273008
एम्स गोरखपुर में न्यूरो सर्जन डॉ. राहुल गुप्ता का इस्तीफा वापस
Gorakhpur, Uttar Pradesh:एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) के न्यूरो सर्जन डॉ. राहुल गुप्ता ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। उन्होंने यह निर्णय कार्यकारी निदेशक प्रो. अजय सिंह के साथ विस्तृत चर्चा के बाद लिया, जिन्होंने 13 जनवरी के बाद गोरखपुर पहुंचकर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है। डॉ. राहुल गुप्ता ने दिसंबर में इस्तीफा दिया था जिसका नोटिस पीरियड 31 जनवरी तक था। इस्तीफे की मुख्य वजह ऑपरेशन थियेटर (ओटी) में आधे दिन की समय-सीमा और एनेस्थीसिया विभाग के डॉक्टरों से संबंधित समस्याएं थीं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मैनपुरी में गांझा विरोध पर गोलीबारी: CCTV फुटेज सामने
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी में गांझा कारोबार के विरोध पर युवक पर गोलीबारी हुई; मौके से बाइक सवार फरार हो गया। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। मोहल्ले में गांझा बिक्री के विरुद्ध युवक ने विरोध किया था और मोहल्ले के युवाओं को नशे की लत में धकेलने का आरोप भी लगाया गया। दिनदहाड़े गोलीबारी से माहौल भयावह हो गया है। पीड़ित ने थाने में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिये हैं। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पुरानी वस्ती देवपुरा का है।0
0
Report
गोरखपुर में ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत; चालक फरार
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में सहबाजगंज ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार ट्रक ने छड़ लदी ट्रैक्टर-ट्राली को पक्की टक्कर मारी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर ट्राली से अलग होकर सड़क पर पलट गया। ट्रक ओवरब्रिज की सुरक्षा दीवार से टकराकर रुक गया। इस भीषण हादसे में ट्रैक्टर चालक देवनाथ (30 वर्षीय) की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही ट्रैक्टर के स्वामित्व की भी जानकारी जुटाई जा रही है और फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा और बाद में सामान्य हो गया।0
0
Report
एटा डीएम ने खुद झाड़ू लगाकर शहर के प्रवेश द्वार को साफ करने की कमान संभाली
Etah, Uttar Pradesh:एटा यूपी में शहर की सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर फैली गंदगी को लेकर रविवार को डीएम एम. अरुन्मोली एक्शन मोड में नजर आईं। उन्होंने सुबह सात बजे अधिकारियों के साथ महाराणा प्रताप चौक पहुंचकर खुद झाड़ू लगाई और कूड़ा-पॉलीथिन एकत्र कर स्वच्छता का संदेश दिया। इसके बाद जीटी रोड स्थित पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्टेडियम में भी वृहद सफाई अभियान चलाया गया। डीएम ने साफ निर्देश दिए कि सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों को चिह्नित कर जुर्माना लगाया जाए और बार-बार नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। कासगंज रोड स्थित महाराणा प्रताप चौक पर सफाई के दौरान डीएम ने वहां फैले कूड़े-कचरे पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यह शहर का प्रमुख प्रवेश द्वार है। यहां की गंदगी से बाहर से आने वाले लोगों के सामने शहर की अच्छी छवि नहीं बनती। उन्होंने नगर पालिका और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि चौक की नियमित सफाई कराई जाए। साथ ही यहां इंटरलॉकिंग कराने, उपलब्ध स्थान पर आकर्षक पार्क विकसित करने और वृक्षारोपण की कार्ययोजना तैयार की जाए, ताकि शहर का प्रवेश द्वार स्वच्छ और सुंदर दिखाई दे। इसके बाद डीएम ने गोविन्द बल्लभ पंत स्टेडियम के प्रवेश द्वार पर भी झाड़ू लगाकर सफाई की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रमुख मार्गों, पार्कों, खेल मैदानों और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर नियमित सफाई कराई जाए। कूड़े का समय से उठान और उचित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। नगर क्षेत्र के साथ ग्राम पंचायतों में भी खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर निगरानी रखी जाए। दरअसल, शासन ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान की अवधि 15 नवंबर 2026 तक बढ़ा दी है। इसी के मद्देनजर प्रशासन सफाई, जलभराव की रोकथाम, फॉगिंग और एंटी लार्वा छिड़काव पर जोर दे रहा है। डीएम ने कहा कि गंदगी और जलभराव से मच्छरों के पनपने की आशंका बढ़ती है। ऐसे में स्वच्छता को केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी बनाना होगा। उन्होंने जनपदवासियों से घर, दुकान और प्रतिष्ठान के आसपास सफाई रखने तथा खुले में कूड़ा-पॉलीथिन नहीं फेंकने की अपील की। अभियान में CDO डॉ. राजेंद्र प्रसाद मिश्र, सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद, एडीएम वित्त एवं राजस्व, नगर पालिका अध्यक्ष सुधा गुप्ता, नगर पालिका अधिकारी पंकज गुप्ता और अधिशासी अधिकारी निहाल सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
तेज़ रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में सनसनी
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी- तेज रफ्तार का दिखा कहर, तेज रफ्तार ट्रक में बाइक सवार अधेड़ को मारी जोरदार टक्कर , जोरदार टक्कर में बाइक सवार अधेड़ की मौके पर हुई दर्दनाक मौत, अधेड़ की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा और विधिक कार्यवाही में जुटी अधेड़ की मौत पर क्षेत्र मचा कोहराम जायस कोतवाली क्षेत्र मील एरिया का है मामला0
0
Report
Mirzapur के अकोढ़ी में शिव शंकर यादव के बयान के विरोध में पुतला दहन
Ukhdand, Uttar Pradesh:Mirzapur के अकोढ़ी गांव में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष शिव शंकर यादव के कथित अभद्र बयान के विरोध में प्रदर्शन किया गया। परशुराम सेना अकोढ़ी के पदाधिकारी एवं सदस्य ने गांव के मुख्य द्वार पर एकत्रित होकर विरोध जताया और शिव शंकर यादव का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान सदस्योंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मामले की शिकायत करते हुए मांग की कि कथित अभद्र टिप्पणी करने वाले व्यक्ति को तत्काल पार्टी से निष्कासित किया जाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सनातन धर्म और ब्राह्मण समाज के प्रति इस तरह की कथित टिप्पणियों से लोगों की भावनाएं आहत हो रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पार्टी नेतृत्व की ओर से इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई तो इसका असर वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में देखने को मिल सकता है।0
0
Report
अगले स्तर की हैलोवीन पोशाक: इस साल का सबसे बोल্ড ट्रेंड
Noida, Uttar Pradesh:Next level Halloween costume0
0
Report
Advertisement
उज्जैन: 1.517 किग्रा गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, जेल भेजा
Ujjain, Madhya Pradesh:ऑपरेशन प्रहार के तहत सुंदराबाद-उन्हेल मार्ग पर की कार्रवाई, आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। उज्जैन। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत उज्जैन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। भाटपचलाना पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 517 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार,मुखबिर से सूचना मिली थी कि सुंदराबाद-उन्हेल मार्ग पर बरड़िया फंटे के पास एक व्यक्ति गांजा लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की और बताए गए हुलिए के आधार पर एक व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रामचन्द्रसिंह चौहान, निवासी ग्राम चिरोलाकला बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 1 किलो 517 ग्राम गांजा मिला, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज किया। उसे विशेष न्यायालय एनडीपीएस एक्ट, उज्जैन में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब आरोपी से गांजा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी, इस संबंध में पूछताछ और जांच कर रही है।0
0
Report
भोपाल लैब के नमूनों से मिलावट की जांच: दुकानों और दूध विक्रेताओं में मिलावट की कार्रवाई
Ujjain, Madhya Pradesh:मावा, घी और मिठाइयों में मिलावट की जांच के लिए दुकानों और दूध विक्रेताओं के यहां पहुंची टीम, जांच के लिए भोपाल भेजे गए नमूने。 उज्जैन। त्योहारों के दौरान मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम लगातार जांच कर रही है। इसी कड़ी में टीम ने बड़नगर तहसील में अलग-अलग दुकानों और दूध विक्रेताओं के यहां पहुंचकर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए。 कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के निर्देश पर की जा रही इस कार्रवाई में टीम ने दूध, मावा, मिठाई, बादाम और किशमिश के नमूने लिए। जांच के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट का पता लगाने के लिए शुरुआती परीक्षण भी किया गया。 खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गणेश दूध केंद्र से दूध के दो नमूने लिए। वहीं राजा आइसक्रीम जैन मिठाई भंडार से प्रसादी पेड़ा और सिका मावा पेड़ा, आरिहंत स्वीट्स से केसर बर्फी और सफेद मावा बर्फी तथा दीपक मिष्ठान से मावा बर्फी और प्रसादी पेड़ा के नमूने लिए गए। इसके अलावा खरसोदकलां के दूध विक्रेता वीरेंद्र अग्रवाल से दूध और बड़नगर की अग्रवाल एजेंसी से बादाम और किशमिश के नमूने भी लिए गए。 खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी नमूनों को जांच के लिए भोपाल स्थित राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि किसी खाद्य पदार्थ में मिलावट या गड़बड़ी पाई जाती है तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी。 विभाग ने लोगों से अपील की है कि त्योहारों पर खाद्य सामग्री खरीदते समय सावधानी बरतें और लाइसेंस प्राप्त दुकानों से ही सामान खरीदें। किसी भी तरह की मिलावट की आशंका होने पर विभाग को इसकी सूचना दें。0
0
Report
पैर टूटने के बाद आदमी की हरकतें उसकी हम्सटर ने भी उसकी नकल करना शुरू कर दीं
Noida, Uttar Pradesh:his guy broke his leg and his hamster started copying him.0
0
Report
Advertisement
चीन की कंपनी फ्रांस अशांति ग्लास की मजबूती दिखाने लिए प्रचार कर रही
Noida, Uttar Pradesh:A Chinese company uses civil unrest in France as an ad to promote the durability of its glass.0
0
Report
इंदौर के प्रेस्टीज कॉलेज में निर्धारित फीस से अधिक वसूली पर ABVP का प्रदर्शन
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के प्रेस्टीज महाविद्यालय में विद्यार्थियों से निर्धारित शुल्क से अधिक फीस वसूलने के कथित मामले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं होता तब तक आंदोलन जारी रहेगा. दरअसल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, इंदौर महानगर द्वारा कथित तौर पर आरोप लगा है कि प्रेस्टीज महाविद्यालय में विद्यार्थियों से निर्धारित फीस से अधिक और कथित अवैध शुल्क वसूली की जा रही है जिसके विरोध में बीते दिनों से प्रदर्शन किया जा रहा है. विद्यार्थी परिषद का आरोप है कि विद्यार्थियों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है. इसी के विरोध में कार्यकर्ता और छात्र लगातार कॉलेज परिसर के बाहर धरने पर बैठे हैं. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महानगर मंत्री कुशल यादव ने कहा कि यह आंदोलन विद्यार्थियों के हितों और उनके साथ हो रहे कथित आर्थिक शोषण के खिलाफ है. उन्होंने आरोप लगाया कि कई दिनों से लगातार घंटों तक प्रदर्शन किए जाने के बावजूद कॉलेज प्रबंधन ने अब तक विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों और विद्यार्थियों से बातचीत करना भी उचित नहीं समझा अब चाहे त्यौहार हो या दिवाली हो छात्रों के हितो की बात जब तक नहीं मानी जाएगी हम यही डटे रहेंगे0
0
Report
नाबालिग पर चाकू से जानलेवा हमला: मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य की खोज जारी
Kota, Rajasthan:KOTA नाबालिग पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, रेलवे कॉलोनी पुलिस ने आरोपी दिनेश बैरवा को किया गिरफ्तार, पुरानी रंजिश के चलते युवक शाकिब बैग पर किया था चाकू से हमला, अन्य आरोपी सुरेंद्र वर्मा की तलाश कर रही पुलिस, शहर SP तेजस्वनी गौतम के नेतृत्व में DSP राजेश टेलर के सुपरविजन में CI रामस्वरूप मीणा टीम की कारवाई,0
0
Report
Advertisement
फिनलैंड में तम्मर कप: अरुंधति चौधरी ने जीता स्वर्ण, देश का मान बढ़ा
Kota, Rajasthan:फिनलैंड में कोटा की बॉक्सर अरुंधति चौधरी ने जीता स्वर्ण पदक, तम्मेर कप में शानदार प्रदर्शन कर बढ़ाया देश का मान कोटा। कोटा महाबली स्पोर्ट्स एकेडमी की खिलाड़ी और देश की स्टार बॉक्सर अरुंधति चौधरी ने फिनलैंड में आयोजित प्रतिष्ठित तम्मेर कप बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का मान बढ़ाया है। 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में अरुंधति ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया。 अरुंधति के बेसिक कोच अशोक गौतम ने बताया कि उन्होंने क्वार्टर फाइनल में फिनलैंड की विलमा कूसीक्को, सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड की बीलोओलुना और फाइनल में आयरलैंड की एवलिन ईघरो को हराकर स्वर्ण पदक जीता। अरुंधति ने पूरे टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन किया और सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की。 अशोक गौतम के अनुसार, प्रतियोगिता में ओलंपिक भार वर्ग के शीर्ष आठ खिलाड़ियों ने अपने-अपने देशों का प्रतिनिधित्व किया। भारत की ओर से सात महिला और सात पुरुष बॉक्सरों ने हिस्सा लिया। ऐसे कड़े अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के बीच अरुंधति की यह उपलब्धि उनकी प्रतिभा और मेहनत को दर्शाती है。 अरुंधति की इस सफलता पर कोटा बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष एवं उनके पिता सुरेश चौधरी, माता सुनीता चौधरी और खेल जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई दी। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।0
0
Report
कोटा की बॉक्सर अरुंधती चौधरी ने टेमर टर्नामेंट में स्वर्ण जीता
Kota, Rajasthan:कोटा से बड़ी खबर, कोटा शहर की बॉक्सर बेटी अरुंधती चौधरी ने जीता स्वर्ण पदक, फिनलैंड में आयोजित टेमर टूर्नामेंट में जीता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक, आयरलैंड की एवलिन ईघरो को 4-1 से पराजित किया, प्रतियोगिता के सभी मुकाबलों में अरुंधति चौधरी ने एक तरफा जीत हासिल की, खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल0
0
Report
डीडवाना के मावा गांव में कचरा निस्तारण संकट: गौशाला-स्कूल के पास मौत और सुरक्षा खतरे
Didwana, Rajasthan:डीडवाना जिले के मावा गांव में कचरा निस्तारण की समस्या ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। गांव की श्री कृष्णा गौशाला और मुक्तिधाम के पास कचरा डालने से आसपास की करीब 20 से 25 ढाणियों के लोग परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव का प्लास्टिक कचरा यहां डाला जा रहा है, जिसे खाने से गौशाला की गायों की मौत हो रही है। वहीं, बड़ी संख्या में आवारा कुत्तों के पनपने से राहगीरों और स्कूली बच्चों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कचरा स्थल के पास ही उच्च प्राथमिक विद्यालय होने से बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है। इसके अलावा गांव के मृत पशुओं को भी इसी स्थान पर डाला जा रहा है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को कई बार सरपंच और सरपंच प्रतिनिधि के सामने उठाया गया, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। ऐसे में ग्रामीणों ने प्रशासन से कचरा निस्तारण की उचित व्यवस्था करने और समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
