Back
समाधान दिवस में पसरा सन्नाटा, अधिकारी नदारद निराश लौटे फरियादी
Khajani, Uttar Pradesh
खजनी थाने में आयोजित नवंबर महीने के आखिरी समाधान दिवस में सन्नाटा छाया रहा फरियादी तो पहुंचे लेकिन उनकी समस्याओं को सुनने के लिए कोई सक्षम अधिकारी उपस्थित नहीं रहा।दिवस प्रभारी खजनी थाने के कोतवाल इंस्पेक्टर जयन्त सिंह शुक्रवार को हुई एक बड़ी मारपीट की घटना में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में व्यस्त रहे, तथा खजनी तहसील से राजस्व (भूमि) विवादों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए राजस्व निरीक्षक देवनारायण मिश्रा उपस्थित रहे।लोगों ने अपनी जमीन से संबंधित विवादों के समाधान के लिए प्रार्थना पत्र सौंप कर कार्रवाई की मांग की सभी मामलों को संबंधित हल्का दारोगा को सुपुर्द किया गया। लेखपालों की हड़ताल के कारण मौके पर किसी भी फरियादी की समस्या का समाधान नहीं हो सका, सभी मामलों में मौके पर पहुंच कर जांच के बाद समस्याओं को सुलझाने और कार्रवाई की रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया गया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report