रेनेड, PK राइफल के 101 राउंड, पिस्तौल के 16 राउंड और AK राइफल के 237 राउंड शामिल हैं। इसके अलावा एक AK बेयोनेट, दो AK मैगजीन, एक कैरी बैग और एक ग्राउंड शीट भी बरामद की गई है। सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई को राजौरी जिले में आतंकियों के खिलाफ अभियान के लिहाज से अहम माना जा रहा है। हालांकि, इस बरामदगी के संबंध में किसी आतंकी संगठन या संदिग्धों की मौजूदगी को लेकर अतिरिक्त जानकारी की पुष्टि नहीं हुई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top