273001
कलेक्टेट बस स्टैंड के पास शराब की दुकान में लोगों की बेरोक-टोक!
Gorakhpur, Uttar Pradesh:कलेक्टेट बस स्टैंड के पास स्थित सरकारी अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकान के अंदर और बाहर सड़कों पर लोग बेरोक-टोक शराब पीते नजर आते हैं। कमिश्नर कार्यालय और पुलिस चौकी नजदीक होने के बावजूद पुलिस की सख्ती यहां दिखाई नहीं देती। इन दुकानों के पास गर्ल्स हॉस्टल और कुलपति आवास भी हैं, जिससे बालिकाओं का इस रास्ते से लगातार आना-जाना होता है। ठेला लगाने वालों पर तो पुलिस सख्ती से कानून लागू करती है, लेकिन सड़कों पर शराब पीने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं होती।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आदिवासियों के धर्मांतरण-ORP टिके पर बड़ा षडयंत्र: जनगणना से राजनीति बदलेगी
Bhopal, Madhya Pradesh:डेमोग्राफी चेंज की बड़ी साजिश,आदिवासियों को अन्य धर्म में दर्ज कराने के लिए लालच,ट्राइबल रिसर्च सें터 की जाँच में खुलाशा,छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश समेत देश भर में आदिवासियों को हिन्दू धर्म छोड़ ORS का जनगणना में टिक करवाने का प्लान,ट्रबल कमिशनर का दावा डेमोग्राफी चेंज कर पोलिटिकल डेमोग्राफी करने का षड्यंत्र मुख्य जनगणना से पहले देश भर समेत मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के जनजाति अंचलों में आदिवासियों को अन्य धर्म में दर्ज करने के लिए खेला जा रहा खेल.... डेमोग्राफी चेंज और धर्मांतरण का नया मॉडल आया सामने सरकारी संस्था ट्राइबल रिसर्च इंस्टिट्यूट की रिपोर्ट में .... आदिवासियों को अन्य धर्म में दर्ज करने के लिए लालच .... 5 माह बाद होने वाली मुख्य जनगणना से पहले मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के जनजाति अंचलों मैं सैकड़ो NGO आदिवासियों को नानाप्रकार के प्रलोभन के जरिये आदिवासियों को मतांतरण कर जनगणना में हिन्दू धर्म से लग करवा कर ORS (Other Religions and Persuasions) टिक करने के लिए तैयारी करवा चुके है खुलाश TRI यानि सरकारी संस्था ट्राइबल रिसर्च इंट्यूट और रायपुर स्थित रिसर्च संसार सेंटर फॉर स्टडी ऑन हॉलिस्टिक डेवलपमेंट की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जनजातीय समाज के लोगों को जनगणना में धर्म के कॉलम में हिंदू के बजाय और ORP दर्ज करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, रिपोर्ट में से मध्य भारत के जनजातीय समाज को हिंदू समाज से अलग करने की सुनियोजित कोशिश बताया है,दावा है की देश भर में सैकड़ो से अधिक संगठन गोपनीय रूप से इसमें लगे हैं इसके लिए अलग-अलग तरह के लालच आप दिए जा रहे हैं इसमें विदेशी मूल की मिशनरी संस्थाओं की भूमिका बताई गई है .... सरकार की संस्था TRI (ट्राइबल रिसर्च इंस्ट्यूट) के कमिशनर लक्षमण मरकम ने जो खुलाशे किये वो चौकाने वाले है उन्होंने कहा बताया ज़ी न्यूज़ की धर्मांतरण और डेमोग्राफी चेंज का खेल खेला जा रहा है,उन्होंने कहा की केंद्र ने डेमोग्राफी पर जस्टिस नावलेकर की कमेटी बनाई जिसके निर्देश पर सामने आया की सबसे ज्यादा ट्राइबल को टारगेट रहा है,जाँच में सामने आया की देश में सीधे धर्मांतरण करने पाबन्दी है तो पहले कन्वर्शन गैंग भोले भाले लोगो को हिन्दू देवी देवताओ को कमतर दिखाती है भोले भाले आदिवासियों के बीच जबकि ईशु को बेहतर प्लांट तरीके से .... इलाज शिक्षा का लोभ दिया जाता है इसके बाद आदिवासियों को जनगणना में हिंन्दू धर्म छोड़ ORP कॉलम में टिक करवाकर इसके बाद फंडिंग के जरिये इन्हे अपने धर्म में प्रवेश कराया जाता है ऐसे ही डेमोग्राफी चेंज हुई है। रिपोर्ट में ORP आबादी में वृद्धि को केवल धार्मिक पहचान तक सीमित नहीं माना है इसमें मध्य भारत में गोंडवाना लैंड और मालवाने बाढ़ क्षेत्र को मिलाकर अलग भील प्रदेश बनाने की मांग को भी जनसंख्या बदलाव से जोड़ा गया है TRI कमिशनर ने कहा की धर्मांतरण का टू स्टेप फार्मूला जनजातीय समाज में प्रचार करना कि आदिवासी हिंदू नहीं और उन्हें गोंडी धर्म कोड सारण कोड अथवा ORP श्रेणी में दर्ज करने के लिए प्रेरित करना स्टेप 2 मुख्य धारा से अलग पहचान स्थापित होने के बाद उन्हें ईसाई धर्म में परिवर्तित करने की प्रक्रिया! अब तक हुई जनगणना में देखिये कितने लोगो ने धर्म छोड़ ORP कॉलम में टिक किया 1951 जनगणना लगभग 18 लोगो ने ORP 1961 की जनगणना 16 लाख लोगों ने (ORP) 1971 की जनगणना 21 लाख (ORP) 1981 जनगणना 27 लाख (ORP) 1991 जनगणना में 32 लाख (ORP) 2001 जनगणना में 65 लाख (ORP) 2011 जनगणना में 79 लाख (ORP) आंकड़े बताते है की 79 लाख ORP में से सरना (झारखंड)लिखने वाले 42 लाख,9 लाख पश्चिम बंगाल संथाल ओर सरना लिखने वाले,ओडिशा 4.7 लाख सरना,एमपी 5.9 लाख गौंड,सीजी 4.9लाख गौड़,महाराष्ट में 1.7 लाख गौड़ लक्षमण मरकाम ने कहा हमारी रिसर्च के हिसाब से आगामी जनगणना में 79 लाख ORP आबादी कम से कम 4 गुना तक ORP कॉलम टिक करेगी फिर यही आगे चलकर डेमोग्राफी चेंज और पोलिटिकल डेमोग्राफी चेंज करेंगे क्यूंकि इस खेल में पोलिटिकल सपोर्ट भी है।0
0
Report
LeT के अंतिम शीर्ष कमांडर के मारे जाने के बाद स्थिति तनावपूर्ण
Chaka, LeT के टॉप कमांडर (जो LeT के 4 कमांडरों में से आखिरी बचे था) के मारे जाने के बाद J0
0
Report
खलासपुर के ग्रामीण: जल गया ट्रांसफार्मर, डीएम को ज्ञापन देकर बदलाव की मांग
Sheikhpura, Bihar:पिछले एक महीना से बिजली आपूर्ति बंद रहने से नाराज ग्रामीणों ने शेखपुरा समाहरणालय पहुंच डीएम को ज्ञापन सौंप जला ट्रांसफार्मर बदलने की मांग किया है।दरअसल शेखपुरा जिले के सदर प्रखंड के गव्य पंचायत के खलासपुर गाँव में पिछले एक माह से गांव का ट्रांसफार्म जल गया है।जिसके बाद ग्रामीणों के प्रयास के बाद बिजली विभाग ने जैसे ही नया ट्रांसफार्म लेकर पहुंचता तो गांव के ही बदमश लोगो ने अपने निजी जमीन पर ट्रांसफार्मर लगा होने की बात कहकर बिजली मिस्त्री को जला ट्रांसफार्मर बदलने नहीं दिया जिसके बाद से आज तक गांव में अंधेरा छा गया हैं।ट्रांसफार्मर जला रहने के कारण ग्रामीणों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने कहा कि ट्रांसफार्म जल होने के कारण नलजल के साथ पानी की बड़ी समस्या है जबकि उसी ट्रांसफार्मर से खेती का निजी नलकूप बंद है जिसके कारण पानी की समस्या के साथ धान की फसल जल कर बर्बाद हो रहा है।ग्रामीणों ने डीएम को आवेदन सौंप जल्द जला ट्रांसफार्मर बदलने की दिशा में करवाई की मांग कही है。0
0
Report
Advertisement
कैमूर पुलिस: सितम्बर 2026 में 1,305 गिरफ्तार, 3,216 लीटर शराब जब्त
Khajuria Khurd, Bihar:कैमूर जिला पुलिस ने माह सितम्बर-2026 के दौरान अपराध नियंत्रण, अवैध शराब बिक्री और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ चलाए गए अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि में कुल 1,305 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 444 को जेल भेजा गया। गंभीर अपराधों के मामलों में कार्रवाई करते हुए हत्या के 3, हत्या के प्रयास में 27, दुष्कर्म के 4 और अपहरण के 11 आरोपियों को दबोचा गया। पुलिस पर हमला करने के आरोप में 12 तथा वारंट के आधार पर 91 गिरफ्तारियां हुईं। कैमूर एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर भभुआ डीएसपी ने सितंबर माह का आंकड़ा जारी करते हुए बताया अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत 129 मामले दर्ज किए गए और 989 लोगों की गिरफ्तारी हुई। कार्रवाई के दौरान 1,683.54 लीटर विदेशी और 1,533.22 लीटर देशी शराब समेत कुल 3,216.76 लीटर शराब जब्त की गई। इसके अलावा 2,119.510 लीटर शराब को विनिष्ट (नष्ट) किया गया। पुलिस ने कार्रवाई में 5 देशी कट्टा, 28 जिंदा कारतूस, 18.99 ग्राम हेरोइन और 50.638 किग्रा गांजा भी बरामद किया। इसके साथ ही 294 मवेशी, 46 मोटरसाइकिलें, 7 कारें और ₹68,502 की नकदी जब्त की गई। यातायात नियमों के उल्लंघन पर 10,852 वाहनों पर कार्रवाई कर ₹1,32,78,000 का शमन वसूल किया गया। साइबर पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए ₹28.89 लाख की राशि होल्ड कराई और ₹4.66 लाख की राशि पीड़ितों को वापस दिलाई।0
0
Report
झालावाड़ में ACB की कार्रवाई: MIS मैनेजर जयराम वर्मा रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:झालावाड़ में ACB की कार्रवाई जिला परिषद का MIS मैनेजर 3 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार अन्नपूर्णा रसोई का पूरा भुगतान करवाने की एवज में मांगी थी रिश्वत हर महीने 3 हजार रुपए देने का बनाया था दबाव रसोई के निरीक्षण के दौरान MIS मैनेजर जयराम वर्मा ने मांगी पैसे नहीं देने पर भुगतान कटवाने अथवा बिल रुकवाने की धमकी दी। आरोपी मैनेजर जयराम वर्मा संविदाकर्मी बताया जा रहा है0
0
Report
ANTF ने एक साल में 1000+ अपराधी पकड़े, 700 करोड़ के पदार्थ जब्त
Jaipur, Rajasthan:52 गेंदों में ANTF का ‘शतक’... 12 राज्यों में तस्करों की मांद में घुसकर 100 इनामी तस्कर गिरफ्तार राजस्थान को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स यानी ANTF ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। स्थापना के एक साल पूरे होने से पहले ही ANTF ने 100 फरार इनामी तस्करों को गिरफ्तार कर शतक पूरा कर लिया है। राजस्थान से लेकर कश्मीर और गुजरात से लेकर केरल तक... ANTF ने 12 राज्यों में ऑपरेशन चलाकर तस्करों को उनकी मांद से दबोचा। ANTF IG विकास कुमार के अनुसार एक साल में टीम ने 1000 से ज्यादा अपराधियों को पकड़ा, जबकि 700 करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत का मादक पदार्थ जब्त किया गया। IG विकास कुमार ने कहा कि एक साल पूरा होने से पहले ANTF ने 52 गेंदों में 100 इनामी तस्करों को पकड़कर शतक पूरा किया। गिरफ्तार तस्करों पर 27 लाख रुपये से ज्यादा का इनाम घोषित था। 12 राज्यों तक पहुंची ANTF.... ANTF की कार्रवाई सिर्फ राजस्थान तक सीमित नहीं रही। कश्मीर से केरल और गुजरात से पश्चिम बंगाल तक टीम ने तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की। गिरफ्तार 100 तस्करों में ... राजस्थान के 74 मध्यप्रदेश के 16 गुजरात के 3 पंजाब के 2 झारखंड के 2 हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश के 1-1 तस्कर हैं वहीं दूसरे राज्यों में वांटेड राजस्थान के तस्करों को भी उनकी मांद से दबोचा गया। राजस्थान में सबसे ज्यादा कार्रवाई की गई है। राजस्थान में भी बाड़मेर के 20 तस्कर जालौर के 7 तस्कर चित्तौड़गढ़ के 7 और जयपुर के 6 तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। इनामी तस्करों का पूरा हिसाब.... 100 गिरफ्तार तस्करों में .... 89 तस्करों पर 25 हजार रुपये का इनाम 6 तस्करों पर 25 से 50 हजार रुपए का इनाम 2 तस्करों पर 50 हजार से 1 लाख का इनाम 3 पर 1 लाख रुपये से ज्यादा का इनाम था। किसी की फरारी एक साल, तो कोई 27 साल से फरार.... ANTF की कार्रवाई में लंबे समय से फरार तस्कर भी पकड़े गए। 36 तस्कर एक साल से कम समय से फरार थे। 24 तस्कर 1 से 2 साल से फरार थे। 22 तस्कर 2 से 5 साल से फरार थे। 15 तस्कर 5 से 10 साल से फरार थे। 3 तस्कर 10 साल से भी ज्यादा समय से फरार थे। इनमें मनोज 27 साल से फरार था। उसने अपना हुलिया और पेशा तक बदल लिया था, लेकिन ANTF ने ऑपरेशन खरदूषण चलाकर उसे दबोच लिया। खूंखार सुनील मीणा को ‘ऑपरेशन नीलमणि’ से पकड़ा, इसे आईजी विकास कुमार सबसे चुनौतीपूर्ण कार्रवाई मान रहे हैं। सुनील पर करीब पौने दो लाख रुपये का इनाम था और वह पुलिस पर पांच बार फायरिंग कर चुका था। ANTF ने उसे नीमच में चरवाहे का भेष बदलकर गिरफ्तार किया। केमिस्ट्री टीचर से लेकर NSG कमांडो तक.... ANTF की कार्रवाई में एक चौंकाने वाला पहलू भी सामने आया। नशे के कारोबार में सिर्फ कम पढ़े-लिखे लोग ही नहीं, बल्कि केमिस्ट्री टीचर, इंजीनियर और NSG का पूर्व कमांडो तक शामिल मिले। यानी नशे के कारोबार में लालच पढ़े-लिखे लोगों को भी अपराध की दलदल में खींच रहा है। कुछ बड़े ऑपरेशन ऑपरेशन विषाणु में राजस्थान के कथित MD किंग रमेश को पश्चिम बंगाल में केमिस्ट्री की कोचिंग चलाते हुए पकड़ा गया। ऑपरेशन बंशीधर-2 में श्याम सुंदर को करीब आठ महीने की तलाश और कई असफल प्रयासों के बाद गिरफ्तार किया गया। ऑपरेशन विषधरासीन में 17 साल से फरार बताए जा रहे अनंत शब्बीर अहमद खान को दबोचा गया। वहीं ऑपरेशन खरदूषण में 27 साल से फरार मनोज की गिरफ्तारी ANTF के लिए बड़ी कामयाबी रही। केरल तक पहुंची ANTF IG विकास कुमार के मुताबिक टीम ने करीब 5 हजार किलोमीटर की दूरी तय कर केरल के शोरानूर से 25 हजार रुपये के इनामी तस्कर रणजीत बनजारा को गिरफ्तार किया। आगे भी जारी रहेगा अभियान.... IG विकास कुमार ने साफ किया कि ANTF की कार्रवाई यहीं नहीं रुकेगी। जिन राज्यों में राजस्थान के तस्कर छिपकर नशे का कारोबार चला रहे हैं, वहां भी ANTF पहुंचेगी। तस्कर कहीं भी छिपे हों—ANTF की नजर से बचना मुश्किल है। एक साल में शतक... अब निशाने पर नशे का पूरा नेटवर्क।0
0
Report
Advertisement
किशनगंज के स्कूल में शमशाद शिक्षक ने पिटाई की, छात्र-छात्रा घायल, आरोपी फरार
Kishanganj, Bihar:किशनगंज टाउन थाना क्षेत्र के लाइन उर्दू मध्य विद्यालय के शमशाद नामक शिक्षक के द्वारा आज दो छात्रों को बेहरमी से पिटाई करने का सनसनी मामला प्रकाश में आया है।जिसके विरोध में छात्र के परिजनों ने स्कूल परिसर में जमकर हंगामा किया। परिजनों के हंगामें के बीच आरोपी शिक्षक शमशाद स्कूल से फरार हो गया। परिजनों ने आरोप लगाया की शिक्षक के पिटाई से आठवीं क्लास के एक छात्र और छात्रा को चोट लगी है। छात्र के परिजनों ने बताया कि बच्चे स्कूल में खेल रहे थे,इसी दौरान शमशाद नामक शिक्षक ने बदतमीजी का आरोप लगाकर उनके पुत्र को पीटने लगे और क्लास रूम से भी बाहर कर दिया। जिससे बच्चें की दाएं हाथ की कलाई पर चोटें लगी।वही गुस्साये छात्र के परिजनों ने स्कूल के प्रधान शिक्षिका झरना बाला को आरोपी शिक्षक शमसाद के खिलाफ आवेदन देकर कार्रवाई करने का मांग किया है। वही प्रधान शिक्षिका ने घटना को दुखद बताते हुए कहा कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ शिक्षा विभाग को पत्र लिखा जायेगा, आगे शिक्षा विभाग के द्वारा जो भी निर्देश दिया जायेगा उसपर आगे की कार्रवाई की जायेगी।0
0
Report
कुशवाह समाज के विरुद्ध गाली-गलौज के विरोध में शाजापुर समुदाय ने ज्ञापन दिया
Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर-सोशल मीडिया पर कुशवाह समाज के विरुद्ध गाली-गलौज और आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के विरोध में सोमवार को सर्व कुशवाह समाज शाजापुर के लोगों ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल मालवीय और कोतवाली थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन पुलिस अधीक्षक शाजापुर के नाम संबोधित था। समाजजनों ने आरोपी के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि उज्जैन निवासी "अमित रैकवार" नाम का व्यक्ति फेसबुक पर इसी नाम से आईडी संचालित करता है। समाज का आरोप है कि वह सोशल मीडिया पर लगातार कुशवाह समाज के संबंध में गाली-गलौज और अत्यंत आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर रहा है। ज्ञापन के अनुसार उसने हिजड़ा जैसे अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए समाज को सार्वजनिक रूप से अपमानित करने का प्रयास किया। ज्ञापन में एक अन्य आईडी Raikwar_samaj_community_mp15 का भी उल्लेख है। समाजजनों ने कहा कि इस तरह की आपत्तिजनक और अशोभनीय टिप्पणियों से कुशवाह समाज के मान-सम्मान और सामाजिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। उन्होंने चेतावनी दी कि इससे समाज में आक्रोश उत्पन्न होने की संभावना है। ज्ञापन में पुलिस अधीक्षक से मांग की गई कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों और पोस्टों का संज्ञान लेकर प्रचलित कानून के अनुसार उचित और कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की भाषा का प्रयोग न कर सके। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद थे। बाईट- समाजजन0
0
Report
हनुमानगढ़ में निजी बस सेवा बंद, ग्रामीणों ने मार्ग शुरू करने की मांग
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ में निजी बस सेवा बंद, ग्रामीण परेशान हनुमानगढ़ के शेरगढ़ समेत आधा दर्जन गांवों के ग्रामीणों ने जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने हनुमानगढ़ से बचैर तक रोडवेज बस सेवा शुरू करने की मांग की। इन गांवों को जिला मुख्यालय हनुमानगढ़ से जोड़ने वाली निजी बस सेवा पिछले seven-आठ दिनों से बंद है। इससे विद्यार्थी, कर्मचारी, मजदूर और किसान समेत रोज हनुमानगढ़ आने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। इन गांवों से सैकड़ों लोग रोजगार, निजी कामों, दुकानों, कोचिंग सेंटरों और कॉलेजों में पढ़ने के लिए हर दिन हनुमानगढ़ आते हैं। निजी बस सेवा बंद होने के बाद इन गांवों को जिला मुख्यालय से जोड़ने के लिए कोई दूसरा साधन नहीं है। ग्रामीणों ने जिला कलक्टर से हनुमानगढ़ से हरियाणा सीमा तक इस मार्ग पर रोडवेज बस सेवा शुरू करने और निजी बस सेवा को भी दोबारा चलाने की मांग की0
0
Report
Advertisement
बालोतरा में 11 पंचायत समितियों के 448 ग्राम पंचायतों में 4-6 और 14-16 नवंबर मतदान
Balotra, Rajasthan:11 पंचायत समितियों की 448 ग्राम पंचायतों में 1,087 मतदान केंद्रों पर होगा मतदान, 4 व 6 नवंबर तथा 14 व 16 नवंबर को पड़ेंगे वोट बालोतरा। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव को लेकर बालोतरा जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिले की 11 पंचायत समितियों की 448 ग्राम पंचायतों के 3,344 वार्डों तथा पंचायत समिति के 179 वार्डों में चुनाव होंगे। जिले में कुल 8 लाख 17 हजार 626 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 4,29,314 पुरुष, 3,88,310 महिला और 2 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। दो चरणों में होगा मतदान: तृतीय चरण में 6 पंचायत समितियों की 266 ग्राम पंचायतों के 618 मतदान केंद्रों पर 4 नवंबर को जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए तथा 6 नवंबर को पंच-सरपंच के लिए मतदान होगा। वहीं चतुर्थ चरण में 5 पंचायत समितियों की 182 ग्राम पंचायतों के 469 मतदान केंद्रों पर 14 नवंबर को जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों तथा 16 नवंबर को पंच-सरपंच के लिए मतदान होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संवेदनशील एवं क्रिटिकल मतदान केंद्रों को चिन्हित कर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। नामांकन के दौरान आरओ/एआरओ कक्ष में प्रत्याशी सहित अधिकतम पांच लोगों को ही प्रवेश मिलेगा। नामांकन के दौरान रैली और विजय जुलूस पर भी प्रतिबंध रहेगा। बैलेट पेपर और ईवीएम से होगा मतदान: ग्राम पंचायत के सरपंच और वार्ड पंच का चुनाव बैलेट पेपर से होगा, जबकि जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव में ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा। उम्मीदवारों की खर्च सीमा भी तय: जिला परिषद सदस्य के लिए अधिकतम 3 लाख रुपये, पंचायत समिति सदस्य के लिए 1.50 लाख रुपये और सरपंच पद के लिए 1 लाख रुपये की व्यय सीमा निर्धारित की गई है। वहीं चुनाव लड़ने के लिए संतान संबंधी बाध्यता को समाप्त कर दिया गया है。 ईपिक कार्ड नहीं है तो 11 वैकल्पिक दस्तावेज मान्य: मतदान के लिए मतदाता पहचान पत्र जरूरी होगा। ईपिक कार्ड नहीं होने पर चुनाव घोषणा से पहले जारी निर्धारित वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजों में से कोई एक मूल दस्तावेज प्रस्तुत कर मतदान किया जा सकेगा。 20 नवंबर को मतगणना: जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के मतों की गणना 20 नवंबर 2026 को जिला मुख्यालय पर होगी। जिला प्रमुख का चुनाव 25 नवंबर, उप जिला प्रमुख का 26 नवंबर, प्रधान का 27 नवंबर और उप प्रधान का चुनाव 28 नवंबर को होगा। बैठक में एसपी राजेश कुमार कॉवत, एडीएम भुवनेश्वर सिंह चौहान, एएसपी हरफुल सिंह सहित जिला स्तरीय अधिकारी, उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं विकास अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
छतरपुर साइबर सेल ने गुम और चोरी हुए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर मे पुलिस ने साइबर सेल की मदद से लाखों रुपये कीमत के गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने ये मोबाइल उनके असली मालिकों को लौटा दिए हैं, जिसके बाद लोगों ने पुलिस का धन्यवाद किया है। छतरपुर जिले में लंबे समय से मोबाइल गुम और चोरी होने की शिकायतें आ रही थीं। जिसको गंभीरता से लेते हुए एसपी रजत सकलेचा के निर्देशन में साइबर सेल को टास्क दिया गया। साइबर सेल ने तकनीकी मदद और IMEI नंबर के आधार पर अलग-अलग जगहों से मोबाइलों को ट्रेस किया। बरामद हुए मोबाइलों की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। सभी मोबाइलों का सत्यापन कर उनके मालिकों को सौंपा गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि اپنے मोबाइल کا बिल और IMEI नंबर सुरक्षित रखें, ताकि गुम होने पर आसानी से तलाशा जा सके। फिलहाल पुलिस का कहना है कि गुम मोबाइलों की तलाश का अभियान आगे भी जारी रहेगा।0
0
Report
जन संवाद से उभरी गढ़वाल अस्पताल में डॉक्टरों की कमी, तैनाती की मांग तेज
Routhiya, Uttarakhand:रुद्रप्रयाग पहुंचे गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप के जन संवाद कार्यक्रम में जिले की समस्याओं की तस्वीर सामने आई। सड़क, पेयजल, विद्युत और मुआवजे से जुड़े मामलों के बीच जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। नगर पालिका अध्यक्ष संतोष रावत और सामाजिक कार्यकर्ता मानवेंद्र नेगी ने डॉक्टरों के रिक्त पद जल्द भरने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपे। जिला कार्यालय सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। कुल 33 शिकायतें और मांगें दर्ज हुईं, जिनमें 13 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इसी दौरान जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी का मुद्दा भी सामने आया। नगर पालिका अध्यक्ष संतोष रावत ने आयुक्त के सामने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि अस्पताल में लंबे समय से डॉक्टरों के पद रिक्त हैं। उन्होंने जल्द तैनाती की मांग की और कहा कि मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। संतोष रावत, अध्यक्ष नगर पालिका रुद्रप्रयाग। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता मानवेंद्र नेगी ने भी जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों के रिक्त पदों को लेकर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी का सीधा असर मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं पर पड़ रहा है और रिक्त पदों को जल्द भरा जाना चाहिए। जन संवाद में जवाड़ी पार्क के सुरक्षात्मक कार्य, क्षतिग्रस्त पेय जल लाइन, सुमाड़ी-जखोली-मुसाड़ुंग मोटर मार्ग की मरम्मत और देवली भणीग्राम के मुख्य मार्ग की बदहाली समेत कई मामले उठे। दो मामलों में तत्काल कार्रवाई करते हुए आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। आनंद स्वरूप, आयुक्त गढ़वाल मंडल। आयुक्त ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर लंबित शिकायतों की भी समीक्षा की। उन्होंने शिकायतकर्ताओं से फोन पर बात कर कार्रवाई की जानकारी ली और आंशिक रूप से बंद किए गए मामलों को दूबारा जांचकर पूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। जन संवाद के दौरान टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत आयुक्त ने एक टीबी मरीज को गोद भी लिया। मरीज के उपचार और पोषण के लिए सहायता उपलब्ध कराई गई। साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।0
0
Report
Advertisement
कुरुक्षेत्र शाहाबाद: किसानों से मिली सरकार की सभी मांगे मानने की पुष्टि
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में किसानों के धरने पर पहुंची ACS अवनीत पी कुमार किसानों से की बातचीत कुरुक्षेत्र में किसानों और प्रशासन के बीच बनी सहमति, सरकार ने किसानों की सभी मांगे मानी, आगामी फसल सीजन से समय से फसल खरीद का दिया आश्वासन। कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए ACS अवनीत पी कुमार किसानों के बीच पहुंची और किसानों के साथ उनकी आ रही समस्याओं को लेकर बातचीत की इसके बाद किसान ओर सरकार के बीच शांति बन गई। हम आपको बता दे कि किसान फसल उठान न होने ,पोर्टल पर फसल का वेरिफिकेशन न होने जैसी समस्याओं का सामना कर रहे थे। अधिकारियों के बीच किसने की हुई वार्ता में अधिकारियों की तरफ से सभी मांगों को मान लिया गया है अधिकारियों की तरफ से कहां गया है कि कुछ ही घंटे में पूरी फसल का वेरिफिकेशन कर दिया जाएगा साथ में उत्थान भी तेजी से शुरू कर दिया गया है वही आगामी फसल सीजन को लेकर समय से सभी फसलों की खरीद करने का आश्वासन भी अधिकारियों ने दिया है。0
0
Report
नोएडा यातायात नियम उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई: 3287 ई-चालान काटे, 12 वाहन सीज
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में यातायात नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 3287 ई-चालान काटे नोएडा। पुलिस आयुक्त महोदया के निर्देशन एवं पुलिस उपायुक्त यातायात के पर्यवेक्षण में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की यातायात पुलिस ने सोमवार, 5 अक्टूबर को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने मैनुअल चालान के तहत 1462 तथा ISTMS कैमरों के माध्यम से 1825 वाहनों के कुल 3287 ई-चालान किए। इसके साथ ही नियमों का गंभीर उल्लंघन करने वाले 12 वाहनों को सीज किया गया। बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 1281 वाहन चालकों के खिलाफ भी ई-चालान की कार्रवाई की गई। विशेष अभियान के तहत फॉल्टी नंबर प्लेट, विपरीत दिशा में वाहन चलाने, बिना इंश्योरेंस, नो पार्किंग और ओवर स्पीड के मामलों में भी सख्ती बरती गई। कार्रवाई के दौरान नो पार्किंग के 389, फॉल्टी नंबर प्लेट के 204, ओवर स्पीड के 309, विपरीत दिशा में वाहन चलाने के 282 और बिना इंश्योरेंस के 305 मामलों में चालान किए गए। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करें और सड़क पर सुरक्षित तरीके से वाहन चलाएं।0
0
Report
दिल्ली में अवैध निर्माण पर कड़ा एक्शन, चांदनी चौक में गटर-टुकड़ियों पर रोक
New Delhi, Delhi:सत्य निकेतन की घटना के बाद दिल्ली में लगातार अवैध निर्माण और जर्जर इमारत पर कार्रवाई की जा रही है लेकिन वहीं दूसरी तरफ कई जगह अवैध निर्माण कार्य भी जारी है चांदनी चौक अवैध निर्माण हो रहा है जिसमें बेसमेंट के साथ 5 मंजिला इमारत गाटर और टुकड़ियों पर बनाई जा रही है स्टैंडिंग कमेटी की अध्यक्ष सत्य शर्मा ने साफ कहा है की गटर और टुकड़ियों पर निर्माण कार्य दिल्ली में पूरी तरह से प्रतिबंध है और हमारे संज्ञान में यह चीज आई है और इस पर कार्रवाई की जाएगी सत्या शर्मा अध्यक्ष स्टैंडिंग कमेटी दिल्ली नगर निगम0
0
Report
Advertisement
